Blog

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के अमर पूरा गली नंबर 2 में एक घर पर पर जमकर ईंट-पत्थर चलने की घटना सामने आई है। घटना में परिवार के लोग घायल हो गए। परिवार ने आरोप लगाए हैकि युवको द्वारा लड़की को जबरदस्ती उठाने की कोशिश की गई, जब विरोध किया तो उन पर हमला किया गया। घटना में घर पर जमकर तोड़फोड़ की गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि युवक द्वारा लड़की को जबरदस्ती दोस्ती के लिए कहा जा रहा था। जब लड़की ने दोस्ती करने से मना कर दिया, तब युवक ने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया।

    घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को दी गई। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि सांझे परिवार में शादी का प्रोग्राम चल रहा था, जहां दोनों में आपस में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। हालांकि पुलिस ने लड़की की दोस्ती के मामले को लेकर नकार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार है और शादी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान, दिवालिया हालत में सरकार, राज्य के हालत नाजुक: दविंदर भुट्टो

    सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान, दिवालिया हालत में सरकार, राज्य के हालत नाजुक: दविंदर भुट्टो

    कुटलैहड़ भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले भाजपा नेता,सुक्खू सरकार से हर वर्ग दुःखी

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संबोधन पर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है और जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोलते हुए भुट्टो ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, और इससे प्रदेश का हर वर्ग—किसान, युवा, व्यापारी, कर्मचारी—सभी बेहद दुखी और हताश हैं।

    दविंदर भुट्टो ने दावा किया कि उन्होंने खुद 14 महीनों तक इस सरकार का हिस्सा बनकर अंदरूनी कामकाज को नजदीक से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर भ्रष्टाचार चरम पर है और नीतियों में पारदर्शिता का अभाव है। भुट्टो ने कहा, “सत्ता की कुर्सी पर बैठे लोग जनहित से ज़्यादा अपने निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दे रहे हैं। विकास के नाम पर जनता को केवल भ्रमित किया गया है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सरकार ने जो वादे चुनाव से पहले किए थे, उन्हें पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। विशेष रूप से युवाओं को रोजगार देने, किसानों की आय बढ़ाने और महंगाई पर काबू पाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    उन्होंने सुक्खू सरकार को ‘कागज़ी सरकार’ बताते हुए कहा कि जमीन पर कोई विकास कार्य नजर नहीं आता। भुट्टो ने यह भी कहा कि प्रदेश का वित्तीय प्रबंधन चरमराया हुआ है, और सरकार कर्ज़ के सहारे चल रही है। “प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के बजाय यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है उन्होंने कहा कि भाजपा इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि जनता अब विकल्प चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही प्रदेश को स्थिरता, विकास और ईमानदार शासन दे सकती है। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई और भाजपा के समर्थन में एकजुट होने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • 2 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया बर्खास्त

    2 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया बर्खास्त

    नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2 सरकारी कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, आतंकवादी संबंधों के चलते 2 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश सरकार के 2 कर्मचारियों, वरिष्ठ सहायक इश्तियाक अहमद मलिक और सहायक वायरलेस ऑपरेटर बशरत अहमद मीर को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बर्खास्त कर दिया गया।

    वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान गांव जोफर में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इलाके में 2-3 आतंकियों के होने की सूचना है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

     

  • कुटलैहड़ में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, डॉ. राजीव बिंदल ने पढ़ाया संगठन का पाठ

    कुटलैहड़ में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, डॉ. राजीव बिंदल ने पढ़ाया संगठन का पाठ

    हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के बाद लक्ष्य 2047 का विकसित भारत तक बीस वर्षों चलेगी;डॉ राजीव बिंदल

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पार्टी के सक्रिय सदस्यों को संगठन, नीति और रणनीति का पाठ पढ़ाया। सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार करना, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का मार्गदर्शन देना था।

    डॉ. बिंदल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी दी कि राज्य में 18 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं, वहीं 27 हजार सक्रिय सदस्य अब पार्टी की रीढ़ बन चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की 68 में से 46 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि ये सम्मेलन कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ बिंदल ने कहा कि राज्य भाजपा का दीर्घकालिक लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है और इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति की यह यात्रा तभी संभव है जब राज्यों में भी भाजपा की सरकारें हों और केंद्र तथा राज्य की योजनाएं तालमेल के साथ लागू हो सकें। उन्होंने कहा अब हमारा संकल्प है – 2027 में हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाना। इसके लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जुटना होगा और संगठन को मजबूत बनाना होगा।

