Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਪੰਮੀ ਬਾਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੱਖਾ ਸੀਸ ਝੁਕਦੇ ਹਨ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਲੀਡਰ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਸਿਤਾਰੇ ਅਤੇ ਕਈ ਗੀਤਕਾਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਪੰਮੀ ਬਾਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ। ਆਪਣੇ ਨਵੇਂ ਗੀਤ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੇ ਲਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਣਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਦਾ ਤੇ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਰੂਰ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ।

    ਜਦੋਂ ਵੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਕਰਮਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਸ ਵੇਲੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੇ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਵਾਂ ਗੀਤ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਸ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਪੰਮੀ ਬਾਈ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਗੀਤ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸਰੋਤਿਆਂ ਦੀ ਕਚਹਿਰੀ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਆਉਣਗੇ। ਉਸਦੇ ਲਈ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕਰਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਪਰਮਾਤਮਾ ਉਸ ਗੀਤ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦਵੇ।

  • पंजाबः किला मोहल्ला में दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियानाः किला मोहल्ला में शकी हालातों में व्यक्ति दूसरी मंजिल से गिर गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रवासी मजदूर है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पावर हाउस से सटे सरकारी क्वार्टर के पास स्थित एक भवन में किराये पर रहता है। अचानक वह सरकारी क्वार्टर की ओर गिर पड़ा। जब घटना के बारे में उनके परिजनों को बताया गया तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस और एम्बुलेंस सेवा पर दुखद रवैया अपनाने के आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर पर पीड़ित को अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचे पीड़ित मंजीत कुमार के भाई कीरत कमान ने बताया है कि वह जनता नगर इलाके में रहते हैं। जबकि उसका भाई किला मोहल्ला में रहता है और दाल बाजा स्थित कारखाने में वह काम करता है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की फैक्ट्री से फोन आया और बताया कि मंजीत घर की दूसरी मंजिल से गिर गया और ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह सिविल अस्पताल पहुंच गए।

  • जालंधरः सिखी स्वरुप डालकर महिला से पर्स छीनकर भाग रहा लुटेरा काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोल मार्किट में उस समय माहौल गरमा गया, जब लोगों ने महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को काबू किया। उक्त युवक ने सिखी स्वरूप धारण किया हुआ था और वह महिला से लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। वहीं मौके पर जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ने उक्त युवक को काबू कर लिया। इस दौरान मौके पर लोगों ने देखा कि उक्त लुटेरे ने गले में गातरा पहना हुआ था, लेकिन उसके सिर पर पगड़ी नहीं थी।

    जबकि उक्त युवक के सिर पर पीले रंग का परना बंधा हुआ था। इस दौरान वह महिला से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहा था, जिसे मौके पर काबू कर लिया गया। वहीं जोमैटे डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि उसने लुटेरे को राणा अस्पताल के नजदीक से काबू किया और उससे वारदात में महिला का छीना हुआ पर्स लिया। मामला डिवीजन नंबर 6 के गोल मार्केट का है, जहां चोर ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 6 की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • इस शहर में चली अंधाधुंध गोलियां, 2 की मौ’त, एक घायल

    इस शहर में चली अंधाधुंध गोलियां, 2 की मौ’त, एक घायल

    नई दिल्ली : स्विट्जरलैंड के सियन शहर में एक शख्स ने 2 लोगों की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक शख्स ने दो लोगों पर अंधाधुंध गोली चलाई और उनकी जान ले ली इसमें हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है वैलैस कैंटन (राज्य) की पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपी व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है उसने सुबह 8 बजे से पहले सायन में कई लोगों पर गोलियां चलाईं। हालांकि इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैंपुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के लिए अधिकारियों को तैनात कर दिया हैउन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते थे

    बड़ी आबादी के पास मौजूद है हथियार

    सियन एक छोटा सा शहर है, इसकी आबादी 35 हजार के करीब है। पूरे स्विट्जरलैंड की आबादी करीब 90 लाख है देश में बड़ी संख्या में लोगों के पास बंदूकों के लाइसेंस हैं सशस्त्र हिंसा के वैश्विक रुझानों पर नजर रखने वाले स्विस स्थित संगठन स्मॉल आर्म्स सर्वे का अनुमान है कि स्विट्जरलैंड में करीब 23 लाख लोगों के पास हथियार हैं

  • पंजाबः बेअदबी मामले में ग्रंथी गिरफ्तार, संगत में रोष

    होशियारपुर: टांडा उड़मुड़ में गांव भूलपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घटना सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पाठी सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान सिख संगतों में भारी रोष पाया जा रहा है।

  • मूसलाधार बारिश और भूस्खलन का कहर, मकान ढहने से 14 की मौ’त

    नई दिल्ली : अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है। यहां के बुकावू शहर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कांगो के बुकावू शहर में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और घरों के गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

    मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

    इबांडा के बुकावु कम्यून में जहां कई लोग अस्थायी घरों में रहते हैं, जो बारिश की वजह से ढह गए। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। कम्यून के मेयर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई पीड़ित गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

    कांगो में 20 दिसंबर को आम चुनाव

    बता दें कि कांगो में 20 दिसंबर को आम चुनाव है। इसके मद्देनजर जारी चुनाव प्रचार के बीच अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश में कमजोर बुनियादी ढांचे उजागर हुआ है, खासकर दक्षिण किवु जैसे संघर्षग्रस्त पूर्वी प्रांतों में, जहां बुकावु शहर है।

  • पंजाबः इस मामले में DSP गिरफ्तार

    फिरोजपुरः सब-डिवीजन के डीएसपी सुरेंद्रपाल बंसल को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कैंट थाने में रखा गया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी 5 लाख रिश्वतकांड और पद के दुरुपयोग से जुड़ी हुई है। डीएसपी सुरेंद्रपाल बंसल के रिश्वतखोरी की शिकायतों के बाद मामले की जांच विभाग के एसपी-D रणधीर कुमार द्वारा की गई थी। जिसमें सामने आया कि पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह से गूगल पे के माध्यम से बंसल ने अपने अकाउंट में लगभग 5 लाख रुपए लिए थे।

    इसके अलावा आरोप है कि एक गंभीर मुकदमे में वांछित गुरमेज सिंह को बंसल ने अपनी जांच में बेकसूर ठहराया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता का हाथ होने के चलते पुलिस के आला अधिकारी बिना ठोस सबूतों के बंसल को पकड़ने में डर रहे थे। जैसे ही ठोस साक्ष्य एकत्र हुए तो 6 दिसंबर 2023 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जांच अधिकारी SP-D रणधीर कुमार की शिकायत पर फिरोजपुर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

    ​​​​​​​नियमों के तहत बंसल को गिरफ्तारी से पहले अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी दिया गया था। इसी बीच पुलिस द्वारा अदालत से मंजूरी लेकर फिरोजपुर व लुधियाना स्थित बंसल के ठिकानों पर सर्च भी किया गया। इससे पहले बंसल ने अपनी ही अधीन एक इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिस कर्मचारियों पर गैंगस्टरों व नशा तस्करों से संबंध होने के आरोप लगाए थे। अभी उस मामले की जांच पेंडिंग है। उससे पहले बंसल रिश्वतकांड केस में फंस गए।

  • सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    बीजिंगः अफगानिस्तान में मंगलवार आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने दी। वहीं जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में मंगलवार को 02:05:45 ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5. 2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र, 36.45 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.69 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 135.4 किलोमीटर की गहराई पर निर्धारित था।

  • आज का राशिफल, 12 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 12 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    वृष राशि 

    आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आज आप फिट रहेंगे।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आपकी पहले से चल रही कोई EMI आज पूरी होगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते हैं।

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिजाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरूरत से ज्यादा किसी की बात का जवाब देने से बचे। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार  के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

    मकर राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आएगी। किसी राइटर की बुक आज पब्लिश होगी , जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • आरोप:राज्य सरकार झूठी घोषणाओं से जनता को ठग रही : अजय ठाकुर

    आखिर किस खुशी में एक वर्ष का जश्न,जनता पर डाला आर्थिक बोझ,अजय ठाकुर


    ऊना/सुशील पंडित : जिला भाजयुमो सचिव एवं प्रसिद्ध समाजसेवी अजय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। और देश के लोगों से झूठ बोलने का काम किया है। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई, यही किया। देश के गरीबों और वंचितों के विकास के बजाय कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अजय ने कहा कि कांग्रेस की सभी गारंटियां पूरी तरह झूठी है। 12 महीने यानी एक वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो गारंटियां दी थी वही अब राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी दी गई।  लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। अव हर जगह के लोग कांग्रेस के बड़े नेताओं से पूछ रहे है कि हिमाचल की तरह ही गारंटियां कहां गई।


    उन्होंने कहा बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार ने आयुष्मान, हिमकेयर, सहारा, हर घर नल से जल, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना जैसी सैकड़ों जनहितकारी योजनाएं बीजेपी सरकारों देश के लोगों को बिना गारंटी के ही दी है। सरकार को बने हुए 12 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक किसी महिला के खाते में एक रुपया भी नहीं आया। इसके अलावा कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, लेकिन मुफ्त बिजली देना तो दूर कांग्रेस सरकार ने वहां बिजली की दरें बढ़ा दी।अजय ठाकुर ने कहा कि गोबर खरीदने के नाम पर लोगो को ठगा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में एक वर्ष में कोई बिकास ही नहीं हुआ। तो फिर एक वर्ष का जश्न किस लिए मनाया जा रहा है। और क्यों जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। अजय ठाकुर ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार वित्तीय स्थिति का रोना रो रही है। और दूसरी तरफ हजारो करोड़ खर्च करके जश्न मना रही है।वेहतर यही था कि राज्य में आपदा आने पर बेघर हुए परिवारों को आशियाना देती। ताकि वह गरीब परिवार ठंड के समय मे आसानी से रहते। लेकिन राज्य सरकार दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए करोड़ों की धनराशि को स्वाहा कर रही है। अजय ठाकुर ने कहा कि राज्य की जनता में कितना सरकार के प्रति आक्रोश है। यह राज्य में भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर आक्रोश रैली में जनता की भीड़ सरकार के नुमाइंदे देख लें।