Blog

  • पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में फैला धुआं ही धुआं

    पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में फैला धुआं ही धुआं

    धारः पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की कंपनी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में एक हजार लीटर फोम, 25 डंपर रेत और फायरब्रिगेड की 12 गाड़ियों का पानी लगा। आसपास की फैक्ट्रियों को लपटों से बचाने के लिए जेसीबी इस्तेमाल कर मिट्‌टी-रेत की दीवार बनाई गई थी।

    इलाके में फैली आग की मोटी चादर।
    इलाके में फैली आग की मोटी चादर।

    एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर ने बताया कि सिग्नेट पाइप कंपनी में आग वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे लगी थी। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पाइप के कच्चे माल की वजह से लपटें तेजी से बढ़ीं। इसमें कंपनी में खड़ी दो क्रेन भी जल गईं। नुकसान का आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है।

    एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर अश्विन चौधरी ने कहा कि 70 फायर फाइटर, नगर पालिका के 150 से ज्यादा कर्मचारी, एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे आग बुझाई। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

  • Punjab News: 18 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 18 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), बॉर्डर रेंज, अमृतसर ने गांव खैरा, थाना घरिंडा अमृतसर से तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 18.227 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत 91 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हीरा सिंह उर्फ हीरा के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि हीरा सिंह और उसका साथी कुलविंदर सिंह उर्फ किंडा निवासी गांव दौके, थाना घरिंडा, पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर बिल्ला से जुड़े थे। वे सीमा पार से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे और तस्कर के निर्देशों के अनुसार इसकी आपूर्ति कर रहे थे। डीजीपी ने बताया कि कुलविंदर सिंह को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

    मिली जानकारी देते हुए एएनटीएफ बॉर्डर रेंज के एसपी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया को बताया कि हीरा सिंह के कब्जे से 12 पैकेट हेरोइन बरामद किए गए। जिनका वजन 18 किलो 227 ग्राम था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इसका एक और साथी कुलविंदर सिंह भी है और आरोपी का पाकिस्तानी नशा तस्कर बिल्ला के साथ सीधा संपर्क था। ये दोनों पिछले एक साल से हेरोइन की खेपें ड्रोन के माध्यम से मंगवा कर सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका साथी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार करना बाकी है। उसे भी गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की जाएगी। हीरा सिंह हीरा अपनी 2 एकड़ जमीन में खेती करता है।

  • थ्रेशर की चपेट में आया किसान, शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े

    थ्रेशर की चपेट में आया किसान, शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े

    सवाई माधोपुरः जिले से एक बहुत ही दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, मलारना डूंगर इलाके में थ्रेशर की चपेट में आकर एक किसान के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उसके शरीर के टुकड़े मशीन में बुरी तरह फंस गए थे जिसे निकालने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    मशीन से किसान का शव बाहर निकालते हुए।
    मशीन से किसान का शव बाहर निकालते हुए।

    थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि देर रात 2 से 3 बजे के बीच बाढ़ बरियारा गांव में भरतलाल के खेत पर थ्रेशर मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। गांव के ही किसान घनश्याम (45) भी गेहूं की कटाई करवाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनके सिर पर बांधा गमछा अचानक थ्रेसर मशीन के पट्‌टे में फंस गया। इसी पट्‌टे ने झटके से घनश्याम को खींच लिया और उनका शरीर मशीन में चला गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही घनश्याम के टुकड़े-टुकड़े हो गए जिसके बाद गांव वालों ने मलारना डूंगर थाने को सूचना दी।

    मौके पर प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी टीम के साथ पहुंचे। मशीन के अंदर बॉडी के टुकड़े फंसे हुए थे। मशीन ऊपर से खोलकर एक-एक टुकड़े को इकट्‌ठा कर कट्‌टे में बांधा गया। यह सब देखकर मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा मुंह को आ गया था। मशीन से एक-एक टुकड़े को इकट्‌ठा किया गया और कट्‌टे में बांधकर मलारना चौड़ सीएचसी पहुंचाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव दामाद-बेटी को सौंप दिया गया है।

  • चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 5 लाख के गहने उड़ाए, देखें CCTV

    चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 5 लाख के गहने उड़ाए, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मलोया से सामने आया है जहां, चोरों ने बंद घर को बनाया और करीब 5 लाख के गहने चोरी करके मौके से फरार हो गए। घटना थाना मलोया क्षेत्र के मकान नंबर 367/2 की है। बताया जा रहा है कि शातिर चोरों ने पहले आसपास के घरों को बाहर से कुंडी लगाई और फिर बाद में घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है जिसमें 2 युवक जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलोया के मकान नंबर 367/2 का मालिक अशोक कुमार अपने परिवार समेत सेक्टर 18 स्थित परिजनों के घर गया हुआ था। इसी बीच चोर घर में ताला लगा देख उसमें घुस गए। खास बात यह रही कि चोरों ने पहले आसपास के घरों के बाहर से कुंडी लगाई, ताकि कोई बाहर न निकल सके और फिर आराम से चोरी को घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक जाचे हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात बुधवार तड़के करीब 2:57 बजे की है, जब दोनों चोर मकान में दाखिल हुए।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना मलोया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही कई खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

  • तेज बारिश के चलते दुकानों में घुसा पानी, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी चंडीगढ़ की गाड़ी, देखें वीडियो

    तेज बारिश के चलते दुकानों में घुसा पानी, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी चंडीगढ़ की गाड़ी, देखें वीडियो

    अगले 6 घंटे के लिए 5 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में आज मौसम में हुए बदलाव के बाद से तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। शिमला में तेज बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दूसरी ओर इस बारिश के बीच एक गाड़ी शिमला के रिज पर पहुंच गई। शिमला के प्रतिबंधित रिज मैदान पर एक चंडीगढ़ नंबर की कार ने नियमों का उल्लंघन किया। बारिश का फायदा उठाकर कार चालक ने माल रोड पर जमकर गेड़ियां लगाईं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, शिमला का रिज और माल रोड पर आम वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध है। यहां से सिर्फ आपातकालीन वाहन ही गुजर सकते है या अनुमति के बाद आपातकालीन परिस्थितियों में कोई वाहन गुजर सकता है। नियम तोड़ने पर 1500 से 3000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं पुलिस थाना सदर के SHO धर्म सेन नेगी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। नियमों के तहत उचित कार्रवाई करेंगे। बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के एक विधायक की गाड़ी भी मॉल रोड पर पहुंच गई थी। जिसका पुलिस ने 1500 का चालान काटा था। उससे पहले एक अन्य माननीय की गाड़ी भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिज मैदान अब गेड़ी रूट में तब्दील होता जा रहा है। आए दिन यहां प्रतिबंधित वाहन पहुंच जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोअर बाजार और मिडल बाजार में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। इस दौरान कुछ देर के लिए शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। हमीरपुर के बड़सर, मंडी में तूफान चला। वहीं मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर अगले 6 से 8 घंटे तक बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और ऊना में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का चेतावनी दी है। कांगड़ा और कुल्लू जिला में आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब, टमाटर, मटर, प्लम, आड़ू इत्यादि फसलों को नुकसान पहुंचा है और रात के तापमान में ओलावृष्टि की वजह से गिरावट आई है। मगर दिन का तापमान नॉर्मल से काफी ज्यादा बना हुआ है।
  • Punjab News: IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर लगातार तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 3 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसमें डीके तिवारी, कमल किशोर यादव और वरुण रूजम शामिल है। इससे कुछ दिन पहले भी बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए थे।

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में Aroma Therapy Spa Center पर पुलिस की Raid, मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार

    Punjab News: देह व्यापार मामले में Aroma Therapy Spa Center पर पुलिस की Raid, मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार

    जीरकपुरः ढकौली थाना क्षेत्र के अधीन आते इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार को लेकर पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने रेड के दौरान एक ग्राहक और मैनेजर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं 5 पीड़ित महिलाओं को इस धंधे से छुड़ाया। मामले की जानकारी देते हुए ढकौली के एसएचओ ट्रेनी डीएसपी प्रीत कंवर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अरोमा थैरेपी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है, जहां महिलाओं को गुमराह कर उनका शोषण किया जा रहा है और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि मैनेजर और मालिक ग्राहकों से मोटे पैसे वसूल करते थे। छापेमारी के दौरान सुनील शर्मा नामक ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। साथ ही स्पा मालिक सतनाम सिंह के निर्देश पर धंधा चला रहे पानीपत निवासी स्पा मैनेजर दिनेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पा संचालकों के नियंत्रण में शोषण का शिकार हो रही 5 महिलाओं को छुड़वाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी की अंतिम अरदास में शामिल हुए CM Bhagwant Mann, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी की अंतिम अरदास में शामिल हुए CM Bhagwant Mann, देखें वीडियो

    10वीं के छात्र ने पेटिंग बनाकर रेशम कौर को दी श्रंद्धाजलि

    जालंधर, ENS: सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार 2 अप्रैल को टैगोर अस्पताल में निधन हो गया। 3 अप्रैल को रेशम कौर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सफीपुर गांव के श्मशानघाट में हुआ। वहीं आज रेशम कौर का भोग व अंतिम अरदास मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा में रखी गई। जहां आज कई राजनीतिक नेता और कलाकार अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पहुंच रहे है। गायक हंस राज हंस की पत्नी की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहीं पूर्व सासंद सुशील रिंकू और दादूवाल सिंह पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए दादूवाल सिंह ने कहा कि हंस राज हंस के जीवनसाथी का विछोड़ा साथ छोड़कर चला गया। यह ना पूरा होने वाला परिवार के लिए यह घाटा है। परमात्मा परिवार को इस दुख से उभरने की शक्ति प्रदान करें और विछड़ी आत्मा को चरणों में स्थान दें। वहीं अंतिम अरदास में खुरलापुर नकोदर के नौजवान द्वारा रेशम कौर की पेटिंग बनाई गई। मामले की जानकारी देते हुए शरणजीत सिंह ने कहाकि उसने रेशम कौर को श्रद्धाजंलि देने के लिए पेटिंग बनाई है। शरणजीत सिंह 10 वीं कक्षा का छात्र है और आधे घंटे में उसने रेशम कौर की पेटिंग बनाई। शरणजीत सिंह ने कहा कि वह पेटिंग के जरिए रेशम कौर को श्रद्धाजंलि देने आया है। गायक मंगी माहल और बिनू ढिल्लो ने कहा कि पिछले दिनों गायक हंस राज हंस को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में सभी कलाकार आज हंस राज हंस के परिवार से साथ कंधे से कंधा मिलाने के लिए पहुंचे है। आज जहां कई कलाकार अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे वहीं राजनीतिक लोग भी दुख की घड़ी में परिवार के साथ अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पहुंचे है।
  • Punjab News: जिम मालिक पर बाइक सवारों ने चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: जिम मालिक पर बाइक सवारों ने चलाई गोली, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात बटाला के नजदीक गांव दालम में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां पोल्ट्री फार्म और जिम मालिक पर मोटरसाइकिल सवार नौजवानों ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली मालिक को नहीं लगी, बल्कि शराब के ठेके पर पड़ी फ्रिज में लग गई। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना पुलिस को दे गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्म और जिम चलाता है। उसने पास के गांव के युवाओं से फीस मांगी थी, लेकिन वे फीस नहीं देने पर झगड़ा भी हुआ था। उस झगड़े के दौरान नौजवानों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।

    अब वे उस मामले को वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं और लगातार उसे धमकियां मिल रही हैं। इसी के चलते बीती रात भी नौजवानों ने उस पर गोली चलाई। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली चलाने का मामला सामने आया है। मामला पुरानी रंजिश का है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: अनियंत्रित Car Divider से टकराई, 1 की मौत, जीजा पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित Car Divider से टकराई, 1 की मौत, जीजा पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः हाइवे पर देर रात डेढ़ बजे दर्दनाक सड़क हादसे होने का मामला सामने आया है जिसमें 42 साल के जसविंदर सिंह की मौत हो गई। घटना में उनकी पत्नी बलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हादसा कथित तौर पर उनके जालंधर निवासी जीजा भानुप्रताप राय की लापरवाही के कारण हुआ है, जो मौजूदा समय में शिवालिक सिटी खरड़ में रह रहा है। पुलिस ने बलजीत कौर के बयानों पर भानुप्रताप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बलजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पति के साथ किसी पारिवारिक विवाद के चलते रात करीब 1:30 बजे शिवालिक सिटी खरड़ पहुंचे थे। वहां ननद मनदीप कौर और जीजा भानुप्रताप किसी बात पर झगड़ रहे थे। भानु बहुत गुस्से में था और अपनी पत्नी मनदीप को लेकर अपनी कार में गुस्से में घर से निकल गया। बलजीत ने बताया कि अनहोनी के डर से मै पति जसविंदर के साथ कार पर उनके पीछे गई, ताकि उनको रोक सकें, लेकिन गौशाला के पास भानु ने अपनी कार तेज रफ्तार में लापरवाही से अचानक दाएं मोड़ दी, जिससे उनकी कार का बैलेस बिगड़ गया और उनकी कार पलटकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेरे पति की गर्दन धड़ से अलग हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलजीत कौर भी हादसे में घायल हो गई जिससे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।