जींद: सफीदों से पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी पिंकी की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई। सुबह रसोई में चाय बनाते समय ये हादसा हुआ। उसे घायल अवस्था में जींद नागरिक अस्पताल में लाया गया था। जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। लेकिन स्वजन हिसार निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पिंकी की शादी ढाठरथ गांव में जोगेंद्र साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल में ही ये हादसा हुआ है। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे पिंकी चाय बनाने के लिए रसोई में गई। गैस चूल्हा नहीं जला, तो वह बाहर चली गई। वह इस दौरान गैस चूल्हा बंद करना भूल गई। वह कुछ देर बाद रसोई में पहुंची और जैसे ही चूल्हे को जलाने की कोशिश की, आग भड़क गई। जिसकी चपेट में पिंकी आ गई।
स्वजन उसे उपचार के लिए जींद नागरिक अस्पताल में पहुंचे। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने पीजीआइ रेफर कर दिया। स्वजन में उपचार के लिए हिसार किसी निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पाेस्टमार्टम के लिए जींद नागरिक अस्पताल में लाया गया। कलीराम पटवारी इनेलो से विधायक रहे हैं। जब इनेलो से अलग होकर जजपा बनी, तब भी वे इनेलो के साथ ही थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। कलीराम पटवारी की बेटी की अचानक झुलसने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Blog
-

बड़ी खबर : आग में झुलसने से पूर्व विधायक की बेटी की मौत
-

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाहर बिजली की तारों को लगी आग, देखें वीडियो
चंडीगढ़: सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के गेट नंबर-2 पर आज भीषण आग लग गई। बारिश के चलते स्पार्किंग होने पर बिजली की तारें टूट कर गिर गईं और उन्होंने आग पकड़ ली। आग इतनी विकराल हो गई कि पेड़ के पत्ते और टहनियां भी जलने लगे। यह देखकर लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते हॉस्पिटल के सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत गेट नंबर-2 से आने जाने से लोगों को रोका। वहीं पेड़ के नीचे खड़ी रेहड़ी फड़ी वालों को भी हटाया। बिजली की तारों में लगी आग के कारण मेन सप्लाई की तारें टूट गईं, जिस वजह से हॉस्पिटल के आस-पास के इलाके में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि 2 से 3 घंटे के बाद बिजली सप्लाई चालू हुई। हॉस्पिटल के सिक्योरिटी स्टाफ सुखबीर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग और नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग को सूचना दी गई है। हॉर्टिकल्चर विभाग जले हुए पेड़ को काट रहा है। वहीं बिजली विभाग द्वारा तारों को ठीक किया जा रहा है। -

पंजाब : सिविल हॉस्पिटल को चोरों ने बनाया निशाना, 8 AC लेकर हुए फरार
लुधियाना: शहर में लूटपाट व चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने सिविल अस्पताल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सिविल अस्पताल से चोरों ने जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में लगे 8 AC चोरी कर लिए। कई दिनों से जच्चा-बच्चा अस्पताल में निर्माण का कार्य चल रहा है। शक जताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने चोरी से पहले अस्पताल में रेकी की है। जिसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले चोरी होने के बाद शुक्रवार को जिला पुलिस जागी है। अस्पताल में शुक्रवार को जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा, ADCP रुपिंदर कौर सरां व पुलिस बल मौके का जायजा लेने पहुंचा।
पुलिस अधिकारियों ने इस चोरी के बारे कोई जानकारी न देते हुए इसे रूटीन चेकिंग बताया। सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी जच्चा-बच्चा अस्पताल से 20 कदम की दूरी पर है। ऐसे में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड भी शक के घेरे में आ चुके है। जच्चा बच्चा अस्पताल के पूरे एरिया को पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने खंगाला। जिस जगह से सामान चोरी हुआ है। वहां भी पुलिस कर्मचारी पहुंचे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वारदात के समय जो सुरक्षा कर्मचारी तैनात था उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अस्पताल के बाहर मुख्य रोड की भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करवा रही है। कुछ कबाड़ियों पर पुलिस को शक है। अस्पताल के बाकी के सामान की भी जांच की जा रही है।
जच्चा बच्चा अस्पताल के पूरे एरिया को पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने खंगाला। जिस जगह से सामान चोरी हुआ है। वहां भी पुलिस कर्मचारी पहुंचे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वारदात के समय जो सुरक्षा कर्मचारी तैनात था उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अस्पताल के बाहर मुख्य रोड की भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करवा रही है। कुछ कबाड़ियों पर पुलिस को शक है। अस्पताल के बाकी के सामान की भी जांच की जा रही है। -

