Blog

  • Kanhaiya Kumar समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Kanhaiya Kumar समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने लिया हिरासत में

    पटना: बिहार की राजधानी पटना में कन्हैया कुमार कांग्रेस कार्यकर्ता पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन भारी पुलिस फोर्स द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार समेत 30 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी को राजपुर पुल पर ही रोक दिया, हालांकि कार्यकर्ता वहां डटे हुए हैं।

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने हिरासत में लिए जाने के बाद मीडिया से कहा, ‘हम लाठीचार्ज या वाटर कैनन नहीं मांग रहे हैं। हम पानी चाहते हैं कि हमारे नलों में आए। पानी हमारे ऊपर ना बरसाया जाए। बल्कि बिहार की जो नल-जल योजना है। वो योजना सही से काम करे और लोगों के घरों में पानी आए। जो सरकार नलों में पानी नहीं देती है। तो वह नौजवानों के ऊपर पानी चलाती है।

    बता दें कि कन्हैया कुमार पिछले 26 दिनों से ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के तहत वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं। आज उनकी ये पदयात्रा पटना पहुंची है। इस दौरान सभी कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने सभी को राजपुर पुल पर ही रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ।

  • Jalandhar News: 3 महीने में चालान का भुगतान ना करने पर Blacklist हो जाएंगे वाहन

    Jalandhar News: 3 महीने में चालान का भुगतान ना करने पर Blacklist हो जाएंगे वाहन

    नहीं मिलेगा बीमा, प्रदूषण, रजिस्ट्रेशन आदि सरकारी सेवाओं का लाभ

    जालंधर, ENS: वाहनों के चालान के भुगतान को लेकर नए आदेश जारी हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर के सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी अमनपाल सिंह ने बताया कि राज्य में मोटर व्हीकल एक्ट 1988 का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जाते है। ऐसे में यदि सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्ज 1989 के अधीन रूल 167 के अंतर्गत 90 दिनों के अंदर- अंदर चालान का भुगतान नहीं किया जाता तो विभाग द्वारा सबंधित व्हीकलों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि वाहन ब्लैक लिस्ट होने के कारण सबंधित वाहन के मालिक किसी भी तरह की सरकारी सेवा जैसे बीमा, प्रदूषण, रजिस्ट्रेशन आदि का लाभ नहीं ले सकते। उन्होंने लोगों से अपील की कि चालान की बनती रकम समय पर दफ़्तर सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी जालंधर में जमा करवाए। उन्होंने कहा कि चालान की बनती रकम जमा न करवाने की सूरत में वाहन को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
  • Jalandhar आ रही निजी School Bus की चपेट में आया बाइक सवार, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar आ रही निजी School Bus की चपेट में आया बाइक सवार, मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित खालसा कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र कर्नेल सिंह निवासी गांव लल्लिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस श्री खुरालगढ़ साहिब से जालंधर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब बलवीर सिंह एक गली से मेन रोड पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, उसी समय पीछे से आ रही निजी स्कूल, जालंधर की बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे की जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एएसआई कौशल चंद्र ने बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पहले एक टिपर ओवरटेक कर रहा था, और उसी समय विपरीत दिशा से आ रही निजी स्कूल की बस के नीचे युवक बाइक सहित आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान युवक अपने गांव लल्लियां जा रहा था। हादसे के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भेज दिया गया है और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

  • भाभी ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

    भाभी ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत आते गांव अघलौर में रिश्ते में भाभी ने अपने देवर पर उसे व उसकी पुत्र वधू के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस थाना वंगाणा में मामला दर्ज हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कमला देवी W/O केवल सिंह गांव अघलौर डाकघर मंदली तहसील बंगाणा ने आरोप लगाया कि बीती शाम के समय इसका देवर राजेश

