Blog

  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड्ड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन 

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड्ड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला खड्ड में पहले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विशाल शर्मा एस डी एम हरोली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । केंद्र के मुख्य शिक्षक राकेश चंद्र शर्मा, जयदता समाजसेवी एंव शिवसेना राज्य प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।  कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक  प्रस्तुतियों ने खूब समा बांधा । तीन से दस साल के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया । बच्चों ने पहाड़ी नाटी, तेरी मिट्टी ,देश रंगीला,  पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    इस कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विरेंद्र कुमार ,बी आर सी सी संजीव कुमार पंकज दता कांग्रेस कार्यकर्ता, पूनम दता पूर्व प्रधान करनैल सिंह, कर्म चंद पूर्व उपप्रधान अश्वनी दता, विधि चंद ,बी डी सी स्वर्ण लाल सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम दत ,स्वर्ण लाल बी ई ई ओ ,चमन लाल , गुरदास राम चमन लाल कर्मचारी नेता ,बेस्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कुलदीप कंग जी ललिता गुलेरिया इंदू बाला विनोद कुमारी ,पूनम कुमारी, सुषमा ,राकेश राजीव रशपाल चंद राज कुमार पुष्पिंदर कंग अनिता ,संतोष मौजूद रहे।

  • जालंधरः घर में महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के संतोखपुरा एरिया से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां बंद घर में महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला लिव-इन रिलेशन में रहती थी। पता चला है कि महिला की शव घर में रजाई में लिपटा मिला है। महिला के साथ रहने वाला विनोद फिलहाल फरार बताया गया है। महिला की मृत्यु कैसे हुई फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आज दोपहर लड़की का जीजा और बहिन दोनो संतोखपुरा में स्थित घर पहुंचे तो घर से बदबू आ रही थी। जब गेट फांद कर देखा तो महिला का शव रजाई में लिपटा हुआ पड़ा हुआ था। सूचना तुरंत लड़के विनोद के परिजनों और पुलिस को दी गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक दोनो पहले से शादीशुदा थे और महिला का तलाक हो चुका था। वहीं दूसरी ओर विनोद का तलाक नहीं हुआ था। दोनों के एक बच्चा भी है। लड़की के जीजा के मुताबिक लड़की की पहले शादी हुई थी, लेकिन फिर तलाक हो गया। उसका संपर्क विनोद वासी धोगड़ी के साथ हुआ। दोनो पिछले लगभग दो साल से संतोखपुरा में रह रहे थे। लड़की के बहिन और जीजा के मुताबिक दोनों की शादी नहीं हुई थी। वे कुछ दिन पहले शादी करवाना चाहते थे, लेकिन वहां पता चला कि विनोद का तलाक नहीं हुआ है। ये तथ्य सामने आने पर शादी नहीं हो सकी। लड़की के परिजनों ने बताया कि विनोद बीते दिन बच्चे को लड़की के परिवार के घर छोड़ गया। लड़की का फोन बंद जा रहा था। आज दोपहर यहां पहुंचे तो ये घटना का पता चला।

    वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे विनोद के पिता के मुताबिक विनोद की पत्नी और बच्चा धौगड़ी में रहते है। जबकि विनोद परिवार को छोड़ कर यहां संतोखपुरा में रह रहा था। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त घर में दोनो किराए पर रहते थे, घर का मालिक हिमाचल प्रदेश में रहता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के पश्चात ही सही तथ्य सामने आएंगे। पुलिस द्वारा घर सील करके जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को भी घर के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा।

  • Amritpal Singh और Papalpreet Singh की नई CCTV आई सामने

    Amritpal Singh और Papalpreet Singh की नई CCTV आई सामने

    नई दिल्लीः पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को ‘ऑपरेशन अमृतपाल सिंह’ शुरू किया था, लेकिन अब तक ‘Waris Punjab De’ का मुखिया फरार है अब Amritpal सिर्फ पंजाब का नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है इसी बीच दिल्ली से अमृतपाल सिंह की एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें अमृतपाल ने फिर से अपना हुलिया बदल लिया है

    बताया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज देश की राजधानी दिल्ली का है,  जो 21 मार्च की शाम करीब पांच बजे के आसपास रिकॉर्ड की गई हालांकि दिल्ली के बाद वारिस पंजाब दे का मुखिया खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह सुरक्षा एजेंसियों के राडार से बाहर हो गया है

    सुरक्षा एजेंसियां ​​अमृतपाल की सही लोकेशन और सुराग नहीं ढूंढ पाई हैं और इसी बीच बीते दिनों अमृतपाल की एक सेल्फी सामने आई जिसमें पंजाब पुलिस की नाकामी साफ देखी जा सकती है. इस तस्वीर में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह हाथों में कोल्ड ड्रिंक लेकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं

    इस बीच दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां ​​अंतरराष्ट्रीय कॉल पर नजर रखकर ‘भगोड़े’ अमृतपाल की तलाश कर रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र का कहना है कि देशद्रोही लोग अमृतपाल को विदेश भागने और छिपने में मदद कर रहे हैं. गृह मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र का कहना है कि अमृतपाल सिंह अपने साथी पपलप्रीत के साथ फरार हो गया है. वह पपलप्रीत के साथ कुरुक्षेत्र के शाहबाद से बस से दिल्ली आया था। वह दिल्ली के आईएसबीटी पहुंचा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया

    हालांकि दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड के बाद वह सुरक्षा एजेंसियों के राडार से बाहर हो गया. 25 मार्च को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने दावा किया कि ‘भगोड़ा’ अमृतपाल सिंह फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, 6 दिनों तक बंद रहेगा ये रास्ता 

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, 6 दिनों तक बंद रहेगा ये रास्ता 

    जालंधर/वरुणः अगर आप भी किसी जरूरी काम के लिए गुरु नानक मिशन चौक से डॉ. बी.आर अम्बेडकर चौक की ओर जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। इस रूट को लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए है। दरअसल, नगर निगम के द्वारा 64 लाख की लागत से गुरु नानक मिशन चौक से डॉ. बी.आर अम्बेडकर चौक का पुननिर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते 6 दिनों तक इस रूट के दोनों रास्तों पर काम किया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ हितेश ने बताया कि निगम की अगुवाही में एमसी फंड 64 लाख की लागत से गुरु नानक मिशन चौक से डॉ. बी.आर अम्बेडकर चौक का पुननिर्माण किया जा रहा है। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक ये रास्ता बंद किया जा रहा है। ऐसे में काम के चलते इस रूट को डायवर्ट किया जा रहा है।

  • Kapurthala: SP D हरविंदर सिंह ने भारी पुलिसफोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च, दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    Kapurthala: SP D हरविंदर सिंह ने भारी पुलिसफोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च, दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिला पुलिस दवारा जिले में लॉ एंड आर्डर की स्थिति कायम रखने के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई  है। इसी क्रम में आज SP D हरविंदर सिंह के नेतृत्व में 150 पुलिस कर्मियों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। SP D हरविंदर सिंह ने इस गतिविधि को उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत फ्लैग मार्च निकालने तथा संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर गंभीरता से चेकिंग किए जाने की बात कही है। 

    बता दें कि पुलिस दवारा प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति कायम रखने तथा जनता को सुरक्षित होने का एहसास दिलाने के मंतव्य से सभी जिलों की पुलिस को सक्रिय रहने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज SP D हरविंदर सिंह के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर शालीमार बाग से फ्लैग मार्च आरंभ कर शहर के विभिन्न बाजारों में निकाला गया। SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर एसएसपी कपूरथला के आदेश पर आज फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

    इसी के साथ जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के साथ साथ जिले में संवेदनशील स्थानों पर भी गंभीरता से चेकिंग की जाएगी।  इस फ्लैग मार्च में SP D के साथ सीआरपीएफ जवान, डीएसपी सब डिवीजन के अलावा सदर थाना, सिटी थाना तथा कोतवाली थानों के प्रभारी और उनकी टीमें, पीसीआर, ट्रैफिक टीम कर्मचारी आदि शामिल थे।

  • जालंधरः ट्रक और एक्टिवा की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, देखें तस्वीरें

    जालंधरः ट्रक और एक्टिवा की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, देखें तस्वीरें

    जालंधर/हर्ष कुमारः पठानकोट चौक के पास एक्टिवा सवार बुजुर्ग को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल सोढल रोड प्रीत नगर निवासी मंजीत सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पेशे से तरखान था और उसके बच्चे विदेश में रह रहे हैं।

    जानकारी अनुसार मंजीत सिंह अपनी एक्टिवा से पंजाबी बाग स्थित अपने प्लाट जा रहा था कि रास्ते में जेएंडके नंबर के ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक आरिफ को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • Amritpal Singh मामले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा आतंकी पन्नू 

    Amritpal Singh मामले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा आतंकी पन्नू 

    पन्नू का दावाः कोर्ट ने पंजाब राज्यपाल, CM और DGP के नाम से भेजे सम्मन

    नई दिल्लीः अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए गए अभियान मामले के खिलाफ सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा है। आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा है कि पंजाब में इंटरनेट बंद करने और 400 के करीब आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ उसने न्यू-यार्क की साउदर्न डिस्टिक्ट कोर्ट का रुख किया है। 

    आतंकी पन्नू के कहे व कागजातों के अनुसार, कोर्ट ने कंसोलिडेटेड जनरल ऑफ इंडिया को पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब डीजीपी गौरव यादव के नाम से सम्मन भेजे हैं। जिनका जवाब उन्हें 21 दिन में भेजना होगा। यह शिकायत रूल 12 फेड्रल रूल ऑफ सिविल प्रोसीजर के अंतर्गत दी गई है। आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब में पहले सिख रिफ्रैंडम और अब खालसा वहीर के साथ जुड़ने वालो युवाओं के परिवारों को परेशान किया जा रहा है और मारा जा रहा है।

