Blog
-

इन्नरव्हील क्लब ऊना ने जरुरतमंद बेटी की शिक्षा के लिए हाथ बढ़ाए
ऊना/सुशील पंडित : इन्नरव्हील क्लब ऊना ने जरुरतमंद बेटी की शिक्षा के लिए हाथ आगे बढ़ाए है। शनिवार को क्लब सदस्यों ने चंडीगढ़ में बीएससी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को 11 हजार रुपए की मदद सौंपी है। छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। अब उसकी माता किसी तरह घर को चला रही है। लेकिन बेटी का सपना पढ़कर लिखकर कुछ बनना है। इसी के चलते वह चंडीगढ़ में बीएससी कर रही है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आ रही परेशानी को देखते हुए इन्नरव्हील क्लब ने बेटी की मदद का निर्णय लिया। इस मौके पर इन्नरव्हील क्लब की अध्यक्ष सीमा वशिष्ट, सचिव रमा कंवर, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, आईएसओ अमरजीत बबली, कमला कंवर, निरुपमा, डा. जागृति दत्ता, रंजना बख्शी, सुनीता शर्मा, निशा शारदा आदि सदस्य उपस्थित रहे। -

भाजपा कर्मचारी और महिला विरोधी सरकार साबित हुई: विजय डोगरा
ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना में विकास के नाम पर कोई भी नया काम नहीं करवा पाए हैं। यहां प्रैस वार्ता में कहा कि पीजीआई सेटेलाइट की बात पिछले 10 साल से कह रहे हैंm जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सारी प्रक्रिया पूरी कर दी है। फिर भी पीजीआई सैटेलाइट का कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है और लोगों को सुविधा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि ऊना में रेल पहुंचाना कांग्रेस सरकार की देन है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पिछले 10 सालों में ऊना से हमीरपुर के लिए रेल पहुंचने की बात के नाम पर जनता के साथ ठगी करते आए हैं। लेकिन अभी तक हमीरपुर तक पिछले 10 सालों में रेल नहीं पहुंचे पाई है । कहा कि इतना ही नहीं बल्कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है ।उसके ऊपर भी मुंह तक नहीं खोल पाए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में भाजपा कर्मचारी और महिला विरोधी सरकार साबित हुई है और जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस की स्थिर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है। उसका जवाब जनता चुनाव में देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर कौन सा बड़ा काम किया है ।मात्र झूठे सब्ज बाग ही जनता को दिखाएं हैं और खेल जगत के क्षेत्र में कितने खिलाड़ियों को मुकाम तक पहुंचा है। इस सवाल का जवाब दे और चुनावों में प्रदेश की युवा महिला और कर्मचारी भाजपा को आईना दिखाएंगे और लोकसभा की चार और विधानसभा उपचुनाव की 6 सीट्स कांग्रेस के झोली में आएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जो वादे किए हैं मात्र 14 महीने के कार्यकाल में ही पांच गारंटी को पूरा करके दिखाया है और अभी तो 5 साल का कार्यकाल पूरा बचा है और हर गारंटी को पूरा करके प्रदेश की जनता को उसका लाभ दिया जाएगा।उन्होंने कहा है कि भाजपा की केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार की तरह जुमले की सरकार नहीं है। स्वच्छ छवि के नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने आपदा के दौर में अपने जमा पूंजी तक प्रदेश की जनता के लिए प्रदान कर दी और यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हिमाचल प्रदेश में आपदा से ग्रस्त लोगों का हाल-चाल तक पूछने नहीं आए हैं और अब चुनावी बेला में हिमाचल का दौरा करने की बातें कर रहे है। उन्हें प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि वह देश के प्रधानमंत्री से यह सवाल जरूर करें कि वह मात्र यहां पर वोट मांगने के लिए आते हैं। यह आपदा में फंसे लोगों के लिए आज तक राष्ट्रीय आपदा क्यों नहीं घोषित की गई और विशेष पैकेज क्यों नहीं जारी किया गया ।इसके लिए भाजपा के सांसद भी केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा नहीं उठा पाए हैं। यह सरेआम भाजपा के नेताओं और सांसदों की नालायक की जनता के सामने आ चुकी है। -

संसदीय सचिव राम कुमार कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने दी जिम्मेवारी
बिंदर चौधरी को बी.बी.एन. यूथ इंटक के अध्यक्ष पद की कमान
प्रदेश यूथ इंटक चेयरमैन जसविंद्र चौहान ने दी जिम्मेवारी
बद्दी/ सचिन बंसल : बी.बी.एन. क्षेत्र के कडुवाणा निवासी बिंदर चौधरी को बी.बी.एन. यूथ इंटक के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। यह जिम्मेवारी उन्हें हिमाचल प्रदेश यूूथ् इंटक के चेयरमैन जसविंद्र चौहान ने बद्दी में एक सादे कार्यक्रम के दौरान मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी एवं कसौली के विधायक विनोद सुलतानपुरी के हाथों से न्युक्ति पत्र दिलवा कर दी। जानकारी देते हुए प्रदेश यूथ इंटक चेयरमैन जसविंद्र चौहान ने बताया कि बिंदर चौधरी काफी लंबे समय से इंटक में बिना किसी पद के मजूदरों की सेवा में लगे हुए थे व मुख्यसंसदीय सचिव राम कुमार चौधरी के कहने पर उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है। वहीं बिंदर चौधरी का कहना है कि वो स्वयं एक किसान परिवार से है व किसान , मजदूर की समस्याओं से अच्छी तरह से बाकिफ है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह वो बी.बी.एन. क्षेत्र के कामगारो की समस्याओं को इंटक के बैनर तले निस्वार्थ भाव से उठाएंगे। -

