Blog

  • Punjab News: पंच प्यारों की अगुवाई में श्री अकाल तख्त साहिब से खालसा वहीर की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: पंच प्यारों की अगुवाई में श्री अकाल तख्त साहिब से खालसा वहीर की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

    अमृतसरः महानगर में आज श्री अकाल तख्त साहिब से ‘खालसा वहीर’ की शुरुआत पंच प्यारों की अगुवाई में हुई। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में ‘वारिस पंजाब दे’ और विभिन्न पंथक जत्थेबंदियों ने अरदास कर इसे शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, विधायक और माता बलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

    सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह दो दिवसीय वहीर गुरु साहिबान के आशीर्वाद से युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ने और उन्हें नशों जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को मुख्यधारा में लाना है, जो किसी कारण से भटक चुके हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अमृत ग्रहण कर गुरु के मार्ग पर चलें और समाज तथा पंथ का मान बढ़ाएं।

    विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने बताया कि यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर मुडकी साहिब में पड़ाव करेगा और अंत में तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में सम्पन्न होगा। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य सभी पंथक समूहों को एक मंच पर लाना और सिख नेतृत्व को मजबूत करना है। आयोजकों ने संगत से अपील की कि वे इस वहीर में सक्रिय रूप से भाग लें और पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने में सहयोग दें।आयोजकों का कहना है कि वहीर न केवल एक धार्मिक यात्रा है, बल्कि समाज और पंथ की भलाई के लिए युवाओं को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम का एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम का एक्शन, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सीआरपीएफ कालोनी में नगर निगम ने अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम ने अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को चेतावनी देकर कब्जे को हटवाया गया। मामले की जानकारी देते व्यक्ति ने कहा कि उसका कूड़े का काम है और कूड़े से निकलने वाले कबाड़ को छांटकर वह घर के बाहर रख देता है। जिसके बाद वह 3 माह तक इकट्ठा होने वाले कबाड़ को बेच देता है।

    व्यक्ति ने कहा कि बलबीर ठाकुर ने उसके खिलाफ नगर निगम को शिकायत दी थी। वह सामान उठाकर गाड़ी में रखवाने लगा तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान नगर निगम टीम ने उन्हें गली में सामान ना रखने की हिदायत दी है। व्यक्ति ने कहा कि सामान को गली से उठा लिया गया है और गाड़ी में लोड करवाकर भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि उन्हें सीआरपीएफ कालोनी में गारबेज के बोरे रखकर अवैध कब्जे किए जाने को लेकर शिकायत मिली थी।

    इस दौरान वह पीसीआर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि सामान गली के बाहर पड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि गली में व्यक्ति द्वारा किए गए कब्जे को हटवाकर रास्ते को खाली करवा दिया गया। इसी के साथ मिली शिकायत का निपटारा किया गया। वहीं दूसरी ओर गली में अवैध कब्जा करने वाले रेहड़ी चालकों को भी अधिकारी द्वारा कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। अधिकारी ने रेहड़ी चालकों से कहा कि अगर वह कब्जा नहीं हटाते तो उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: पाक गई सरबजीत कौर को लेकर हाईकोर्ट पहुंचा पति, किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पाक गई सरबजीत कौर को लेकर हाईकोर्ट पहुंचा पति, किए खुलासे, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान गई सरबजीत कौर को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, सरबजीत कौर ने पाकिस्तान जाकर नासिर हुसैन से निकाह कर लिया था और उसके बाद पाक मीडिया के सामने सरबजीत कौर ने वहां रहने का फैसला किया। वहीं इस मामले को लेकर सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। इस दौरान उसने पुरानी शादी की तस्वीरें जारी करते हुए खुलासे भी किए है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। इसके बावजूद दूसरी शादी कर ली। उसे अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया गया। ब्लैकमेलिंग के जरिए दुबई से उससे पैसे भी मंगाए गए।