    डॉ. बिंदल ने उपस्थित सक्रिय सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर कम से कम दस परिवारों से सीधा संवाद स्थापित करें और उन्हें भाजपा की नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बूथ से बनती है, और अगर हर बूथ पर भाजपा का कार्यकर्ता दस परिवारों को भाजपा से जोड़ने में सफल होता है, तो कोई भी ताकत पार्टी को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीतने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा हमारे पास संकल्प है, संगठन है, और नेतृत्व है। अब जरूरत है जमीनी स्तर पर सक्रियता की। कुटलैहड़ से भाजपा की बुलंद आवाज़ विधानसभा तक जानी चाहिए।

    सम्मेलन में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 10 वर्षों की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। डॉ. बिंदल ने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं सीधे जनता के जीवन को प्रभावित कर रही हैं और इनका प्रचार-प्रसार कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी इन योजनाओं के बारे में पूरी तरह से नहीं जानते। यदि भाजपा कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाएं, तो पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

    डॉ. बिंदल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चाहे वो कर्मचारियों की समस्याएं हों, युवाओं को रोजगार देने का मामला हो, या फिर राज्य की आर्थिक स्थिति – हर क्षेत्र में सरकार की नाकामी जनता को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन विफलताओं को जनता तक लेकर जाएं और उन्हें बताएं कि कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ घोषणाएं कीं, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा जनता को अब विकल्प की नहीं, संकल्प की जरूरत है और वो संकल्प भाजपा ही दे सकती है।सम्मेलन के अंत में डॉ. बिंदल ने कुटलैहड़ क्षेत्र से भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो को आगामी विधानसभा चुनावों में 20,000 से अधिक मतों से विजयी बनाकर भेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भुट्टो एक कर्मठ और समर्पित नेता हैं, जो जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और समस्याओं को लेकर संघर्ष करते हैं।उन्होंने कहा भाजपा का झंडा कुटलैहड़ की धरती से फिर से लहराना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से जुट जाना होगा। भुट्टो को प्रचंड बहुमत से जीताकर विधानसभा भेजें और क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखें।”

    कुटलैहड़ में हुए इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्य, बूथ प्रमुख, मंडल पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे सम्मेलन के दौरान “भारत माता की जय” और “मोदी है तो मुमकिन है के नारों से माहौल गूंजता रहा। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. बिंदल का भव्य स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

    इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो,जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, हमीरपुर लोकसभा के सह प्रभारी सुमित शर्मा, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा, राज कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष बलराम बबलू, सूरम सिंह, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री रमेश चंद, नरेश कुमार,भाजपा नेत्री संतोष सैनी, भाजपा नेत्री सुषमा ठाकुर,सुदर्शन शर्मा, उपप्रधान जीवन शर्मा, रमेश शर्मा, चंद्र कुमार शर्मा के अलावा सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Haier ने लॉन्च की Gravity AC सीरीज, जानिए विशेषताएं

    Haier ने लॉन्च की Gravity AC सीरीज, जानिए विशेषताएं

    Tech: हायर ने हाल ही में अपनी Gravity AC सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 1.5 टन और 1.6 टन क्षमता वाले मॉडल शामिल हैं। इनमें Hexa Inverter और Supersonic Cooling तकनीक का उपयोग किया गया है, जो महज 10 सेकंड में कमरे को ठंडा करने का दावा करती है।

    मुख्य विशेषताएं:

