Blog

  • पंजाबः जीत पक्की ऐलान होना बाकी, रवनीत बिट्टू का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा सीट से भाजपा के कैंडिडेट रवनीत सिंह बिट्‌टू जिले में पहुंचे हैं। इस दौरान बिट्टू रोड शो करते हुए भाजपा दफ्तर की ओर रवाना हुए। वहीं बिट्टू ने कहा कि आज शहर में पहुंचते ही उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह यह सोच रहे है कि वह जनता द्वारा मिल रहे प्यार का कैसे चुकाएंगे। वहीं लोगों द्वारा मिल रहे भरपूर समर्थन को लेकर बिट्टू ने कहा कि ‘जीत पक्की है, ऐलान होना बाकी है।’ इस दौरान आगे बिट्टू ने कहा कि आज शहर से किसी पार्टी को कोई कैंडिडेट नहीं मिल रहा है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह आज लुधियाना एक हो गया है, वह किसी पार्टी का नहीं रहा है।

    उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यावाद करते है, जिन्होंने उन्हें कहा कि वह पंजाब की कमान जाकर संभाल लें। वहीं उन्होंने जेपी नड्डा और सुनील जाखड़ को लेकर कहा कि वह इन दोनों नेताओं का ज्यादा धन्यावाद करते है जिन्होंने उन्हें पार्टी में शामिल किया। बिट्टू ने कहा कि वह मुकाबला किसके साथ करेंगे क्योंकि किसी पार्टी को कोई कैंडिडेट ही नहीं मिल रहा। बिट्टू ने आगे कहा कि वह साढ़े 3 बजे प्रेस वार्ता के दौरान कुछ खुलासे करेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि बिट्टू कई नेताओं को भाजपा में शामिल करके कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते है। बता दें कि रवनीत बिट्‌टू 26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के 2 दिन बाद ही भाजपा ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

  • जालंधरः PNB बैंक में पैसे जमा करवाने आए युवक से पैसे छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: इंडस्ट्री एरिया में स्थित पंजाब नेशनल बैंक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बैंक में युवक फोन की किश्त जमा करवाने के लिए आया था। इस दौरान वह पर नौसरबाज आए और उसे बातों में फंसाकर बैंक से बाहर ले आए। पीड़ित ने बताया कि दोनों व्यक्ति उसे बाहर लाकर कहते वह उसके डेढ़ लाख रुपए पकड़ लें और वह अभी आते है। इस दौरान वह उससे बातों में फंसाकर उससे 18 हजार की नगदी औक फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि जब उसने डेढ़ लाख रुपए को रुमाल खोलकर चैक किया तो उसमें कागज निकले।

    पीड़ित ने कहा कि दोनों व्यक्तियों ने उसे कहा कि वह 5 मिनट तक उससे पैसे वापिस ले जाते है। पीड़ित ने कहा कि वह उससे 18 हजार की नगदी लेकर पैदल ही मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उक्त नौसरबाज बैंक में उसके आगे लाइन में लगे हुए थे। जिसके बाद वह उसे बातों में लगाकर बैंक से बाहर ले आए। घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी गई है। 

  • दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता

    नोएडा-भारत में दहेज के नाम पर हत्या कम होने का नाम नहीं ले रही है, अब ऐसा ही एक मामला नोएडा में सामने आया है यहां दहेज की मांग पूरी ना होने पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। लड़के वालों की तरफ से दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये नकद की मांग की गई थी। मृतक की पहिचान करिश्मा के रुप में हुई है।

    पीडि़ता के भाई दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने शुक्रवार को अपने परिवार को फोन पर बताया कि उसके पति विकास ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मिलकर उसे पीटा है। जब वे उसे देखने उसके घर पहुंचे तो उसे मृत पाया। करिश्मा की शादी ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 के खेड़ा चौगानपुर गांव के विकास के साथ दिसंबर 2022 में हुई थी वह अपने परिवार के साथ रहता था। शादी के वक्त दूल्हे के परिवार को एक एसयूवी कार और 11 लाख रुपये का सोना भी दिया गया था, इसके बाद भी विकास का परिवार वर्षों तक अधिक दहेज की मांग करता रहा और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