डाइट देहला में चले पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
मुख्यतिथि के रूप में एडीशन एस पी संजीव भाटिया व डिप्टी डायरेटकर दवेन्द्र चंदेल रहे मौजूद
ऊना/सुशील पंडित: डाइट देहला में चले पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में एडीशन एस पी संजीव भाटिया व विशेष रूप से डिप्टी डायरेक्टर दवेन्द्र चंदेल एबं मैहतपुर थाना के प्रभारी मनोज कोंडल ने शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी राकेश आरोड़ा ने की मुख्यतिथि संजीव भाटिया ने जिला में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण चला रहे अध्यापिकायों की सरहाना की ।उन्होंने कहा की अध्यापक कठिन परिस्थितियों में भी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ।उन्होंने सभी अध्यापकों से आहवान किया कि प्रवासी बच्चों के साथ साथ उनके माता पिता की पहचान ज्यादा से ज्यादा पुलिस के पास पंजीकृत करवाने के लिए सहयोग करें ।संजीव भाटिया ने कहा की कहीं भी बच्चा बाल श्रम या भीख मांगता दिखे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें ।एन.आर. एस. टी. जिला समन्वयक संजीव ठाकुर ने बताया की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला में चल रहे 38 गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों के अध्यापकों ने भाग लिया। जिसमें उनको विभिन्न गतिविधियां जिनमें हिंदी अक्षर ज्ञान एवं गणित अंक ज्ञान तथा अन्य प्रकार की गतिविधि द्वारा किस प्रकार शिक्षा ग्रहण की जाए। उस बारे इन अध्यापकों को जानकारी दी इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक बलराम महे , सनराइज एजुकेशन सोसायटी के प्रतिनिधि अंकुर सोसायटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -

एन.आर.पी.एल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, ऊना द्वारा गाँव बाथू में ऑफ-साइट स्तर-III फायर मॉक ड्रिल और ग्राम जागरूकता कार्यक्रम
ऊना/सुशील पंडित: उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन कार्यालय, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला ऊना के अंतर्गत गांव-बाथू तहसील-हरोली में एक आपातकालीन प्रतिक्रिया स्तर-III ऑफ-साइट मॉक फायर ड्रिल और ग्राम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विशाल शर्मा, एस.डी.एम. हरोली ने किया।इस मॉक ड्रिल में पेट्रोलियम पाइपलाइनों से उत्पाद के रिसाव के परिणामस्वरूप आग लगने की स्थिति को प्रदर्शित किया गया। आई.ओ.सी.एल. टीम द्वारा नागरिक अधिकारियों के साथ रिसाव और आग को रोकने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। आई.ओ.सी.एल. रखरखाव टीम द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद रिसाव को रोका गया और आई.ओ.सी.एल. टीम द्वारा डी.सी.पी. प्रकार के अग्निशामक यंत्र का संचालन करके आग को रोका गया, इसके अलावा फायर सर्विस स्टेशन ऊना की टीम ने भी सहायता की।वाष्प के साँस लेने के कारण होने वाली क्षति का एक नाटक भी किया गया और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र, बाथड़ी की एम्बुलेंस के साथ चिकित्सा टीम ने रोगी को प्राथमिक उपचार दिया। अग्निशमन सुविधाओं की अनुमोदित आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन योजना (ई.आर.डी.एम.पी.) के अनुसार तैयारियों की जांच करने और डिपो, टर्मिनल या पाइपलाइन राइट ऑफ वे (आर.ओ.डब्ल्यू.) / संस्थापन तेल में रिसाव/आग जैसी किसी भी आपात स्थिति के मामले में नागरिक प्रशासन से प्रतिक्रिया/सहायता के लिए तेल उद्योगों द्वारा नियमित आधार पर ये अभ्यास आयोजित किए जाते हैं। स्थिति का आकलन करने और पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन से रिसाव को रोकने के बाद, ड्रिल को बंद कर दिया गया और सभ स्पष्ट का संकेत दिया गया। एस.डी.एम. ने ड्रिल में सक्रिय रूप से भाग लेने और आपातकालीन स्थिति को बहुत कुशलता से संभालने के लिए सभी की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की सलाह दी।ग्राम जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को उच्च दबाव पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइनों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि ग्रामीण, पाइपलाइन आर.ओ.डब्ल्यू. में किसी भी घटना को कम करने में कैसे मदद कर सकते हैं। उन्हें आई.ओ.सी.एल. पाइपलाइनों के आर.ओ.डब्ल्यू. में किसी भी घटना की रिपोर्ट करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1340 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की प्रभावशीलता की जांच के लिए एक स्पॉट क्विज़ का भी आयोजन किया गया।अमनदीप भारद्वाज, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक, उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन, आई.ओ.सी.एल., ऊना ने मॉक ड्रिल के अवलोकन की समीक्षा की, ग्रामीणों को पेट्रोलियम पाइपलाइनों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सत्र का समापन किया। आई.ओ.सी.एल. के नेट-जीरो संकल्प को बनाए रखने के लिए नागरिक अधिकारियों और ग्रामीणों को फलों के पौधे दिए गए और एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए जूट बैग भी वितरित किए गए। -