    टेक्सचर्ड फैब्रिक फिनिश: एसी के बाहरी पैनल पर आधुनिक लेजर तकनीक से बनाई गई टेक्सचर्ड फैब्रिक फिनिश, जो एक आधुनिक और स्टाइलिश लुक देती है। ​ हायर AI क्लाइमेट कंट्रोल: स्मार्ट, कुशल, और व्यक्तिगत अनुभव के लिए। इसमें शामिल हैं:​
    • पावर ट्रैकिंग: ऊर्जा उपयोग की विस्तृत घंटेवार से मासिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।​
    • AI ECO: स्वतः उच्चतम दक्षता और ऊर्जा बचत के लिए समायोजित करता है।​
    • AI क्लाइमेट असिस्टेंट: आपकी आदतों को सीखकर व्यक्तिगत आराम प्रदान करता है। ​
    हेक्सा इन्वर्टर तकनीक: यह शक्तिशाली प्रदर्शन और 65% तक ऊर्जा बचत प्रदान करती है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक एक्सपेंशन वाल्व, पूर्ण डीसी मोटर, डीसी पीसीबी, और ड्यूल डीसी कंप्रेसर शामिल हैं। ​ इंटेली स्मार्ट (5G संगत): हाई स्मार्ट ऐप के माध्यम से एसी को स्मार्टफोन से नियंत्रित करें, तापमान समायोजित करें, स्थिति मॉनिटर करें, और मोड बदलें। यह एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के माध्यम से वॉयस कंट्रोल भी प्रदान करता है। ​ फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन: एक बटन दबाकर इनडोर यूनिट की पूरी गीली सफाई, जो 99.9% तक स्वच्छ हवा प्रदान करती है और गंध, धूल, और बैक्टीरिया को हटाती है। ​ 7-इन-1 कन्वर्टिबल: इंटेली कन्वर्टिबल 7-इन-1 फीचर के साथ, उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार कूलिंग क्षमता (40% से 110% तक) समायोजित कर सकते हैं, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। ​ सुपरसोनिक कूलिंग (10 सेकंड में): PKC और KTS तकनीकों के संयोजन से, एसी 10 सेकंड में कमरे को ठंडा करता है, जो अत्यधिक गर्म परिस्थितियों में तत्काल राहत प्रदान करता है। 20 मीटर लंबी एयर थ्रो: बेहतर पंखा, एयर-डक्ट, और मोटर के साथ, एसी 20 मीटर तक हवा फेंक सकता है, जिससे तेज कूलिंग और कमरे के कोनों तक हवा पहुंचती है। ​ 60°C तक कूलिंग क्षमता: विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कॉन्फॉर्मल कोटिंग और हाइपर पीसीबी तकनीक के साथ, एसी 60°C तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग प्रदान करता है। ​ सुपर एंटी-कोरोशन: नई पीढ़ी के ODU ग्रिल, एंटी-कोर्रोसिव नीले फिन्स, और हाइड्रोफिलिक इनडोर फिन्स के साथ, यह एसी अधिकतम जंग प्रतिरोध प्रदान करता है। ​

    कीमत और उपलब्धता:

    हायर की Gravity AC सीरीज की कीमत ₹51,990 से शुरू होती है। उदाहरण के लिए, HSU19G-MZAIP5BN-INV मॉडल की अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) ₹87,000 है, लेकिन यह ₹51,990 में उपलब्ध है। यह सीरीज प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। ​ इन विशेषताओं के साथ, हायर की Gravity AC सीरीज एक स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल विकल्प है, जो आपके घर को ठंडा और आरामदायक बनाने में मदद करेगी।
  • Punjab News: विवादो में घिरने के बाद पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में मांगा माफी, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादो में घिरने के बाद पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में मांगा माफी, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पूर्व मंत्री व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विधायक उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने सोमवार को करवाए गए शिक्षा क्रांति समागम के दौरान शिक्षकों की क्लास लगाई थी। दरअसल, आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शिक्षा क्रांति कार्यक्रमों में सही व्यवस्थाओं न होने पर शिक्षकों की क्लास लगाई थी और सीएम मान से शिकायत करने की धमकी दी थी। जौड़ामाजरा ने इस पर सफाई दी कि स्कूल में अनुशासन होना बहुत जरुरी है। सोमवार को 40 शिक्षकों में से 7 शिक्षक बिना बताए गैर हाजिर थे।

    इस तरह कार्यक्रम के दौरान ही कुछ शिक्षक अंदर बैठे रहे। स्कूल में बाहरी भी घूम रहे थे, जिसे लेकर मैंने सवाल उठाए थे। सरकार 45 से 46 लाख इन समागमों में लगा रही, इसलिए इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने इस घटना को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे गुरु हैं। अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी चाहता हूं।

    विपक्ष के साथ ही अपनी ही पार्टी में उनका विरोध हो रहा था। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि शिक्षकों का सम्मान हमारे लिए सबसे ऊपर है और इस तरह की व्यवाहर कड़ी निंदा करता हूं। बैंस ने कहा कि सभी को शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करनी चाहिए। राज्य सरकार शिक्षकों के लिए एक सहयोगी और सुखद वातावरण सृजित करने के लिए समर्पित है, जिसमें वे अपनी सेवाओं को और बेहतर ढंग से निभा सकें। इस तरह की टिप्पणी सही नहीं है।

     

  • 128 साल बाद क्रिकेट की लॉस एंजेलिस ओलंपिक में हुई एंट्री

    128 साल बाद क्रिकेट की लॉस एंजेलिस ओलंपिक में हुई एंट्री

    नई दिल्लीः ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री हो गई है। काफी समय से चल रही चर्चा के बाद, अब आखिरकार मुंबई में हुए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 141वें सत्र के दौरान क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर एंट्री मिल गई है। इस खेल को 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है। वहीं क्रिकेट की एंट्री के बाद लॉस एंजेलिस ओलंपिक और भी ज्यादा खास हो गया है। खेलों का यह महाकुंभ अब चर्चा का विषय बन चुका है।

