Blog
-
बीटीटीआई बददी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले शुरू
छात्रों को दिया जाता है सरकारी दरों पर औद्योगिक प्रशिक्षणसौ फीसदी प्लेसमेंट करवाता है यह संस्थानबददी/ सचिन बैंसल : बददी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। बीटीटीआई बददी में हर वर्ष सात तरह के कोर्स सरकारी दरों पर करवाए जाते हैं। संस्थान को बीबीएनआईए व सरकार मिलकर संचालित कर रही है, ताकि बच्चों के अंदर कम खर्च में स्किल तैयार किया जा सके और व उद्यमियों की मांग को पूरा कर सकें। बीटीटीआई संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्रों का बददी व नालागढ़ के उद्योगों में ही शत प्रतिशत प्लेसमेंट करवा दी जाती है।बीबीएन के झाड़माजरी स्थित बीटीटीआई संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, कंपयूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, पैशन डिजाइनिंग, ब्यूटिशियन, बेसिक कंपयूटर एवं टैली सहित अन्य कोर्स भी करवाए जाते हैं। बीटीटीआई संस्थान में एक साल, 60 दिन व दो वर्षों के कोर्स करवाए जो हैं। यहां आठवीं, दसवीं पास छात्रों के लिए कोर्स उपलब्ध हैं। संस्थान के पास बेहतर लैब, इलेक्ट्रिशियन लैब, टर्नर लैब, फैशन लैब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ प्रशिक्षण के दौरान ही छात्र को छोटी से बड़ी तक औद्योगिक इकाइयां विजिट करवाई जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षणार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता सरकार द्वारा दिए जाने का प्रविधान भी है। संस्थान के अंदर ही इंडोर खेलें व आउटडोर खेलों का भी प्रबंध किया गया है। -
चुनावी प्रक्रिया से संबंधित एसैंबली मास्टर ट्रेनरों के लिए वर्कशॉप आयोजित
अधिकारी व कर्मचारी चुनावी डयूटी को गंभीरता से करें – एडीसी
ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों के मध्यनज़र आज बुधवार को डीआरडीए हॉल में 35 एसैंबली मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई। कार्याशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की। एडीसी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को गंभीरता से लें तथा इस दौरान अपनी सभी शंकाओं को स्पष्ट कर लें।एडीसी ने कहा कि चुनावों को पूर्ण स्वच्छ, निष्ठा एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में अधिकारी व कर्मचारी अहम रोल अदा करते हैं। प्रत्येक बार चुनावों में कुछ नए नियम व दिशा निर्देश लागू होते हैं इसलिए ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जिन्होंने पूर्व में अनेकों बार चुनाव संबंधी ड्यूटी में हिस्सा लिया है उन्हें भी इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में दी जा रही प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने व समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव इसकी उन्नति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी ड्यूटी किसी भी व्यक्ति का देश व लोकतंत्र प्रति सर्वोच्च एवं महत्वपूर्ण कर्तव्य है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चुनावी ड्यूटी को संपूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें।प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान एसैंबली मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम, छंटनी, मॉक पोल, वीवीपैट, वीयू व सीयू के संचालन व तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई गई ताकि बेहतर तरीके से चुनावों को पूर्ण करवाया जा सके।377 पोलिंग बूथों की वेबकासटिंग के जरिए की जाएंगी निगरानीदिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रहेगी विशेष सुविधामहेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में मतदान के लिए 516 पोलिंग बूथों बनाए गए हैं जिनमें से 377 पोलिंग बूथों पर वेबकासटिंग की जा रही है। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताएं, एनएसएस व एनसीसी के वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे ताकि उन्हें अपना मत डालने के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
ओद्यौगिक खतरों व प्रबंधन योजना पर कार्यशाला 29 अप्रैल को होगी
राजीव गांधी सुविधा केंद्र बाथू में होगी कार्यशाला, डीसी करेंगे अध्यक्षता
ऊना/ सुशील पंडित : ओद्यौगिक खतरों व ओद्यौगिक प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला 29 अप्रैल को हरोली के राजीव गांधी सुविधा केंद्र बाथू में आयोजित की जा रही है। इस एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल करेंगे। कार्यशाला पांच सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र में एनडीआरएफ की 14वीं वटालियन ओद्यौगिक खतरों व ओद्यौगिक प्रबंधन योजना बारे और दूसरे सत्र में ओद्यौगिक अग्नि सुरक्षा उपायों बारे जागरूक करेंगे। तीसरे सत्र में अग्निशमन विभाग ऊना अग्नि सुरक्षा ऑडिट, चौथे व पांचवे सत्र में सहायक निदेशक उद्योग ऊना और जिला उद्योग केंद्र ऊना आपदा के दौरान होने वाली तैयारियों, प्रतिक्रिया के लिए नियामक ढांचे व अनुपालन के संबंध में जानकारी देंगे। -
