Blog

  • Punjab News: 2 कारों सहित 3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, Swift के उड़े परखच्चे

    Punjab News: 2 कारों सहित 3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, Swift के उड़े परखच्चे

    मोगा: बाघा पुराना शहर के निहाल सिंह वाला रोड पर देर रात बोलेरो पिकअप ट्रक की सड़क पार कर रही स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में स्विफ्ट अनियंत्रित हो गई और मोड़ पर खड़ी एक अन्य गाड़ी से टकरा गई। टक्कर से प्रभावित रिट्ज़ कार सड़क किनारे खड्डे में गिर गई। वहीं हादसे में स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में गनीमतय यह रही कि हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए बाघा पुराना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दूसरी ओर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और हादसे के सही कारणों की अब जांच की जा रही है।

  • Punjab News: CT University के VC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: CT University के VC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की CT University में छात्रों द्वारा विवाद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार वाइस-चांसलर पर छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कशमीर की पूर्व महबूबा मुफ्ती के बेटी इल्जिता मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर भी किया गया और वाइस-चांसलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    वीडियो में आरोप लगाए गए है कि रमजान के महीने चल रहा है और उन्होंने कहा कि वाइस चांसलर ने उन्हें गालियां निकाली और कहा कि उनका एडमिशन कैंसिल किया जा रहा है। जिसके बाद छात्रों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। बताया जा रहा है कि मामला गरमाने के बाद वाइस चांसलर के साथ बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया है। जानकारी मिली है कि इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने VC नितिन टंड़न को टर्मिनेट कर दिया है।

    वीडियों में देखा जा सकता है कि छात्र कह रहे है कि उन्हें ना इफ्तिारी में कुछ खाने को मिल रहा है और ना शहरी में कुछ मिल रहा है। आरोप है कि वाइस चांसलर ने उन्हें मां-बहन की गालियां निकाली और कहा कि सबकी एडमिशन कैसिंल। इस मामले को लेकर छात्रों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि यह जानकार हैरानी होती है कि कश्मीरियों पर हमला करना पंजाब जैसे राज्य में भी सामान्य बना दिया गया है। हम वाइस चांसलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। इसमें खानापूर्ति न की जाए। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कई छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं और मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। इन दिनों रमज़ान का महीना चल रहा है, जिसमें रोजेदार सुबह सेहरी करते हैं और शाम को इफ्तार के समय रोज़ा खोलते हैं।

    हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्र और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के बीच एक बैठक जारी है, जिसमें इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्रों का कहना है कि जब वे शाम को इफ्तार के लिए यूनिवर्सिटी की मेस में पहुंचे हैं, तो उन्हें भोजन नहीं मिलता है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर उन्होंने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलटी तेज रफ्तार Car, मची अफरा-तफरी, देखें Video

    Punjab News: अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलटी तेज रफ्तार Car, मची अफरा-तफरी, देखें Video

    अमृतसरः शहर के चट्टीविंड ब्रिज से तरनवाले ब्रिज जाने वाली सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नहर किनारे एक तेज रफ्तार और बेकाबू कार अचानक पलट गई। हादसे में कार में सवार 4 युवकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार तेज गति से चट्टीविंड ब्रिज से तरनवाले ब्रिज की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार मोटरसाइकिल को बचाते हुए बेकाबू होकर नहर के पास सड़क किनारे पुल पर पलट गई। हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी को केवल मामूली चोटें आईं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कार की गति थोड़ी और अधिक होती तो वाहन नहर में गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

    कार सवार युवकों का दावा है कि वाहन की गति लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे थी। कार चालक हरपाल ने बताया कि अचानक स्टेरिंग से नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार असंतुलित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि वह भाई मंज रोड के रहने वाले है और वह अपने घर जा रहा थे, तभी यह हादसा हुआ।

    घटना के बाद पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

     