पंजाब : 2 स्कूल वैनों की टक्कर में कई बच्चे घायल
अबोहर: बहादुरखेड़ा गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकारी और प्राइवेट स्कूल की वैन की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में टाटा ऐस पलट गई, जिसमें नीचे दबने से 7 बच्चे घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मलूकपुरा के सरकारी स्मार्ट स्कूल के बच्चों को टाटा ऐस का ड्राइवर छुट्टी के बाद सरदारपुरा उनके घर छोडने जा रहा था। रास्ते में बहादुरखेड़ा के पास वह सड़क किनारे खड़ा होकर स्कूली बैग को ठीक कर रहा था।
इस घटना में नौंवी कक्षा के पवन कुमार और उसकी बहन आरती, राजीव, पूनम, सुमन, अमनदीप और रमन को को ज्यादा चोटें आई हैं। इसी दौरान झमकू देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन ने तेज रफ्तार से आई और उसके टाटा ऐस को टक्कर मार दी। हादसे में उसका टाटा ऐस सड़क किनारे जाकर पलट गया। करीब 20 बच्चे वैन के नीचे दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। -

बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स निर्माण हेतू तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समपन्न
बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स निर्माण हेतू तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समपन्नऊना/सुशील पंडित: बेहतर आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया हेतू युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के निर्माण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डीआरडीए के सभागार में समपन्न हुआ।प्रशिक्षण शिविर के समापन्न अवसर पर उपमंडलाधिकारी विशव मोहन देव चौहान द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान होने वाले फील्ड के अनुभवों को साँझा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आपदा के दौरान जरुरतमंदो की बढ़चढ़ कर सहायता के लिए आगे आने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे भी अवगत करवाया तथा युवाओं से आहवान किया कि नशे से दूर रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को एसडीएम द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गए।प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिवस पर गृह रक्षक विभाग से डिप्टी कमांडेंट धीरज शर्मा एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव के तरीकों बारे अवगत करवाया।कर्यक्रम का आरम्भ खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर खंड विकास कार्यालय से एसईबीपीओ निशा भी उपस्थित रही। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत कुठार खुर्द, कुठार कलां, नंगड़ा, मलाहत, रामपुर से 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन के मूल विषयों, आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवियों की भूमिका तथा ग्राम आपदा प्रबंधन योजना के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई। अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायरमैन सुभाष चौहान ने आग एवं उससे बचाव के तरीके और अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग बारे बताया गया। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिन में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र बसोली से डॉक्टर ललित कुमार एवं प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहलां से डॉक्टर सुनील सैनी ने आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, विशेष रूप से सीपीआर, सांप का काटना इत्यादि के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। -

उपायुक्त ने हाईटस के अधिकारियों के साथ पीजीआई सैटेलाईट सेंटर का किया निरीक्षण
निर्माण कार्य में शीघ्र तेज़ी लाने के दिए निर्देशऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में हाईटस कम्पनी के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाईट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राघव शर्मा ने हाईटस कम्पनी के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने निर्माण कम्पनी हाईटस के अधिकारियों को पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के ओपीडी ब्लॉक को जून, 2024 से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए और कन्स्ट्रक्शन कम्पनी को समयबद्ध तरीक़े से कार्य पूरा करने के लिए साइट पर लेबर और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश दिए। हाईटस के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के लिए सभी स्वीकृतियाँ प्राप्त हो चुकी हैं और जून 2025 से पूर्व सैटलाईट सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा ।उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मेन रोड़ से पीजीआई सैटेलाईट सेंटर तक अप्रोच रोड़ का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईटस के अधिकारियों को पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में बनने वाले सीवरेज़ ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी), व जल भंडारण टैंक की ड्राईंग तथा लेवलिंग शीघ्र तैयार कर जल शक्ति विभाग को सौंपने के निर्देश दिए।इस दौरान सैटलाईट सेंटर के समीप मरीज़ों के तीमारदारों के लिए रेड क्रॉस द्वारा प्रस्तावित सराय भवन की भूमि का भी निरीक्षण किया गया और उसके निर्माण के लिए औपचारिकताएँ पूर्ण करने का काम एसडीओ जिला परिषद को सौंपा गया। इस मौके पर हाईटस के मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक सुरजीत कुमार, प्रोजैक्ट अभियंता आशीष कुमार, एसडीओ जिला परिषद राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। -