पंजाब : 2 अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो
तरनतारन : सीआईए स्टाफ तरनतारन ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2 पिस्तौल बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अश्विनी कपूर एसएसपी तरनतारन ने बताया कि बुरे तत्वों को पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत अजेराज सिंह एसपीडी तरनतारन और ललित कुमार डीएसपीडी तरनतारन की निगरानी में सीआईए स्टाफ तरनतारन बुरे तत्वों को खत्म करने के लिए क्षेत्र में अलग-अलग टीमें भेजीं।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें
जिसके मुताबिक एएसआई गुरदयाल सिंह समेत पुलिस टीम गश्त और बदमाशों की तलाश के सिलसिले में तरनतारन से पट्टी, वल्टोहा, खेमकरण, मस्तगढ़ आदि की तरफ जा रही थी। भूरा कोहना के पास पहुंचने पर एक सिख युवक मुख्य मार्ग पर चलने लगा। जब उसने पुलिस पार्टी की सरकारी गाड़ी और वर्दी में पुलिस पार्टी देखी तो वह अचानक घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा, जिस पर एएसआई ने शक के अधार पर उसे पकड़ लिया और उसका नाम पूछा।
जिसने अपना नाम जुगराज सिंह उर्फ बाबा सुरो बथा बताया। हरपाल सिंह निवासी भूरा करीमपुरा, थाना खेमकरण ने बताया कि उसकी तलाशी लेने पर उसकी दायीं और बायीं जेब से 32 बोर की 2 पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए /59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
-
गिंदपुर मलौन और घंघरेट में मतदान के प्रति किया जागरूक
ऊना/ सुशील पंडित : लोक सभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने और पात्र नए युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला के विभिन्न जगहों पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान हो सके। इसी कड़ी में आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गिंदपुर मलौन और घंघरेट में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने लोगों को उनके वोट के महत्व बारे अवगत करवाया और चुनावों में बढ़चढ़ अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।कलाकारों ने लोगों को बताया कि मतदान वाले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी ताकि उन्हें वोट डालने के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना वोट 4 मई, 2024 तक बूथ लेबल अधिकारी से बनवा सकते हैं अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
बड़ी खबरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद Amritpal Singh लड़ेगा लोकसभा चुनाव
खडूर साहिबः एनएसए के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामन आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा। यह जानकारी उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने दी, जोकि पूर्व सांसद हैं। फरवरी 2023 में अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल के समर्थकों ने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर यह धावा बोला था। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अमृतपाल के खिलाफ उसके ही एक पूर्व सहयोगी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन सभी ने कथित तौर पर बरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को अजनाला से अगवा कर लिया और फिर मारपीट की।
अमृतपाल सिंह का जन्म अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में 1993 में हुआ था। महज 12वीं पास अमृतपाल अचानक से दुबई चला गया। वहां पर अमृतपाल ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा था। पंजाबी एक्टर और ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने 30 सितंबर 2021 में वारिस पंजाब दे संगठन की स्थापना की थी। दीप सिद्धू ने इसका मकसद युवाओं को सिख पंथ के रास्ते पर लाना और पंजाब को जगाना बताया था। किसान आंदोलन और उसके बाद 26 जनवरी 2021 को लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू का नाम आया। 15 फरवरी 2022 को दिल्ली से पंजाब लौटते वक्त सोनीपत के पास एक सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई थी। मार्च में दावा किया गया था कि अमृतपाल अब वारिस पंजाब दे संगठन का नया सर्वेसर्वा है। इसके बाद 29 सितंबर 2022 को अमृतपाल की मोगा के रोडे गांव में दस्तारबंदी हुई थी। इसके बाद अमृतपाल सीधे सरकार और सिस्टम को चैलेंज करने लगा था।
-
टाहलीवाल तेल टैंकर हादसे को लेकर 27 तक दर्ज करवाए जा सकते हैं बयान
