जालंधर, ENS: लोकसभा चावन को लेकर हॉट सीट जालंधर में नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है। वहीं करतारपुर हल्के में एक कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आप सरकार द्वारा पंजाब से किए गए वादों को लेकर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग महिला ने महिलाओं के खाते में दिए जाने वाले एक हजार रुपए के मुद्दे को चन्नी के समक्ष उठाया। बुजुर्ग महिला ने कहा कि अभी तक महिलाओं के खाते में ₹1 भी नहीं आया है। बुजुर्ग महिला करो बाकी पंजाब सरकार पैसे देने की बजाय उनसे पैसे छीनने की कोशिश में लगी हुई है। बुजुर्ग महिला ने आटे की स्कीम में एक करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। इस तरह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से एक नहीं कई वायदे करके धोखे किए है। चन्नी ने कहा आप पार्टी झूठे वादे करके वोट लेने के बाद चले गई और दोबारा आकर उन्होंने लोगों की सार नहीं ली।
Blog
-

अभय साहसिक खेल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने
ऊना/सुशील पंडित:जिला में बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान से संबंधित अभय पराशर हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
जिला ऊना के साथ लगती गोविंद सागर झील के नजदीक स्थित होटल सी रॉक के प्रबंधक निदेशक अभय पराशर साहसिक खेल गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनकी इस क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अभय पराशर ने कहा कि हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाना है।
हिमाचल प्रदेश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने के लिए हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन कार्य करेगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के लिए बेहतरीन एडवेंचर स्पोर्ट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी स्थलाकृति और इलाके के कारण ट्रेकर्स, पर्वतारोहियों और रोमांच की भावना के अन्य उत्साही भक्तों के लिए एक स्वर्ग है। साहसिक खेल जैसे ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, रॉक-क्लाइंबिंग और हेली-स्कीइंग, हैंग ग्लाइडिंग, स्कीइंग, वॉटर स्कीइंग सहित वॉटर स्पोर्ट्स, रिवर-राफ्टिंग, फिशिंग, गोल्फ कोर्स इत्यादि स्पोर्ट्स को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी इन खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किए जाएंगे।
-

अबकी बार 400 पार को सार्थक करेगा कार्यकर्त्ता :सौदान सिंह
कांग्रेस का घोषणापत्र जनविरोधी
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय कार्यालय दीप कमल में बुधवार को हरोली मंडल भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौदान सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा,जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी हरोली भाजपा नेता रामकुमार भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानीयां और मंडल अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर सौदान सिंह ने मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा विकास का मुद्दा प्रमुखता से लेकर मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि बूथ व मंडल के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का व्याख्यान आम जनमानस तक जा क़र करें और प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करें। सौदान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद विचार से बना राजनैतिक दल है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का निर्माण क़र धरातल पर गरीब, शोषित, वँचित समाज तक पहुँचाकर समावेशी विकास को तरजीह देता है।

पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से देश को कमजोर करने की अपनी जनविरोधी रणनीति जनता के सामने उजागर की है। राष्ट्र विरोधी ताकतों का साथ देने वाली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका खामियां का भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र बता रहा है कि सत्ता में आते ही समाज में तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर सनातनी कमाई का लाभ विशेष वर्ग को देने कि फिराक में है। सौदान ने कहा प्रदेश की जनता देशसहित कांग्रेस मुक्त लोकसभा निर्माण में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार्क के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगी।इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी शुक्ला व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-
भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, देखें लिस्ट
करनाल: हरियाणा की 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 40 नेताओं को शामिल किया गया है। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ भी शामिल किए गए हैं। हरियाणा से इस लिस्ट में कुलदीप बिश्नोई और अनिल विज को भी जगह दी गई है। कुलदीप बिश्नोई हिसार से टिकट न मिलने की वजह से प्रचार से दूर हैं।

वहीं अनिल विज ने सीएम बदलने के बारे में न बताने की वजह से मंत्रीपद ठुकरा दिया। वहीं उन्होंने खुद को अपनी अंबाला कैंट विधानसभा सीट तक सीमित कर लिया है। हरियाणा से इस लिस्ट में सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
-

