Blog

  • पंजाबः गलत शब्दावली मामला, गुरिंदर रंगरेटा के खिलाफ पीपी सिकंदर ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पीपी सिकंदर सिंह ने महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दावली के आरोप में गुरिंदर रंगरेटा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते है। वहीं आज पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाने के दौरान महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दावली का आरोप लगाया है।

    इस मौके पर पीपी सिकंदर सिंह ने कहा कि भाना सिद्धू के खिलाफ उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर मिली थी। उन्होंने कहाकि गुरिंदर रंगरेटा की बेटियों और बहनों के खिलाफ शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने गुरिंदर के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी दी है और पुलिस ने अगले 2 दिनों के भीतर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीपी सिकंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर होंगे।

  • जालंधरः CM मान ने ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ को सौंपी 144 हाईटेक गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज जालंधर में पीएपी ग्राउंड में पहुंचे। जहां सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने बड़ा कदम उठाया। इस अवसर पर रोजाना हो रहे सड़क हादसों के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स लोगों के लिए समर्पित की। इसी के साथ ही उन्होंने फोर्स को 144 हाईटेक वाहन दिए। सीएम मान ने कहा कि 37 लाख कीमत वाली टोयोटा की हाईटेक गाड़ी प्रदेश में प्रत्येक 30 किलोमीटर के ऊपर तैनात की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स शुरू की जा रही है। यह देश की पहली फोर्स होगी जो सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को समर्पित होगी।

    144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी सड़क पर लोगों की सुरक्षा करेंगे। देश की किसी भी पुलिस के पास इतनी हाईटेक गाड़ियां नहीं हैं जितनी एसएसएफ के पास हैं, जो दुबई की पुलिस के पास है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए 5000 कर्मचारी आज से 4 दिन बाद सड़कों पर तैनात किए जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। सीएम मान ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस ये गाड़ियां हाईवे पर दुर्घटना का शिकार होने वाले अथवा किसी अन्य समस्या का सामना करने वाले वाहन चालकों की मदद करेगी। ये पुलिस गाड़ियां वेबकैम, मेडिकल किट और वाई-फाई से भी लैस होंगे। एसएसएफ के कर्मचारियों की वर्दी भी अलग होगी।

  • पंजाबः फ्लाईओवर पर 2 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    आंनदपुर साहिब/संदीपः नंगल फ्लाई ओवर पर 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला के गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप नामक व्यक्ति स्वीफ्ट कार में ऊना से चंडीगढ़ जा रहा था। वहीं दूसरी ओर मारूति कार में सवार शिव कुमार अपनी पत्नी व 2 बेटों के साथ हिसार से माता ज्वाला जी माथा टेकने जा रहे थे।

    इस दौरान फ्लाई ओवर पंहुचने पर दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मारूति कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी देते हुए शिव कुमार ने कहा कि वह अपनी सही दिशा में ही जा रही थे कि ऊना की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने ट्रक को ओवर टेक करते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार इस टक्कर के उपरांत ऊना की और से आ रही स्विफ्ट कार फिर से ऊना की ओर घुम गई।

    दूसरी ओर स्विफ्ट कार चालक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गाड़ी काफी धीरे चला रहा था। इस दौरान पीछे से किसी गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह कार पर नियत्रण नहीं रख पाया और दूसरी ओर से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे के उपरांत फ्लाई ओवर पर जाम स्थिति बन गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी एएसआई रतन सिंह टीम के साथ मौके पर पंहुचे। जहां उन्होंने दोनों गाड़ियों को साइड पर करवाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौंकी में दी। 

  • कपूरथलाः ट्यूशन से आकर खेलने गया 5वीं का छात्र हुआ लापता

    कपूरथलाः जिले के औजला फाटक के नजदीक इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय का 5वीं कक्षा का शुभम ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। जिसके बाद खेलने के लिए घर से निकला लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार 3 दिन से बच्चे की तालाश की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना सिटी थाना -2 (अर्बन एस्टेट) की पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह टांडी ने की है।

