Blog

  • Jalandhar News: महिला ने किया Suicide, 10 साल पहले हुई थी शादी, दामाद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला ने किया Suicide, 10 साल पहले हुई थी शादी, दामाद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पृथ्वी नगर में महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान मनप्रीत उर्फ प्रीति के रूप में हुई है। मृतिका के चाचे ने दामाद हैप्पी पर गंभीर आरोप लगाए है। मृतिका की शादी को 10 साल हो गए है और उसका 6 वर्षीय बच्चा है। आरोप है कि वह बच्ची से अक्सर मारपीट करता था और खुद बेड पर बाथरूम करता है। आरोप है कि उनकी बच्ची को वह जमीन पर सुलाता है। पीड़ित ने कहा कि सास की मौत के बाद से दामाद बच्ची को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि देर रात को दामाद ने फोन कर धमकी दी थी कि वह बेटी को ले जाए नहीं तो वह उसका कत्ल कर देंगा। जिसके बाद आज सुबह बच्ची ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। भाई अमनदीप सिंह ने कहा कि जीजा नशे का आदी था और बहन को परेशान करता था।

    मृतिका की मां सवरण कौर ने कहा कि बेटी का बीते दिन फोन आया और उसने दामाद के साथ विवाद को लेकर बताया। जिसके बाद उन्होंने बेटी को समझाया और उसके बाद देर रात दामाद का फोन आया कि वह अपनी बेटी को ले जाए वह उसे रखना नहीं चाहता। इस दौरान दामाद ने कहा कि वह पत्नी को रखना नहीं चाहता और उसने उसे मार देना है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह सुबह उसे ले जाएंगे। लेकिन आज सुबह बेटी ने सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान परिवार घर का ताला लगाकर गया हुआ था। परिवार का आरोप है कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें घटना के बारे में पता चला।

    बलबीर बिट्टू ने कहा कि मृतिका उसकी बहू लगती है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। देर रात वह घर पर बैठा हुआ था और इस दौरान देर रात कोई विवाद नहीं हुआ। बलबीर ने कहा कि वह हैरान है कि अगर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ तो बहू ने उन्हें क्यों नहीं बताया। बिट्टू ने कहा कि वह काम पर गया हुआ था और इस दौरान फोन आया कि बहू ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान बेटा, भतीजा और 2 महिलाएं घर पर थी। वहीं हादसे के दौरान मृतिका का पति काम पर गया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है और मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: प्रवासियों पर फायरिंग मामले में शूटरों से हैंड ग्रेनेड बरामद, 13 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: प्रवासियों पर फायरिंग मामले में शूटरों से हैंड ग्रेनेड बरामद, 13 आरोपी गिरफ्तार

    मोगाः जिले में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग मामले में पुलिस 3 हमलावरों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। जहां आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रवासियों के बीच भय का माहौल पैदा करना था। पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की है।

    बता दें कि 10 फरवरी को जीरा रोड पर प्रवासी मजदूरों पर गोली चलाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह, जोबनप्रीत सिंह और शाहवीर सिंह सहित कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दो .30 बोर पिस्तौल, कारतूस और खोल बरामद किए। आरोपियों की पहचान होने पर नहर के पास छिपाए गए 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए, जिन्हें बम निरोधक दल ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

    पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए जम्मू-कश्मीर से गोला-बारूद उपलब्ध कराया गया था। इस संबंध में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिसके बाद अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

     

     

  • Boyfriend के फैसले से खफा Girlfriend ने की Suicide, 12 भाई-बहनों में 5वें नंबर पर थी मृतका

    Boyfriend के फैसले से खफा Girlfriend ने की Suicide, 12 भाई-बहनों में 5वें नंबर पर थी मृतका

    कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड द्वारा शादी से मना करने पर गर्लफ्रेंड द्वारा जहर खाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की 12 भाई-बहनों में 5वें नंबर की थी। वो अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन लड़का और उसका परिवार राजी नहीं था जिससे वो परेशान थी। सोमवार को उसने जहर खा लिया। फिर बहन को कॉल कर जानकारी दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका की पहचान कृष्णो कुमारी (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, साधराम और केवरा बाई अनपढ़ है। साधराम खेती किसानी करता है। इन दोनों के 12 बच्चे थे, जिसमें कृष्णो समेत 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी 2 बेटे समेत 9 बच्चे है। जबकि 5 बच्चों की शादी हो गई है। इनमें से 5वें नंबर की बेटी कृष्णो कुमारी अपने बड़ी दीदी और जीजा के साथ रहती थी। उस गांव में रोशन कुमार (21) का आना जाना था। यहीं करीब 3 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और नंबर एक्सचेंज हुए। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोशन उसके घर भी आने-जाने लगा। वो कृष्णो से शादी करने की बात कहता था। अपने साथ घूमाता था। इनके बीच प्रेम प्रसंग का हल्ला पूरे गांव में फैल गया था। यह बात दोनों परिवारों को भी पता थी। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक और उसके घर वालों ने इनकार कर दिया।