भाजपा विधायक और बेटे के खिलाफ FIR हुई दर्ज, 2 गिरफ्तार
बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शिवाला कला में सड़क बनाने वाली कंपनी के प्लांट पर सोमवार को आगजनी और फायरिंग हुई थी। इस मामले में धामपुर से भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ शिवाला कला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर, दो पंप एक्शन गन, 38 कारतूस और स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने धामपुर के भाजपा के विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में संदीप पुत्र सुनील निवासी कुहीकला जौनपुर और नरदेव पुत्र सौदान निवासी राजा का ताजपुर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में विधायक अशोक राणा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनके बेटे प्रियंकर राणा ने बताया कि की वारदात से उनका कोई लेना देना है। सारे आरोप झूठे और निराधार हैं। फिना इलाके में मंगलवार की शाम को सड़क बनाने वाली कम्पनी जीएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर रघुवीर पुंडीर ने शिवाला कला थाने में तहरीर दी है।
जिसमें बताया है कि कंपनी का मिक्सिंग प्लांट फिना में जहां पर सोमवार रात करीब 2:00 बजे करीब 15-20 हथियार बन्द आरोपियों ने उनके प्लांट में घुसकर आगजनी और फायरिंग की है। फायरिंग में चौकीदार महिपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी फिना घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लांट की मशीनरी गाड़ियों और बाइक में आग लगा दी गई है। वारदात का आरोप धामपुर से भाजपा विधायक और उनके बेटे प्रियंकर राणा पर लगाया गया है। आरोप है की विधायक और उनके पुत्र द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। पहले भी धमकी दी गई थी और दबाव बनाया गया था। इसकी जानकारी भी पुलिस और प्रशासन को दी गई थी। 22 अप्रैल को दो बाइक जिनके पीछे विधायक लिखा था। वह आये और धमकी दी कि काम बंद कर दो और ज़िला छोड़कर चले जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा ।
-

दून भाजपा ने मोतिया प्लाजा में खोला पार्टी कार्यालय
लोकसभा प्रभारी सचिन गुप्ता ने किया शुभारंभ
बददीसचिन बैंसल:दून भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव कार्यालय मोतिया प्लाजा बददी में खोला। इसका शुभारंभ उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव दून विधानसभा के प्रभारी सचिन गुप्ता ने किया। चुनावों तक पार्टी का पूरा संचालन यहीं से होगा और हर गतिविधि की जानकारी यहां पर उपलब्ध रहेगी। मंडलाध्यक्ष मान सिंह, महामंत्री संजीव ठाकुर व जिला कार्यकारिणी सदस्य तरसेम चौधरी ने बताया कि पूरे दून के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व पन्ना प्रमुख सभी ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली है।सचिन गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यालय पार्टी की जान होती है और हर जिम्मेदारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को यहां आकर आला नेताओं के प्रवास व दौरों की जानकारी लेनी चाहिए और अपने किए गए प्रवासी की जानकारी यहां देनी चाहिए। मंडलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में दून विस से पार्टी प्रत्याशी को 20 हजार की लीड मिली थी उसको कडी मेहनत करके और ज्यादा बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, देसराज ठाकुर, तरसेम चौधरी, अजय ठाकुर, राज संधू, निर्मल सिंह, सुनील ठाकुर व कृष्ण कौशल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-

जालंधरः करंट लगने से मां-बाप के इकलौते 24 वर्षीय युवक की मौ+त
जालंधर, ENS: गांव निझरां से दुखद खबर सामने आई है, जहां में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सुखजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय निर्मल सिंह निवासी गांव लिद्दड़ा, जिला जालंधर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुखजिंदर को कबूतरों का शौक था, जिसके चलते वह अपने अन्य साथियों के साथ उड़ रहे कबूतरों को पकड़ने गया था। इस दौरान अचानक सुखजिंदर के हाथ में मौजूद रॉड बिजली के तारों से टकरा गई, जहां सुखजिंदर को करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ अपने मायके गांव निझरां, जिला जालंधर में रह रहा था।
-

जालंधरः आप को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी एक बार फिर से शीतल अंगुराल ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आज भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में शीतल अंगुराल ने कुछ समय पहले भाजपा छोड़कर आप पार्टी में कई पूर्व पार्षदों को दोबारा भाजपा में शामिल करवाया है। कुछ घंटे पहले ही में विनीत धीर ने आप पार्टी से सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफा दिया था। जिसके बाद वह दोबारा भाजपा में शामिल हो गए।
-

पंजाबः किसानों ने फिर किया करमजीत अनमोल का विरोध, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो
फरीदकोट: किसानों द्वारा लगातार भाजपा का विरोध किया जा रहा है। वहीं आज फरीदकोट से आप पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल का घेरावा किया गया। जहां उन्होंने बॉर्डर पर किसान नेता शुभकरण की मौत को लेकर सवाल किया गया, वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा किसानों के साथ किए गए बर्ताव को लेकर बात की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज वह भाजपा का अपनी मांगों को पूरा ना किए जाने को लेकर विरोध कर रहे है और उन्हें गांवों में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि बॉर्डर पर शुभकरण की मौत के मामले में सीआईडी सहित अन्य जांच एजेंसियां कहां थी, जब शुभकरण की मौत के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया।
उन्होने कहा कि अभी तक इस मामले में गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चला है। किसान नेता ने कहा कि जगसीर सिंह कहते है कि किसान गुंडागर्दी करते है। उन्होंने कहा कि वह सयुंक्त मोर्चे के ऐलान पर वह विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने मतदान लेने के लिए बाद में उन्हीं के पास गांवों में आना है। किसान नेता ने कहा कि किसानों के साथ जो कुछ हो रहा है कि क्या यह सब ठीक है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान कहते है कि जब नेता उनके पास आते है तो उनसे सवाल किया करें। ऐसे में वह सत्ता पार्टी के नेता करमजीत अनमोल से अपने मुद्दों को लेकर उक्त सवालों के जवाब मांगने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहा कि आज जब आप नेता से सवाल किया जा रहा है तो उनका विरोध क्यों किया जा रहा।
किसान नेता ने कहा कि आज टीचर नौकरी लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब बॉर्डर में घुसकर किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया, आंसू गैस के गोले छोड़े, क्या वह चीन या पाकिस्तान का बॉर्डर था। इस दौरान किसानों ने करमजीत अनमोल से कई अन्य सवाल पूछे। किसानों ने उनसे कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान को संदेश दे दें कि अगर उन्हें फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। आंदोलनकारी किसानों ने करमजीत अनमोल से यह भी पूछा कि अगर सीएम के दावों के मुताबिक राज्य का खजाना खाली नहीं है, तो राज्य सरकार राज्य की सभी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये क्यों नहीं देती है।
-

जो खुद दल बदलू परिवार का सदस्य,वह हमें दल बदलू कहकर ढूंढ रहे लोकप्रियता:देवेंद्र भुट्टो
जो लगा रहे आरोप,वह ही सबसे बड़े आरोपी, टिकट लेना आसान, पर कुटलैहड़ की जनता का आशीर्वाद पाना मुश्किल,
ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बताएं कि जब उनके पिता स्व रामनाथ शर्मा आजाद चुनाव लड़ते थे, तो क्या उनके बेटे अलग रहते थे। खुद दल बदलू की राजनीति करने वाले हमारे पर आरोप लगा रहे हैं जब कि आरोप लगाने वाले खुद बड़े आरोपी है। और अब जनता में ईमानदारी का पटका पहन कर लोकप्रियता हासिल करने का ढोंग कर रहे है। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के पंचायत वुधान ,धयुंग्ली,कोहड़रा पंचायतों में जन संपर्क अभियान के दौरान संबोधन में कहे।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम साफ सुथरी राजनीति पर विश्वास करते है। और हमने राज्यसभा चुनाव में सरेआम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुक्खू सरकार के पोलिंग एजेंट को दिखाकर मतदान किया है फिर हम कहां से धोखेबाज बन गए। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कभी कर्मचारियों को कभी दुकानदारों को सुक्खू सरकार की धौंस दिखाकर डरा धमका रहे है लेकिन ऐसे राजनीति करके कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता ने भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का मन बना लिया है।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा कार्यकर्ताओं को डराना धमकाना छोड़ दें। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी से कुटलैहड़ की हमारी माताएं बहनें प्रति माह 15 सौ की गारंटी का हिसाब मांग रही है क्योंकि हमने जब देखा कि सुक्खू सरकार 14 माह के कार्य काल पूरा होने पर एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है और इस सरकार से 5 वर्ष में एक भी गारंटी पूरी नहीं होगी व कुटलैहड़ की जनता की पूरी अनदेखी हो रही है। तो हमने सुक्खू सरकार को अलविदा कहना ही मुनासिब समझा। उन्होंने कहा कि हमने जो किया वह धर्म को साक्षी मानकर किया है।
भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है। और डूबते जहाज के कोई भी सवारी बैठना पसंद नहीं करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए पैराशूट नेता दिल्ली से लाने पड़ रहे हैं। जैसे कांगड़ा लोकसभा में कांग्रेस ने पैराशूट नेता चुनावी मैदान उतारा हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,सूरम सिंह, बीड़ीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, दलजीत शर्मा, कैप्टन प्रीतम सिंह, अभय राणा,अरुण मनकोटिया ,अभिनाश शर्मा के अलावा स्थानीय प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य एवम दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
