Blog

  • पंजाबः गलत ढंग से नीले कार्ड बनाकर सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ हुई कारवाई, देखें वीडियो

    पंजाबः गलत ढंग से नीले कार्ड बनाकर सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ हुई कारवाई, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः सरकार द्वारा गरीबों के लिए नीले कार्ड बनाए गए हैं जिसके तहत गरीब परिवारों को सस्ता राशन दिया जाया है। लेकिन कई लोग गलत ढंग से नीले कार्ड बनाकर सस्ता राशन ले रहै हैं। अब इस पर पंजाब सरकार ने सख्त रुप अपनाया है। सरकार ने नीले कार्ड की जांच प्रकिरिया शुरू कर दी है। जिसका 92 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है।

    पंजाब के खुराक ओर सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि जिन लोगो ने गलत ढंग से नीले कार्ड बनवा कर सरकारी राशन ले रहे है ऐसे गलत लोगो की जांच कर उनके नीले कार्ड काटे जा रहे है। इस प्रक्रिया में अगर किसी जरूरतमंद परिवार का कार्ड काटा गया है तो वह परिवार फिर से अप्लाई करके अपना कार्ड दोवारा बनवा सकते है। किसी भी जरूरतमंद परिवार को इस लाभ से वंचित नही किया जाएगा। सरकार की ओर से सिर्फ गलत ढंग से बनवाए गए कार्डों  को काटना मुख्य उद्देश्य है। ताकि इस सुविधा का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।

  • जालंधर सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जालंधर सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जालंधर/वरुणः देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई और राज्यों में बारिश का एक ताजा दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। नई दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। वहीं, यूपी के भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती हैं। हरियाणा, पंजाब में भी बारिश का दौर जारी हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। 

    मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जलंधर में भी बारिश का दौर जारी होगा। 30 मार्च से यहां बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 30 मार्च से शुरू होने वाला बारिश का दौर 03 अप्रैल तक जारी रह सकता है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो 29 मार्च से 03 अप्रैल के बीच जलंधर का अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है।

    वहीं, नई दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कल यानी 29 मार्च की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया जा सकता है। लेकिन 30 और 31 मार्च को मौसम एक बार फिर बदलेगा और नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। अगर तापमान की बात करें तो 30 मार्च को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 32.0 रह सकता है। वहीं, 31 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 28 दर्ज किया जा सकता है।

  • पंजाबः कालेज से घर जा रही बहनों पर हथौड़े से हमला कर लुटेरे सामान लेकर हुए फरार

    पंजाबः कालेज से घर जा रही बहनों पर हथौड़े से हमला कर लुटेरे सामान लेकर हुए फरार

    संगरूरः पंजाब में लूटपाट और क्राइम की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब सुनाम ऊधम सिंह वाला से लूट का नया मामला सामने आया है। जहां शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज से स्कूटी पर घर लौट रहीं दो बहनों पर लुटेरों ने ने हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया और दोनों की किट्स छीन कर फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

    अस्पताल में उपचाराधीन नवदीप कौर ने बताया कि वह अपनी बहन इंद्रजीत कौर के साथ स्कूटी पर सुनाम के सरकारी कालेज से अपने गांव छाजली लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों हमलावरों ने हथौड़े से उन पर हमला किया और फिर उनकी किट्स छीन कर फरार हो गए।

    किट्स में जरूरी दस्तावेज के अलावा किताबें और करीब पांच सौ रुपये थे। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। नवदीप कौर के सिर पर कई टांके लगे हैं जबकि उसकी बहन के कंधे पर चोट आई है। छात्राओं के पिता गोपी सिंह ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ प्रतीक जिंदल ने कहा कि पीड़ित छात्राओं के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है। 

  • बड़ी ख़बरः उमेश पाल अपहरण मामले में Atique Ahmed को हुई उम्रकैद

    बड़ी ख़बरः उमेश पाल अपहरण मामले में Atique Ahmed को हुई उम्रकैद

    प्रयागराज: 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में गैंगस्टर अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपहरण के इस मामले में अतीक के अलावा हनीफ, दिनेश पासी को भी दोषी करार दिया है। कोर्ट ने तीनों पर 1- 1 लाख का जुर्माना भी लगाया। जबकि कोर्ट ने अतीक के भाई अशरफ समेत 7 लोगों को बरी कर दिया है।

    बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल की वर्ष 2005 में 25 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में अतीक अहमद, और उसके भाई अशरफ को आरोपी करार दिया गया था। इस केस में राजू पाल का करीबी रिश्तेदार उमेश पाल मुख्य गवाह था जिसका  28 फरवरी 2006 को अपहरण हो गया था। इसका आरोप अतीक अहमद और उसके साथियों पर लगा था। उमेश ने आरोप लगाया था कि अतीक ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। उमेश की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यही कारण है कि कोर्ट का यह फैसला बहुत अहम माना जा रहा है। इस मामले में भी अतीक, उसका भाई अशरफ, बेटा असद समेत 9 लोग आरोपी हैं।

  • बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस को लगी आग, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस को लगी आग, देखें वीडियो

    शिमलाः राजधानी शिमला के लिफ्ट के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर एचआरटीसी की बस में अचानक आग लग गई। यह बस पुजारली से पुराना बस स्टैंड आ रही थी और लिफ्ट के समीप जैसे ही बस सवारयों को उतारने के लिए बस को रुकी तो इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बस से धुंए और आग की लपटें निकलने लगी। बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। इसी बीच बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारियां समय रहते नीचे उतर गई।

    वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आज कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। बस में आग लगने से लिफ्ट के पास दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक बंद रही और लंबा जाम लगा रहा।वही एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    उनका कहना है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी और पुजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी। लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका तो बस के इंजन में आग लग गई। उन्होंने कहा कि यह आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक का पता नहीं चल पाया है आग से बस को तो नुकसान हुआ है लेकिन किसी भी सवारी को कोई भी चोट नहीं आई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਵੰਡੇ ਚੈੱਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਵੰਡੇ ਚੈੱਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਪੈਸਾ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਚ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਮਨੋਰਥ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਹਲਕੇ ਦੀਆਂ ਵੱਖ- ਵੱਖ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ, ਯੂਥ ਕਲੱਬਾਂ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਹਿੱਤ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਕਾਨ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਚੈੱਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਰਪਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦੀ ਸੁਚੱਜੀ ਵਰਤੋਂ ਲਈ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ।

  • पंजाबः शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पंजाबः शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    कोटकपुराः पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए सभी जिलों की पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। कोटकपूरा में भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस और पेरामिल्ट्री फ़ोर्स के जवानों के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

    शमशेर सिंह शेरगिल डीएसपी कोटकपुरा ने कहा कि हमारे पास फोर्स और पेरामिल्ट्री फ़ोर्स जिसके तहत हम लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

  • बड़ी ख़बरः 6.1 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग

    बड़ी ख़बरः 6.1 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग

    नई दिल्लीः जापान के होक्काइडो द्वीप में एक बार फिर आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दरअसल इस द्वीप में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि घटना पर विवरण आना बाकी है। मामले पर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, जापान के होक्काइडो में 1448 घंटे में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। तेज झटकों के बाद लोग सहम गए है और घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। गौरतलब है कि, इससे पहले भी बीते 25 फरवरी को, जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

    तब भी रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। संयुक्त राष्ट्र जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप 61 किलोमीटर की गहराई पर नेमुरो द्वीप पर आया था। मामले पर जापान के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए थे। गौर हो कि होक्काइडो जापान का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, यहां लाखों लोगों की बसावट है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, यह ऐसा इलाका है, जहां सालभर भूकंप आते रहते हैं, हालांकि ये भूकंप जानलेवा तब साबित होते हैं, जब रिक्‍टर स्‍केल पर उनकी तीव्रता अधिक होती है।

  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड्ड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन 

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड्ड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला खड्ड में पहले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विशाल शर्मा एस डी एम हरोली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । केंद्र के मुख्य शिक्षक राकेश चंद्र शर्मा, जयदता समाजसेवी एंव शिवसेना राज्य प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।  कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक  प्रस्तुतियों ने खूब समा बांधा । तीन से दस साल के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया । बच्चों ने पहाड़ी नाटी, तेरी मिट्टी ,देश रंगीला,  पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    इस कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विरेंद्र कुमार ,बी आर सी सी संजीव कुमार पंकज दता कांग्रेस कार्यकर्ता, पूनम दता पूर्व प्रधान करनैल सिंह, कर्म चंद पूर्व उपप्रधान अश्वनी दता, विधि चंद ,बी डी सी स्वर्ण लाल सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम दत ,स्वर्ण लाल बी ई ई ओ ,चमन लाल , गुरदास राम चमन लाल कर्मचारी नेता ,बेस्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कुलदीप कंग जी ललिता गुलेरिया इंदू बाला विनोद कुमारी ,पूनम कुमारी, सुषमा ,राकेश राजीव रशपाल चंद राज कुमार पुष्पिंदर कंग अनिता ,संतोष मौजूद रहे।

  • जालंधरः घर में महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के संतोखपुरा एरिया से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां बंद घर में महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला लिव-इन रिलेशन में रहती थी। पता चला है कि महिला की शव घर में रजाई में लिपटा मिला है। महिला के साथ रहने वाला विनोद फिलहाल फरार बताया गया है। महिला की मृत्यु कैसे हुई फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आज दोपहर लड़की का जीजा और बहिन दोनो संतोखपुरा में स्थित घर पहुंचे तो घर से बदबू आ रही थी। जब गेट फांद कर देखा तो महिला का शव रजाई में लिपटा हुआ पड़ा हुआ था। सूचना तुरंत लड़के विनोद के परिजनों और पुलिस को दी गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक दोनो पहले से शादीशुदा थे और महिला का तलाक हो चुका था। वहीं दूसरी ओर विनोद का तलाक नहीं हुआ था। दोनों के एक बच्चा भी है। लड़की के जीजा के मुताबिक लड़की की पहले शादी हुई थी, लेकिन फिर तलाक हो गया। उसका संपर्क विनोद वासी धोगड़ी के साथ हुआ। दोनो पिछले लगभग दो साल से संतोखपुरा में रह रहे थे। लड़की के बहिन और जीजा के मुताबिक दोनों की शादी नहीं हुई थी। वे कुछ दिन पहले शादी करवाना चाहते थे, लेकिन वहां पता चला कि विनोद का तलाक नहीं हुआ है। ये तथ्य सामने आने पर शादी नहीं हो सकी। लड़की के परिजनों ने बताया कि विनोद बीते दिन बच्चे को लड़की के परिवार के घर छोड़ गया। लड़की का फोन बंद जा रहा था। आज दोपहर यहां पहुंचे तो ये घटना का पता चला।

    वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे विनोद के पिता के मुताबिक विनोद की पत्नी और बच्चा धौगड़ी में रहते है। जबकि विनोद परिवार को छोड़ कर यहां संतोखपुरा में रह रहा था। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त घर में दोनो किराए पर रहते थे, घर का मालिक हिमाचल प्रदेश में रहता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के पश्चात ही सही तथ्य सामने आएंगे। पुलिस द्वारा घर सील करके जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को भी घर के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा।