Blog

  • लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस और फायर टीम 

    लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस और फायर टीम 

    नई दिल्लीः दिल्ली के कनॉट प्लेस के N ब्लॉक में शनिवार को लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता भी पहुंचने वाला है। एन ब्लॉक में जिस जगह पर लावारिस बैग पड़ा हुआ है, उस जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट कर दी है।

    पुलिस टीम ने कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में आम लोगों के आने पर रोक लगा दी है। वीकेंड के चलते कनॉट प्लेस में शनिवार को भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली पुलिस और फायर की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस की टीम का कहना है कि जल्द ही बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंचने वाली है। लावारिस बैग को खंगाला जाएगा। यदि उसमें बम होता है तो तुरंत ही डिफ्यूज किया जाएगा।

  • पंजाब : कार और बाइक में भीषण टक्कर, 2 पुलिस कर्मी गंभीर घायल

    पंजाब : कार और बाइक में भीषण टक्कर, 2 पुलिस कर्मी गंभीर घायल

    मलोट :  मुक्तसर में शनिवार को जलालाबाद रोड पर बने नए पुल पर कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप में घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    पुलिस अधिकारियों की पहचान जरनजीत कांस्टेबल व एएसआई हरनेक सिंह के तौर पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि जलालाबाद रोड पर बने पुल पर कार व बाइक की भयानक टक्कर में 2 पुलिस कर्मी गंभीर जख्मी हो गए। जिन्हें उसने वहां से गुजर रहे व्यक्तियों की सहायता से एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

     व्यक्ति ने बताया कि एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी टांग की हड्डी टूटकर बाहर आ गई थी। वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा तेज स्पीड के कारण हुआ है। कार के सभी ऐयर बैग खुल गए थे। 

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर का हुआ विरोध, धक्का-मुक्की में किसान की मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर का हुआ विरोध, धक्का-मुक्की में किसान की मौ+त, देखें वीडियो

    पटियालाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवारों का लगातार किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं राजपुरा में परनीत कौर का किसानों द्वारा भारी विरोध देखने को मिला है। जहां मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान किसानों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। धक्का-मुक्की दौरान एक किसान नेता की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं किसान व्यक्ति की मौत को लेकर किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। जबकि घटना के दौरान 2 किसानों के घायल होने की सूचना मिली हैं।

    किसानों के प्रदर्शन की वीडियो भी सामने आई है। दरअसल परनीत कौर सेहरा गांव में चुनावी जनसभा करने पहुंची थी। मगर उन्हें देखते ही कुछ किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं किसानों के बीच हिंसक झड़प शुरु हो गई। ऐसे में धक्का मुक्की के दौरान सुरिंदरपाल सिंह नाम का एक किसान अचानक से जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान दो और किसान घायल हो गए हैं। खबरों की मानें तो पंजाब पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। वहीं विरोध प्रदर्शन में जान गंवाने वाले किसान सुरिंदरपल के शव को राजपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। हालांकि विरोध प्रदर्शन के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। मगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर 1999 से 2009 तक पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की सांसद रही हैं। 2019 में परनीत ने फिर इसी सीट से जीत हासिल की। हालांकि इसी साल मार्च महीने में परनीता कौर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी ने परनीत कौर को पटियाला से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया। वहीं कांग्रेस ने धर्मवीर गांधी और आम आदमी पार्टी ने बलबीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। पंजाब में 1 जून को आखिरी चरण में सभी सीटों पर मतदान होंगे।

  • पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : चुनावों में पुलिस की ओर से पूरी मुस्तैदी दिखाई जा रही है। जहां पुलिस हर रोज फ्लैग मार्च कर रही है।वही नाके लगाकर चेकिंग भी की जा रही है। ताकि कोई नशा तस्कर या कोई और अपराधी किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे। पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह, गुरजंट सिंह और संदीप सिंह के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों से एक किलो 500 ग्राम हेरोइन और कार सहित काबू किया है। प्रेस वार्ता में एस एस पी विवेक शील ने बताया की चुनावों को देखते हुए पुलिस ने पूरी चोकसी बना कर रखी हुई है। वही कोट इसेखांन मोगा रोड पर चेकिंग के दौरान मौके पर खड़ी पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी की हरिके अमृतसर साइड से आ रही एक कार स्विफ्ट डिजायर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है।

    पुलिस ने चोकसी और बढ़ाते हुए कार की जांच की ओर कार में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी गुरचरण सिंह, गुरजंट सिंह और संदीप सिंह के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इस सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रधान जसवीर गढ़ी, बसपा ने किया ऐलान 

    पंजाबः इस सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रधान जसवीर गढ़ी, बसपा ने किया ऐलान 

    श्री आनंदपुर साहिबः बहुजन समाज पार्टी ने जसवीर सिंह गढ़ी को आनंदपुर साहिब सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गढ़ी बसपा पंजाब के प्रधान हैं। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 24 मई को पंजाब आएंगी। वह पंजाब के सभी 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी की तरफ से नवांशहर में रैली का आयोजन किया जाएगा।

    बसपा ने अब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले घोषित उम्मीदवारों में होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत सिंह, जालंधर से बलविंदर कुमार, फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान, बठिंडा से लखवीर सिंह निक्का, फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह महतों, गुरदासपुर से इंजीनियर राज कुमार, खडूर साहिब से इंजीनियर सतनाम सिंह, अमृतसर से विशाल सिद्धू और लुधियाना से दविंदर सिंह पनेसर रामगढ़िया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

  • पंजाब : चोरों ने मोहल्ला क्लीनिक को बनाया निशाना,  देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने मोहल्ला क्लीनिक को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    बठिंडा : जनता नगर स्थित मोहल्ला क्लीनिक में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने क्लीनिक से दवाइयां चोरी कर फरार हो गए। मोहल्ला क्लीनिक पर तैनात फार्मासिस्ट ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर दवाइयां और गोली के पत्ते चुरा लिए। मोहल्ला क्लीनिक में यह दूसरी वार चोरी की वारदात है।

    इससे पहले चोरों ने मोहल्ला क्लीनिक में लगे पानी के नल चोरी कर लिए थे। उन्होंने बताया कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए और उनके पास से दवा बरामद की जाए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा भी कर रही है। लेकिन मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे सहित परिवार के 3 लोगों की मौ+त

    अमृतसरः मेहता से श्री हरगीबिंदपुर साहिब जाने वाली मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां खब्बेराजपूतां-सैदुके मोड़ के पास आज दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। मृतक गांव कोटला सूबा सिंह जिला गुरदासपुर का रहने वाला था, जो मोटरसाइकिल पर कस्बा मेहता जा रहा था। इस मोटरसाइकिल को अमरजोत सिंह उम्र करीब 34 साल चला रहा था, उसकी मां बलबीर कौर उम्र करीब 70 साल और उसका तीन साल का बच्चा अरमानदीप सिंह पीछे बैठे थे।

    रास्ते में सड़क के किनारे एक जमींदार द्वारा अपने गेहूं के खेत में आग लगा दिये जाने के कारण भयंकर धुआं फैल गया था। इसी दौरान अचानक उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर दूसरे वाहन के साथ हो गई। इस हादसे में इस परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मेहता की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। यहां मौजूद लोगों ने मांग की है कि गेहूं के खेत में आग लगाने वाले किसान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। सी.सी.टी.वी. खंगाल कर टक्कर मारने वाले दूसरे वाहन की पहचान करके उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।  

  • पंजाब : पुलिस ने हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन : बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान गुरविंदर सिंह पुत्र धर्मिंदर सिंह निवासी कालिया के खेतों से एक ड्रोन डीजेआई मैट्रिस मेड इन चाइना बरामद किया गया है। इस संबंध में उपरोक्त एफआईआर दर्ज की गई है।

    इसके अलावा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। महावीर सिंह निवासी गांव स्कत्तरा के खेतों में नायलॉन रस्सी तार हुक के साथ पीले चिपकने वाली टेप में लिपटे 1 पैकेट बरामद हुआ। जिसमें हेरोइन थी।

  • पंजाबः अब इस जगह हंस राज हंस का हुआ विरोध, भाजपा उम्मीदवार ने दौरा किया रद्द, देखें वीडियो