पंजाब: बेअदबी के मामले में नौजवान की पीट-पीट कर ह+त्या
फिरोजपुर: जीरा से बेअदबी की एक बड़ी घटना सामने आई है। बेअदबी करने वाले युवक को लोगों द्वारा मौके पर दबोच कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक जीरा के गांव बंडाला में गुरुद्वारा बाबा वीर सिंह में एक युवक द्वारा श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों अखंडित किया, जिसके बाद वहां पर मौजूद संगतों ने उसे दबोच लिया और उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी।
गंभीर रूप से घायल युवक को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान बख्शीश उर्फ गोला (उम्र 25 साल) के रूप में हुई जोकि पास के गांव टली का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। इस दौरान काफी संगत गुरुद्वारा में मौजूद थी।
-

दून विधानसभा के प्रदीप बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव
प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी
बददी के निकट चक्कां गांव के रहने वाले हैं प्रदीप धीमान
बददी/ सचिन बंसल : दून विधानसभा के युवा कार्यकर्ता प्रदीप धीमान को जिला कांग्रेस कमेटी सोलन का महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रदीप धीमान बददी के निकट ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के चक्कां के रहने वाले हैं। प्रदीप अपनी पढ़ाई के समय से ही एनएसयूआई से जुडे रहे और उसके बाद उन्होने युवा कांग्रेस में अहम भूमिकाएं निभाई। वह पूर्व में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस रह चुके हैं फिर उसके बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। उनकी निष्ठा व समर्पण को देखते हुए पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व जिलाध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर ने उनको जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला सोलन कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सीपीएस चौधरी राम कुमार, प्रदेश संगठन महासचिव रजनीश किमटा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर और दून ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर का प्रदीप धीमान ने आभार जताया है और कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगा।
-

पंजाब: ससुराल परिवार ने जमाई घर के बाहर मारे ललकारे निकाली गंदी गालियां, देखे वीडियो
लुधियाना : अक्सर प्रशासन की लापरवाही आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। इसका उदाहरण निखिल निवासी टिब्बा रोड लुधियाना से सामने आया है। जानकारी के अनुसार निखिल के बहुत समझाने के बावजूद भी उसकी पत्नी घर नहीं आई। लेकिन बीते दिन जब उसकी पत्नी उसे घर के पास मिली तो पीड़ित ने हाथ जोड़कर उसे समझाने की कोशिश की और घर वापस आने की विनती की। लेकिन उसकी पत्नी ने उसे घर वापस न आने के लिए कहा और अपने माता-पिता के घर लौट गई।
लेकिन कुछ देर बाद उसकी पत्नी और ससुराल के करीब 7-8 परिचित उसके घर आ गए और गुंडागर्दी का नंगा नाच करने लगे और उसके साथ गाली-गलौज की। इस दौरान निखिल के माता-पिता भी मौजूद थे। पीड़ित निखिल के माता-पिता ने अपने बेटे के ससुराल वालों को समझाया, इसके बावजूद वे गाली-गलौज करते रहे और हाथापाई करते रहे। इस घटना की वीडियो भी बनाई गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि निखिल के ससुराल परिवार उसके घर के बाहर और अंदर आकर गाली निकाल रहे है और हाथापाई कर रहे है। इसकी शिकायत थाना टिब्बा पुलिस को भी दी गई है। लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जबकि पीड़ित निखिल शर्मा का मामला लुधियाना की माननीय अदालत में विचाराधीन है। वहीं इस पूरे मामले में निखिल शर्मा और उनके परिवार ने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई है और लुधियाना पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि मामला माननीय अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद पीड़ित निखिल के ससुराल वालों द्वारा उसके घर पर किए गए हमले पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है। निखिल पुलिस को अपनी शिकायत लिखवाता है। लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा। जिसके बाद पीड़ित निखिल ने माननीय न्यायालय में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
-

हम्बोली में तूडी व कार में आग लगी, करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव हंबोली में आग लगने से एक कार व तूड़ी (पशुचारा) जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव हम्बोली में कार संख्या (एचपी 19ई-7710) में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अम्ब से दमकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू। बताया जा रहा है कि कार गांव में स्थित एक पशुशाला के पास खड़ी थी।कार मालिक पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र हरचरण सिंह ने गाड़ी स्टार्ट की और वहां से लेकर निकलने लगा, लेकिन अचानक कार में आग लग गई। इस दौरान कार चालक तुरंत बाहर निकल गया, उसके द्वारा शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। कार के पास पड़ी जगजीत सिंह की करीब 20 क्विंटल तूड़ी में आग लग गई जोकि जलकर नष्ट हुई है। -

