Blog

  • शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, सेना के जवान पर मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित :जिला ऊना के महिला थाना के अंतर्गत आते एक गांव की युवती ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस थाने में युवती की शिकायत पर सेना के जवान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पांच वर्ष पहले सेना के जवान के साथ दोस्ती हुई थी। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक पांच साल से शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। मैंने युवक और उसके घरवालों को शादी करने के लिए बोला, तो उन लोगों ने एक सप्ताह का वक्त मांगा, लेकिन एक सप्ताह के बाद फोन बंद कर दिया। अब युवक शादी के लिए मना कर रहा है। ऐसे में युवती ने महिला पुलिस के पास युवक के खिलाफ शिकायत दी है।

    वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः भाजपा ने 13वीं सीट पर उम्‍मीदवार का किया ऐलान, इस प्रत्‍याशी पर खेला दांव

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर भाजपा ने उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी ने गेजा राज वाल्मिकी को इस सीट से उम्‍मीदवार के रूप में चुनावी रण में उतारा है। केंद्रीय चुनाव समित‍ि ने इस पर मुहर लगाई है। अब पंजाब में सभी 13 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की संख्‍या पूरी हो गई है।

  • पंजाब : नगर निगम के कर्मी पर हमलावरों ने किया हमला, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    पंजाब : नगर निगम के कर्मी पर हमलावरों ने किया हमला, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    मोगा : नगर निगम से रिटायर्ड कर्मचारी दविंदर सिंह की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। वही दविंदर सिंह की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई की उसकी टांगे तक तोड़ दी। वही समाज सेवा सोसाइटी की ओर से दविंदर सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

    नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह जो कि समाज सेवा सोसाइटी भी चला रहे है, ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी की दविंदर सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पीटा है और उसकी दोनो टांगे टूट गई है। अब यह मालूम नही की उनकी कोई आपसी रंजिश है या नही। उनका उपचार यहा पर किया जा रहा हालत नाजुक है।

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर के साथ मस्ती करते दिखे चन्नी, देखें वीडियो 

    जालंधरः बीबी जागीर कौर के साथ मस्ती करते दिखे चन्नी, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के दौरान आज नामाकंन भरने के दौरान चन्नी मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, डीसी दफ्तर के बाहर अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र केपी के साथ बीबी जागीर कौर नामाकंन भरवाने के लिए पहुंची थी। 

    इस दौरान चन्नी और बीबी जागीर कौर की मुलाकात हुई। जहां पर चन्नी ने बीबी जागीर कौर को भाई की तरह नमन किया ,तो बीबी जागीर कौर ने भी बड़ी बहन की तरह मजाकिया अंदाज में धप्पड़ दिखाया। इसकी वीडियो भी सामने आई है।

     जिसमें चन्नी ने  बीबी जागीर के गाल को हाथ लगाया। इसके बाद  बीबी जागीर कौर ने हस्ते हुए चन्नी को जाने के लिए कहा और अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहा से चली गई।

  • पंजाब : शहीद जगरुप सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, देखें वीडियो

    पंजाब : शहीद जगरुप सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, देखें वीडियो

    तरनतारन – हलका खेमकरण ब्लॉक भिखीविंड के गांव बलेहर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई। जब बालेर निवासी जवान जगरूप सिंह पुत्र हरदयाल सिंह उम्र लगभग 26-27 वर्ष, जो लगभग 6 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बलेर पहुंचा तो परिवार का दर्द देखा नहीं गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा गांव भावुक था। इस मौके पर सेना के जवान भी मृतक के साथ गांव पहुंचे और जगरूप सिंह को सलामी दी। नायब सूबेदार सतनाम सिंह ने कहा कि जगरूप सिंह को शहीद का दर्जा दिया गया है। यहां बता दें कि मृतक जगरूप सिंह अपने पीछे 2 बहनें, एक भाई जो सेना में कार्यरत है और अपने माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है। इस मौके पर गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह सेरा, नंबरदार करतार सिंह, हरपाल सिंह महासचिव शिरोमणि अकाली दल मान और उनके परिवार ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से शहीद को मिलने वाली सभी सुविधाएं देने की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार से शहीद की याद में एक स्मारक द्वार और एक खेल स्टेडियम बनाने की भी मांग की।

  • 85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा

    85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा

    ऊना में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें संपन्न कराएंगी घर से मतदान की प्रक्रिया

    मतदान कर्मियों के लिए लगी प्रशिक्षण कार्यशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी के पोलिंग टीमों को निर्देश – निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का करें पूरा पालन

    ऊनासुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैनात पोलिंग टीमों को वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वे आज शुक्रवार को मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डीआरडीए सभागार में लगाई प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।

    बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं, इस तरह जिले में कुल 25 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। जिनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।

    जतिन लाल ने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पोलिंग अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाकर उन्हें घर पर मतदान की संपूर्ण  प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल और दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है।

    *21 मई से आरंभ होगी घर से मतदान की प्रक्रिया*

    उन्होंने कहा कि जिले में पोलिंग टीमें 21 मई से घर से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए रवाना होंगी।

    वे पोस्टल बैलेट से पूरी गोपनीयता से मतदान कराकर उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगी।

    उन्होंने कहा कि पात्र लोग अभी 12 मई तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास घर से मतदान के विकल्प का फार्म सौंप सकते हैं। 

     उन्होंने बताया कि घर पर मतदान का विकल्प चुनने वाला कोई मतदाता यदि अपना विकल्प बदलना चाहता हो और घर पर वोटिंग करने की बजाय मतदान केंद्र पर आकर वोट डालना चाहता हो तो उसे निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का शपथपत्र सौंपना होगा।

    उन्होंने इस अवसर पर, निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुलभ, समावेशी और प्रलोभन-मुक्त मतदान कराने के लिए अपनी अडिग प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। उन्होंने सभी चुनावी कर्मियों को इस प्रतिबद्धता के अनुरूप कार्य करने तथा अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने को कहा।

    इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा समेत अन्य अधिकारी तथा मोबाइल पोलिंग टीमों के पोलिंग अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

  • त्रिदेव सम्मेलन में चैतन्य शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओ में भरा जोश अम्बोआ में कृष्ण रंग में रंगे चैतन्य शर्मा

    त्रिदेव सम्मेलन में चैतन्य शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओ में भरा जोश अम्बोआ में कृष्ण रंग में रंगे चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के  उपचुनाव  हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मुबारिकपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में हिस्सा लिया और भाजपा कार्यकर्ताओ में जोश भरा। चैतन्य शर्मा ने बताया कि मुबारिकपुर में अंदौरा अप्पर एवम अंदौरा लोअर,कलरूही, मुबारिकपुर और शिवपुर के अंतर्गत आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओ हेतु त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता 01 जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव एवम लोकसभा चुनाव हेतु पूरी तरह आत्मविश्वास एवम उत्साह से भरपूर है और देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि 15 माह में कांग्रेस सरकार अपनी चुनावी वायदो को पूरा न कर पाई। न महिलाओ को 1500 दिए, न गौबर खरीदा, उल्टा भाजपा ke कार्यकाल में खोले गये कार्यालयों में संस्थानों को बंद कर दिया, इसके इलावा क्षेत्र में सड़कों के बुरे हाल हैं और सरकार पैच वर्क वही नहीं करवा पा रही, जबकि कर्मचारियों के वेतन एवम उनके हक देने के भी लाले पड़े हुए है।

    उधर  डेरा पंडित हरी शाह जी दरवार में अम्बोआ में 25वीं श्रीमद गौ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत बाबा राकेश शाह जी की अगुवाई में शोभायात्रा का आयोजन कियाजिसमें चैतन्य शर्मा ने पालकी उठाई और लगभग 02 किलोमीटर पैदल चलकर दर्शा दिया कि चैतन्य शर्मा दिल से एवम जमीन से जुड़े नेता हैं। चैतन्य शर्मा न केवल पूरी तरह भगवान श्री कृष्ण के रंग में रंगे नजर आये, अपितु उन्होंने  गौ रक्षा का भी संकल्प लिया। चैतन्य शर्मा ने बाबा राकेश शाह गौ सेवा के लिए समर्पित है और उनके गौ रक्षा के लिए श्री मदभागवत कथा के माध्यम से लाई जा रही जागृति भी काबिलेतारीफ है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि पूर्व में  डेरा अम्बोआ में एक  शेड के निर्माण का कार्य उन्होंने करवाया था और भविष्य में भी वह गौ सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

    कलरूही में 8 बूथों के बूथ त्रिदेव की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। 
    इस बैठक में सह प्रभारी नवीन धीमान, विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी पटियाल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवासी लोकसभा सह प्रभारी दान सिंह रावत, प्रवासी विस्तारक गौरव पांडे, विनोद तिवारी और आलोक तिवारी मौजूद रहे। 
    कार्यक्रम में हम सभी ने एकजुट होकर हर बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लिया।
  • गर्मी का प्रकोप– ऊना जिले में स्कूलों के टाइम शेड्यूल में बदलाव

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूलों के टाइम शेड्यूल में बदलाव किया गया है. जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक सोमवार 13 मई से ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूल प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे. कम हुए समय की भरपाई स्कूल में सुबह की प्रार्थना और अर्ध अवकाश के समय को घटा कर की जाएगी. यह आदेश जिले के सभी प्राथमिक, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों पर लागू होंगे |

    जिले के उच्च और प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशकों  की अनुशंसा पर जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए यह संशोधित टाइम शेड्यूल आगामी आदेश तक लागू करने का निर्णय लिया गया है।

  • अभिनेत्री और भाजपा नेत्री किरण खेर के साथ नामाकंन भरने पहुंचे संजय टंडन, देखें वीडियो

    अभिनेत्री और भाजपा नेत्री किरण खेर के साथ नामाकंन भरने पहुंचे संजय टंडन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में भाजपा के लोकसभा के उम्मीदवार संजय टंडन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला। जिसमें वह पार्टी कार्यालय कमलम से सेक्टर 17 डीसी ऑफिस तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान खास बात यह थी कि उनके नामांकन पत्र दाखिल करते हुए सांसद किरण खेर भी नजर आई।

    दरअसल, पिछले काफी समय से जब से भाजपा के उम्मीदवार संजय टंडन का नाम सामने आया था उसके बाद से अक्सर यह प्रश्न पूछे जाते थे कि सांसद किरण खेर क्यों नहीं उनके साथ नजर आती तो आज उनके साथ सांसद किरण खेर भी नजर आई और उनका नामांकन पत्र दाखिल करवाया। वही नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संजय टंडन ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं वह 5 साल चंडीगढ़ में ही रहेंगे और चंडीगढ़ के लिए ही काम करेंगे और उन्हें भारी मतों से जीत प्राप्त होगी।

  • पंजाबः नामाकंन भरने पहुंचे सुखजिंदर रंधावा ने CM के बयान पर साधा निशाना

    पंजाबः नामाकंन भरने पहुंचे सुखजिंदर रंधावा ने CM के बयान पर साधा निशाना

    गुरदासपुरः लोकसभा हलका गुरदासपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले रंधावा गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के आवास पर पहुंचे, जहां से वह नामांकन दाखिल करने के लिए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स पहुंचे। वहां पर उन्होंने जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल को नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, अमित विज, अरुणा चौधरी, नरेश पुरी आदि मौजूद थे। विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा रंधावा के समर्थन में चुनावी बैठक की तैयारी के कारण नहीं पहुंच पाए।

    सीएम भगवंत मान के 13-0 के बयान को लेकर उन्होंने चुटकी लेते कहा कि मान ने 0-13 कहना था। आने वाले दिनों में सीएम खुद ही इस बात को साफ कर कर देंगे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा अब की बार 400 पार का नारा लगाते सुनाई नहीं देती। सीएम की ओर से गर्मी से बचने के लिए दस्तार पर पानी डालने के मामले में उन्होंने कहा कि दस्तार पर जूठा पानी डालकर उन्होंने पगड़ी की बेअदबी है। मुख्यमंत्री कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। श्री अकाल तख्त साहिब को इस बात का नोटिस लेना चाहिए।

    इस मौके पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाना है, नफरत का माहौल खत्म करवाना है, पंजाब को बचाना है तो कांग्रेस के अलावा कोई भी विकल्प नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस समय देश में जैसे हालात बन रहे हैं इंडिया अलायंस देश में सरकार बनाएगा। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस देश में हर वर्ग का ध्यान रखेगी। देश की पहचान महात्मा गांधी और महात्मा बुद्ध से है। वही प्यार का संदेश पूरे देश में चलेगा, जब देश में इंडिया अलायंस की सरकार बनेगी।

    उधर, रंधावा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिस दिन से टिकट दी है, तभी से पूरी लीडरशिप उनके साथ चल रही है। विधायक पाहड़ा, अरुणा चौधरी, अमित विज, नरेश पुरी, प्रताप बाजवा, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा सभी नेता उनके साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वह संसद में पहुंचकर पंजाब और जिले की बात की करेंगे। जीत के बाद लोगों से धोखा नहीं किया जाएगा, लोगों की सभी मांगें संसद में रखी जाएगी।