    पंजाबः अब इस जगह हंस राज हंस का हुआ विरोध, भाजपा उम्मीदवार ने दौरा किया रद्द, देखें वीडियो

    मोगाः  लोकसभा चुनावों से पहले मोगा हलके में लगातार हसंराज हंस का विरोध हो रहा है। बीते दिन भी भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस का विरोध हुआ था। वहीं आज गांव डेमरू में किसान यूनियन एकता उगराहा की ओर से हलका फरीदकोट से  बीजेपी के उमीदवार हंसराज हंस का विरोध किया गया। इस दौरान किसान नेताओं ने जमकर की नारेबाजी की। वहीं भाजपा उम्मीदवार के विरोध को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही। लेकिन लगातार हो रहे विरोध के चलते हंसराज हंस ने अपना दौरा रद्द कर दिया। वही पंडाल में सभी कुर्सियां खाली पड़ी दिखाई दी, इस दौरान कोई भी गांव वासी वहां पर नहीं पहुंचा।

    वही जानकारी देते हुए किसान आगू ने कहा के आज हमने संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर के नीचे हलका फरीदकोट बीजेपी के उमीदवार हंसराज हंस का विरोध किया गया है। किसानों का कहना है कि केन्द्र सरकार की ओर से उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में हमारे किसानो पर जुलम किए गए, पत्रकार पर हमला किया गया, जिनको फांसी देनी थी उनको उमीदवार बना दिया गया।

    किसानों ने कहा कि जो मांगे केंद्र ने मानी थी वह पूरी नहीं की। उसके विपरीत किसानो पर गोलियां चलाई और लाठी चार्ज किए, जिसमें किसान शहीद भी हुए। संयुक्त किसान मोर्च ने बीजेपी का पूर्ण रूप से बायकाट किया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी बीजेपी का वर्कर या नेता गांव में आयेगा उनका ऐसे ही विरोध किया जाएगा। वहीं किसानों ने सभी अपील की है कोई भी व्यक्ति बीजेपी को वोट न डाले। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे किसान वीर बॉर्डर पर बैठे है और संघर्ष कर रहे है जब तक हमारी मांगे पूरी नही होंगी तब तक संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा। 

  • पूर्व PM के पोते के खिलाफ दूसरा लुक आउट नेटिस जारी होने पर राहुल गांधी का आया बयान

    पूर्व PM के पोते के खिलाफ दूसरा लुक आउट नेटिस जारी होने पर राहुल गांधी का आया बयान

    हासनः पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद बनने वाले प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल में रोज नए राज खुल रहे हैं। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर खास अपील की है। प्रज्वल रेवन्ना के कथित अश्लील वीडियो मामले में राहुल गांधी ने पहली बार बयान दिया है। राहुल गांधी ने पूर्व JDS नेता प्रज्वल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    इसी के साथ उन्होंने कर्नाटक सीएम से पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलवाने की अपील की है। राहुल गांधी के दो पन्नों का ये पत्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, प्रज्वल रेवन्ना कई सालों से हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म का वीडियो बना रहे थे। जो उन्हें अपना भाई और बेटा मानते थे, उन्हीं के साथ प्रज्वल ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। हमारी माताओं और बहनों का बलात्कार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे ये सब जानकर गहरा धक्का लगा है कि दिसंबर 2023 में ही गृह मंत्री अमित शाह को प्रज्वल रेवन्ना के काले कारनामों की जानकारी मिली थी।

    इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या होगी कि सारी जानकारी होने के बावजूद बीजेपी के सबसे बड़े नेता खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके लिए रैली की। मामले में जांच शुरू होने से पहले ही केंद्रीय सरकार ने उन्हें देश छोड़कर जाने की इजाजत दे दी। राहुल गांधी ने लिखा पिछलो दो दशकों में मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि बड़े राजनेता महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर चुप रहते हैं। हरियाणा में पहलवानों के धरना प्रदर्शन से लेकर मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी ने चुप्पी साध रखी थी। हालांकि माताओं और बहनों के न्याय के लिए लड़ना कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है। कर्नाटक सरकार ने पहले ही SIT का गठन कर दिया है। मैं प्रधानमंत्री से गुजारिश करता हूं कि प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट रद्द किया जाए और उन्हें जर्मनी से भारत वापस बुलाया जाए।