    जानकारी अनुसार, लापता हुए छात्र की मां कुसुम देवी वासी नजदीक औजला फाटक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा शुभम कपूरथला के मंडी स्कूल में 5वी कक्षा का छात्र है। 24 जनवरी की शाम को लगभग 6 बजे उसका बेटा शुभम ट्यूशन से घर आया और अपना बैग घर में रख कर बाहर खेलने चला गया। लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। कई जगह उसकी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है।

    शुभम की माँ कुसुम देवी ने यह भी बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि शुभम घर में पड़े साढ़े 8 हज़ार रुपए भी साथ ले गया है। सिटी थाना-2 अर्बन स्टेट पुलिस ने महिला कुसुम देवी के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 346 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और लापता हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

  • पंजाबः प्रेमी जोड़े का श+व हुआ बरामद, रुमाल से बांधे मिले हाथ

    लुधियानाः जिले के खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रेमी जोड़े ने दोराहा नहर  में छलांग लगा दी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए। दोनों के हाथ रुमाल से बंधे हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कई दिनों से लापता थे। वहीं मृतक गांव जटाना का रहना वाला था और वह 2 बच्चों का पिता था। परजिनों के अनुसार वह निजी कंपनी की बस चलाता था। उसकी पास के गांव की रूपालों नामक महिला से दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है कि वह महिला भी शादीशुदा थी, लेकिन अपने मायके ही रहती थी।

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों के संबंधों का पता एक दूसरे के घरवालों को चल गया था। इसी बात को लेकर क्लेश भी होने लगा था। जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने कहा कि प्रेम संबंधों का मामला लगता है और कोई मरने का कारण नहीं हो सकता। परिवार वालों के बयान दर्ज करके धारा 174 अधीन कार्रवाई की गई है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट, जाने कौंन होंगे प्रभारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां कांग्रेस और आप पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के दावे कर रही है। वहीं भाजपा भी चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट गई है। इसी के तहत भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लिस्ट जारी की है। इस दौरान भाजपा ने नए प्रभारियों के नाम का एलान कर दिया है। जहां पंजाब के विजय भाई रुपाणी को प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश का श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है। साथ ही हरियाणा के विपलब कुमार देव को बनाया गया है। देखें लिस्ट

  • दर्दनाक हादसाः बिल्डिंग में आग लगने से बच्ची समेत जिंदा जले 4 लोग

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के शाहदरा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां राम नगर इलाके में देर रात चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय प्रथम सोनी, 28 वर्षीय रचना, 40 वर्षीय गौरी सोनी और 9 महीने की बच्ची रूही के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान 16 वर्षीय राधिका और 70 वर्षीय प्रभावती के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    इस दौरान आग में एक बच्ची समेत कुल छह लोग फंसे थे जिन्हें पुलिस व दमकल कर्मचारियों ने मिलकर बाहर निकाला। सभी को पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्ची समेत चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर, रबर और कटिंग मशीन इत्यादि पड़े हुए थे। यहीं से आग शुरू हुई और देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग ग्राउंड पर लगने की वजह से लोग नीचे नहीं उतर पाए और ऊपर ही फंसे रह गए जिसके चलते दम घुटने से पीड़ित अचेत हो गए और बाद में उनमें से चार की मौत हो गई। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मानसरोवर पार्क थाने में शुक्रवार शाम 5:22 बजे राम नगर इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। इसी बीच दमकल विभाग को भी आग की सूचना दी गई।

    घटना की सूचना मिलने पर लोकल पुलिस व दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कुछ लोग फंसे हुए हैं और आग बढ़ती जा रही है। लोकल पुलिस टीम ने पीसीआर टीम की मदद से तुरंत तीन लोगों को बाहर निकाला। इस बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और दमकल की टीम ने तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत नजदीक के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देर रात इलाज के दौरान मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी वह करीब 25 गज में बनी हुई है। चार मंजिला बिल्डिंग में ऊपर-नीचे आने जाने के लिए केवल एक सीढ़ी है। मकान के ग्राउंड पर जमा प्लास्टिक और रबड़ के सामान में से आग शुरू हुई। ऊपर रहने वाले लोगों ने नीचे आने की कोशिश की तो आग के चलते नीचे से होकर बाहर नहीं निकल पाए। वहीं आग के साथ धुआं भी बढ़ने लगा। जिससे सभी का दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गए। पुलिस के मुताबिक यह बिल्डिंग भरत सिंह की है।