    यही नहीं, पति ने कहा कि सरबजीत ने तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का ही उल्लंघन नहीं किया बल्कि फॉरेनर्स एक्ट और इस्लामी कानून भी तोड़ा है। उसने कहा कि बिना तलाक के नासिर हुसैन के सरबजीत के साथ शारीरिक संबंध अवैध हैं और उस पर रेप की FIR होनी चाहिए। पति ने उसके इस्लाम कबूल करने को भी जबरन धर्म परिवर्तन बताया, क्योंकि इसमें शरिया कानून के तहत प्रक्रिया फॉलो नहीं की गई। सरबजीत ने दावा किया था कि उनके बीच 8 साल से प्रेम संबंध थे। वह ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़े थे। वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई और नासिर से निकाह करके खुश है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਮਲਾ: ਪਹਿਲੇ ਪਤੀ ਦਾ ਲਾਹੌਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਰੁਖ, ਨਿਕਾਹ ਅਤੇ ਧਰਮ ਪਰਿਵਰਤਨ ’ਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਵਾਲ

    सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह के वकील अली चंगेजी संधू ने कहा कि सरबजीत भारत से पाकिस्तान यात्रा पर आई थी। उसने पाकिस्तान में शादी कर ली। इसके बाद सरबजीत के भारतीय पति ने उनके माध्यम से लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वकील अली चगेंजी ने कहा कि सरबजीत कौर पहले से विवाहित थीं। उसने अभी तक भारत में मैरिज एक्ट के तहत तलाक के लिए आवेदन नहीं किया है। पाकिस्तान में भी उन्होंने ऐसा कोई कानूनी सबूत पेश नहीं किया, जिससे यह साबित हो सके कि करनैल सिंह के साथ उनका वैवाहिक संबंध समाप्त हो चुका है। इसलिए उन्हें भारत वापस भेजा जाना चाहिए।

    वकील चंगेजी ने कहा कि याचिका में जबरन धर्म परिवर्तन का भी मामला उठाया गया है। वकील के अनुसार, नासिर हुसैन ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए। जिसके आधार पर सरबजीत को ब्लैकमेल किया। इसके बाद करनैल सिंह से पैसों की मांग की गई। सरबजीत ने दुबई के माध्यम से पैसे भेजे ताकि उनकी वीडियो लीक न की जाए। ये सभी तथ्य याचिका में शामिल किए गए हैं।

    वकील चंगेजी ने बताया कि याचिका में यह भी आरोप है कि पाकिस्तान में विवाह के बाद भी सरबजीत कौर ने करनैल सिंह को फोन किया। जिसमें उसने कहा कि उसके साथ पाकिस्तान में गलत व्यवहार हो रहा है। वह भारत वापस आना चाहती हैं। इस संबंध में एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर याचिका के साथ लगाई गई है।

  • Punjab News: भट्ठा मजदूर यूनियन ने भट्ठा मालिकों पर लगाए कम रेट देने के आरोप, संघर्ष का ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: भट्ठा मजदूर यूनियन ने भट्ठा मालिकों पर लगाए कम रेट देने के आरोप, संघर्ष का ऐलान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः भट्ठा मजदूर यूनियन की तरफ से पंजाब के जिला फिरोजपुर के डीसी ऑफिस के बाहर मीटिंग की गई। इस मौके पर संबंधित भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह कटोरा की लीडरशिप में यूनियन के पदाधिकारियों और भट्ठा मजदूरों ने हिस्सा लिया, जिसमें भट्ठा मजदूरों को सरकार की तरफ से तय रेट के हिसाब से मजदूरी न मिलने पर रोष जताया गया।

    उन्होंने कहा कि भट्ठा मजदूर यूनियन की तरफ से एक महीना पहले असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के ऑफिस को एक डिमांड नोटिस जारी किया था कि भट्ठा मजदूरों को सरकारी रेट के हिसाब से मजदूरी मिले। इसमें असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के ऑफिस की तरफ से भट्ठा मालिकों को पेश होने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भट्ठा मालिक ऑफिस में पेश नहीं हुए।

    लेबर कमिश्नर ने भट्ठा मालिकों को और समय भी दिया, जिसमें सरकार ने 1000 ईंटों का रेट 987 रुपये और एक हजार टाइलों का रेट 1112 रुपये तय किया था। लेकिन भट्ठा मालिक भट्ठा मजदूरों को सबसे कम रेट देकर उनका शोषण कर रहे हैं। भट्ठा मजदूर यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर भट्ठा मालिक मजदूरों को सरकारी रेट के हिसाब से पेमेंट नहीं करते हैं, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर सरकारी रेट को सख्ती से लागू नहीं करते हैं, तो यूनियन असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के ऑफिस के सामने पक्का धरना देगी, जिसके लिए असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ऑफिस समेत पूरा एडमिनिस्ट्रेशन जिम्मेदार होगा।

  • Punjab News: कारोबारी वरिंदर सूद ठगी मामले को लेकर 3 ACP सहित 13 पुलिस अफसरों को Notice जारी

    Punjab News: कारोबारी वरिंदर सूद ठगी मामले को लेकर 3 ACP सहित 13 पुलिस अफसरों को Notice जारी

    लुधियानाः शहर के उधम सिंह नगर के कारोबारी वरिंदर सूद के साथ 2021 में हुई 15 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा ने मामले में लापरवाही बरतने वाले 13 पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें 3 एसीपी रैंक के अधिकारी और कई इंस्पेक्टर शामिल हैं। बता दें कि कारोबारी वरिंदर सूद बीते 5 साल से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे थे और उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। अब पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया है कि जांच में देरी और लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित वरिंदर सूद, जो दवा कारोबार से जुड़े हैं, ने बताया कि 14 अप्रैल 2021 को उनके बैंक खाते से बिना कोई ओटीपी दिए 15 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। मामले में मनी ट्रेल के आधार पर 3 आरोपियों की पहचान हुई थी जिनमें राजीव कुमार शर्मा (मधुबन, बिहार), चंदन कुमार पासवान (पूर्णिया, बिहार), नीलकमल (पालमपुर, हिमाचल प्रदेश) शामिल थे। आरोप है कि आरोपियों की पहचान होने के बावजूद जांच कर रहे 13 अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। वहीं बताया जा रहा है कि पीड़ित के बेटे ऋषि सूद ने खुद के प्रयास कर आरोपी नीलकमल का पता लगाया था। 1 जुलाई 2021 को पालमपुर जिले के पंचरुखी में रेड की गई। शिकायत के अनुसार, रेड के दौरान आरोपी को पकड़ा भी गया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी बहाने उसे फरार होने का मौका दे दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

    इन अधिकारियों को जारी हुए नोटिस

    वहीं अब केस में लापरवाही बरतने के लिए एसीपी सुमित सूद (एसीपी ईस्ट), डीएसपी मनिंदर बेदी (तत्कालीन एसीपी नॉर्थ), डीएसपी बिट्टन कुमार (तत्कालीन एसएचओ, हैबोवाल), इंस्पेक्टर परमदीप सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, इंस्पेक्टर आकाश दत्त, इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजीत सिंह (तत्कालीन एसआई), इंस्पेक्टर परमवीर सिंह, इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह, इंस्पेक्टर मधु बाला, इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह, इंस्पेक्टर सतवीर सिंह को नोटिस दिया गया है। इनमें से कुछ अधिकारी फिलहाल कमिश्नरेट में एसएचओ के पद पर तैनात हैं। 13 फरवरी 2026 को पुलिस कमिश्नर की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा गया कि यह लापरवाही का मामला है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 173(2) के तहत जांच रिपोर्ट 4 सप्ताह के भीतर दाखिल कर दी जाएगी। वहीं पीड़ित वरिंदर सूद का कहना है कि उन्होंने न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है। अब पुलिस कमिश्नर के सख्त रुख के बाद उन्हें उम्मीद है कि दोषियों की गिरफ्तारी होगी और उन्हें न्याय मिलेगा।  
  • Punjab News: 2 घोड़ा ट्रॉलियों और Pickup की टक्कर में एक की मौत

    Punjab News: 2 घोड़ा ट्रॉलियों और Pickup की टक्कर में एक की मौत

    श्री मुक़्तसर साहिबः श्री मुक़्तसर साहिब बाइपास के पास मलोट रोड पर डेरा ब्यास के सामने 2 घोड़ा ट्रॉलियों और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक घोड़ा चालक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दूसरा चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे के समय गाड़ियां सड़क में पलट गई। घटना के कुछ समय बाद अबोहर से होशियापुर किन्नू लेकर आ रही पिकअप गाड़ी आ गई और वह भी हादसे का शिकार हो गई। जिससे पिकअप को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक को मामूली चोटें आईं।

    मौके पर मौजूद बस स्टैंड श्री मुक़्तसर साहिब पुलिस चौकी के कर्मी जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि एक घोड़ा ट्राला ढाबे के सामने सड़क पर ही पार्किंग किया हुआ था, जिसमें ड्राइवर सोया हुआ था। फिर दूसरे घोड़ा ट्राला उससे टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गंभीर घायल ड्राइवर को मेडिकल कॉलेज फरिदकोट रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

     

     

  • शुरु हुए VIROSH के Pre-Wedding Function, कपल ने Social Media पर शेयर की तस्वीरें

    शुरु हुए VIROSH के Pre-Wedding Function, कपल ने Social Media पर शेयर की तस्वीरें

    मनोरंजन: लव बर्ड्स रश्मिका और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक होने वाले हैं। 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी उदयपुर में खास अंदाज में होने वाली है। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स भी काफी जोरो शोरों से चल रहे हैं। सिर्फ कपल के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार ही इस शादी में शामिल होने वाले हैं।

    रश्मिका-विजय की शादी होगी खास

    रश्मिका और विजय की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक-दूसरे की संस्कृति का ख्याल रखते हुए दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है। दिन में विजय के परिवार की तेलूगु परंपरा के हिसाब से शादी और शाम में रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्में निभाई जाएंगी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बताया जा रहा है कि शादी की पहली रस्म विजय देवरकोंडा की पारंपरिक तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, होगी। ये रस्में 26 फरवरी की सुबह होगी। शाम को एक कोडवा सेरेमनी होगी। इसमें रश्मिका मंदाना की रिवाजों को फॉलो किया जाएगा। रश्मिका और विजय जिस तरह दो सेरेमनी से शादी कर रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि वह एक-दूसरे की संस्कृति की काफी इज्जत करते हैं।

    परिवार में शुरु हुआ जश्न

    शादी से पहले कपल ने परिवार के लिए एक डिनर पार्टी भी रखी थी। इसके साथ ही पूल पार्टी भी रखी गई। इसमें सभी ने मिलकर वॉटर वॉलीबॉल खेला और विरोश प्रीमियर लीग नाम का एक मजेदार क्रिकेट मैच भी रखा गया। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    ग्रैंड होगी रिस्पेशन

    उदयपुर में शादी शादी के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। रिस्पेशन ताजा कृष्णा होटल में होगी। इस जश्न में साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होगी। वहीं अब फैंस कपल की वेडिंग तस्वीरों का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।  
  • Punjab News: Air Ambulance हादसे में जान गंवाने वाले Captain Swaraj Singh का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: Air Ambulance हादसे में जान गंवाने वाले Captain Swaraj Singh का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    सांसद गुरजीत औजला ने जताया दुखा, Plane के Safety Standards पर उठाए सवाल

    अमृतसरः गुरु की नगरी अमृतसर में सोमवार की शाम बहुत ही दुखद खबर लेकर आई। झारखंड के चतरा जिले में हुए एक भयानक एयर एंबुलेंस हादसे में अमृतसर के रहने वाले पायलट कैप्टन स्वराज सिंह की मौत हो गई थी। एयर एंबुलेंस एयरक्राफ्ट ‘रेडबर्ड एयरवेज’ कंपनी का बीचक्राफ्ट C90 था, जो एक मरीज को लेकर उड़ान पर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट अचानक जंगल वाले इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट और एक डॉक्टर समेत कुल 7 लोग सवार थे और वे सभी इस हादसे में मारे गए।

    कैप्टन स्वराज सिंह की मौत की खबर मिलते ही अमृतसर में उनके घर पर मातम छा गया। आज उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और रीति-रिवाजों के साथ किया गया। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शहर के लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस बीच, परिवार ने कहा कि पुराने प्लेन रिपेयर और ऑपरेट किए जा रहे हैं और नए प्लेन नहीं बन रहे हैं, जिसकी वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं। “आज उन्हें जो दुख हुआ है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता।”

    दूसरी तरफ, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला भी दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा मुद्दा है और वह इस मामले को संसद में उठाएंगे। उन्होंने पुराने प्लेन की इंश्योरेंस पॉलिसी और सेफ्टी स्टैंडर्ड पर भी सवाल उठाए। सांसद औजला ने कहा कि जब कारें 10-15 साल बाद फेंक दी जाती हैं, तो 40 साल पुराने प्लेन उड़ने के लिए सुरक्षित कैसे माने जा सकते हैं। एयर सेफ्टी स्टैंडर्ड का गंभीरता से रिव्यू होना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

  • Jalandhar News: मेन बाजार में 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन बाजार में 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रताप बाग के पास फगवाड़ा गेट में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एक नहीं बल्कि तीन दुकानों को निशाना बनाया। जहां चोर दुकानों के शटर तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए। अंजनता इलेक्ट्रॉनिक, भल्ला एंड कंपनी, एमएल इंडस्ट्री की दुकान से चोर नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोर सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गए। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष पाया जा रहा है। मार्किट के प्रधान सहगल ने बताया कि सुबह 9.30 बजे उन्हें पता चला कि 3 दुकानों से चोर सामान और नगदी लेकर फरार हो गए।

    इस दौरान उन्होंने फोन के जरिए सूचना दी। भल्ला कंपनी के मालिक ने बताया कि चोर 25 से 30 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। चोर पिछले रास्ते से दुकान में घुसे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद एमएल इंडस्ट्री और उसके बाद अजनता की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी अजनता इलेक्ट्रॉनिक दुकान मालिक प्रवीण ने कहा कि छत से चोर दुकान में घुसे और दुकान से नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। एमएल इंडस्ट्री के मालिक चंदन शर्मा ने कहा कि उनकी दुकान में तीसरी बार चोरी हो चुकी है और तीनों बार लगातार तीन दुकानों को निशाना बनाया जाता है।

    इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। आज दुकान पर आए तो देखा दुकान पर सामान बिखरा हुआ था। चोर तीसरी मंजिल से दुकान में आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। भल्ला एंड कंपनी के दुकान मालिक ने कहा कि चोर छत के जरिए दुकान में घुसे और तिजौरी से 25 से 30 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए और डीवीआर साथ ले गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बाजार में हो रही चोरियां से दशहत का माहौल पाया जा रहा है।

  • Haryana News: 590 करोड़ रुपए के गबन मामले में Mastermind समेत 4 गिरफ्तार

    Haryana News: 590 करोड़ रुपए के गबन मामले में Mastermind समेत 4 गिरफ्तार

    पंचकूलाः 590 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा ने मास्टरमाइंड रिभव समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में अभिषेक सिंगला, अभय और एक महिला स्वाति शामिल हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਰਿਆਣਾ – ₹590 ਕਰੋੜ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਫੰਡ ਘਪਲੇ ’ਚ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਸਟੇਟ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਚਾਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    जानकारी के अनुसार, करोड़ों रुपये के इस गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो पहले से जांच कर रहा था। जांच के दौरान सामने आए सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने मुख्य आरोपी रिभव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को देर रात पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।

    एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गबन मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल कर रही हैं।

    जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गबन की राशि किन-किन माध्यमों से ट्रांसफर की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हरियाणा में यह मामला प्रशासनिक और जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।