  • Punjab News: हाईवे पर Bus-Truck की टक्कर में चालक गंभीर घायल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईवे पर Bus-Truck की टक्कर में चालक गंभीर घायल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर बटाला रोड घसीटपुरा के पास आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अमृतसर से बटाला जा रही एक निजी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पेट्रोल पंप से तेल भरकर मुख्य सड़क की ओर निकल रहा था कि इसी दौरान बस नियंत्रण से बाहर हो गई और ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    इस दुर्घटना में बस चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए, किसी भी यात्री को जान का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी पक्ष के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

     

  • शादियों के सीजन में सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें Latest Price

    शादियों के सीजन में सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें Latest Price

    नई दिल्ली: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस शादी के सीजन में सोने चांदी के भाव में भारी बदलाव देखने को मिल रही है। आज 24 फरवरी को सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,60,769 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,61,598 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

    सोने चांदी का ताजा भाव

    24 फरवरी की सुबह करीबन 10:05 बजे एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.63 प्रतिशत या करीबन 1000 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,580 रुपये पर ओपन हुआ है। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,61,598 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था। गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,61,233 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।

    चांदी की कीमत

    एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.56 फीसदी या 1,491 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,842 पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,67,221 पर की थी। दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,67,500 रुपये था। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी के दाम गिर गए हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,850 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,500 रुपये खर्च करने पडेंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,900 रुपये चल रही है।

    दिल्ली-अहमदाबाद-पुणे में सोने का भाव

    दिल्ली में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 16,193 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 14,830 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 12,134 प्रति ग्राम है। अहमदाबाद में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 16.,141 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 14,796 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 12,107 प्रति ग्राम है।    
  • Punjab News: सवारियों से भरी बस और गैस सिलेंडरों के ट्रक सहित 4 वाहनों में हुई टक्कर

    Punjab News: सवारियों से भरी बस और गैस सिलेंडरों के ट्रक सहित 4 वाहनों में हुई टक्कर

    गुरदासपुर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। कई दिनों से अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। वहीं आज बटाला के कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। यही कारण है कि घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अमृतसर से पठानकोट जा रही सवारियों से भरी बस बटाला बाईपास पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकरा गई और इसके पीछे दो अन्य छोटी गाड़ियां भी जा घुसीं।

    सौभाग्य से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई क्योंकि गैस सिलेंडर भी खाली थे, लेकिन बस को काफी नुकसान हुआ है जिससे बस के ड्राइवर की टांग टूट गई और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि धुंध के कारण यह हादसा हुआ है।

    कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक मोड़ रहा था जब उसके पीछे अमृतसर से पठानकोट जा रही सवारियों से भरी बस टकरा गई। धुंध बहुत अधिक थी और इसी कारण यह दुर्घटना हुई। बस का ड्राइवर घायल हुआ है और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

  • Punjab News: अंडे सप्लाई करने आए E-rickshaw चालक को Snatcher ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab News: अंडे सप्लाई करने आए E-rickshaw चालक को Snatcher ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि सरेआम स्नेचर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। ताजा मामला 33 फुटा रोड स्थित जसवंत नगर नजदीक शनि मंदिर का है जहां कल सुबह करीब 8 बजे एक शातिर चोर ने अंडे सप्लाई करने वाले ई-रिक्शा से मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह सुबह सप्लाई के लिए निकला था। उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल ई-रिक्शा में ही रखा हुआ था। जब वह जसवंत नगर में एक दुकान के बाहर रुककर ऑर्डर लेने के लिए नीचे उतरा तो पीछे से चोर ने मौका पाकर मोबाइल उठा लिया। जब चालक वापस आया तो फोन गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चोर की पहचान हो गई। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चोर ने काले रंग का स्वेटर पहना हुआ है और अपने कंधे पर लाल रंग का परना रखा हुआ है। चोर पहले ई-रिक्शा के इर्द-गिर्द घूमता रहा और मोबाइल पर नजर रखी। जैसे ही चालक दूर हुआ उसने फुर्ती से मोबाइल उठाया। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल को अपने लाल परने में छिपाया और वहां से रफूचक्कर हो गया। इलाका निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए क्योंकि आए दिन हो रही इन चोरियों से आम जनता में दहशत का माहौल है।      
  • Park में युवती की हत्या करने वाला गिरफ्तार, DSP Dheeraj Kumar ने किए कई खुलासे, देखें वीडियो

