Blog

  • Kotak Mahindra Bank पर RBI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को लगा झटका

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन माध्यम से नए ग्राहक जोड़ने पर भी भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रोक लगा दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह रोक तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह कार्रवाई 2022 और 2023 की टेक्नोलॉजी जांच के बाद की है।

    दरअसल, आरबीआई को कोटक बैंक के आईटी सिस्टम में कुछ खामियां मिली थीं। इस पर आरबीआई ने जवाब भी मांगा था, लेकिन जवाब संतोषजनक ना रहने की वजह से कार्रवाई की गई है। पर्याप्त IT इंफ्रा न होने से ग्राहकों को 2 साल में कई बार दिक्कतें हुईं। एक्सटर्नल ऑडिट के बाद आरबीआई की तरफ से पाबंदियों की समीक्षा की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह एक्शन आईटी जांच के बाद लिया गया है। इस जांच में काफी गंभीर दिक्कतें देखने को मिली हैं। बैंक के आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, यूजर एक्सेस मैनेजमेंट, डेटा सिक्योरिटी और डेटा लीक को रोकने की रणनीति समेत कई तरह की खामियां मिली हैं।

  • चिट्टे सहित 2 काबू

    ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर पुलिस के मुलाजिमों ने भटोली में दो युवकों को 12.13 ग्राम चिट्टे सहित काबू कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम के समय पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए भटोली में मौजूद थे।इस दौरान एक मारूति कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका और चालक से कागजात मांगे। चालक ने जैसे ही कागजात निकालने के लिए गाड़ी का डैशबोर्ड को खोला, तो डैशबोर्ड में कागजात के साथ एक पॉलोथीन का लिफाफा साथ बैठे व्यक्ति के पांव के पास गिरा।

    चेक करने पर लिफाफे से 12.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान तुषार चन्द्र पुत्र विकास गांव व डा. टिक्करी मिन्हासां तह. भोरंज जिला हमीरपुर व निखिल निवासी बल्ल, जिला मंडी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • 11वीं के छात्र की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    बुरहानपुरः मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। इस मामले में मृतिका के पिता ने स्कूल संचालक और हॉस्टल वार्डन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, घटना लालबाग थाना क्षेत्र के मैक्रो विजन एकेडमी स्कूल की है। 23 अप्रैल को 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह शाम को हॉस्टल वार्डन के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। आज बुधवार को उसकी ज्यादा ही तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते पुलिस और मृतिका के परिजन मौके पर पहुंचे।

    इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। इस मामले में मृतिका के पिता का कहना है कि स्कूल संचालक और वार्डन पर लापरवाही के चलते बेटी की मौत हुई है। क्योंकि उन्होंने हमें सूचना नहीं दी। स्कूल संचालक पर कार्रवाई हो और स्कूल बंद किया जाए। ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। वहीं स्कूल संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने कहा कि बच्ची के सीने में दर्द था, कार्डियक से बच्ची की मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत हो खुलासा हो पाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : फारेस्ट विभाग ने खैर की लकड़ी लेकर जा रही गाड़ी पकड़ी है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बन विभाग के  वीओ कर्मचारीयों सहित ब्लॉक पंजल तह0 घनारी में गश्त पर करीव 4 वजे सुबह अभयपुर में मौजूद थे। तो भद्रकाली की  तरफ से एक गाड़ी आई। जिस की जांच करने पर  10 मोछे खैर के पकड़े गए I इस संबंध में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट अफसर सुशील राणा ने बताया कि आरोपित सुभाष निवासी अम्वोटा, त0 घनारी, जिला ऊना के विरुद्ध भा0द0स0 व 41,42 वन अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः दिन दहाड़े मॉडल टाउन मार्किट से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 6 के अंतगर्त आते मॉडल टाउन मार्किट में चोर दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला मार्किट से बाइक चोरी का सामने आया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए मानव निवासी बस्ती शेख ने बताया कि वह मॉडल टाउन मार्किट में सैलून की दुकान में आया था। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस दौरान मानव ने सैलून के बाहर बाइक खड़ी की हुई थी। कुछ समय के बाद जब वह दुकान से बाहर आया तो देखा दुकान के बाहर से उसकी बाइक गायब थी। इस दौरान आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि एक युवक बाइक लेकर फरार होता दिखाई दिया। इस दौरान पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • डेढ़ साल के मासूम को टैंकर चालक ने कुचला, मौ’त

    फरीदाबाद : नंगला एनक्लेव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया यहां पानी के टैंकर चालक ने डेढ़ साल के मासूम को कुचल दिया जिससे मासूम की मौत हो गई। मृत बच्चे की दादी बेबी देवी ने बताया कि उनका बेटा मिथुन पोद्दार पैर से दिव्यांग है। उसकी पत्नी काजल घर में खाना बना रही थी। उनके 2 बेटे हैं।  जिनमें छोटा बेटा डेढ़ साल का आदित्य घर में खेल रहा था, कि तभी पानी की सप्लाई करने वाला टैंकर चालक पानी का टैंकर लेकर गली में आ गया।

    मां काजल खाना बनाने व्यस्त थी, उसे पता ही नहीं चला कि आदित्य कब घर से बाहर निकल गया। दादी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले की रहने वाली है। वह किराये के मकान में रहती हैं। उनके साथ अन्य रह रहे किराएदार गेट खोलकर टैंकर से पानी देने के लिए बाहर निकले थे। बच्चा उनके पीछे-पीछे निकल गया और टैंकर चालक ने बच्चे की ओर ध्यान नहीं दिया तथा लापरवाही से टैंकर चलाते हुए बच्चे को कुचल दिया।

