Blog

  • Punjab News: जेल में कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों का रोष, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों का रोष, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर में जेल में कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान मनीष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनीष की जेल में तबीयत खराब हो गई थी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने इलाज में देरी होने के कारण मौत के आरोप जेल प्रशासन पर लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए मनीष के भाई ने बताया कि उसके भाई को एनडीपीसी एक्ट के तहत सजा हुई थी, जिसे वह काट रहा था।

    आज सुबह उसे जेल से फोन आया कि उसके भाई की तबीयत खराब है। जब वह सिविल अस्पताल आया तो देखा कि उसका भाई मृत पड़ा था। उन्होंने कहा कि कल उसकी बात उसके भाई से हुई थी और उसे कोई भी दिक्कत नहीं थी। मनीष के रिश्तेदारों ने भी जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल प्रशासन समय पर किसी भी मरीज को अस्पताल नहीं लाता क्योंकि उनके पास कर्मचारियों की कमी है।

    परिजनों का आरोप है कि जेल में जिसकी ड्यूटी बदलनी होती है, वह टालमटोल करता रहता है और कहता है कि दूसरी ड्यूटी वाला लेकर जाएगा। मनीष के परिवार ने आरोप लगाया कि जितनी देर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, उतनी देर वह मनीष के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

  • Punjab News: लड़ाई छुड़वाना नाबालिग युवक को पड़ा महंगा, हमलावरों ने बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़ाई छुड़वाना नाबालिग युवक को पड़ा महंगा, हमलावरों ने बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

    छु़ड़वाने आए परिजनों के साथ भी की मारपीट

    लुधियानाः प्रताप चौक में राहगीर से मारपीट करने से रोकना एक नाबालिग को इतना भारी पड़ा कि हमलावरों ने नाबालिग पर ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब उसने बचाव के लिए किसी तरह से अपने परिवार को सूचित किया और पता चलने पर जब पीड़ित के पिता, उसकी मां व चाचा-चाची मौके पर आए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनसे भी मारपीट की गई। जख्मियों को लहुलूहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नाबालिग युवक की पहचान शौर्य वर्मा (16) के रूप में हुई है। इसी के साथ उसके पिता विक्रमजीत वर्मा, माता पूजा वर्मा, चाचा विकास वर्मा व चाची ज्योति वर्मा को भी मामूली चोटे आई हैं। हमलावरों की तरफ से मारपीट की वारदात कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह हमलावर नाबालिग को जमीन पर लेटाकर लाठियों व राडों से मारपीट कर रहे है। पीड़ितों ने घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। शिकायत मिलने पर जांच कर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने एस.ए.एस. नगर के रहने वाले विक्रमजीत वर्मा के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान चेत सिंह नगर के रहने वाले पंकज यादूवंशी, प्रताप नगर के कुशल वर्मा, साहिब व उनके अज्ञात दर्जन के करीब साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को उसका बेटा किसी काम के चलते चंडीगढ़ गया था, वहां से वापस आकर वह अपने एक्टिवा लेकर दुगरी अपनी मैडम के पास टयूशन के लिए गया था। जब वापस आ रहा था तो प्रताप चौक के निकट कुछ लोग एक युवक को पीट रहे थे। हमलावरों में एक युवक से उसकी जान पहचान थी तो उसने युवक को पीटने से रोका। इसी बात से गुस्साए अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। उसके बेटे ने किसी तरह से फोन कर उन्हें सूचित किया कि उसे उक्त लोगों ने घेरा हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे है, उसे आकर बचा लो। फोन सुनने के बाद वह अपनी पत्नी व भाई भाभी को लेकर मौके पर गया तो देखा कि उक्त लोग उसके बेटे से मारपीट कर रहे है और हमलावर उसे जमीन पर लिटा कर पीट रहे थे। उन्होंने हमलावरों को मारपीट करने से मना किया तो हमलावरों ने इस दौरान उसके भाई पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस कारण उसकी अगूंली कट गई। हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। जब उसकी पत्नी व भाभी हमलावरों को रूकने के लिए मिन्नतें कर रही थी तो हमलावरों ने उनकी भी लाठियों से पिटाई करनी शुरू कर दी और उसके बेटे व भाई को पीटते रहे। जब किसी राहगीर ने फोन पर पुलिस को सूचित किया तो पता चलते ही हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग निकले। नाबालिग के पिता ने बताया कि उक्त आरोपी फाइनैंस का काम करते है और उनके साथ हमलावरों की पुरानी रजिंश भी है। हमलावर आए दिन इलाके में इसी तरह से लोगों के साथ मारपीट करते है और अपनी राजनीति पहुंच की धमकी भी देते है। एक आरोपी यूथ कांग्रेस के प्रधानगी के चुनाव लड़ रहा है और जिसने स्कॉर्पियो के पीछे अपना बैनर भी लगा रखा है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियो की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: अस्पताल में दोस्त का हाल जानने पहुंचे युवक को नौजवानों ने मारी गोली, घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अस्पताल में दोस्त का हाल जानने पहुंचे युवक को नौजवानों ने मारी गोली, घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में गोली चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बल अस्पताल के बाहर गोली चलने का सामने आया है, जहां अस्पताल के बाहर गोली चलाकर हमलावार फरार हो गए। वहीं घायल नौजवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान सौरव सिंह पुत्र सतनाम सिंह शिव नगर सोढल रोड के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल नौजवान के दोस्त जीवन ने बताया कि सौरव देर रात कालिया कालोनी के रहने वाले लक्की पकौड़ियां वाले का हालचाल जानने के लिए बल अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान जब वह हाल जानने के बाद अस्पताल से बाहर निकला तो अस्पताल के बाहर तीन युवकों ने सौरव को घेर लिया और उस पर गोली चला दी। दोस्त का आरोप है कि अनमोल नामक युवक ने सौरव पर गोली चलाई है। इस दौरान जिंदा पिंड का विष्णु ही मोटा नामक युवक और अनमोल को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ – ਹਸਪਤਾਲ ਬਾਹਰ ਗੋਲੀਕਾਂਡ: ਨੌਜਵਾਨ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜਖ਼ਮੀ, ਹਮਲਾਵਰ ਫਰਾਰ