    इससे परेशान होकर कृष्णो ने जंगल में सोमवार जहर खा लिया। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसने बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी। उसके बाद खुद ही पैदल चलकर घर पहुंची। परिवार ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की जांच के लिए करतला थाने में भेजा जाएगा।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया पिता का कत्ल, भाई घायल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया पिता का कत्ल, भाई घायल

    मानसाः जिले के बरेटा के पास धरमपुरा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने पिता का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। आरोपी ने पिता को बचाने आए भाई पर भी हमला किया और इस हमले में भाई घायल हो गया। घायल भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने बताया कि गुरजंट पत्नी और बेटे सुखपाल सिंह के साथ गांव में रहते थे, जबकि उनका दूसरा 45 वर्षीय राय सिंह बेटा अलग रहता था। जानकारी के अनुसार, राय सिंह रात को दीवार फांदकर घर में घुसा और पिता पर हमला कर दिया।

    इस झड़प के दौरान उसने अपने भाई सुखपाल सिंह को भी घायल कर दिया। थाना हेड मेला सिंह ने बताया कि मृतक गुरजंट सिंह का शव अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। घायल सुखपाल सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Bus और Truck की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, Cabin बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Bus और Truck की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, Cabin बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    शिवपुरीः जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में NH-46 पर सुबह 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरनखेड़ी गांव के पास आगरा से इंदौर जा रही संजय ट्रेवल्स की बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आपस में फंस गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने केबिन में फंस गए थे। क्रेन की सहायता से बस और ट्रक को अलग किया गया, जिसके बाद चालकों को बाहर निकाला जा सका। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक का उपचार जारी है। वहीं बस में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के कारण NH-46 पर करीब साढ़े तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरनखेड़ी के मोहराई गांव के पास ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण सड़क को वन-वे कर दिया गया है। हालांकि, वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए स्पष्ट योजना और संकेतक उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस स्थान पर पहले भी एक बस सहित पांच हादसे हो चुके हैं। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि हादसे में मृत बस चालक का शव कोलारस मोर्चरी में रखवाया गया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। 5 घायल यात्रियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।            
  • Sabarmati Express में मृत पड़ा मिला बुजुर्ग, जांच में जुटी पुलिस

    Sabarmati Express में मृत पड़ा मिला बुजुर्ग, जांच में जुटी पुलिस

    जैसलमेरः रेलवे स्टेशन पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही ऑन-ड्यूटी रेलवे स्टाफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी देते रेलवे पुलिस अधिकारी दुर्ग सिंह ने बताया कि ट्रेन के जैसलमेर पहुंचने के बाद एक यात्री ने ट्रेन मैनेजर को सूचना दी कि कोच में एक बुजुर्ग लंबे समय से अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर स्टेशन स्टाफ और रेलवे चिकित्सक मौके पर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से उसे जवाहिर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। तलाशी के दौरान शव के पास से केवल एक कंबल बरामद हुआ, जबकि कोई पहचान पत्र, टिकट या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। वृद्ध की उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी गई है। उसने गहरे नीले रंग की पैंट और ग्रे रंग की फुल बाजू की शर्ट पहन रखी थी तथा शरीर पर एक कंबल ओढ़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

  • Landslide से भरभरा गिरे पत्थर, रोड़ बंद, बाल-बाल बचे वाहन सवार, देखें वीडियो

    Landslide से भरभरा गिरे पत्थर, रोड़ बंद, बाल-बाल बचे वाहन सवार, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में कुल्लू में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है, जहां पर मणिकर्ण घाटी में मंगलवार सुबह भारी लैंडस्लाइड देखने को मिली। जानकारी के अनुसार जिले के मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर लैंडस्लाइड के दौरान टैक्सी चालक बाल बाल बच गए। घाटीगढ़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के बाद अब मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। हालांकि पीडब्ल्यूलीडी की मशीनरी मार्ग की बहाली में लगी हुई है।

    घाटीगढ़ के समीप पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों और मलबे के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। यह भूस्खलन साफ मौसम में हुआ, जिससे लोगों में और अधिक भय का माहौल है। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। भूस्खलन का वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन गाड़ियां ऐन मौके पर रुक गईं। यदि गाड़ियां नहीं रुकती तो नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अस्थिर हो चुका है। दिन-रात छोटे-बड़े पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं, जिससे इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी कई बार यह मार्ग बंद हो चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें पर्यटक, स्कूली बच्चे, मरीज और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं। कई बार वाहन चालकों को स्वयं मलबा हटाकर रास्ता बनाना पड़ता है। सैलानियों और श्रद्धालुओं में भी डर का माहौल है, जिससे पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

    लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी तौर पर मलबा हटाना समस्या का समाधान नहीं है। पहाड़ी की वैज्ञानिक ट्रीटमेंट, मजबूत रिटेनिंग वाल और वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर का कहना है कि मार्ग को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। मणिकर्ण में एक मशीन तैनात की गई है, ताकि भविष्य में मार्ग बंद होते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके।

     

     

  • Punjab News: व्यस्त बाजार सैदा चौक के पास कारोबारी पर सूए से हमला कर गहने छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यस्त बाजार सैदा चौक के पास कारोबारी पर सूए से हमला कर गहने छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    रोष में व्यापारियों ने लगाया धरना

    लुधियानाः जिले के सबसे व्यस्त बाजार सैदा चौक इलाके में दिन दहाड़े स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां बेखौफ स्नेचर सुबह 11 बजे कारोबारी पर सूए से हमला करके गहने छीनकर फरार हो गए। गौर हो कि जिस समय यह घटना हुई है, उस समय बाजार ग्राहकों और राहगीरों से भरा होता है। स्नेचर कारोबारी पर बर्फ तोड़ने वाले ‘सुए’ से जानलेवा हमला करके सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान पीड़ित कारोबारी सफेद एक्टिवा स्कूटी पर दुकान की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से काली एक्टिवा पर सवार 2 युवक आए और उन्हें बीच सड़क पर घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने कारोबारी को धक्का देकर नीचे गिराया। नीचे गिरते ही बदमाशों ने कारोबारी के हाथ से सोने की अंगूठी छीन ली। जब कारोबारी ने विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरों ने अपने पास रखे बर्फ वाले सुए से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदात की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस वक्त यह सब हो रहा था सड़क से लगातार लोग गुजर रहे थे। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि लोग पास से निकल रहे हैं लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर कारोबारी को बचाने या लुटेरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। शहर में बढ़ती वारदातों और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज होकर व्यापारिक संगठन के प्रधान और स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लुधियाना में अब लोग अपनी दुकानों पर जाने से भी डरने लगे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। अगर दिन-दहाड़े भरे बाजार में कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा । प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन व्यापारियों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती रोष जारी रहेगा।
  • Jalandhar-Phagwara National Highway पर 3 गाड़ियों में टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar-Phagwara National Highway पर 3 गाड़ियों में टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव चेहेरू में रेलवे ओवरब्रिज पर 3 गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    जानकारी देते एएसआई बिंदरपाल सिंह ने बताया कि फगवाड़ा की तरफ से आ रही एक वेन्यू गाड़ी जिसे जसवंत सिंह चला रहा था उसने रेलवे पुल पर अचानक ब्रेक लगा दी। उसके पीछे आ रही इनोवा ने भी तुरंत ब्रेक लगा दी, इससे इनोवा के पीछे चल रही टाटा 407 गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और उसने इनोवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

    हादसे की जानकारी मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए डैमेज गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को ठीक करवाया। गणिमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस टीम ने जाम को खुलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और हाईवे पर ड्राइवरों से सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है।

     

     

     

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पुल से गिरी नई कार, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पुल से गिरी नई कार, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के मुल्लापुर गरीबदास में भीषण दुर्घटना हुई है। दरअसल, नई कार मुल्लापुर गरीबदास के पुराने पुल से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में गाड़ी के एयरबैग खुल गए और चालक की जान बच गई। घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आई है। करणबीर सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान ऑटो चालक ने अचानक ऑटो मोड़ दिया, जिसके कारण कार बेकाबू हो गई और हादसा हो गया। घटना के बाद गलत कट मारकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कहाकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो चालक की पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं बलविंदर सिंह ने कहा कि सैणीमांजरा में यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि सड़क खराब होने और ऑटो चालक द्वारा गलत कट मारने के कारण कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एयरबैग खुलने से बचाव हो गया। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस दौरान घटना स्थल पर देखा कि पुराने पुल पर चंडीगढ़ साइड से ऑटो आ रहा था और गाड़ी चंडीगढ़ की ओर से जा रही थी। इस दौरान ऑटो चालक ने ऑटो दाहिने ओर घुमा दिया। वहीं कार चालक ने उसे बचाने के कारण बाहिने ओर कार घुमाई। हादसे में कार बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक का बचाव हो गया, लेकिन घटना के दौरान हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित द्वारा सड़क हादसे को लेकर ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो चालक की पहचान की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।