Blog

  • भाई ने बहन की गोली मारकर की ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक एक भाई ने कथित तौर पर अपनी सगी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया वारदात के वक्त मां दूसरे कमरे में खाना बना रही थी, गोली की आवाज सुनकर जब कमरे आई तो पूरे कमरे में खून देखकर उसके होश उड़ गए पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया घटना देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव की है पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता मुस्कान रविवार रात अपने भाई के साथ घर में थी, वह अपना मोबाइल फोन चला रही थी जिस पर भाई आदित्य ने उसे डांटा, इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। बहस के बाद आदित्य ने तमंचा निकालकर बहन के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया गोली आवाज सुनकर मां कमरें की तरफ दौड़ी जहां मुस्कान खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी 

    मां की शिकायत पर केस दर्ज

    मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और मुस्कान को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ग्रामीणों ने बताया कि मुस्कान की गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से बातचीत होती थी जिस वजह से आदित्य नाराज था अपर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना रविवार रात को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव में हुई घटना के वक्त उनकी मां बबीता दूसरे कमरे में थी

  • पंजाबः स्कूल जाते समय ई रिक्शा से गिरी बच्ची

    गुरदासपुर : सिटी के सिविल लाइन रोड पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को स्कूल ले जाते समय ई रिक्शा चालक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। दरअसल, सुबह सुबह एक ई रिक्शा चालक कुछ बच्चों को बिठा कर तेजी से डीसी रिहायश से जहाज चौक की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह फिश पार्क के बाहर पहुंचा तो एक दम ई रिक्शा की ब्रेक लगाने के बाद एक छोटी बच्ची रिक्शा से नीचे गिर गई। इस दौरान चाय वाली दुकान पर खड़े पुलिस कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने तेजी से दौड़ कर बच्ची को उठाया गनीमत यह रही कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के बच्चे के नीचे आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बच्ची को सुरक्षित वहां से उठा लिया।

    हालांकि इस दौरान बच्ची के सिर पर वह टांग पर गहरी चोट आई। गौरतलब है कि ई-रिक्शा पर छोटे बच्चे सुरक्षित नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी मां-बाप अपने बच्चों को मौत के मुंह में भेज रहे हैं।गुरदासपुर शहर में चल रहे अधिकतर प्राइवेट स्कूलों मैं छोड़ने के लिए अभिभावकों ने ई-रिक्शा का ही सहारा लिया हुआ है ऐसे में ई-रिक्शा छोटे बच्चों के लिए कतई भी सुरक्षित नहीं है। छोटे बच्चों के लिए स्कूल बैग के साथ-साथ अपने आप को संभाल पाना भी मुश्किल है।

    और तो और ई-रिक्शा पर ओवरलोड बच्चों को बिठाकर ई रिक्शा चालक अधिक पैसे कमाने के चक्कर में उनकी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। अधिकतर ई रिक्शा चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है बिना ड्राइविंग के यह लोग ई रिक्शा को अपनी ही मनमर्जी से दौड़ा रहे हैं। जैसे ही यह घटना हुई उसके बाद लोगों ने बच्ची को दोबारा से सुरक्षित ई रिक्शा पर बिठा दिया लेकिन ई रिक्शा चालक रिक्शा में बैठी बच्ची पर ही बरसने लगा इसके बाद जब लोगों ने ई रिक्शा चालक पर कार्रवाई करने की बात कही तो वहां से रफू चक्कर हो गया।

  • जालंधरः दोमोरिया पुल फ्लाईओवर की ओर जाने से पहले पढ़ें खबर

    जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी काम के सिलसिले से दोमोरिया पुल फ्लाईओवर की ओर जा रहे है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, दोमोरिया पुल फ्लाईओवर की सड़क पर तेल गिरा हुआ है। जिसके कारण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। वहीं इस हादसे में एक एक्टिवा सवार भी घायल हुआ है। जिसके बाद उक्त घायल व्यक्ति ने भी हादसे को लेकर लोगों को सुचेत रहने की अपील की है। बताया जा रहा है कि किसी भारी वाहन से तेल लीक होकर सड़क पर गिर गया। जिसके कारण फ्लाईओवर से गुजर रहे राहगीर सड़क हादसों का शिकार हो रहे है।

  • पुलिस ने बरामद की 325 करोड़ रुपये की ड्रग्स

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मेडिसिन कंपनी से 325 करोड़ का MD ड्रग्स बरामद किया है। ये जानकारी रायगढ़ पुलिस ने दी है। रायगढ़ पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही रायगढ़ जिला स्थित खोपोली में आंचल केमिकल नामक दवा कंपनी में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में पुलिस ने 107 करोड़ का MD ड्रग्स जब्त किया साथ ही पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

    मेडिसिन कंपनी चला रही थी गोरखधंधा

    पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि खोपोली के ढेकू गांव में ‘इंडिया इलेक्ट्रिक पोल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी’ के अंदर ‘आंचल केमिकल’ में एमडी ड्रग कंपनी चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और 107 करोड़ का MD ड्रग्स के साथ 3 लोगों को पकड़ा। इसके अलावा पुलिस ने एमडी ड्रग पाउडर बनाने में इस्तेमाल होने वाले 15 लाख रुपये के कच्चे रसायन और 65 लाख रुपये की एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी भी जब्त की।

    पूछताछ में बताए फिर बड़ी खेप का पता

    पुलिस ने आगे बताया मामला दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने 14 दिसंबर तक आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा। इसके बाद पुलिस ने कस्टडी में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी ने कुछ अन्य जगहों पर भी ड्रग्स छुपा कर रखे हैं। पुलिस ने फिर कंपनी के गोडाउन पर छापेमारी कर 174 किलो एमडी ड्रग्स बरामद किया। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 218 करोड़ रुपए है। वहीं पुलिस ने बताया दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 325 करोड़ का ड्रग्स अब तक जब्त किया है।

    पुलिस कर रही जांच

    रायगढ़ पुलिस के अधिकारी ने आगे कहा की उन्हे संदेह है कि इस गोडाउन में मिली ड्रग्स पिछले 2 महीनों से वहां रखी हुई थी। आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर JNPT से विभिन्न देशों में ड्रग्स को सप्लाई करते थे। पुलिस अब ये पता कर रही है की आरोपियों ने किन-किन देशों में कितना खेप ड्रग्स सप्लाई किया है और कितने जगह ड्रग्स छुपाकर रखे हैं।

  • पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे पर किया जानलेवा हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः गांव हवास में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ। इस घटना में बाट-बेटे पर हुए जानलेवा हमले वह दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने अपने भाई पर हमला करने के आरोप लगाए है। वहीं घायलों को सिविल अस्पताल में ईलाज के भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों के  टांके लगे है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित इंद्रजीत सिंह और उनके पिता सुदागर सिंह ने बताया कि उनका घर बन रहा है। जिसके लिए वे बैंक से पैसे निकालने आये थे।

    इसी बीच सुदागर सिंह ने एक लाख रुपये नकद निकाल कर भाई इंद्रजीत को दे दिये। जबकि एक लाख रुपये उसने इंद्रजीत के खाते में ट्रांसफर कर दिये। उन्होंने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो सौदागर का बड़ा भाई (इंद्रजीत के ताया) उनके खेतों में लगी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पीटाई की। जिसके कारण वह घायल अवस्था में खेतों में गिर पड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਪੰਮੀ ਬਾਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੱਖਾ ਸੀਸ ਝੁਕਦੇ ਹਨ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਲੀਡਰ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਸਿਤਾਰੇ ਅਤੇ ਕਈ ਗੀਤਕਾਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਪੰਮੀ ਬਾਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ। ਆਪਣੇ ਨਵੇਂ ਗੀਤ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੇ ਲਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਣਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਦਾ ਤੇ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਰੂਰ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ।