    इनके घर पर आया व गाली-गलौज करने लगा ,जब इसने उसे ऐसा करने से मना किया तो राजेश ने इसके व इसकी बहु के साथ मारपीट की । जब यह वहां से जाने लगी तो उसने ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की ।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर  राजेश कुमार पुत्र वेली राम गांव अघलौर डाकघर मंदली तहसील बंगाणा जिला ऊना के विरुद्ध वीएनएस की धारा 126(2),115(2), 351(2), 352 के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 382 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 382 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात  नियमों की अवहेलना करने पर 382  वाहनों के चालान काटे गए।जिनमें से  कुल 195 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 154700 रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 36 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 4500/- रुपये वसूल किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा 02 वाहनों के चालान करके  जुर्माने के रुप में 10000/- रुपये वसूल किए गए।

  • Punjab News: थाने की औचक चेकिंग करने पहुंचे CP Swapan Sharma, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने की औचक चेकिंग करने पहुंचे CP Swapan Sharma, देखें वीडियो

    नेताओं की Security में नहीं होगी कटौती

    लुधियानाः जिले में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा विभिन्न थानों में औचक चैकिंग की जा रही है। इसी के चलते आज सराभा नगर स्थित पुलिस थाने में सीपी स्वप्न शर्मा ने विशेष चेकिंग की गई। मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह रूटीन चैकिंग है। जहां वह पुलिस द्वारा पब्लिक के साथ की जाने वाली डील को लेकर देखने आए है। उन्होंने कहा कि सरप्राइज चैकिंग के दौरान थानों में सारी व्यवस्था को लेकर देखा गया।

    जहां पब्लिक के लिए बैठे की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था और ड्यूटी पर मुलाजिम टाइम पर तैनात है या नहीं इसका जायजा लेने के लिए आए है। इस दौरान कुछ खामिया पाई है, जिसको लेकर अधिकारियों को नोट करवा दी गई है, जल्द उस खामियों को दूर कर दिया जाएगा। वहीं हिंदू नेताओं की सिक्योरिटी को लेकर कहा कि इस मामले में सिक्योरिटी रिव्यू किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी नेता की सिक्योरिटी में कटौती नहीं की जाएगी।

  • Himachal News: पर्ची दड्डा सट्टा सहित एक काबू

    Himachal News: पर्ची दड्डा सट्टा सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित:   पुलिस थाना ऊना के मुलाजिमों पर्ची दड्डा सट्टा सहित एक व्यक्ति को काबू किया और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    बीती शाम हैड कांस्टेबल सुरिन्द्र कुमार पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे कि बस स्टैण्ड डंगोली के पास अजय कुमार निवासी विकासनगर ऊना के कब्जे से 2650/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए गए। जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

  • Punjab News: अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह को कोर्ट में किया पेश

    Punjab News: अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह को कोर्ट में किया पेश

    अजनालाः डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत को पंजाब पुलिस डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई है। जहां संगठन वारिस पंजाब के प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह के करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने अजनाला अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट से पप्पलप्रीत सिंह का पुलिस को 4 दिन का रिमांड मिला है।

    पंजाब पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन के रिमांड की मांग की थी, जिसके बाद 4 दिन का रिमांड हासिल किया गया। पप्पलप्रीत सिंह के वकीलों ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के पास जांच में कुछ नहीं है। पुरानी बातों को दोहरा कर और मोबाइल फोन व डाटा रिकवर करने की बात लेकर 4 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

    वहीं, कोर्ट के बाहर पहुंची पप्पलप्रीत सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को नशा रोकने की सजा दी गई। नशा रोकने के लिए ही वह अमृतपाल सिंह के करीब गया था। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। जब अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया तो उसने भागने में मदद की थी। इतना बड़ा उनका गुनाह भी नहीं था, जितनी बड़ी सजा दी जा रही है।

    बता दें कि ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद पप्पलप्रीत को पंजाब लाया गया। उसे थाने अजनाला पर हमले से संबंधित दर्ज एफ.आई.आर नंबर 39 के तहत गिरफ्तार करके अजनाला की अदालत में पेश किया गया। वहीं सांसद अमृतपाल सिंह पर NSA की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त होगी।

     

  • Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी की अंतिम अरदास पर पहुंचे CM Mann का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी की अंतिम अरदास पर पहुंचे CM Mann का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार 2 अप्रैल को टैगोर अस्पताल में निधन हो गया। 3 अप्रैल को रेशम कौर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सफीपुर गांव के श्मशानघाट में हुआ। वहीं आज रेशम कौर का भोग व अंतिम अरदास मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा में रखी गई। गायक हंस राज हंस की पत्नी की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहाकि आज वह हंस परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए आज यहां पहुंचे।

    उन्होंने कहा कि पंजाबी कला जगत के बड़े सितारे जिन्हें सुन सुनकर हमारे अंदर की छोटिया चिंगाड़ियां बड़ी हुई और हमारे अंदर भी कुछ करने का आस जागी। जिनके अखाड़े देखने के लिए हमने घंटों इंतजार भी किया। आज उन्ही गायक हंस राज हंस के घर पर ना पूरा होने वाली घटना हुई है। सीएम मान ने कहा कि राजनीति में हम दोनों इकट्ठे रहे है, हालांकि विचारधारा हम दोनों की अलग हो सकती है, लेकिन सासंद में हम दोनों ने इकट्ठे काम किया है और स्टेजों पर भी इकट्ठे काम किया है। वह भगवान के आगे अरदास करते है कि गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार से इस दुख को सहने की शक्ति दें।

    वहीं पूर्व सासंद सुशील रिंकू और दादूवाल सिंह पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए दादूवाल सिंह ने कहा कि हंस राज हंस के जीवनसाथी का विछोड़ा साथ छोड़कर चला गया। यह ना पूरा होने वाला परिवार के लिए यह घाटा है। परमात्मा परिवार को इस दुख से उभरने की शक्ति प्रदान करें और विछड़ी आत्मा को चरणों में स्थान दें। वहीं अंतिम अरदास में खुरलापुर नकोदर के नौजवान द्वारा रेशम कौर की पेटिंग बनाई गई। मामले की जानकारी देते हुए शरणजीत सिंह ने कहाकि उसने रेशम कौर को श्रद्धाजंलि देने के लिए पेटिंग बनाई है। शरणजीत सिंह 10 वीं कक्षा का छात्र है और आधे घंटे में उसने रेशम कौर की पेटिंग बनाई।

    शरणजीत सिंह ने कहा कि वह पेटिंग के जरिए रेशम कौर को श्रद्धाजंलि देने आया है। गायक मंगी माहल और बिनू ढिल्लो ने कहा कि पिछले दिनों गायक हंस राज हंस को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में सभी कलाकार आज हंस राज हंस के परिवार से साथ कंधे से कंधा मिलाने के लिए पहुंचे है। आज जहां कई कलाकार अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे वहीं राजनीतिक लोग भी दुख की घड़ी में परिवार के साथ अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पहुंचे है।

  • Punjab News: सिविल सर्जन पर गिरी गाज, डॉ. रिचा भाटिया को किया सस्पेंड

    Punjab News: सिविल सर्जन पर गिरी गाज, डॉ. रिचा भाटिया को किया सस्पेंड

    कपूरथलाः सिविल सर्जन डॉक्टर ऋचा भाटिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सिविल सर्जन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सिविल सर्जन के खिलाफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी कुमार राहुल ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि स्टाफ के प्रति अपनाए जा रहे खराब व्यवहार के कारण स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक पंजाब चंडीगढ़ में निर्धारित किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि आज सिविल सर्जन कार्यालय के खिलाफ क्लेरिकल स्टाफ ने हड़ताल की और डी.सी. को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को सूचित किया, जिसके तुरंत बाद सिविल सर्जन के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए। इस निलंबन अवधि दौरान सिविल सर्जन को गुजारा भत्ता नियमानुसार मिलेगा। इस पत्र में बाकायदा दर्ज है कि यह आदेश सामर्थ्य अधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं। वहीं, शुक्रवार की सुबह सिविल अस्पताल कपूरथला स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन के अड़ियल व्यवहार को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल को मांगपत्र सौंपा।