    2028 के ओलंपिक में क्रिकेट समेत कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे, जबकि पेरिस ओलंपिक में 329 मेडल इवेंट्स आयोजित किए गए थे। इसके साथ ही, 128 साल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। आखिरी बार साल 1900 के एडिशन में ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था, और अब 2028 में इसे फिर से शामिल किया जाएगा। लेकिन इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि इसमें कितनी और कौन-सी टीमें हिस्सा लेंगी? उन्हें ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए क्या करना होगा?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में 12 फुल मेंबर देश हैं, जबकि 94 एसोसिएट देश शामिल हैं। हालांकि, IOC ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला वर्ग की 6-6 टीमों को शामिल करने की मंजूरी दी है, जिन्हें T20 फॉर्मेट में मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इसके अलावा, दोनों वर्गों में 90-90 एथलीट्स के कोटा की भी मंजूरी मिली है। यानि हर टीम ओलंपिक के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IOC ने पहले ही ICC से कह दिया था कि टूर्नामेंट में क्रिकेट की क्वालिटी टॉप-क्लास होनी चाहिए। यही वजह है कि ICC ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 6-6 टीमों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा था।

    ओलंपिक के लिए सिर्फ 6 टीमें ही क्वालिफाई कर पाएंगी, लेकिन इसके लिए अभी क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया तय नहीं किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, मेजबान होने की वजह से अमेरिका की टीम को सीधी एंट्री मिल सकती है। इसके बाद, बची हुई 5 जगहों के लिए ICC की रैंकिंग के आधार पर टीमों का चयन हो सकता है। इसका मतलब है कि ICC की टॉप-5 टीमें ओलंपिक में शामिल हो सकती हैं। इसके लिए एक कट-ऑफ डेट भी तय की जा सकती है।

  • Jalandhar News: कानून व्यवस्था को लेकर कैबिनेट मंत्री रवजोत और MP Raj Kumar का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कानून व्यवस्था को लेकर कैबिनेट मंत्री रवजोत और MP Raj Kumar का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    आतंकी पन्नू को दी चेतावनी

    जालंधर, ENS: शाहपुर में बाबा साहेब भीम राव अबेंडकर की प्रतिमा पर फिल्लौर में आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने नारे लिखने की जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान पन्नू ने बाबा साहेब के 14 अप्रैल को जन्मदिवस को लेकर विवादित बयान दिया। इस मामले को लेकर आज कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत और एमपी डॉ. राज कुमार ने पन्नू के खिलाफ जमकर निशाने साधे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 14 तारीख को 134वें जन्मदिवस को लेकर पन्नू को लेकर कहाकि अगर हिम्मत है वह पंजाब आकर दिखाए। अगर पन्नू में दिलेरी है तो वह बाबा साहेब की ओर उंगली करके दिखाए फिर हम बताएंगे कि उसका क्या हशर किया जाएगा। पन्नू की इस घटना को लेकर पंजाबियों में काफी रोष पाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पन्नू जैसी हरकते कर रहा उन्हें लगता है कि वह साइको का मरीज है और उसकी स्कैनिंग करवाने की जरूरत है। वहीं एमपी वेरका ने कहा कि ऐसे लोगों का एक ही मकसद है कि लोगों में फूट डालें। बाबा साहेब को लेकर कहा कि उन्होंने सविधान से लेकर महिलाओं को लेकर बात की। अगर सविधान ना होता तो शायद देश ना होता। पहले तो वह सोचते थे पन्नू विदेश में सेफ रह सकता है,लेकिन अब पता चला कि वह विदेश में छिपकर रह रहा है। इस दौरान पन्नू की धमकी को लेकर कहा कि 14 अप्रैल को आप पार्टी के नेता बाबा साहेब की जन्मदिन को मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में फूट डालने की कोशिश अकेले पन्नू की नहीं हैकि उसके पीछे कई ओर भी ताकते है। इस दौरान अमेरिका से डिपोर्ट करने के मामले को लेकर कहा कि केंद्र सरकार पन्नू को उसी तर्ज पर पैरो में बेड़ियां डालकर लेकर आए। वहीं पंजाब में ग्रेनेड हमलो को लेकर कहा कि जितने भी हमले हो रहे है, सभी को सुलझा लिया गया है। वहीं अब ग्रेनेड हमले की गुत्थी को भी सुलझा लिया जाएगा। आप पार्टी की अगुवाई में क्राइम का ग्राफ काफी कम हुआ है। वहीं नशे को लेकर कहा कि तस्करों को घरों को धवस्त किया जा रहा है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई जेले में बंद है लेकिन वह कैसे जेल में बैठकर पाकिस्तानी आंतकी शहजाद भट्टी से वीडियो काल के जरिए बात कर रहा है। उन्होने कहा कि 2017 की बात करें तो उस दौरान जो कत्ल हुए है उनकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी, जबकि आप पार्टी की सरकार के अगर कोई घटना हुई है तो उस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत सुलझा लिया गया।
  • पुल से गिरी तेज रफ्तार Scorpio, 4 की मौत

    पुल से गिरी तेज रफ्तार Scorpio, 4 की मौत

    जबलपुरः सोमती नदी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुल से गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग चरगंवा से जबलपुर आ रहे थे। इस दौरान जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर अचानक गाड़ी बेकाबू हो गई और यह हादसा हो गया।

    हादसे की जानकारी मिलते ही चरगंवा थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि वीरवार की दोपहर को एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार 6 लड़के चरगंवा से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कार सोमती नदी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

    ग्रामीणों की मदद से दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है, दो और अंदर फंसे हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की कार में एक बकरा भी था, जो जीवित है।अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार की बॉडी को सब्बल से फैलाया और अंदर फंसे 2 लोगों को सकुशल बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक भेड़ाघाट थाना के चौकीताल गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजन को दे दी है।

  • Punjab News: फौजियों पर फायरिंग के मामले में सेना का जवान नामजद

    Punjab News: फौजियों पर फायरिंग के मामले में सेना का जवान नामजद

    फरीदकोटः जिले के गांव बेगुवाला में ड्यूटी पर तैनात सैना के जवानों पर फायरिंग करने के मामले में नया मोड़ आ गया।दरअसल, 2 अप्रैल की रात ड्यूटी पर तैनात फौजियों पर गाड़ी चालक द्वारा फायरिंग की गई थी। हालांकि इस घटना में दोनों फौजी बाल-बाल बच गए थे। जिसके बाद पुलिस ने कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं अब थाना सदर पुलिस ने फिरोजपुर जिला निवासी सेना के ही एक जवान को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार करने में जुट गई है। इसके बाद ही उससे होने वाली पूछताछ में ही उक्त घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    दरअसल, 193 मीडियम रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल अभिषेक उर्ध्वरेशी द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि 2 अप्रैल को रात करीब 12.30 बजे उनकी रेजिमेंट के जवानों का गोलेवाला, बेगुवाला और राजूवाला के सामान्य क्षेत्र में फरीदकोट मिलिट्री स्टेशन की इकाइयों के लिए एक रात्रि नेविगेशन अभ्यास आयोजित किया गया था। टीमों की निगरानी के लिए मलूका पट्टी खेत वाली मंडी में एक चेक पॉइंट स्थापित किया गया था। सेना के तीन जवानों वाली एक टीम को फ्लाइंग स्क्वाड के रूप में तैनात किया गया था। ताकि वे औचक निरीक्षण कर सकें और भाग लेने वाली टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

    इसी दौरान स्कॉर्पियो कार में सवार नायक गुरजीत सिंह व नायक मनप्रीत सिंह को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। जब वे उसके पास जाने लगे तो कार चालक ने अपनी कार वहां से भगा ली। 500 मीटर दूर जाने पर उक्त संदिग्ध कार चालकों ने कार को दाईं ओर मोड़ लिया और जब वे आगे बढ़े तो कार के पास खड़े व्यक्ति ने उस पर पिस्तौल तान कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह व्यक्ति पिस्तौल लेकर उनके पास आता रहा। उसने फिर से दो राउंड फायरिंग की। उस व्यक्ति ने नायक गुरजीत सिंह को बंदूक के बल पर पकड़ लिया और उससे कार की चाबियां ले ली।

    इसके बाद उसने दोनों जवानों को कार छोड़कर दूर चले जाने को कहा। जब सेना के जवान पीछे जा रहे थे तब अज्ञात व्यक्ति ने उन पर दो और राउंड फायर किए। इसके बाद वह अपनी कार में बैठ कर बेगूवाला गांव की ओर चला गया। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन एफआइआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी और अब इस मामले में 77 आर्म्ड रेजिमेंट नाभा में तैनात फिरोजपुर जिले के गांव तूत निवासी जवान निरवैर सिंह को नामजद किया है। स्थानीय थाना सदर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए नाभा जाकर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उक्त घटना के कारण सामने आएंगे।