    इसी के खिलाफ वह अब अमेरिकी कोर्ट में गया है। इसी वीडियो में आतंकी पन्नू ने भारतीय पुलिस व अधिकारियों के परिवारों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू का कहना है कि पंजाब में युवाओं को मारा-पीट जा रहा है। अगर किसी पुलिस वाले और अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य अगर अमेरिका व कनाडा में बसे हैं तो उन्हें ढूंढ ढूंढ कर मारा जाएगा। इतना ही नहीं, बच्चों पर यहां अमेरिका व कनाडा में केस किए जाएंगे।

  • पंजाबः हाईकोर्ट में Amritpal Singh की सुनवाई पर AG ने दायर किया जवाब

    पंजाबः हाईकोर्ट में Amritpal Singh की सुनवाई पर AG ने दायर किया जवाब

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह को लेकर दायर की गई याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अमृतपाल के वकील को एफिडेविट दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस के आईजी को भी एफिडेविट दाखिल करने को कहा गया है। हाईकोर्ट में पंजाब एजी ने कहा कि वह अमृतपाल को पकड़ने के नजदीक हैं। एजी ने अमृतपाल के वकील से इस बात का सबूत मांगा है कि अमृतपाल को उन्होंने थाने में बंद करके रखा है। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि कोई एक भी सबूत लाओ, हम वारंट अफसर लगा देंगे। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। 

  • पुलिस की गिरफ्त से भागने वाला 25 हजारी ईनामी जबरूद्दीन मुठभेड़ में काबू, देखें वीडियो

    पुलिस की गिरफ्त से भागने वाला 25 हजारी ईनामी जबरूद्दीन मुठभेड़ में काबू, देखें वीडियो

    शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के केरटू गांव के नागरिकों द्वारा ज़बरन छुड़ाए गये 25 हजार रुपये के कुख्यात इनामी अपराधी जबरूद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधी को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शामली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि जबरूद्दीन को झिंझाना थाना क्षेत्र में देखा गया तो पुलिस ने उसे घेर लिया। 

    उन्होंने बताया कि वह पुलिस पर गोलीबारी करने लगा जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गयी जिसमें जबरूद्दीन गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। शामली जिले के झिंझना थाना क्षेत्र के केरटू गांव में ग्रामीणों के हमले में हरियाणा एसटीएफ के कम से कम 3 कर्मी घायल हो गए थे और उनकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली गई।

    उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम कुख्यात अपराधी जबरूद्दीन को पकड़ने के लिए सादे कपड़ों में गांव गई थी, जिसकी गिरफ्तारी की सूचना पर 25,000 रुपये का इनाम था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें गाड़ियों को भी तोड़ दिया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी ग्रामीणों ने छीन ली थी। पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने जबरन आरोपी को हिरासत से मुक्त करा लिया था।

  • स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, देखें वीडियो

    स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, देखें वीडियो

    नैशविलः अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। ताजा घटना में नैशविल के एक स्कूल में महिला ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 3 बच्चों समेत 7 लोगों की पहचान हो गई है। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में हमलावर को ढेर कर दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान भी हो चुकी है। खास बात है कि टेक्सस समेत अमेरिका के कई क्षेत्रों से स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी है।

    सोमवार को हुई घटना में 3 बच्चे और 3 अधेड़ मारे गए हैं। इनमें एवलिन डिकहॉस, हैली स्क्रग्स और विलियम किनी (सभी की उम्र 9 साल) और 61 वर्षीय सिंथिया पीक, 60 वर्षीय कैथरीन कूंस और 61 साल के माइक हिल शामिल हैं। माना जा रहा है कि हमलावर नैशविल के इसी कोवेनेंट स्कूल की पूर्व छात्रा रह चुकी है। कहा जा रहा है कि हमलावर का कई अन्य स्थानों को भी निशाना बनाने का प्लान था।

    पुलिस को कोवेनेंट स्कूल में गोलीबारी की जानकारी सुबह 10:30 बजे मिली। मेट्रोपॉलिटन नैशविल पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि गोलीबारी इतनी तेज थी कि अधिकारी उसकी आवाज सुन सकते थे। उन्होंने बताया कि हमलावर के पास कम से कम दो सेमी ऑटोमैटिक राइफल और हैंडगन थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 सदस्यीय दल ने उसे ढेर कर दिया।

    गोली लगने से घायल हुए तीन बच्चों को मुनरो कैरल जूनियर चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। खास बात है कि अमेरिका में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन इनमें महिला हमलावरों का शामिल होना सामान्य नहीं है। साल 1966 से लेकर अब तक हुईं 191 ऐसी घटनाओं में केवल 4 में हमालवर महिला रही है।