गगरेट:चैतन्य शर्मा निकले डोर टू डोर अभियान पर, सुक्खू सरकार पर जमकर बरसे
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा शुक्रवार डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले वह वूथ स्तर पर बैठकें कर रहे थे। चैतन्य शर्मा ने सम्पर्क अभियान के तहत कुठेड़ा जसवालां में घर घर जाकर लोगों के समक्ष अपना विजन रखकर जनसमर्थन माँगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश धर्म की बात करने की जगह मात्र वोट बैंक की कद्र होती है, इसी वजह से उन्होंने मजबूर होकर राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। चैतन्य शर्मा ने अपने देश में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेता आज, जनता को माता रानी की कसमें देकर वोट मांग रहे हैं, इससे बढ़कर शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती और उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग तुरंत इसका संज्ञान लेकर इसके खिलाफ कार्रवाई करे।इससे पहले उन्होंने गांव मरवाड़ी में नुक्कड सभा करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला।भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार के 15 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन 15 महीनो में न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न तीन रुपए किलो गोबर यानी दस गारंटियों को सरकार ने बंद डिब्बे में बंद करके रख दी है। और अब लोकसभा चुनावों में एक बार फिर प्रति माह महिलाओं को 15 सौ देने के दुहाई दी जा रही है। चैतन्य शर्मा ने राज्य सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिलाओं को 15 सौ देने के फॉर्म भरवाती नजर आई और दूसरी तरफ 700 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। ताकि कर्मचारियों को सैलरी दी जा सके। यही से ही सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों की पोल खुलना शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदों पर। -

1980 में किसने गिराई थी ईमानदार नेता शांता कुमार की सरकार, बही थे असली गद्दार: भुट्टो
हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ का बिकास,जिस के लिए छोड़ा विधायक का सिंहासनऊना/ सुशील पंडित : देश में सनातन धर्म की रक्षा करने बाला गद्दार नहीं बल्कि सेवादार कहलाता है। गद्दार बह है जिन्होंने 1977 में कुटलैहड़ से सीएम पद को छीना है। गद्दार बह है। जिन्होंने 1980 में उस भाजपा नेता शांता कुमार की सरकार को गिरा दिया था। जिनकी सोच और ईमानदारी एवं योजनाओं को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धरातल पर लागू किया जाता है। चुनाव छींटाकशी करके नहीं बल्कि बिकास के मुद्दों पर लडे और जीते जाते है। यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क प्रचार अभियान के तहत कुटलैहड़ की ग्राम पंचायत मंदली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार के डेढ़ वर्ष में कोई बिकास की उपलब्धि हो तो ही जनता के बता पाएंगे।सुक्खू सरकार के 16 माह के कार्यकाल में केवल 28 हजार करोड़ कर्ज लेने के अलावा कोई उपलब्धि नहीं है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि दस वर्ष के कार्यक्रम जो मोदी सरकार ने देश की जनता के लिए किया है। बिकास पुरुष के रूप में पहचान बनाने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 400 पार करने के लिए जनता उत्सुक है। लेकिन जब हिमाचल या फिर कुटलैहड़ में बिकास की बात आती है, तो पंद्रह माह के सुक्खू सरकार के कार्यकाल पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है। क्योंकि सुक्खू सरकार केवल सरकारी कार्यलय को बंद करने बाली सरकार बनकर रह गई है। भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कोई बिकास की बात नहीं कर सकता, केवल मित्रों को खुश करने के ही सुक्खू सरकार के 15 माह कार्यकाल रूप में पूरे हो गए है।देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा कुटलैहड़ से 1996 से गहरा नाता है। और सन दो हजार से हम सक्रिय राजनीति में आकर भाजपा में कई पदों पर सेवाए दे चुके है और हम कितने बेईमान है? यह भी कुटलैहड़ की जनता को पूरा ज्ञान है। भुट्टो ने कहा कि ज्ञानी बनने से पहले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पूरी जानकारी तथ्यों सहित लें, फिर बात करें। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार के सहयोग के बिना भी हमने जोड़तोड़ करके 14 माह में जनता की समस्याओं का हल किया था। लेकिन कुटलैहड़ प्रत्याशी जो हर जगह हर पल आका की तरह बागी बागी शब्द की माला जप रहे है।वह एक वार अपने गिरेबान में झांक लें । कुटलैहड़ की जनता की नजरों में कौन बागी और कौन ईमानदार है। यह कांग्रेस प्रत्याशी को चार जून को पता चल जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा,सुबेदार रतन सिंह, विजय मलांगड़, प्रधान सुनीता देवी, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, अशोक शर्मा,विक्रमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, साधू राम, प्रकाश चंद, सर्वजीत सिंह, सूबेदार अमर सिंह, करनैल सिंह, सुभाष शर्मा, शिव शर्मा, ठाकुर विधि सिंह, भोलू राम, पिरथी चंद, अजय शर्मा , राममूर्ति शर्मा व गणमान्य मौजूद रहे। -

AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, CM केजरीवाल का नाम भी शामिल
नई दिल्लीःलोकसभा चुनाव के लिए AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी
