Blog

  • Punjab News: व्यक्ति ने महिला के कपड़े फाड़कर गली में बुरी तरह पीटा, बचाने आए पति को भी किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने महिला के कपड़े फाड़कर गली में बुरी तरह पीटा, बचाने आए पति को भी किया घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के तलवंडी चौधरियां थाने के तहत आने वाले एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नशा तस्कर द्वारा परिवार पर हमला किया गया। इस दौरान दंपति बुरी तरह घायल हो गए हैं और सहम के माहौल में हैं। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित महिला ने बताया कि गांव का एक युवक नशा तस्करी का काम करता है और नाबालिग बच्चों को भी मुफ्त में ड्रग्स देकर नशे का आदी बनाता है। महिला ने बताया कि उसने उसके दोनों बेटों को भी नशे के नर्क में डाल दिया है। उसने अपने एक बेटे को अब नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा है जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ रहा है। महिला का आरोप है कि जब वह उसका विरोध करते हैं तो आरोपी युवक उसके घर आकर उन्हें पीटता है और लड़ाई झगड़ा करता है।

    महिला के मुताबिक, आरोपी कल रात उसके बेटे को घर से कहीं ले गया। वह उसे ढूंढ रही थी कि आरोपी ने उसे सड़क पर घेर लिया और बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने उसका गला दबाया और उसके कपड़े फाड़कर रेप करने की भी कोशिश की। महिला का कहना है कि उसे सड़क पर घसीटा गया और श्मशान घाट ले जाने की कोशिश की गई। वह चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। उक्त युवक इतने नशे में था कि उसे इस बात की परवाह नहीं थी कि मेरी जान भी जा सकती थी। जब पति को घटना के बारे में पता चला, तो उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। पति के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ-पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

    महिला का आरोप है कि उक्त युवक गांव में खुलेआम हेरोइन बेचता है और जो लड़के नशा नहीं करते उन्हें अपने घर बुलाकर मुफ्त में ड्रग्स देता है। उसका यह भी कहना है कि आरोपी के परिवार वाले भी इस धंधे में उसके पार्टनर हैं और गांव में 15-16 साल के कई नाबालिग बच्चे इसकी लत में पड़ चुके हैं।

    पीड़ित का परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करता है। महिला ने कहा कि गरीबी और डर के कारण उसकी पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। अब इस घटना के बाद उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांव से ड्रग्स को खत्म किया जाए ताकि दूसरी मांओं के बच्चों को बचाया जा सके।

    इस बीच, पूरी घटना के बारे में तलवंडी चौधरियां थाने में तैनात ASI हरजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और पति-पत्नी का MLAR ले लिया गया है। दोनों के बयान लेने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: Activa सवार युवती ने रेहड़ी में मारी टक्कर, उबलता तेल गिरने से व्यक्ति झुलसा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Activa सवार युवती ने रेहड़ी में मारी टक्कर, उबलता तेल गिरने से व्यक्ति झुलसा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप इलाके में एक्टिवा सवार का कहर देखने को मिला। जहां एक्टिवा सवार युवती ने सड़क किनारे खड़ी समोसे और जलेबी की रेहड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में कड़ाही में उबलता हुआ गर्म तेल रेहड़ी चालक पर गिर गया और वह बुरी तरह झुलस गया है। घटना को लेकर लोगों द्वारा हंगामा शुरू हो गया। वहीं चश्मदीदों का कहना है कि एक्टिवा सवार लड़की ने संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार स्कूटर सीधे रेहड़ी में टक्कर मारी दी।

    इस टक्कर में गर्म तेल की कड़ाही पूरी तरह पलट गई। कड़ाही में खौलता हुआ तेल सीधे वहां काम कर रहे युवक के ऊपर गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल इतना गर्म था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह दर्द से कराहने लगा। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष देखा गया। पीड़ित युवक उस समय रेहड़ी पर अकेला ही काम कर रहा था।

    घटनास्थल पर सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी (नंबर PB 08 AD 01) खड़ी पाई गई, जिससे टक्कर हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूटी सवार लड़की का संतुलन बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है। इस हादसे में रेहड़ी मालिक का सारा सामान और कीमती तेल बर्बाद हो गया है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

     

  • Jalandhar News: आवारा कुत्तों को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आवारा कुत्तों को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। जहां स्ट्रीट डॉग को लेकर गली में 2 पक्षों में जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों ने एक दूसरे को बेरहमी से पीटा और मारपीट की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। थाना 5 की पुलिस दोनों तरफ शिकायतें मिलने के बाद जांच में जुट गई और दोनों को आज सुबह का समय दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार उजाला नगर की रहने वाली पलक भाजवा गली में रहने वाले आवारा कुत्तों को खाना डालती है और उनकी देखरेख करती है लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि कुत्ते गली से निकलने वाले लोगों को काट लेते है, जिस कारण उन्हें परेशानी होती है। उसी के चलते सोमवार शाम इलाके के रहने वाले विक्रम ठाकुर पर पलक ने पुलिस को शिकायत दे आरोप लगाए कि उसने साथ बदसलूकी की है और भाईयों के साथ मारपीट की है। वहीं विक्रम ठाकुर की ओर से भी कहां गया कि गली में अगर कोई निकलता है तो कुत्ते उन्हें काट लेते है। इस सिलसिले में वह कई पलक को कह चुके है।

    उन्होंने भी पुलिस को शिकायत में कहा कि इसी बात का उन्होंने विरोध किया तो पलक के भाईयों की ओर से उसके साथ मारपीट की गई। थाना पांच के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को लेकर गली में विवाद हुआ था और दोनों पक्षों में विवाद के दौरान झगड़ा हुआ था। उन्हें दोनों पक्षों की ओर उन्हें लिखित में शिकायतें मिली है। उनकी ओर से दोनों पक्षों को थाने में बुलाया हैं और वह बनती कार्रवाई करेंगे।

     

  • Jalandhar News: 2 सगी बहनों सहित 3 युवतियां लापता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 सगी बहनों सहित 3 युवतियां लापता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के सुंदर नगर में एक ही क्वार्टर में रहने वाली 3 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। इनमें 12 व 13 साल की 2 सगी बहनें शामिल है, जबकि 16 साल की एक उनकी सहेली शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें चौथी व 5 वीं में पढ़ाई करती हैं। पारिवारिक सदस्यों को लड़कियां के लापता होने का उस समय पता चला, जब वह कम से घर लौटे। उन्होंने तीनों को आसपास ढूंढ़ा, लेकिन उनका पता नहीं चला।

    सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस व एसीपी नार्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। एसीपी नार्थ अशोक मीणा ने बताया उनकी टीम और थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सुंदर नगर में एक ही क्वार्टर में रहने वाले 3 नाबालिग युवतियां घर से लापता हो गई है।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो जांच के दौरान युवतियों के मां बाप ने बता कि वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह घर से काम पर गए थे और वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थी। उनकी टीम ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीनों एक डेढ़ बजे घर से कहीं जाती हुई नजर आई। एसीपी ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी है और वह बनती कार्रवाई कर रहे हैं।

  • Punjab News: PRTC बस कंडक्टर से नगदी भरा बैग छीनकर स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

    Punjab News: PRTC बस कंडक्टर से नगदी भरा बैग छीनकर स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

    मोगाः मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कार्पियो सवार बदमाश पीआरटीसी बस कडंक्टर से नगदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की पिटाई करके उससे नकदी लेकर फरार हो गए। बस चालक ने बताया कि वह मोगा से संगरूर की ओर जा रहे थे कि बस को बदमाशों ने सवारी चढ़ाने के बहाने रुकवाया और जैसे ही बस रुकी उन्होंने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और कैश बैग लेकर फरार हो गए।

    यात्रियों ने बताया कि बदमाशों ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की बेरहमी से पिटाई की। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं व उसकी पगड़ी तक उतर गई। इसके बाद बदमाशों ने उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। हालांकि सवारियों का सामान नहीं लूटा गया। बस में करीब 50 सवारियां थीं। घटना के बाद सवारियों ने पुलिस को कॉल कर इसी सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा देखनें को मिला। उन्होंने सरकार और पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।

    हालांकि थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह भुल्लर ने लूट की घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कंडक्टर से स्कॉर्पियो सवार नौजवानों का झगड़ा हुआ है। पुलिस आरोपी के घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। बस में सवार कश्मीर कौर और रंजीत कौर ने कहा कि बदमाशों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर पिटाई की और कैश बैग छीनकर फरार हो गए। कुछ ही देर बाद एक और पीआरटीसी बस (पीबी 19 एम 2351 नंबर) भी उसी स्थान पर रुक गई।

    दूसरी ओर, थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह भुल्लर ने कहा कि हमें 112 नंबर से शिकायत मिली थी कि गांव डाला के पास पी.आर.टी.सी. बस के कंडक्टर से स्कॉर्पियो सवार नौजवानों का झगड़ा हुआ है, जिस पर अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रीतम सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

    थाना प्रभारी ने लूटने की घटना से इनकार करते हुए कहा कि सारे मामले की जांच की जा रही है। बस के कंडक्टर तथा ड्राइवर के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो सवार व्यक्ति की पहचान उपरांत बसंत सिंह उर्फ रिंकू निवासी रामूवाला के तौर पर हुई है, पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन घर नहीं मिला।

     

  • मरीज को बचाने जा रही Air Ambulance क्रैश, डॉक्टर सहित 7 की मौत, देखें वीडियो

    मरीज को बचाने जा रही Air Ambulance क्रैश, डॉक्टर सहित 7 की मौत, देखें वीडियो

    रांची: झारखंड के चतरा में मरीज को बचाने जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया। इस घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में डॉ. विकास गुप्ता भी शामिल हैं जो मूल रुप से बिहार के रहने वाले वाले हैं। इस घटना ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। सभी का रो- रोकर बुरा हाल है। सभी मरीज को लेकर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरे थे लेकिन रास्ते में ही चार्टर एयर एम्बुलेंस चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कथीयाचु के जंगल में क्रैश हो गई। पायलट- क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया।

    एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इस मेडिकल विमान का संपर्क टूट गया था। जानकारी के अनुसार, रांची से दिल्ली के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया। विमान में मरीज और उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स समेत कुल 7 लोग सवार थे। चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने बताया, “एयर एम्बुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई।”

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਾਂਚੀ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹਵਾਈ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਝਾਰਖੰਡ ‘ਚ ਡਿੱਗੀ, ਸੱਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

    मृतकों की पहचान विवेक विकास भगत पायलट, सबराजदीप सिंह पायलट, संजय कुमार मरीज, अर्चना देवी परिजन, धूरू कुमार परिजन, विकास कुमार गुप्ता डॉक्टर और सचिन कुमार मिश्रा पैरामेडिक के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने की कि एयर एंबुलेंस सिमरिया के जंगल में गिरा। हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। हादसे में जान गंवाने वालों में 41 वर्षीय संजय कुमार भी शामिल थे, जो हाल ही में ढाबे में लगी भीषण आग में 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे। बिजली के करंट से हुए ‘इलेक्ट्रिक बर्न’ के कारण उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें 16 फरवरी को रांची स्थित देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले दस दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

    डॉक्टरों ने हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया था। परिजनों ने आर्थिक तंगी के बावजूद एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। रिश्तेदारों और परिचितों ने भी सहयोग किया, ताकि संजय की जान बचाई जा सके। उम्मीदों से भरी यह उड़ान ही उनका अंतिम सफर बन गई। संजय कुमार मूल रूप से चंदवा के रखात गांव के निवासी थे और वर्तमान में चंदवा के गायत्री मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहे थे। वे पलामू के बकोरिया में ढाबा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार दिन पहले उनके ढाबे में भीषण आग लग गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे में डॉ. विकास गुप्ता की भी मौत हुई है, जो पूर्व में गारू और चंदवा में पदस्थापित रह चुके थे और प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। वो बिहार के रहने वाले हैं।

     

  • Punjab News: इस इलाके में दुकान के बाहर खड़ी Mahindra Bolero चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दुकान के बाहर खड़ी Mahindra Bolero चोरी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चोरों का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चोर बिना किसी डर के हर दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फगवाड़ा के संतोखपुरा इलाके से सामने आया है, जहां चोरों ने एक दुकान के बाहर खड़ी महिंद्रा बोलेरो चुरा ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुुलिस को मामले की शिकायत दे दी है।

    जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने बताया कि वह फगवाड़ा के संतोखपुरा के निवासी हैं। उन्होंने रात में गाड़ी को दुकान के बाहर लॉक किया था। जब वह सुबह करीब 7 बजे उठे तो देखा कि गाड़ी मौके से गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत गाड़ी के मालिक सुरेंद्र को फोन करके जानकारी दी।

    इस बीच, गाड़ी के मालिक सुरिंदर शिंदी ने बताया कि पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और गाड़ी वापस दिलाई जाए। गौरतलब है कि फगवाड़ा शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासी काफी परेशान हैं। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 525.29 अंक गिरकर 82,769.37 पर आ गया; निफ्टी 145.85 अंक गिरकर 25,567.15 पर पहुंच गया। इसके अलावा ऑटो, FMCGM, मीडिया और मेटल सेक्टर में भी बिकवाली देखी जा रही है।

    वहीं, मेटल, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही है। Infosys, TCS, HCL Technologies, Tech Mahindra और Bajaj Auto निफ्टी टॉप लूजर्स में रहे। वहीं ONGC, L&T, Axis Bank, Max Healthcare और Asian Paints जैसे शेयर निफ्टी टॉप गेनर्स में रहे. सेक्टर की बात करें तो मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5% चढ़े, जबकि निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.4% की गिरावट दर्ज की गई। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर शेयर बाजार खुलते ही क्यों फिसल गया।

    कंपनी ने अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) Airtel Money के लिए बड़े प्लान का ऐलान किया है। इसका मकसद भारत में लोगों और छोटे व्यवसायों को आसानी से कर्ज (लोन) उपलब्ध कराना है, ताकि देश में जो “क्रेडिट गैप” है उसे कम किया जा सके। इस NBFC में आने वाले कुछ सालों में कुल 20,000 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। इसमें से 70% पैसा Bharti Airtel लगाएगी। बाकी 30% पैसा प्रमोटर ग्रुप Bharti Enterprises की ओर से लगाया जाएगा।

     

  • आज का राशिफल, 24 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 24 फरवरी 2026

    आज का दिन मुख्य रूप से कार्यकुशलता और संसाधन प्रबंधन पर केंद्रित है. वृषभ के चंद्रमा की स्थिरता आपको केवल सपने देखने के बजाय ठोस परिणाम हासिल करने की प्रेरणा देगी. आज का समय अपना महत्व पहचानने और भविष्य की मजबूत आर्थिक नींव रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ है. जहां कुंभ के ग्रह आपको आधुनिकता की ओर खींचेंगे, वहीं चंद्रमा का प्रभाव आपको पारंपरिक धैर्य और विशेषज्ञता प्रदान करेगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु और मंगल का प्रभाव नए और क्रांतिकारी विचारों को जन्म दे सकता है. उच्च का चंद्रमा आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने और आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कराने में सहायक हो सकता है.