    दीपक ने कहा कि जब करिश्‍मा ने एक लड़की को जन्म दिया, तो दुर्व्यवहार और भी बदतर हो गया। दोनों परिवारों ने विकास के गांव में कई पंचायत बैठकों के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की। दीपक ने आरोप लगाया कि करिश्मा के परिवार ने उसके परिवार को 10 लाख रुपये और दिए। पुलिस ने विकास, उसके पिता सोमपाल भाटी, उसकी मां राकेश, बहन रिंकी और भाई सुनील और अनिल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है। विकास और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • भरभराकर गिरा 100 साल पुराना रेलवे का ब्रिज, 5 घायल

    मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में क्वारी नदी पर एक सदी पुराना रेलवे पुल मंगलवार सुबह ढह जाने से पांच मजदूर घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना कैलारस थाना क्षेत्र के सिकरोदा गांव के पास की है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप तोमर ने कहा कि 100 साल से अधिक पुराने नैरो गेज पुल को तोड़ा जा रहा है क्योंकि रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जा रहा है।

    अधिकारी ने बताया कि मजदूर गैस कटर का उपयोग करके पुराने पुल की लोहे की संरचना को काटने का काम कर रहे थे, लेकिन यह ढह गया, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पांचों घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुरैना जिले में मंगलवार की सुबह 8 बजे की है। यह पुल जौरा के पास नैरोगेज लाइन का पुल है। मंगलवार को सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस समय पुराने और जर्जर हो चुके पुल को तोड़ने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया।

    मजदूर एक के बाद एक पुल के नीचे गिरने लगे। नदी में पानी ज्यादा नहीं होने के कारण श्रमिकों को काफी चोट आई है। वहीं लोहे के भी सरिए से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुल जैसे ही धराशाही हुआ उसके साथ ही श्रमिक भी गिरने लगे। श्रमिक अपने आपको संभालते तब तक वे पुल के साथ नीचे आ चुके थे। सात घायल मजदूरों में से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुरैना के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  • पंजाबः भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के स्टेशन पहुंचने पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, देखें वीडियो

    बिट्टू के स्टेशन पहुंचने से शताब्दी में चढ़ने वाले पैसेंजर हुए परेशान

    लुधियानाः कांग्रेस से भाजपा में गए रवनीत बिट्टू आज शताब्दी ट्रेन के जरिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर जमकर नियमों की धज्जियां उड़ती हुई दिखी। दरसअल, बिट्टू के स्वागत को लेकर बिना प्लेट फार्म टिकट के भारी संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी में सफर करने वाले यात्री काफी परेशान दिखे। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन भी मिस हो गई, हालांकि कुछ यात्री दिक्कतों का सामना करते हुए ट्रेन में बैठ गए। 

  • केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्र: नवी मुंबई के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। नवी मुंबई के एमआईडीसी में नवभारत इंडस्ट्रियल केमिकल कंपनी में भीषण आग लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। सामने आये वीडियो में दूर से ही उठ रही आग लपटें और धुएं के गुबार को देखा जा सकता है।

  • पंजाबः चुनाव लड़ने को लेकर सुखबीर बादल ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बादल ने राज्य की संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए यहां पार्टी नेताओं, जिला पार्टी अध्यक्षों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सदस्यों के साथ एक दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की। निवर्तमान लोकसभा में फिरोजपुर से सदस्य बादल से जब यह पूछा गया कि क्या वह संसदीय चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, “मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।” एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि परामर्श प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही है क्योंकि भाजपा के साथ पार्टी का गठबंधन नहीं हो सका था। भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने से आम चुनाव में इस सीमावर्ती राज्य में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान 7 चरण वाले आम चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को होगा। शिरोमणि अकाली दल ने अब निरस्त किए कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से संबंध तोड़ लिए थे. दोनों दलों ने 1996 में गठबंधन बनाया था और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते रहे। 2019 में उन्होंने पंजाब में दो-दो लोकसभा सीट जीती थी।

    इससे पहले शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बीते 27 मार्च को लोगों से अपील की थी कि वे अपनी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करें, जो पंजाब के हितों की रक्षा के लिए सिद्धांतों पर लोकसभा चुनाव लड़कर दिल्ली की सभी पार्टियों से मुकाबला कर रही है। शिअद प्रमुख ने ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ के तहत मनसा और बुढलाडा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए यह अपील की थी। उनके साथ बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी थीं। सुखबीर बादल ने कहा, “हम भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं जिनके पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है।” उन्होंने कहा था, ठकेवल अकाली दल ही आपके अधिकारों की रक्षा कर सकता है।”

