Blog

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुंडरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है।

    मृतक की उम्र करीब 26 साल है। मृतक के हाथ पर एसपी सहित 786 लिखा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस बटाला के एएसआई सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पुंडरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मृतक की पहचान की जा रही है।

  • लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूचि की जारी, देखें लिस्ट 

    लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूचि की जारी, देखें लिस्ट 

    नई दिल्लीः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। इसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएस शर्मिला रेड्डी, बिहार के कटिहार से तारिक अनवर मैदान में उतरे है। देखें लिस्ट 

  • श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 40 घायल

    मुरैना-मध्य प्रदेश के मुरैना में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH 44) श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटने का समाचार है, हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। सभी श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए ग्वालियर से राजस्थान जा रहे थे। इस सड़क दुर्घटना में कम से कम 40 यात्री घायल हो गए। घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी ने अनुसार हादसा सोमवार देर रात एक बजे से दो बजे के बीच हुआ। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस मुरैना शहर से 12 किलोमीटर दूर सिकरोदा इलाके में एक नहर के पास जाकरन पलट गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालने का काम किया। फिलहाल घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपहार चल रहा है और सभी का हालत स्थिर है। बता दें कि इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 यात्री घायल हो गए हैं।

  • बड़ी खबरः दिल्ली: शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह को मिली जमानत

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें जमानत दी है। वह दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में 6 महीने से जेल में थे। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी।

    बेंच ने ईडी से पूछा था कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है? कोर्ट को संजय सिंह के वकील ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट बेंच ने आप सांसद के वकील की दलील पर माना कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ और उन पर दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच की जा सकती है।

    संजय सिंह को ईडी ने पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट में ईडी ने आप सांसद की जमानत याचिका पर विरोध किया था। संजय सिंह ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि वह 3 महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं और इस अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं बताई गई है। हाई कोर्ट में जांच एजेंसी ने जमानत याचिका का विरोध किया था और दावा किया था कि संजय सिंह 2021-22 की पॉलिसी पीरियड से संबंधित दिल्ली शराब घोटाले से उगाही किए गए फंड को रखने, छिपाने और इस्तेमाल करने में शामिल थे।

  • पंजाब : चुनावों के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के एक्साइज कमिश्नर वरुण रुज़म और डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीती यादव के दिशा-निर्देशों के तहत सहायक आयुक्त, आबकारी रूपनगर रेंज, अशोक चल्होत्रा ​​और उप-आयुक्त, आबकारी एवं कर, बिलासपुर, शिल्पा कपिल ने जिला बिलासपुर के ग्राम दबट, ग्राम मजारी के आसपास एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।

    आबकारी विभाग रूपनगर और जिला बिलासपुर के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान शराब और चालू भट्टियां भी बरामद की गईं है। जानकारी देते हुए अशोक चल्होत्रा ​​ने बताया कि संयुक्त सर्च ऑपरेशन सुबह 4 बजे से शुरू हुआ और करीब 8 घंटे तक चला। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए 18 हजार लीटर शराब बरामद की।

    जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 10 चालू भट्ठियां भी बरामद की गईं और जो भट्ठियां चल रही थीं उन्हें भी तत्काल नष्ट कर दिया गया। इस टीम में आबकारी विभाग रोपड़ के आबकारी निरीक्षक सर्कल नंगल लखमीर चंद और आबकारी निरीक्षक सर्कल रोपड़ जोरावर सिंह, जिला बिलासपुर से अनुराग गर्ग (ईटीओ) और राजीव कुमार सहित आबकारी पुलिस शामिल थे।

  • भाजपा को झटकाः टिकट कटने के बाद इस नेता के घर पहुंचा दिग्गज सांसद, जल्द छोड़ सकते है पार्टी

    इस सीट से भाजपा का टूट सकता है 30 सालों का दबदबा

    मुबंईः जलगांव लोकसभा क्षेत्र में पिछले 30 सालों से बीजेपी का दबदबा रहा है। बीजेपी ने मौजूदा सांसद उन्मेश पाटील का टिकट काटकर पूर्व विधायक स्मिता वाघ को जलगांव से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट कटने से सांसद उन्मेश पाटील नाराज बताये जा रहे हैं। इसके बाद आज वो ‘मातोश्री’ गए और उद्धव गुट के नेताओं से मुलाकात की।

    ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही है कि शिवसेना (UBT) उन्हें टिकट दे सकती है। महाविकास अघाड़ी ने अभी तक जलगांव में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई तेज हो गई है। उन्मेश पाटील ने पहले संजय राउत से मुलाकात की थी और अब वह उद्धव ठाकरे से मिलने ‘मातोश्री’ पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी के मौजूदा सांसद उन्मेश पाटील शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं।

  • पंजाब : नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में नशे से मौतों के मामले बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां गांव सिंघांवाला के पंजाब होम गार्ड में तैनात जवान के 24 वर्षीय बेटे की नशे के कारण मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक रणजीत सिंह उर्फ ​​भोला को उसके गांव के ही 2 युवकों ने नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिसके बाद उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक युवक शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। 