    मेष राशि: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए व्यावहारिक प्रगति और आर्थिक सुदृढ़ीकरण का है. चंद्रमा आपके धन भाव में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं. वेतन वृद्धि या व्यावसायिक लाभ पर चर्चा करने के लिए बढ़िया समय है. करियर के मोर्चे पर आप संसाधनों के प्रबंधन में सफल रहेंगे. प्रेम संबंधों में आज आप स्थिरता की तलाश करेंगे. पार्टनर के साथ घूमने फिरंने का मौका मिल सकता है . अपने गले का विशेष ध्यान रखें. बेकार के खर्चे से बचें. ग्यारहवें भाव में मंगल-राहु की युति के कारण दिखावे वाली खरीदारी से बचना ही समझदारी है.

    वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज क्द्रमा आपकी ही राशि में उच्च के होकर विराजमान हैं. आज का का दिन आत्म-विश्वास और व्यक्तिगत निखार का है. यह स्थिति आपके व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण और स्पष्ट निर्णय लेने की शक्ति पैदा करेगी. करियर में दसवें भाव की गहमागहमी रहेगी. आपकी सौम्यता आपको सफल बना सकती है. आज मंगल-राहु की युति के कारण आवेश में आकर करियर का कोई बड़ा फैसला न लें. प्रेम संबंधों में पुराने विवादों को सुलझाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. स्वास्थ्य के लिहाज से सात्विक भोजन और थोड़ा विश्राम ऊर्जा बढ़ाएगा.

    मिथुन राशि: आज बारहवें भाव में उच्च के चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा. आपकी ऊर्जा अंतर्मुखी रहेगी और आप शोर-शराबे के बजाय एकांत को प्राथमिकता देंगे. रचनात्मक कल्पना और गहरे शोध के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. कार्य छेत्र मैं आज कि की हुई प्लैनिंग की सराहना भविष्य में होगी. प्रेम संबंधों मैं गहराई बढ़ेगी. आर्थिक रूप से गुप्त लाभ की संभावना है. अप्रत्याशित खर्चों के प्रति भी सतर्क रहें. स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लें और स्क्रीन टाइम कम करें.

    कर्क राशि: आज आप आत्म-मंथन से बाहर निकलकर सामाजिक और आर्थिक लाभ प्राप्त करने की ओर बढ़ेंगे. ग्यारहवें भाव में उच्च के चंद्रमा हैं. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. प्रभावशाली मित्रों का भरपूर सहयोग लेने के लिए श्रेष्ट दिन है. करियर में आपका नेटवर्क ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा. प्रेम के मामले मैं कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और लंबी अवधि के निवेश के लिए दिन शुभ है. अष्टम भाव के मंगल-राहु के कारण अचानक होने वाली घबराहट से बचने के लिए मन को शांत रखें. प्राणायाम करना लाभकारी रहेगा.

    सिंह राशि: ग्रहों की स्थिति आपके करियर के पक्ष में है क्योंकि चंद्रमा आपके दशम भाव में उच्च के हैं. आप नेतृत्व की कमान संभालने के लिए टेयर हैं एण्ड इस विशाव मैं अपने सेनीऑउर्स से बात कर ने का अच्छा दिन है. कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपको एक विशेषज्ञ के रूप में देखेंगे. प्रेम जीवन में मर्यादा और सम्मान का भाव बनाए रखिए. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय बढ़ाने के लिए की गई बातचीत सफल रह सकती है. साझेदारी के कार्यों में मंगल-राहु के प्रभाव के कारण सहकर्मियों के व्यवहार से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, धैर्य रखें.