    ਜਦੋਂ ਵੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਕਰਮਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਸ ਵੇਲੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੇ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਵਾਂ ਗੀਤ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਸ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਪੰਮੀ ਬਾਈ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਗੀਤ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸਰੋਤਿਆਂ ਦੀ ਕਚਹਿਰੀ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਆਉਣਗੇ। ਉਸਦੇ ਲਈ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕਰਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਪਰਮਾਤਮਾ ਉਸ ਗੀਤ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦਵੇ।

  • पंजाबः किला मोहल्ला में दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियानाः किला मोहल्ला में शकी हालातों में व्यक्ति दूसरी मंजिल से गिर गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रवासी मजदूर है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पावर हाउस से सटे सरकारी क्वार्टर के पास स्थित एक भवन में किराये पर रहता है। अचानक वह सरकारी क्वार्टर की ओर गिर पड़ा। जब घटना के बारे में उनके परिजनों को बताया गया तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस और एम्बुलेंस सेवा पर दुखद रवैया अपनाने के आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर पर पीड़ित को अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचे पीड़ित मंजीत कुमार के भाई कीरत कमान ने बताया है कि वह जनता नगर इलाके में रहते हैं। जबकि उसका भाई किला मोहल्ला में रहता है और दाल बाजा स्थित कारखाने में वह काम करता है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की फैक्ट्री से फोन आया और बताया कि मंजीत घर की दूसरी मंजिल से गिर गया और ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह सिविल अस्पताल पहुंच गए।

  • जालंधरः सिखी स्वरुप डालकर महिला से पर्स छीनकर भाग रहा लुटेरा काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोल मार्किट में उस समय माहौल गरमा गया, जब लोगों ने महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को काबू किया। उक्त युवक ने सिखी स्वरूप धारण किया हुआ था और वह महिला से लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। वहीं मौके पर जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ने उक्त युवक को काबू कर लिया। इस दौरान मौके पर लोगों ने देखा कि उक्त लुटेरे ने गले में गातरा पहना हुआ था, लेकिन उसके सिर पर पगड़ी नहीं थी।

    जबकि उक्त युवक के सिर पर पीले रंग का परना बंधा हुआ था। इस दौरान वह महिला से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहा था, जिसे मौके पर काबू कर लिया गया। वहीं जोमैटे डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि उसने लुटेरे को राणा अस्पताल के नजदीक से काबू किया और उससे वारदात में महिला का छीना हुआ पर्स लिया। मामला डिवीजन नंबर 6 के गोल मार्केट का है, जहां चोर ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 6 की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • इस शहर में चली अंधाधुंध गोलियां, 2 की मौ’त, एक घायल

    इस शहर में चली अंधाधुंध गोलियां, 2 की मौ’त, एक घायल

    नई दिल्ली : स्विट्जरलैंड के सियन शहर में एक शख्स ने 2 लोगों की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक शख्स ने दो लोगों पर अंधाधुंध गोली चलाई और उनकी जान ले ली इसमें हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है वैलैस कैंटन (राज्य) की पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपी व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है उसने सुबह 8 बजे से पहले सायन में कई लोगों पर गोलियां चलाईं। हालांकि इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैंपुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के लिए अधिकारियों को तैनात कर दिया हैउन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते थे

    बड़ी आबादी के पास मौजूद है हथियार

    सियन एक छोटा सा शहर है, इसकी आबादी 35 हजार के करीब है। पूरे स्विट्जरलैंड की आबादी करीब 90 लाख है देश में बड़ी संख्या में लोगों के पास बंदूकों के लाइसेंस हैं सशस्त्र हिंसा के वैश्विक रुझानों पर नजर रखने वाले स्विस स्थित संगठन स्मॉल आर्म्स सर्वे का अनुमान है कि स्विट्जरलैंड में करीब 23 लाख लोगों के पास हथियार हैं

  • पंजाबः बेअदबी मामले में ग्रंथी गिरफ्तार, संगत में रोष

    होशियारपुर: टांडा उड़मुड़ में गांव भूलपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घटना सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पाठी सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान सिख संगतों में भारी रोष पाया जा रहा है।