लोदीमाजरा के अशोक राणा और प्रदीप शर्मा को संयुक्त सचिव की मिली कमान
बीबीएन उद्योग संघ ने किया अपनी कार्यकारिणी का विस्तार
बददी/सचिन बैंसल: बी.बी.एन उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। नई टीम में अनुभवी उद्यमियों के साथ साथ युवाओं को भी स्थान दिया गया है वहीं एक महिला उद्यमी को भी टीम में जगह मिली है। 2023-25 के लिए बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने राजेंद्र गुलेरिया को सरंक्षक, शैलेष अग्रवाल को सलाहकार, वाई एस गुलेरिया को महाससिव, सतीश सिंघल, अनुराग पुरी, दिनेश जैन व संदीप वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल, आर जी अग्रवाल, एस.के ठाकुर, रजनीश विज व अक्षिता गुप्ता को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया। इसी प्रकार अशोक राणा, प्रदीप कुमार शर्मा, वीरेंद्र बंसल को संयुक्त सचिव, मनोज शर्मा को वित्त सचिव, मुकेश जैन को संगठन मंत्री व मीडीया प्रभारी का दायित्व दिया गया।यह समस्त घोषणाएं शुक्रवार को बीबीएनआईए सभागार में हुई नई टीम की पहली बैठक में की गई। इससे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपनी आगामी दो वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाल और सभी से उनका साथ देने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि उद्योगों की हर समस्या को उठाया जाएगा और सरकार से हल करवाया जाएगा। उन्होने कहा कि हमारा संगठन एकमात्र संगठन है जो कि उद्योगों के साथ साथ देश समाज व राष्ट्र के लिए भी यथासंभव कार्य करता है।
यह रहे उपस्थित-आज की बैठक में हरीश अग्रवाल, मुकेश जैन, अजय पसरीजा गोदरेज, संचित गोयल, मनोज अग्रवाल, नवेश नरुला, प्रमोद चंद्रा मोरपेन, रणेश राणा मुसाफरु, अजय गुप्ता, ओ पी ठाकुर, प्रदीप शर्मा, राजकुमार, पीसी मरवाहा, श्याम लाल सिंगला, सतीश सिंघल, रजनीश विज, मनोज अग्रवाल, अनिल सहगल, दिनेश जैन, शैलेष अग्रवाल, पंकज खन्ना, एस के ठाकुर, जेके शर्मा, विपिन गुप्ता, अनुराग पुरी, विपुल खन्ना, राजीव सत्या, अनुभव भसीन, राजेंद्र गुलेरिया, आर.जी.अग्रवाल, अजय चौधरी व डा विक्रम बिंदल भी कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित रहे। -

न्यूरोथैरेपी को लेकर बददी में स्वास्थ्य शिविर 30 जुलाई रविवार को
हिम औद्योगिक कल्याण सभा करेगी महाराणा प्रताप नगर में आयोजित
बददी/सचिन बैंसल: हिम औद्योगिक कल्याण सभा द्वारा बददी शहर के महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में एक दिवसीय न्येरोथैरेपी उपचार कैंप का आयोजन किया जा रहा है वहीं भारत विकास परिषद की टीम विभिन्न टैस्ट भी करेगी। 30 जुलाई रविवार को इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया जाएगा। कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जम्वाल, महामंत्री कालिदास शर्मा व महिला विंग की संयोजक सुषमा ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में प्रसिद्व न्यूरोथैरेपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल अपनी टीम के साथ प्राचीन पद्वति के साथ उपचार करेंगे। न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया जाता है।इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज करवा सकते हैं। वहीं शिविर में आ रहे मोहिंद्र पाल ने बताया कि रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया जाएगा। शिविर में प्रति मरीज शुल्क नाममात्र सौ रुपये निर्धारित किया गया है। कैंप सुबह 8 बजे शुरु होकर 1 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता व सचिव रमन कौशल ने बताया कि भारत विकास परिषद की टीम इस कैंप में बीपी व शूगर की जांच निशुल्क करेगी वहीं ब्लड टैस्ट व फुल बॉडी टैस्ट सामान्य दामों पर किए जाएंगे। रमन कौशल ने कहा कि अगर इन टैस्टों के लिए लोग खाली पेट आएंगे तो बेहतर रहेगा।