    पंजाब होम गार्ड में तैनात मृतक के पिता शिवराज सिंह ने बताया कि सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 युवक हमारे घर आए और मेरे बेटे के बारे में पूछा और चले गए।थोडे़ देर बात मुझे फोन आया कि आपका बेटा गिरा पड़ा है। जिसके बाद मौके पर जाकर रणजीत सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    वही जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पिता के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर कमल प्रीत का कहना है कि परिवार के मुताबिक लड़के की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।

  • पंजाबः कांग्रेस छोड़ ‘आप’ में गए राजकुमार चब्बेवाल को लगा झटका

    होशियारपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत काफी गरमा गई है। हाल ही में जालंधर के शीतल अंगुराल आप पार्टी छोड़कर भाजपा में गए थे। इस दौरान उन्होंने अपना इस्तीफा स्पीकर को भेज दिया। लेकिन बताया जा रहा है कि स्पीकर कुलतार संधवा ने उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है। वहीं अब कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में राजकुमार चब्बेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्पीकर ने राजकुमार चब्बेवाल का इस्तीफा भी मंजूर नहीं किया है।

    नियमों के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में प्रत्येक विधायक द्वारा दिए गए इस्तीफे की नियमित रूप से जांच की जाती है। इस्तीफा मंजूर किए जाने से पहले पंजाब विधानसभा के स्पीकर का पक्ष भी देखा जाएगा। देखना होगा कि दोनों ने पार्टी के डर या दबाव में इस्तीफा तो नहीं दिया है। ऐसे में अगर दोनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा की दोनों खाली सीटों पर भी उपचुनाव कराना पड़ेगा। कानून के मुताबिक, विधानसभा की रिक्त सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग द्वारा की जानी होती है।

  • पंजाब : 2 दिन बंद रहेगी मंडियां, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब में भले ही गेहूं की खरीद के एक अप्रैल से आदेश दिए है। लेकिन अभी खरीद शुरू नही हो पा रही। क्योंकि अभी तक गेहूं की कटाई भी शुरू नही हुई है। वैसे जिन किसानों के पास पिछले साल का गेहूं पड़ा है, वह अब मंडियों में आना शुरू हो गया है।

    इस बार सरकार ने गेहूं का भाव 2275 रुपए क्विंटल रखा है, वही मंडियों में खरीद के इंतजाम किए जा रहे है। वही आढ़तियों द्वारा रोष जताया जा रहा है की उन्हें एफसीआई आई द्वारा पिछले साल खरीदी गई गेहूं का अभी तक कमीशन नही दिया गया है। वही कल 3 और 4 अप्रैल को मोगा जिले की सारी मंडियां बंद होगी।

    पंजाब प्रधान विजय कालड़ा की अगुवाई में किसान यूनियन एफसीआई के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वही किसानों ने कहा की अभी तक इंतजाम तो ठीक-ठाक ही है और अभी नई गेहूं आने में 20 दिन का समय लगेगा। वह पुरानी गेहूं लेकर मंडियों में आए है और उन्होंने कहा कि सरकार को आढ़तियों का बकाया कमीशन देना चाहिए।

  • बड़ा झटका: कनाडा ने इमिग्रेशन फीस में की भारी बढ़ौतरी 

    चंडीगढ़ः कनाडा जाने वाले स्टूडेंट को एक बार फिर से सरकार ने बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, इमिग्रेशन, रिफ्यूज (आप्रवासन) और सिटीजनशिप कैनेडा (आईआरसीसी) ने सभी स्थाई निवास एप्लिकेशश के लिए देश की इमिग्रेशन फीस में औसतन 12 प्रतिशत बढ़ौतरी का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि बढ़े हुए चार्ज 30 अप्रैल 2024 से लागू होंगे। आईआरसीसी हर 2 साल में शुल्क में संशोधन करता है और आखिरी बढ़ोतरी अप्रैल 2022 में हुई थी, हालांकि यह मामूली 3 प्रतिशत थी।

    अधिकारियों के अनुसार, नई दरें पिछले 2 वर्षों (2022 और 2023) में सांख्यिकी कनाडा द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में संचयी प्रतिशत वृद्धि पर आधारित हैं, जो कि निकटतम 5 डॉलर हैं। नई दरों के अनुसार, देश में एक्सप्रेस एंट्री की मांग करने वाले किसी भी व्यक्ति को $950 प्रोसेसिंग शुल्क और $575 स्थायी निवास का अधिकार शुल्क का भुगतान करना होगा। नवीनतम आदेशों के अनुसार, आश्रित बच्चों और संरक्षित व्यक्तियों को छोड़कर सभी स्थायी निवास आवेदकों को स्थायी निवास शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

    इसी तरह, “मानवीय और दयालु” और “सार्वजनिक नीति” श्रेणियों के प्रमुख आवेदकों को कुछ शर्तों के तहत स्थायी निवास शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। कहा जा रहा है कि “परमिट धारक” श्रेणी में परिवार के सदस्यों को उनके स्थायी निवास आवेदन में शामिल नहीं किया जा सकता है। इन व्यक्तियों को मुख्य आवेदक के रूप में अपने आवेदन जमा करने होंगे। नई कनाडा इमिग्रेशन फीस 30 अप्रैल, 2024 से प्रभावी है।