    कन्या राशि: आज नवम भाव के चंद्रमा आपको छोटी-मोटी बाधाओं से ऊपर उठकर भविष्य के बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने मैं मदद करेंगे. नवम भाव के चंद्रमा यात्रा, कानूनी कार्यों और उच्च शिक्षा में सकारात्मक परिणाम दिलाने मैं भी सहायक होते हैं. करियर संबंधी दूरगामी योजनाएं बनाने का अच्छा समय है. कार्यस्थल पर दूसरों की छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना आपके हित में होगा. प्रेम संबंधों में आज आप सतही बातों से ऊपर उठने का समय है. आर्थिक स्थिति में भाग्य का साथ मिलेगा. विदेशी निवेश से लाभ हो सकता है, कोशिश कर सकते हैं.

    तुला राशि: आठवें भाव में उच्च के चंद्रमा आज आपकी रचनात्मक क्षमता को गंभीरता प्रदान करेगी. आज आप जटिल वित्तीय गुत्थियों को शांति से सुलझा सकते हैं. करियर में आप एक कुशल रणनीतिकार के रूप में उभरेंगे. छिपे हुए व्यावसायिक अवसरों को पहचान ने के लिए उपयुक्त समय है., इस तरफ ध्यान दें. प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और आपसी विश्वास बढ़ेगा. आर्थिक रूप से पैतृक संपत्ति या बोनस से जुड़ा लाभ मिल सकता है. आज शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश में बड़ा दांव लगाने से बचें क्योंकि पांचवें भाव के मंगल-राहु नुकसान कर सकते हैं.

    वृश्चिक राशि: आप अगर कोई बिजनस या नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो आज साझेदारी और सहयोग के लिए दिन अत्यंत शुभ है. सप्तम भाव में उच्च के चंद्रमा किसी नए व्यापारिक गठबंधन या लाभकारी अनुबंध के जुड़ने का संकेत दे रहे हैं. करियर में आप एक कुशल मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे और वार्ताओं में सफल रहेंगे. आज शुरू हुआ प्रेम संबंध जीवन में एक स्थिर और भरोसेमंद साथी का संकेत दे रहा है. आर्थिक रूप से संयुक्त निवेश से लाभ होने के योग हैं. घर और रिश्तेदारों के साथ धैर्य से व्यवहार करें क्यूंकी चौथे भाव के मंगल-राहु के कारण शांति प्रभावित हो सकती है.

    धनु राशि: आज मानसिक के बजाए बेसिक काम को निपटने मैं मन लगेगा. छठे भाव में उच्च के चंद्रमा आपको कठिन और उबाऊ कार्यों को भी पूर्ण एकाग्रता से निपटाने की शक्ति देंगे. कार्यस्थल में आप पुरानी पेंडिंग फाइलों या बचे हुए कार्यों को व्यवस्थित करें. प्रेम संबंधों में आज सेवा भाव प्रमुख रहेगा और आप पार्टनर की मदद करके अपना स्नेह व्यक्त करेंगे. आर्थिक रूप से भी बजट नियंत्रण और ऋण संबंधी दस्तावेज सहेज लें. किसी को भी कोई तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें क्यूंकी तीसरे भाव की मंगल-राहु युति के कारण विवाद मैं पड़ सकते हैं.

    मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मस्ती और उमंग लेकर आया है. पांचवें भाव में उच्च के चंद्रमा आपकी स्मार्ट्नेस को उजागर करेंगे. करियर में आप अपने काम को बहुत करीने और खूबसूरती से पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र मैं आपकी प्रशंसा होगी. प्रेम जीवन में आज रोमांस और आपसी समझ भी बहित बेहतरीन रहेगी. आर्थिक रूप से आय बढ़ाने के नए और रचनात्मक तरीकों पर विचार करें. किसी भी काम मैं या आर्थिक मामले मैं शॉर्टकट या जोखिम से दूर रहें. वाणी भाव के मंगल-राहु के कारण ओवरसमार्ट न बने और सोच-समझकर बोलें, किसी भी विवाद में पड़ सकते हैं.