    हालांकि गोली चलने की असल वजह सामने नहीं आई है। दोस्त ने बताया कि सौरव के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है। जबकि दूसरी ओर परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। अस्पताल के बाहर गोली चलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। परिवार द्वारा आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है। जिसमें गोला लगी तस्वीर में अनमोल नामक नौजवान है और अन्य 2 उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है।

    वहीं बोबी ने कहा कि उसका बल अस्पताल के साथ उसका टैक्सी का दफ्तर था। इस दौरान लक्की पकौड़ियां वाले का हाल जानने के लिए वह दोस्तों के साथ बल अस्पताल गया। जिसके बाद उसके पिता का फोन आया और उसने अस्पताल में दोस्त और उसकी पत्नी के घायल होने के बारे में बताया। बोबी ने कहा कि दीपक, अर्जुन और शुभम दोस्त शामिल था। शुभम पानी लेने के लिए गया हुआ था, इस दौरान 3 युवकों ने उसके कर्मी शुभम पर हमला करना शुरू कर दिया। शुभम जान बचाता हुए उसके पास पहुंचा तो युवकों में एक युवक ने उसके भाई सौरव पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। घटना में सौरव के पेट में गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

     

  • Punjab News: कोर्ट परिसर में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी रंगे हाथों काबू

    Punjab News: कोर्ट परिसर में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी रंगे हाथों काबू

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को जिला कचहरी की 5वीं मंजिल से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਬੇਨਕਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਇੰਚਾਰਜ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਲੈਂਦਾ ਕਾਬੂ

    जानकारी मुताबिक, पकड़ा गया पुलिसकर्मी थाना 8 में तैनात बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने किसी पुराने केस के निपटारे और मामले को रफा-दफा करने के बदले में पीड़ित से पैसों की मांग की थी। सौदा तय होने के बाद जैसे ही पुलिसकर्मी ने कोर्ट परिसर की 5वीं मंजिल पर रिश्वत की राशि पकड़ी पहले से जाल बिछाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

    इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। अभी मामले की शुरुआती जांच और कागजी कार्रवाई जारी है। जैसे ही जांच पूरी होगी मामले की विस्तृत जानकारी और एफआईआर का विवरण साझा किया जाएगा। दोपहर के समय हुई इस अचानक कार्रवाई से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ दफ्तर ले गई है, जहां आगे की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेता सरपंच गिरफ्तार

    Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेता सरपंच गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव देवीनगर (अभरावन), ज़िला एसएएस नगर के सरपंच गुरचरण सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद की गई।

    शिकायत की जांच के दौरान यह पता चला कि ज़िला एस.ए.एस. नगर के गांव देवीनगर (अभरावन) के सरपंच गुरचरण सिंह ने शिकायतकर्ता के ट्रैक्टर के लिए, जो पुलिस के पास ज़ब्त था, थाना बनूड़ से छुडाने के बदले 1,00,000 रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता की बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी सरपंच से सौदा 50,000 रुपए पर तय हुआ।

    शिकायतकर्ता ने रिश्वत सम्बन्धी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस स्टेशन एस.ए.एस. नगर रेंज में मामला दर्ज किया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

     

