Blog
-

वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने राकेश बबली के असामयिक निधन पर जताया शोक
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि राकेश बबली जनता के सच्चे सेवक थे और उन्होंने प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ किया। वह सीधे जमीन से जुड़ कर काम किया करते थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। -

जिला ऊना में 6005 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिए गए 11.13 करोड़ रुपए
ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जहां युवाओं के कौशल उन्नयन तथा उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। वहीं किन्हीं वजहों से रोजगार हासिल न कर पाने वाले बेरोजगार युवाओं को भत्ता भी प्रदेश सरकार प्रदान कर रही है।जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि जिला ऊना में वर्ष 2019-20 में बेरोजगारी भत्ते का लाभ 2758 युवाओं को दिया गया है, जिसके तहत उन्हें 3.68 करोड़ रुपए प्रदान किए गए। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 2016 बेरोजगार युवाओं को भत्ते के रूप में 3.64 करोड़ रुपए दिए गए। जबकि वर्ष 2021-22 में 31 मार्च 2022 तक 1231 युवाओं को 3.81 करोड़ रुपए बेरोजगार भत्ते के रूप में वितरित किए गए।बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदेश सरकार पात्र युवा को प्रति माह 1000 रुपए की राशि प्रदान करती है। पचास प्रतिशत विकलांग लाभार्थी को प्रति माह 1500 रुपए की दर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। यह भत्ता दो वर्षों के लिए देय होता है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए बेरोजगार युवा का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम एक वर्ष पूर्व दर्ज होना चाहिए। वह मूल रूप से हिमाचल हो तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं है। आवेदक की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह किसी भी सरकारी, निजी या स्वरोजगार में नहीं होना चाहिए। आवेदक वर्तमान में किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई न कर रहा हो तथा परिवार की आय वार्षिक दो लाख रुपए से कम होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक कौशल विकास भत्ते का लाभ भी न ले रहा हो।छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। बेरोजगारी भत्ता योजना भी सरकार का एक ऐसा ही कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति नजदीकी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर रोजगार विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भत्ते की राशि प्रदेश सरकार सीधे बैंक खाते में डालती है। -

Ferozepur में चली गोली, नौजवान घायल
चंडीगढ़ः फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र के बहिक गुज्जरां गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। बहिक गुज्जरां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों पर गोलियां चल गई। गोली लगने से घायल नौजवान को जीरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां ग्राम बहिक गुज्जरां निवासी हजारा सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने कहा कि उनकी गांव में पंचायत भूमि है जिसमें पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के चाचा महिंदरजीत सिंह पहले ही एक एकड़ में मक्का लगा चुके हैं और दो एकड़ में धान बोया है। आज जब हम जमीन के पास गुजर रहे थे तब उन्होंने कहा कि देखलो इन्होने धन की बुआई कर दी है। फिर अचानक वहां पहले से मौजूद कुछ लोग आए और गोलियां चलनी शुरू कर दी। जिसमे उनके बेटे दलजीत को गोली लग गई और वो घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रसाशन से मांग की है कि गोली चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया ने घटना की निंदा की और परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल के डॉ. हरमनदीप ने बताया कि पीड़ित का इलाज कर फरीदकोट रेफर कर दिया गया है, जहां उसका टैस्ट और इलाज किया जाएगा।
-