    Park में युवती की हत्या करने वाला गिरफ्तार, DSP Dheeraj Kumar ने किए कई खुलासे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-36 स्थित पार्क में रविवार रात हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विनय कुक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि उन्हें बीते दिन सूचना मिली थी कि सैक्टर-36 स्थित पार्क में एक लड़की घायल अवस्था में पड़ी है जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लड़की को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद तुरंत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान जांच में सामने आया कि लड़की सुहानी की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड विनय ने की थी। दरअसल, दोनों का काफी समय से रिलेशन था, लेकिन अब आरोपी विनय की कुछ बुरी हरकतों के चलते उनमें दूरी बन गई थी और लड़की के घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं ओर कर दिया था। इसी बात को करने के लिए विनय ने सुहानी को मिलने के लिए पार्क में बुलाया था। आरोपी पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर गया था। दोनों के बीच शादी को लेकर बहस हुई, जो बढ़ने पर आरोपी ने सुहानी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब 6 साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके।

  • लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद Shahzad Bhatti ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद Shahzad Bhatti ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में 2 पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर लॉरेंस गैंग के करीबी हैरी बॉक्सर द्वारा बीते दिन पोस्ट शेयर की गई थी। जिसमें हैरी ने जल्द घटना का बदला लेने की बात कही थी। इस दौरान पोस्ट में गर्दन काटकर वीडियो डालने का जिक्र किया था। वहीं घटना के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। शहजाद भट्टी ने कहा कि नाजायज पोस्ट डालकर सिर्फ शोहरत बटोरने की कोशिश की जा रही है। पहले अपने पुराने बदले पूरे कर लो, फिर बड़ी-बड़ी बातें करना। शहजाद भट्टी बोला- पहले बदला लेकर दिखाओ। भट्टी ने उदाहरण देते हुए कहा, दुबई में जिस व्यक्ति का गला काटा गया, पहले उसका बदला लेकर दिखाओ। सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नाम कमाना आसान है। आगे भट्टी ने कहा तुम खुद अपने देश के गद्दार हो और फेम हासिल करने के लिए ऐसी झूठी पोस्ट डालते हो। अंत में भट्टी ने कहा, मैं भी इंतजार करूंगा कि तुम कब तक बदला लेते हो। लॉरेंस ग्रुप की ये सीधी धमकी कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) को दी गई थी। TTH के नाम से पोस्ट जारी कर दावा किया गया था कि दोनों की हत्या उनकी अल बुर्क ब्रिगेड ने की है। हालांकि दोनों के दावे की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता।  
  • Jalandhar News: दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गढ़ा इलाके में पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। दरअसल, देर रात ट्रैफिक उल्लंघनों करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसने के लिए विशेष नाकेबंदी अभियान चलाया। पुलिस का कहना हैकि अधिकतर वारदाते दोपहियां वाहनों पर हो रही है। ऐसे में दोपहियां वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रात को नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

    इस दौरान चेकिंग अभियान में पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे। नाकेबंदी के दौरान कई युवकों ने मौके पर अलग-अलग बहाने बनाए, लेकिन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर किसी को भी नहीं बख्शा गया और कार्रवाई जारी रखी। सीनियर कॉन्स्टेबल कुलविंद्र सिंह ने बताया ने बताया कि उनकी टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थी की गढ़ा इलाके में रात को कई युवक दो पहिया बाहनें पर घूमते समय हंगामा करते हुए नियमों की अवहेलना करते है, जिसके चलते उनकी टीम ने नाकेबंदी की है।

    उन्होंने कहा कि नाकेबंदी के दाम दोपहिया वाहन सवार युवकों को ही रोका गया है और उनसे पूछताछ की गई है। पूछताछ के दौरान नियमों के उल्लंघन करने वालो के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंघन करने वालो बख्शा नहीं जाएगा।