  • Jalandhar News: घर के बाहर बैठकर शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, ईंट-पत्थरों से किया हमला, 4 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर के बाहर बैठकर शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, ईंट-पत्थरों से किया हमला, 4 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमरदास नगर में रहने वाले परिवार ने घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे युवकों को शराब पीने से रोकने की कोशिश की तो युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवकों ने घर पर ईट पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में तीन लोग घायल हो गए और मारपीट की घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घर पर हमला करने की सूचना परिवारिक सदस्यों ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर पीसीआर चीन पहुंची लेकिन युवक पुलिस के सामने भी घर हमला कर भाग गए।

    हमले घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल गया। सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचे राघव धीर ने बताया कि कुछ युवक उनके घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। जब उनके पिता ने उन्हें वहां से हटने और शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने उनके पिता का गला पकड़ लिया, गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

    पीड़ितों के अनुसार युवक नशे में थे, जिस कारण उन्होंने विवाद को और बढ़ा दिया। बाद में आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मौके पर पीसीआर टीम भी मौजूद थी, लेकिन आरोपियों को पुलिस का कोई डर नहीं था। उन्होंने पुलिस के सामने ही परिवार पर ईंटों से हमला कर दिया फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Punjab News: नगर निगम ऑफिस की पार्किंग से 25 Second में चोर बाइक लेकर रफूचक्कर, देखें CCTV

    Punjab News: नगर निगम ऑफिस की पार्किंग से 25 Second में चोर बाइक लेकर रफूचक्कर, देखें CCTV

    दुकानदारों ने जताया रोष, की ये मांग

    लुधियानाः शहर के सबसे व्यस्थ रहने वाले इलाकों में शुमार माता रानी चौक स्थित नगर निगम ऑफिस की पार्किंग से चोरों द्वारा पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी है। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में एक चोर ने मात्र 25 सेकंड में लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली और रफूचक्कर हो गया। इस दौरान सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी देते पीड़ित गौरव वर्मा ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी बाइक नगर निगम ऑफिस के मेन गेट के पास पार्क कर दुकान पर गए थे। शाम को जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी। जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक काली टी-शर्ट पहनकर पैदल आता है। वह बड़ी चालाकी से बाइक के पास बनी थड़ी पर बैठ जाता है ताकि किसी को शक न हो। मौका मिलते ही वह खड़ा होता है बाइक का लॉक तोड़ता है और किक मारकर महज 25 सेकंड के भीतर बाइक लेकर फरार हो जाता है। वहीं घटना के बाद से इलाके के दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। उनका आरोप है कि पिछले कुछ महीनों में इसी पार्किंग से 20 के करीब बाइक और एक्टिवा चोरी हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर वारदातें रविवार को ही होती हैं। सरकारी पार्किंग से गाड़ियां गायब हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने मांग की है कि रविवार के दिन यहां विशेष गश्त बढ़ाई जाए, ताकि प्रतिदिन बढ़ रही चोरियों पर लगाम कसी जा सके।
  • शेयर बाजार में आया भारी उछाल, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

    शेयर बाजार में आया भारी उछाल, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज 25 फरवरी 2026 को तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी आई; सेंसेक्स 558.79 अंक बढ़कर 82,784.71 पर पहुंच गया और निफ्टी 157.05 अंक चढ़कर 25,581.70 पर पहुंच गया।

    भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार, 24 फरवरी को कारोबार बंद होने के समय दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Sensex 1068 अंकों की गिरावट के साथ 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 288.35 अंक की गिरावट के साथ 25,424.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

     

  • Punjab News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत मामले में आरोपी का हुआ एनकाउंटर, SHO की पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत मामले में आरोपी का हुआ एनकाउंटर, SHO की पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराना शाला इलाके में आरोपी को आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिग कर दी। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह को गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले आलिनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के दौरान ही आदियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਸਰਹੱਦੀ ਚੌਕੀ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ: ਪੁਲਸ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਕੀਤਾ ਐਨਕਾਊਂਟਰ, ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
    इस दौरान मुठभेड़ हो गई और SHO दोरांगला की गाड़ी भी पलट गई। हालांकि पुलिस की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए एनकाउंटर को अंजाम दे दिया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम ने पहले ही एक आरोपी दिलावर सिंह निवासी गांव अलीनंगल को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी गांव आधियां की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले अलीनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था।
    उससे पूछताछ के दौरान ही आधियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी। पुलिस आरोपी रणजीत सिंह को पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं रणजीत सिंह की ओर से की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह भी जख्मी हो गए, उन्हें भी गोली लगी है।
       
  • आज का राशिफल, 25 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 25 फरवरी 2026

    आज फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में हैं, जिसके कारण आज सिंह, कन्या और मीन जैसी राशियों के लिए पूरा दिन शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है. आज इन राशियों को घर और बाहर दोनों जगह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण इनके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. आज आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है दिन, जानने के लिए पढ़ें 25 फरवरी 2026, बुधवार का पूरा राशिफल.