जालंधरः पुलिस को चकमा दे सिविल अस्पताल से भागा आरोपी
गोराया में था चोरी का मामला दर्ज, शौच जाने के बहाने हुआ फुर्र
जालंधर (वरुण/हर्ष)। जालंधर के सिविल अस्पताल में आज एक चोरी आरोपी पुलिस के चकमा देकर फरार हो गया। चोरी आरोपी को गोराया थाने की पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई हुई थी। पुलिस को आरोपी ने कहा कि वह शौच के जाना चाहता है।
पुलिस वालों ने उसकी हथकड़ी खोल दी और वह शौचालय से ही फरार हो गया। चोरी के आरोपी को फरार होने के बाद उसे लेकर आए पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए। वह कभी इधर भागें और कभी उधर, दो पुलिस कर्मचारियों ने सारा अस्पताल छान मारा लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिला।
पुलिस थाना गोराया थाना गोराया से एएसआई हरभजन सिंह और एएसआई मनजीत सिंह चोरी के केस में नामजद नवनीत सिंह नीटा पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव रंधावा (गोराया, जालंधर) को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लाए थे। दोनों ने नीटा की फरारी के बारे में थाने को सूचित कर दिया है और केस भी पुलिस थाना डिवीजन नंबर चार में रजिस्टर करवा दिया है।
बता दें कि जो चोरी का आरोपी नीटा आज पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हुआ है वह पहले भी चोरी के मामले में भगौड़ा था। काफी समय से फरार चल रहा था। अभी उसने अपने आप ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने नीटा को अपनी कस्टडी में लिया था। आज कस्टडी में लेने के बाद उसे सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए थे।
बहरहाल पुलिस ने भगौड़े चोर के आत्मसमर्पण करने के बाद दोबारा फिर से फरार होने का मामाल दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि उसे शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar: 5 पेटी अवैध शराब सहित एक काबू
जालंधर (हर्ष मेहरा)। कमिशनरेट पुलिस थाना रामामंडी ने बाबा माटेशाह संतोषी नगर के नजदीक एक शराब देने जा रहे तस्कर को 5 पेटी शराब सहित गिरफ्तार कर किया है। आरोपित की पहचान समीर गंभीर पुत्र शंकर गंभीर निवासी भीम नगर काजी मंडी के रूप में हुई है। थना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई सतनाम सिंह और गौरी शंकर ने टी प्वाईंट संतोषी नगर पर नाकाबंदी के दौरान शराब को बेचने जा रहे समीर को 5 पेटी अवैध शराब मार्का पंजाब किंग सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः पूर्व विधायक के भाई कर्मजीत सिंह की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड
लुधियाना: लोक इंसाफ पार्टी से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस को आज लुधियाना की कोर्ट में पेश किया गया। पीड़िता के वकील ने कोर्ट में 5 दिन के पुलिस रिमांड मांग की। लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला सुनते हुए करमजीत बैंस को 2 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
सिमरजीत बैंस भी कर सकते है अदालत में सरेंडर
बता दें कि बीते दिन करमजीत बैंस को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अदालत ने फैसला सुनते हुए उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इसी बीच कहा जा रहा है कि रेप मामले में भगोड़ा करार सिमरजीत बैंस भी अदालत में सरेंडर कर सकते है।
विधवा महिला की शिकायत पर की गई कार्रवाई
गौरतलब है कि एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने व अन्य धाराओं के तहत की गई शिकायत के चलते लुधियाना पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 द्वारा अदालत के आदेशों पर विधायक बैंस व अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इस मामले में महिला ने कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, लुधियाना के गोगी शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
-

फ्लाईओवर पर साइड में दौड़ लगा रहे 5 युवकों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
पलवलः हरियाणा के पलवल में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। सुबह केजीपी फ्लाईओवर पर साइड में दौड़ लगा रहे 5 युवकों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
कार चालक मौके से फरार
मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
एक ही गांव के रहने वाले सभी युवक
पुलिस ने कहा है कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। मरने वाले लड़के पेलक गांव के रहने वाले हैं। वे गांव के ही दोस्तों के साथ रोजाना दौड़ने के लिए जाते थे। घटना के बाद पेलक गांव में मातम का माहौल है।
गाजियाबाद में फ्लाईओवर पर हादसे में तीन की मौत हुई थी
इससे पहले यूपी के गाजियाबाद में बुधवार देर रात तेज रफ्तार दो बाइक सवारों ने फ्लाईओवर पर एक सफाईकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे तीनों फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की मौत हो गई थी।
-