  • पंजाबः आप-भाजपा के बाद अब अकाली दल जारी कर सकता है उम्मीदवारों की लिस्ट

    पंजाबः आप-भाजपा के बाद अब अकाली दल जारी कर सकता है उम्मीदवारों की लिस्ट

    आप और भाजपा में बगावत होने के बाद अकाली दल के नेताओं पर टिकी होंगी कांग्रेस की निगाहें

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में आप पार्टी ने 8 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जिसमें एक उम्मीदवार सुशील रिंकू पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया। वहीं भाजपा ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जिसमें गुरदासपुर से दिनेश बब्बू को उम्मीदवार घोषित करने के बाद पूर्व सासंद विनोद खन्ना की पत्नी कविता और स्वर्ण सलारिया ने चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए है। इसके  बाद अब अकाली दल इस सप्ताह उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। ऐसे में अकाली दल के उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर कांग्रेस की निगाहें नेताओं पर टिकी होगी। क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक पंजाब के उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।

    वहीं भाजपा से गठबंधन ना होने के बाद अकाली दल भी अकेले चुनाव लड़ने जा रहा है। ऐसे में उम्मीदवारों की सूचि तय करने के लिए पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन आज भी कोर कमेटी की मीटिंग रखी है। इसमें वह पार्टी के नेताओं, SGPC मेंबर, हलका इंचार्जों व प्रधानों से मीटिंग करेंगे। इसमें करीब 7 सीटों पर मंथन होना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते अकाली दल अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकता है। हालांकि, सुखबीर बादल ने साफ कर दिया है कि वह इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। पार्टी के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जल्दी लिस्ट जारी करने की बात कही है। SAD उम्मीदवार घोषित करने में किसी भी तरह कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है।

    पार्टी की कोशिश यही है कि उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दी जाए जो कि चुनावी मैदान में पार्टी की नैया पार ला सकते हैं। कई बड़े नेता चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। पता चला है कि अमृतसर से अनिल जोशी, खडूर साहिब से बिक्रम सिंह मजीठिया व करनैल सिंह पीर मोहम्मद, बठिंडा से हरसिमरत कौर, श्री आनंदपुर साहिब से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व दलजीत सिंह चीमा के नामों पर मंथन हुआ है। कई जगह एक सीट पर 2 बड़े नेताओं ने दावा ठोका है। हालांकि, जानकारों की मानें तो प्रत्येक सीट पर 2 से 3 नामों पर मंथन हो रहा है। होशियारपुर, गुरदासपुर समेत कई हलके हैं, जहां पर पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी इस बार एक परिवार एक टिकट के फार्मूले का भी पालन कर रही है।

  • कचौड़ी खानी पड़ी महंगी, देखें CCTV

    नई दिल्ली : दिल्ली के राजपुर रोड़ सिविल लाइन पर सबसे मशहूर फतेहचंद कचौड़ी वाले की दुकान में अचानक से एक तेज रफ्तार कार घुस आई। बेकाबू कार की चपेट में कई लोग आ गए। ये लोग कचौड़ी खा रहे थे। पुलिस के अनुसार इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है। आरोपी की पहचान पराग मैनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े होकर कचौड़ी खा रहे है। इतने में एक सफेद रंग की तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आती है और इन लोगों को टक्कर मार देती है। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आते हैं और घायल की मदद करने लग जाते है।

    हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पेशे से वकील है और कार में आरोपी की पत्नी भी थी। हादसा गलती से हुआ है। प्रारंभिक चिकित्सा जांच के अनुसार चालक ने शराब नही पी हुई थी। हालांकि जांच के लिए खून का सेंपल लिया गया है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जारी है।

  • भाजपा कोे बड़ा झटकाः दिग्गज सांसद कांग्रेस में हुआ शामिल

    पटनाः बिहार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व मंत्री जयनारायण निषाद के पुत्र और मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। भाजपा के एक और सांसद के कांग्रेस में आने की चर्चा है। सासाराम से भाजपा सांसद छेदी पासवान भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

    अजय निषाद मुजफ्फरपुर से लगातार 2 बार से सांसद हैं। 2014 और 2019 में उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। 2019 में विकासशील इंसान पार्टी के जिन राजभूषण निषाद को 4 लाख के अंतर से हराया था, बीजेपी ने इस बार उन्हीं को अपना प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने ये कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके साथ छल हुआ है। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।