    मेष: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. परिवार और ऑफिस के मैटर्स पर आप सामंजस्य रखेंगे, तो विवाद कम होगा. वाणी पर संयम रखना हितकर होगा, अन्यथा किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. कार्यस्थल पर आज आपको केवल अपने विचारों पर ध्यान देना चाहिए. मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. मानसिक हताशा और नकारात्मकता की तरफ बढ़ सकते हैं. खर्च बढ़ेगा. खान-पान में विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद रह सकता है.

    वृषभ: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. दृढ़ विचारों के कारण अपने काम को अच्छी तरह से पूरा सकेंगे. आपकी कल्पना शक्ति अधिक निखरेगी. आप रचनात्मक कामों में रुचि लेेंगे. बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों का कोई अधूरा काम पूरा होने से काफी राहत मिल सकती है. आप नए वस्त्र, अलंकार, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च करेंगे. परिवार में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा. धन लाभ होने की संभावना है.

    मिथुन: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ चिंता में भी रहेगा. शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की आशंका रहेगी. इस दौरान आपको संक्रामक रोगों से भी बचने का प्रयास करना होगा. परिजनों और स्नेहियों के साथ किसी दुर्घटना की आशंका रहेगी, इसलिए उनका ध्यान रखें. आज कोई भी काम बिना विचारे नहीं करें. आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो, इसका ध्यान रखें. आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा. आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी.

    कर्क: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आप का दिन आनंद और उल्लास में गुजरेगा. व्यापार में लाभ होगा. आय के सोर्स में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोग पूरी ऊर्जा से अपना काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा. विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग हैं. शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा. किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. पत्नी और पुत्र से सुख शांति मिलेगी. धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे. परिवार की जरूरत पर धन खर्च होगा.

    सिंह: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन नौकरी और व्यवसाय के लिए लाभदायक है. अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे. दृढ़ता और आत्मविश्वास के कारण सभी काम अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे. अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. पदोन्नति की संभावना भी है. पिता से लाभ हो सकता है. जमीन और वाहन से सम्बंधित काम करने का यह उचित समय है. खेल और कला जगत में अपना टैलेंट बताने के लिए भी समय अच्छा है.

    कन्या: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन धार्मिक काम में व्यतीत होगा. किसी धार्मिक स्थान पर जा सकेंगे. विदेश जाने का अवसर मिलेगा. दोस्तों से लाभ मिलेगा. कार्यालय में उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधान रहें. हालांकि आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. किसी नए व्यक्ति से आपको आकर्षण हो सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता का अहसास होगा.

    तुला: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आप नए काम की शुरुआत ना ही करें. व्यापार में प्रतियोगियों की सफलता से मन में ईर्ष्या का भाव आ सकता है. भाषा और व्यवहार पर संयम रखने से आपको लाभ होगा. गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. तबियत का ध्यान रखें. ज्योतिष विद्या और धार्मिक काम आपको आकर्षित करेंगे. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है. गहन चिंतन और ध्यान से मन की शांति प्राप्त कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

    वृश्चिक: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से गुजरेगा. अपने काम जल्दी खत्म करके खुद के लिए आप समय निकाल सकेंगे. दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, पर्यटन तथा भोजन आदि से आप बहुत आनंदित रहेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी कोई प्रशंसा कर सकता है. आप किसी बात को लेकर सम्मानित महसूस करेंगे. वाहन सुख प्राप्त होगा. प्रियजन से मुलाकात होगी. मन प्रसन्न रहेगा. वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा.

    धनु: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आर्थिक और व्यापारिक आयोजन के लिए आज का दिन शुभ है. कार्य सरलता से पूरे होंगे. परोपकार की भावना रहेगी. आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा. जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी. आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे. आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा. इससे मन को संतुष्टि मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है.

    मकर: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज के दिन आपमें आलस्य और थकान रहने के कारण शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. मानसिक रूप से भी आपको चिंता होगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे. मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी. संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद की आवश्यकता पड़ेगी.

    कुंभ: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें. महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. आज प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है. किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

    मीन: चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है. विचारों में दृढ़ता रहेगी, काम अच्छी तरह से पूरे होंगे. सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी. दोस्तों या परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. काम की सफलता आपके मन को आनंदित करेगी. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. अपने विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. कार्यस्थल पर आपको लाभ प्राप्त होगा.