गैंगस्टर राणा कंधोवालिया मर्डर केसः NIA की इस बड़े अस्पताल में रेड
बटालाः गैंगस्टर राणा कंधोवालिया मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। शनिवार देर रात एनआइए की टीम ने बटाला शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में रेड की। एनआइए की टीम ने 1 घंटे तक अस्पताल के मैनेजर से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रणबीर सिंह उर्फ राणा कंधोवालिया हत्याकांड को लेकर पूछताछ की गई।
पिछले साल अगस्त में हुआ था राणा कंधोवालिया का मर्डर
राणा की पिछले वर्ष अगस्त में अमृतसर के मजीठा रोड स्थित एक अस्पताल में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के अनुसार इस अस्पताल में राणा के हत्यारों का इलाज हुआ था। यहां न केवल उनका उपचार किया गया बल्कि कानून के खिलाफ जाकर लंबे समय तक सुरक्षा दी गई। कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक अस्पताल को आरोपित के बारे में पुलिस प्रशासन को सूचित करना होता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
कई बार पुलिस के रडार पर आ चुका यह अस्पताल
दिल्ली से एनआइए की टीम शनिवार देर रात लगभग 10 बजे बटाला पहुंच निजी अस्पताल में छापेमारी की। इससे पहले भी यह अस्पताल कई बार पुलिस के रडार पर आ चुका है। अस्पताल प्रबंधन के विदेश में बैठे गैंगस्टरो के साथ नजदीकी संबंध बताए जा रहे हैं। कई बार पुलिस इसकी जांच कर चुकी है। हालांकि इस बार मामला राष्ट्रीय एजेंसी एनआइए के पास है। टीम ने इस मामले से जुड़े दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
एनआइए की टीम ने पूरे क्षेत्र को किया सील
बताया जा रहा है कि अस्पताल में छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। इस बारे में पुलिस को पता ही नहीं लगने दिया गया। एनआइए की टीम के साथ सीआरपीएफ की टीम भी थी। एनआइए की टीम ने अस्पताल का रिकार्ड भी चेक किया और लगभग एक घंटा अस्पताल के मैनेजर से पूछताछ की।
एनआइए टीम को मिले कुछ अहम सुरागः सूत्र
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गई है। ने वाले समय में इस संबंधी कोई बड़ा खुलासा हो सकता है और कई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। बता दें कि राणा हत्याकांड में हाल में अमृतसर पुलिस गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से भी पूछताछ में जुटी है। कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भी दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।
-

सुखना लेक में तैरती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप
चंडीगढ़ः सेक्टर-6 स्थित सुखना लेक से बड़ी ख़बर सामने आई है। सुखना लेक में आज सुबह 9 बजे एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लेक चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव काफी फूल गया है और कुछ दिन पुराना लग रहा है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई।
सुबह लेख में तैरती दिखी लाश
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने लेक में छलांग लगाकर आत्महत्या नहीं की, बल्कि लाश पानी के बहाव में बहकर पिछले किनारे पहुंची। सुबह 9 बजे लाश दिखाई देते ही इसकी सूचना लोगों ने लेक चौकी पुलिस को दी थी।
सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखा मृतक का शव
पुलिस कर्मियों ने शव को पानी में से निकाल कर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान करने के प्रयास जारी है। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामले में फिलहाल डीडीआर दर्ज कर ली है।
मृतक की पहचान के बाद ही होगा खुलासा, मर्डर या आत्महत्या
वहीं मृतक की पहचान का पता लगने के बाद ही यह सामने आएगा कि यह आत्महत्या थी या व्यक्ति को किसी ने मार कर लेक में फैंक दिया। बता दें कि गत 28 मई को लुधियाना के साहनेवाल के नीरज कुमार नामक व्यक्ति ने बोटिंग करते हुए छलांग लगा सुखना लेक में आत्महत्या कर ली थी।
-

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर और स्नैचर्स सहित 3 गिरफ्तार
8 सोने की चेन व 7 सोने की बालियां बरामद
जालंधर (वरुण)। जालंधर सीआईए स्टाफ को बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर के सीआईए एंटी नारकोटिक्स सेल कमिश्नर जालंधर के प्रभारी इंद्रजीत सिंह की विभिन्न टीमों ने ड्रग तस्करों और स्नैचर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके आवला उनके पास से 8 सोने की चेन और 7 सोने की बालियां भी बरामद की हैं।
स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट, कमिश्नरेट, जालंधर की टीम जो की चेकिंग के समय पटेल चौक पर मौजूद थी, को जानकारी मिली की इंदरजीत सिंह उर्फ़ बिंदर ग्रोवर कॉलोनी कपूरथला और परगट सिंह निवासी अजित नगर, कपूरथला जो की मोटरसाइकिल नंबर PHO8-2-7632 पर स्वर को कर औरतों के गले से सोने की चेन छीन लेते थे। जिन्होंने जालंधर शहर में अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। वह छीनी हुई चेनों को बेचने के लिए कपूरला चौक से मीठा बाजार जा रहे है।
जिसके बाद कमिश्नरेट जालंधर की एक टीम ने कर्मचारियों की मदद से उनको काबू किया और उनका नाम और पता पूछा, जिन्होंने अपना नाम इंद्रजीत सिंह उर्फ बिंदर और परगट सिंह बताया। जांच के दौरान उनके पास से मोबाइल फोन, 8 सोने की चेन और 7 सोने की बालियां, एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।