    ग्राउंड और पहली मंजिल मालिक के कब्जे में है और अन्य किराए पर हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर टीम के साथ पहुंचे दमकल विभाग के एडीओ दीपक हुड्डा ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग वह करीब 25 गज में बनी हुई है। ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर का स्टोर बना हुआ था। वह जब टीम के साथ पहुंचे तो बिल्डिंग में रहने वाले लोग चौथी मंजिल की ओर भाग रहे थे। दमकलकर्मियों ने कुछ लोगों को तीसरी व कुछ को चौथी मंजिल की सीढ़ियों से उठाकर बाहर निकाला। सभी लोगों को पड़ोसी की छत से नीचे उतारा गया। इसमें नौ साल की एक बच्ची भी चौथी मंजिल पर फंसी थी। जिसे दमकम कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

  • पंजाबः कांग्रेस कार्यकर्ता पर 25 लोगों ने किया जानलेवा हमला

    पटियालाः अचार बाजार के नजदीक रहने वाले कांग्रेसी वर्कर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें कांग्रेसी वर्कर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाए है कि उस पर आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने हमला करवाया है। इस घटना में कृष्ण कुमार की टांगों और एक बाजू पर गंभीर चोट आई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पंजाबी यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से बाहर निकला था।

    गाड़ी निकालते समय उन पर तकरीबन 25 लोगों ने हमला कर जख़्मी कर दिया और गाड़ी की तोड़फोड़ की गई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पटाखे बेचने का कारोबार करते हैं और आप पार्टी का कर्मी भी पटाखे का ही कारोबार करता है। पटाखे के कारोबार को लेकर दोनों के बीच में 2 साल पहले तकरार हुई थी। इस रंजिश में आप पार्टी वर्कर ने उन्हें हर साल लगने वाले पटाखा की मार्केट में दाखिल तक नहीं होने दिया। इसके बाद भी वह शांत रहते थे। उनका आरोप है कि अब उस पर प्लानिंग के साथ हमला किया गया है।

  • जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने मकानों को लेकर दिया लोगों को तोहफा

    जालंधर/दीप कुमार: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर है। इस दौरान उन्होंंने पंजाब के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को घर निर्माण से जुड़े नियमों में राहत दी है। ऐसे में अब 500 वर्ग गज तक के आवासीय भवनों का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वहीं उन्हें स्वयं सत्यापन करने की भी अनुमति दे दी गई है। इसके लिए सरकार ने ‘पंजाब म्यूनिसिपल बिल्डिंग बायलॉज-2018’ में संशोधन किया है। इस नियम के बाद नक्शे किसी अधिकारी या कर्मचारी के पास न भेजकर सीधे आर्किटेक्ट से मंजूर मिलेगी।

    इसमें मालिक और आर्किटेक्ट द्वारा दिए गए स्व-घोषणा पत्र में कुछ शर्तों का उल्लेख किया गया है। यह पुष्टि करेगा कि उप-नियमों की पालन की जा रही है और अपलोड किए गए दस्तावेज़ उन नियमों के अनुसार हैं। इस नियम को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में यह राज्य के शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। क्योंकि शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक आवासीय मकान या मकान 500 वर्ग मीटर से कम के हैं। ऐसे में इस नियम के तहत हजारों परिवारों को फायदा होगा। उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। साथ ही इससे लोगों का समय भी बचेगा।

  • दपंति विवाद के चलते महिला ने 8 माह के बच्चे को दी खौफनाक सजा

    छत्तीसगढ़ः सरगुजा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दपंति के आपसी विवाद के चलते महिला ने 8 माह के बच्चे को खौफनाक सजा दी। दरअसल, परिवारिक कलह के चलते महिला ने अपने 8 महीने पर चाकू से हमला कर दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना की जब पुलिस ने शुरुआती जांच की तो पता चला कि महिला का अक्सर पति के साथ शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

    फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरिया की है। यहां की रहने वाली महिला फूलकुमारी का उसके पति पवन चौहान के साथ अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों का 8 महीने का बच्चा भी था। जानकारी के अनुसार, यह घटना सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरिया की है।

    यहां की रहने वाली महिला फूलकुमारी का उसके पति पवन चौहान के साथ अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों का 8 महीने का बच्चा भी था। बच्चे की हत्या के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।