    बच्चे को टैंकर से कुचलने के बाद टैंकर चालक आशीष बच्चे को उठाकर के मां काजल के हाथों में दिया और फरार हो गया। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

  • जालंधरः चोरी के वाहनों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर  स्वपन शर्मा के नेतृत्व में  स्पेशल सेल की पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के वाहन बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलप्रीत सिंह उर्फ ​​दीपू पुत्र वरजिंदर सिंह निवासी 88/7 गुरदेव नगर जालंधर और मनिंदर सिंह उर्फ ​​विक्की पुत्र दविंदर सिंह निवासी 227 हरनामदास पुरा जालंधर जोकि अपराधों में शामिल हैं, वह जालंधर में जेल चौक के पास चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और दो युवकों को मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी08-ईयू-5663 के साथ आते देखा। स्वपन शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक वाहन के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उनका साथी बुद्ध प्रकाश सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी 386बी मोहन विहार लधेवाली जालंधर भी उनके साथ वाहन चोरी में शामिल था। इस संबंध में उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुद्ध प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक एक्टिवा बरामद की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर PB08-ED-3502 है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ है जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी. 08-ई.डी. 3534 लिखा हुआ था। स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और 3-4 दिन पहले जालंधर में लवली स्वीट्स रोड पर एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला स्वीकार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 जालंधर में एफ.आई.आर. नंबर 34 दिनांक 21-04-2024 धारा 379बी, 34,411 आई.पी.सी. के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मनिंदर और दिलप्रीत के खिलाफ पहले भी शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।

  • बड़ी खबरः भाषण देते हुए मंच पर बिगड़ी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत, बेहोश होकर गिरे, देखें वीडियो

    मुबंईः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते समय मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान वहां पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। जिसके बाद नेता और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें उठाया और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    दरअसल, नीतिन गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान वह मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े। जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। यहां गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। नितिन गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

    यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबियत अचानक बिगड़ी है। 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला। तब बताया गया था कि शुगर लेवल कम होने की वजह से गडकरी को चक्कर आ गए। उन्हें तुरंत पानी पिलाया गया था और पेड़ा खिलाया गया था। इससे पहले भी एक रैली के दौरान उनकी तबियत खराब होने की खबर आई थी।

    बता दें कि नितिन गडकरी वजन घटाने के लिए अपना ऑपरेशन करवा चुके हैं। नागपुर को एक समय कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। यहां से अब तक कांग्रेस कुल 12 चुनाव जीती है। लेकिन, 2014 के चुनाव में बीजेपी ने नितिन गडकरी को मैदान में उतारा और उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की। उसके बाद वह दो लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतते आ रहे हैं। नागपुर विधानसभा की 6 सीटों में से 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

  • पंजाब : चोरों ने NRI के घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    सोने-चांदी के गहने, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार

    लुधियाना : NRI महिला के घर चोरी का मामला सामने आया है। लुटेरे ने घर से नकदी, सोना, चांदी और इलैक्ट्रिनक का सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए एकमजोत सिंह निवासी राम नगर ने कहा कि उसकी बड़ी बहन मनधीर कौर का मकान भौरा नेता जी नगर में है। पिछले 5 साल से उसकी बहन अमेरिका में बच्चों और पति सहित रह रही है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उसके मकान की देखभाल वह खुद करता है। उसकी बहन का उसे फोन आया जिसने उसे बताया कि अचानक उसने घर पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसे घर पर संदिग्ध व्यक्ति घुमता दिखा। उस व्यक्ति ने रात के समय घर पर चोरी की। बदमाश छत्त के जरिए मोंटी का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ।

    एकमजोत ने कहा कि चोर ने घर से सोने और चांदी के गहने, कीमती इलैक्ट्रानिक का सामान और अलमारी में पड़ी नगदी चोरी कर फरार हो गए।उसने चोरी की सूचना तुरंत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को दी। सब इंस्पैक्टर हरदेव सिंह मामले की जांच कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल IPC की घारा 457,380 के तहत अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर दिया है।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट के मालिक और सासंद के करीबी के दफ्तर और घर पर इनकम टैक्स की रेड

    लुधियानाः लुधियाना-कलकत्ता रोडवेज ट्रांसपोर्ट के मालिक जसबीर सिंह और चरण सिंह लोहारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोहारा के दफ्तरों और घर पर इनकम टैक्स की टीमों द्वारा छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि विभाग में टैक्स में बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है, जिसके चलते आज सुबह ही टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। हालांकि इस कार्रवाई से संबंधित जानकारी लेने के लिए जब चरण सिंह लोहारा से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। अगर वह इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। 

    बताया जा रहा है कि चरण सिंह लोहारा ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ रियल एस्टेट और शराब कारोबारी भी हैं। लोहारा जेके फाइनेंस कंपनी भी चला रहा है। विभाग को सूचना थी कि टैक्स में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं, जिसके चलते आज लोहारा के सभी दफ्तरों में टीमों ने छापेमारी की है। विभाग ने लोहारा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय को सील कर दिया है। ट्रांसपोर्ट चरण सिंह लोहारा संगरुर लोक सभा से सांसद सिमरजीत सिंह मान के करीबी है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोहारा प्रधान भी है। चरण सिंह लोहारा पंजाब ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन भी रह चुके है।