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के टाहलीवाल में हुए तेल टैंकर हादसे के सम्बन्ध में चश्मदीद समेत अन्य लोग सबूत, गवाह अथवा दुर्घटना के संबंध में किसी भी साक्ष्य-जानकारी को लेकर 27 अप्रैल तक एसडीएम कार्यालय हरोली में बयान दर्ज करवा सकते हैं । इस दुर्घटना के जांच अधिकारी एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने कहा कि लोगों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य घटना के मूल कारणों तथा परिस्थितियों को समझने, जान माल को हुए नुकसान के कारणों को जानने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने में सहायक होंगे।बता दें, हरोली उपमंडल के टाहलीवाल में 7 अप्रैल को तेल टैंकर की दुर्घटना होने के चलते 15 दुकानों के साथ-साथ वाहनों का काफी नुक्सान हुआ था। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी और आठ लोग घायल हुए थे। राजीव ठाकुर ने कहा कि तेल टैंकर की दुर्घटना के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति के पास कोई साक्ष्य व गवाह है और वह बयान दर्ज करवाना चाहते हैं, तो वे 27 अप्रैल तक एसडीएम कार्यालय हरोली में अपने बयान दर्ज करवा सकते हैं। -
पंजाब : सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुर : देर रात हलका डेरा बाबा नानक के गांव कोटली सूरत मल्ली के 2 सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान आकाशदीप सिंह और दलजीत सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ चूड़ीडी से आते समय सड़क दुर्घटना में आकाशदीप और उसका छोटा भाई दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें
जिनकी निजी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर पूरा गांव गमगीन हो गया और विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि ये दोनों भाई फतेहगढ़ चूड़ीड़ी में निहंग सिंह फास्ट फूड के नाम से फास्ट फूड का काम करते थे । रोजाना शाम को फतेहगढ़ चूड़ीड़ी से अपने घर कोटली सूरत मल्ली आते थे।
देर रात भी काम से घर लौटते वक्त हादसा हो गया। जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई और परिजनों ने एसएसपी बटाला और उच्च पुलिस अधिकारियों से मांग की है। कि इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर उन्हें न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना को एक दुर्घटना बताया गया है। बता दें कि दोनों भाई इंस्टाग्राम पर निहंग सिंह फास्ट फूड के नाम से काफी मशहूर थे।
-
पंजाबः हंसराज हंस का फिर हुआ विरोध, भाग रहे किसानों को खेतों से पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो
फरीदकोटः भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस का विरोध जारी है। बुधवार को किसान हंस का रास्ता रोककर विरोध की तैयारी में बैठे थे। इसी दौरान पुलिस ने किसानों को जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती के बाद किसान और महिलाएं खेतों में दौड़ गए। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को भाजपा नेताओं ने गांव अराईयांवाला कलां में एक कार्यकर्ता के घर बैठक रखी थी जिसमें हंसराज हंस को शामिल होना था। दूसरी ओर, किसानों ने सभा स्थल पर पहले से ही धरना दे रखा था। जिस रास्ते से बीजेपी नेता को गुजरना था, उसे भी ब्लॉक कर दिया गया था।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें
इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और रास्ता खोलने के लिए कहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध का आग्रह किया लेकिन किसानों ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सख्ती के बाद जो वहां से भाग रहे थे, उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। महिलाएं और बच्चे भी पुलिस से बहस करते दिखे। इस मौके पर किसान नेता पाल सिंह ने कहा कि हम धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती हमें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले आई। उन्होंने कहा कि हम लगातार बीजेपी नेताओं से हमारे सवालों का जवाब मांग रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे।
-
दो अलग-अलग मामलों में पकड़ी अवैध शराब
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब की 212 बोतलें पकड़ी और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव डूमखर में वाहनों की जांच कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की गाड़ी की तलाशी लेने पर 180 बोतलें शराब देसी बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपित विजय कुमार निवासी गांव त्यार. डा. खुरवाई, त. वंगाणा के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने यातायात चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 32 बोतलें शराब देसी पकड़ी है। इस संबंध में रमेश कुमार पुत्र श्री घीमो राम निवासी डिव्वर किलोड तह. भरमौर जिला चम्बा, हाल निवासी वार्ड न. 07, लोहारली, तह. घनारी जिला ऊना के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।