    कुंभ राशि: आज आपकी आंतरिक सुख-शांति ही आपके विकास का मार्ग खोलेगी. चौथे भाव में उच्च के चंद्रमा पारिवारिक सुरक्षा और भावनात्मक संतुलन प्रदान करेंगे. करियर में आप एक शांत और सुलझे हुए नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे. प्रेम संबंधों में आज आप सुरक्षा और सुकून देने वाले साथी के करीब महसूस करेंगे. आर्थिक रूप से बचत पर ध्यान दें. पारंपरिक निवेश के तरीकों को अपनाएं. आपकी अपनी राशि में मंगल-राहु की युति आपको बेचैन या उग्र बना सकती है, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाओं पर संयम रखें.

    मीन राशि: आज अपनी वाणी का उपयोग आत्मविश्वासपूर्ण संवाद और सामाजिक संपर्कों को बढ़ाने मैं इस्तेमाल करें. तीसरे भाव में उच्च के चंद्रमा आपकी बातचीत की कला और साहस को नई धार देंगे. कार्य स्थल मैं आज प्रेजेंटेशन या मीटिंग में सफलता पाने का अच्छा मौका है. प्रेम संबंधों में आज का दिन खुशनुमा बातों और छोटी सुखद यात्राओं के लिए उत्तम है. आर्थिक स्थिति में नेटवर्किंग का लाभ उठाएं. बारहवें भाव के मंगल-राहु के प्रभाव से आज कोई अज्ञात भय सता सकता है, इसलिए योग का सहारा लें.

  • Punjab News: हर बड़ी घटना की पूरी होगी जांच, जल्द ही नतीजे सामने आएंगेः DGP अर्पित शुक्ला, देखें वीडियो

    Punjab News: हर बड़ी घटना की पूरी होगी जांच, जल्द ही नतीजे सामने आएंगेः DGP अर्पित शुक्ला, देखें वीडियो

    अमृतसर। गुरदासपुर की घटना के बाद  स्पेशल DGP पंजाब अर्पित शुक्ला अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और बाद में चल रहे ऑपरेशन का रिव्यू करने के लिए पुलिस टीमों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बात की।

    डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टर और बड़े तस्करों के खिलाफ राज्य स्तर पर स्पेशल ऑपरेशन चला रही है, जिसके तहत कई जगहों पर बड़े ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यह दौरा बॉर्डर इलाकों में चल रहे ऑपरेशन का रिव्यू करने और संभावित रुकावटों को दूर करने के लिए किया गया है, ताकि ड्रग्स और तस्करी के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जा सके। वहीं, जब पत्रकारों ने उनसे गुरदासपुर की घटना के बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। किसी भी पुलिस अधिकारी या पुलिस कर्मी का हौसला कम न हो, इसलिए वह खुद सड़कों पर उतरकर पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं। हम इस हादसे को ISI या किसी दूसरे गैंग से जोड़कर नहीं देख रहे हैं, हम हर एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं और जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हादसा कैसे हुआ और पुलिस उसे कानून के मुताबिक सजा जरूर देगी।

    पंजाब के सात पुलिस जिले पाकिस्तान के साथ इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे हैं, फाजिल्का से पठानकोट तक अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बॉर्डर पर हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए मैनपावर बढ़ाई गई है और डिफेंस की दूसरी लाइन को और मजबूत किया गया है।

    डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब सरकार ने 40 करोड़ रुपये की रकम मंजूर की है, जिससे बॉर्डर बेल्ट में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि 24 घंटे निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही, सेंसिटिव इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं और आने वाले समय में और भी सिस्टम लगाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी घटना की बहुत अच्छी तरह से जांच की जा रही है। सीनियर अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और हर एंगल से जांच कर रहे हैं और जैसे ही फैक्ट्स सामने आएंगे, उन्हें मीडिया के साथ शेयर किया जाएगा। पुलिस कर्मियों का हौसला ऊंचा है और पंजाब पुलिस एक हिम्मती और बहादुर फोर्स है।