जालंधर/ENS: थाना सदर की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान आदित्य कुमार निवासी नवी सब्जी मंडी कपूरथला और गब्बर सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव उगी बसी निवासी प्रिंस कुमार ने उनकी टीम को शिकायत दर्ज करवाई थी। 19 जुलाई 2023 को चोर उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं, जिसकी शिकायत के बाद उनकी टीम के एएसआई उमेश कुमार ने जांच के दौरान आदित्य कुमार निवासी नवी सब्जी मंडी कपूरथला और गब्बर सिंह को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक लैपटाप, दो कनक की बोरियां और पानी की टूटीया बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि यह पता चल सके यह गिरोह इससे पहले कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुका है।
Blog
-

ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन बददी की कमान तरसेम लाल को मिली
लगातार छठी बार चुना गया प्रधान
बददी/सचिन बैंसल :चौधरी तरसेम लाल को लगातार छठी बार सर्वसम्मति से आटो रिक्शा आपरेटर्स यूनियन बददी की प्रधान की बागडोर मिली है। शनिवार को ऑटो रिक्शा ओपरेटर यूनियन बददी की बैठक हुई । बैठक में यूनियन के गठन को लेकर चर्चा हुई जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया और सभी ने एक सुर में चौधरी तरसेम लाल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसी के साथ वरिष्ठ उपप्रधान भाग सिंह, उपप्रधान सोनू , सचिव रमन कुमार, कोषाध्यक्ष राजिंदर खान, के अलावा केशव कुमार, गुरुदेव सिंह, इकवाल मोहम्मद, और दिलशाद को सदस्य बनाया गया है। यूनियन में 185 सदस्यों इस बैठक में भाग लिया।कैपशन-आटो रिक्शा आपरेटर्स यूनियन बददी के नवनिर्वाचित प्रधान चौधरी तरसेम लाल अपनी कार्यकारिणी के साथ।
-
जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट और धोखा धड़ी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान विनय कुमार उर्फ दौला निवासी ग्रीन एवेन्यू काला सिंघियां के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि थाना भार्गव कैंप में मुक़दमा नंबर 163 आईपीसी धारा 420, 482 और एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इसमें अदालत ने आरोपी विनय कुमार को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिसे उन्होंने अपनी टीम सहित आरोपी विनय को गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ़्तार किया है।
-

जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट और धोखा धड़ी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान विनय कुमार उर्फ दौला निवासी ग्रीन एवेन्यू काला सिंघियां के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि थाना भार्गव कैंप में मुक़दमा नंबर 163 आईपीसी धारा 420, 482 और एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इसमें अदालत ने आरोपी विनय कुमार को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिसे उन्होंने अपनी टीम सहित आरोपी विनय को गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ़्तार किया है।
-
जालंधरः अवैध शराब सहित एक गिरफ़्तार
जालंधर,ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 बोतलें बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान चरणजीत निवासी गांव उगी सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरइंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव उगी से रसूलपुर की तरफ़ जा रहे थे, जहां उन्हें ठठी मोहल्ला के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में चरणजीत शराब ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिन्हें उन्होंने दबोचकर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधरः अवैध शराब सहित एक गिरफ़्तार
जालंधर,ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 बोतलें बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान चरणजीत निवासी गांव उगी सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरइंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव उगी से रसूलपुर की तरफ़ जा रहे थे, जहां उन्हें ठठी मोहल्ला के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में चरणजीत शराब ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिन्हें उन्होंने दबोचकर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

नालागढ़ में तीन लोगों से पकड़ा चिट्टा
नालागढ़ /सचिन बैंसल:बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने नालागढ़ के वार्ड सात के रहने वाले शेर मोहम्मद, नालागढ़ के किला प्लासी के विजेंद्र सिंह, पंजाब के घनौली निवासी गुरदीप सिंह से 6.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा। एसआईयू विंग की टीम नरेश,किशोर, श्याम, नरेंद्र, बलविंदर, धर्मवीर, मंजू ओर दिनेश ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और वहाँ से मोके पर चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -

हिमफैड निदेशक मंडल के चुनाव में प्रकाश चंद 25 मत हासिल कर बने डायरेक्टर
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जोन से हिमफैड निदेशक मंडल के चुनाव शनिवार को जलग्रां स्थित हिमफैड कार्यालय में संपन्न हुए। सहकारिता विभाग के एआर राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुए चुनाव में सलोह बैरी के प्रकाश चंद सबसे ज्यादा 25 मत हासिल पर डायरेक्टर बने हैं। जबकि हटली से कुलदीप चंद शर्मा को 20 व डोहगी से राजेश शर्मा को मात्र 6 वोट हासिल हुए। सहकारिता विभाग के एआर राकेश कुमार ने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया में कुल 52 मतदाता में से 51 ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि एक मतदाता की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मत हासिल करने वाले प्रकाश चंद को ऊना जोन से हिमफैड का निदेशक नियुक्त किया गया। प्रकाश चंद ने अपनी नियुक्ति पर जहां प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक चैतन्य शर्मा व सुदर्शन बबलू का आभार जताया। वहीं ऊना सदर के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा से मुलाकात करते हुए धन्यवाद किया साथ ही हर संभव सहयोग की अपील भी की।ऊना जोन से हिमफैड के निदेशक प्रकाश चंद ने कहा कि हिमफैड व सरकारी सभाओं को लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। किसान को यूरिया खाद सहित अन्य सामान भी सही समय पर पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला ऊना आलू का हब है,पटाई के बाद किसान आलू की स्टोरेज के लिए इधर-उधर भटकते हैं, जिससे किसान परेशान होते हैं। इस समस्या को प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाएगा। सोसायटियों में पेश आने वाली हर समस्या को भी हल करवाया जाएगा। इस अवसर पर ऊना ब्लॉक के सहकारी कर्मचारी संघ के प्रधान राज कुमार, उपप्रधान जनक राज, बृज लाल गौतम, जिला कर्मचारी संघ के महासचिव मुकेश कुमार, राजिंद्र राणा, शिव कुमार शर्मा, अमित, राहुल, पप्पू राणा, सुमेश, रविंद्र कुमार, अनिता राणा, अविनाश, दीपशिखा, सुनीता कुमारी, प्रकाश चंद, राजिंद्र शर्मा, बीरबल सहित अन्य उपस्थित रहे। -

बंगाणा के तुतडू में लगा पशु शिविर, हर पंचायत में पशु पालकों को किया जाएगा लाभान्वित :डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर
ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से आवारा एवं पालतु कुत्तों के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर एवं ज़िला ऊना प्रशासन की ओर से नशा मुक्त अभियान संयुक्त रूप से क्रम जारी है। रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जिस का केवल बचाव है उपचार नहीं है। शनिवार को राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान और ज़िला प्रशासन के नशा मुक्त विशेष अभियान को लगातार गति के तहत उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सुखडायल के तहत तूतडू में जागरूकता / निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया जिस में पशु पालन विभाग से सहायक निदेशक ( परियोजना) ने बतौर मुख्यअतिथि ,वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ,प्रभारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा ,डाक्टर सतेंद्र ठाकुर के साथ शिरकत की ।डॉक्टर परमार ने पशु पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जानलेवा घातक बीमारी रेबीज का केवल बचाव है उपचार नहीं इस लिए अपने पालतु कुत्तों का पशु चिकित्सालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए ,टीकाकरण बारे जानकारी लेनी चाहिए ,समयवद टीकाकरण करवाना चाहिए ।उन्होंने कहा की राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत पूरे ज़िले में सितम्बर तक 10,000 आवारा तथा पालतु कुत्तों को निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाना है साथ में स्टर्लिज़ेशन ऑपरेशन भी किए जाएँगे । अभी तक अभियान के तीन सप्ताह के बीच पूरे ज़िला में 1200 कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है उस में से आधे से ज़्यादा उपमंडल बंगाणा का योगदान है जिस के लिए उन्होंने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर की शानदार कार्यशैली की प्रशंसा की क्योंकि वो जगह शिविर आयोजित करवाकर स्वयं जाकर पशु पालकों को पशु पालन की परियोजनाओं , पशु क्रेडिट कार्ड और नशा मुक्त ऊना अभियान बारे विस्तृत जानकारी दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इसी स्थल पर एक विशाल स्ट्रलाइज़ेशन ऑपरेशन शिविर आयोजित कर आवारा तथा पालतु कुत्तों के निःशुल्क ऑपरेशन सितंबर माह में निःशुल्क किए जाएँगे।इस से पहले डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर ने सहायक निदेशक महोदय और उपस्थित पशु पालकों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया साथ साथ में पशु पालकों को किसान पशु कार्ड बनाने बारे विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा की हम ने उपमंडल बंगाणा में 100% पशु पालकों को पशु क्रेडिट कार्ड वारे जानकारी देने का लक्ष्य रखा है इस लिए सभी से गुज़ारिश है कि इस कार्यक्रम का लाभ उठा कर अपनी आर्थिकी को मज़बूत करें ॥ डॉक्टर सतेंद्र ने ज़िला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त ऊना अभियान बारे भी जानकारी दी तथा पशु पालकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को अलग अलग प्रकार के नशे बारे जानकारी दें ,उन के ऊपर नज़र रखें क्योंकि नशा एक धीमा ज़हर है जो नवयुवाओं को बड़ी तेज़ी से अपने चंगुल में फँसा रहा है और हमारा समाज दिन प्रतिदिन खोखला होता जा रहा है। सभी पशु पालकों को नशे को जड़ से ख़त्म करने के उद्देश्य से नशे ख़िलाफ़ जन आन्दोलन चलाने की क़सम दिलवाईं गई ।इस शिविर में लगभग पचास पशु पालकों ने हिस्सा लिया और 40 पालतु और 5 आवारा कुत्तों को मुफ़्त टीकाकरण किया गया पशु पालकों के अतिरिक्त नरेश कुमार, राज कुमार, भीम सिंह, सुरेश पशु औषधीयोजक और प्रशिक्षु वेटी फार्मासिस्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

मानपुरा में दो युवकों के कब्जे से बरामद की नशीली गोलियाँ बरामद
बददी/सचिन बैंसल: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स शिमला टीम ने मानपुरा के ढेला गांव में हेत राम पुत्र गीता राम व उसके साथ एक नाबालिग लडक़े से तालाशी के दौरान नशीली दवाईयों के कुल 186 पत्ते (11,160 गोलियाँ) बरामद किए गए। टीम ने जब उक्त व्यक्ति से इसका बिल मांगा तो वह दिखाने में अमसर्थ रहा। यह दवाई डाक्टर की पर्ची पर उपलब्ध होती है लेकिन इसके पास कुछ नहीं था। जिस पर पुलिस थाना मानपुरा में एनडीपीएस अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।