Blog

  • पंजाब : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने गाड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने गाड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    बटाला : ई-रिक्शा और गाड़ी में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक नशे में था। नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाहन मालिक सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी थी।

    इसी दौरान नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने उसकी खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों का सुधार होना चाहिए। पुलिस को अपनी कार्रवाही करनी चाहिए। सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसने अभी 2 महीने पहले ही गाड़ी खरीदी है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • जालंधरः सिद्धू मूसेवाला के क+त्ल की पूर्व सीएम चन्नी ने बताई वजह, देखें वीडियो

    जालंधरः सिद्धू मूसेवाला के क+त्ल की पूर्व सीएम चन्नी ने बताई वजह, देखें वीडियो

    सुप्रीम कोर्ट में जरनल एडवोकेट के बयान का चन्नी ने किया खुलासा

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में बोलते हुए पंजाब सरकार पर हमला बोला और कहा कि पंजाब के एडवोकेट अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि सिधू मूसेवाला की हत्या सुरक्षा वापस लेने के कारण हुई। इस दौरान चन्नी ने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता पिछले ढाई साल से इंसाफ की गुहार लगा रहे है, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। चन्नी ने कहा कि मूसेवाला के कत्ल को लेकर वह पहले भी कह चुके है कि सुरक्षा वापिस लेने के कारण उसका कत्ल हुआ है। चन्नी ने सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के जनरल एडवोकेट के बयान का खुलासा किया है।

    उन्होंने कहा कि एडवोकेट जरनल ने सुप्रीम कोर्ट में मूसेवाला के कत्ल को लेकर कहा है कि उसकी मौत पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापिस लेने के चलते हुई है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापिस लेने वाले सीएम भगवंत मान सहित मूसेवाला की सुरक्षा लीक करने वाले लोगों को इस केस में नामजद किया जाए। चन्नी ने कहा कि एसआईटी को पंजाब के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों और सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टरों की मिलीभगत की जांच करनी चाहिए ताकि पंजाब के क्रांतिकारी सोच वाले हीरे की मौत पर न्याय मिल सके और शायद माता-पिता को राहत मिल सके।

  • फाइनेंस कंपनी व वाहन मालिकों को करोड़ों रुपए का चूना लगने वाला गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में एक व्यक्ति ने फाइनांस कंपनी और वाहन मालिकों को करीब पौने 2 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। फर्जी फार्मों के सहारे न केवल गाड़ियों से लोन उतारा गया बल्कि मालिकों के नाम भी बदल दिए। वाहन मालिकों से यह कहकर उनके वाहन लिए गए कि किसी विभाग में उनकी गाड़ी लगाई जाएगी और उन्हें इसकी एवज में 60 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। इसी झांसे में आकर लोगों ने अपनी गाड़ियां दे दीं और उन गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे शातिरों ने आगे बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य सहयोगियों की भी जल्द ही गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    पुलिस ने पुछताछ में गिरफ्तार हुए आशुतोष की निशानदेही पर 6 गाड़ियां रिकवर कर ली हैं  इनमें वरना, हैरियर, वैन्यू, क्रेटा, कीआ आदि गाड़ीयां शामिल हैं।यह गाड़ीयां ऊना और पंजाब में बेची जा चुकी थीं। इस मामले में एक बाइक भी रिकवर किया है।

    बता दें कि निजी फाइनांस कम्पनी ने 9 फरवरी, 2024 को सदर थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ 96 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। गाड़ियों के लोन को फर्जी फार्म और फर्जी साइन करके लोन उतरवाया गया है। वहीं आरटीओ कार्यालय ऊना भी इस पूरे मामले में जाली फार्म, जाली स्टैम्प और जाली हस्ताक्षरों को पकड़ नहीं पाया और विभाग ने इस संबंध में फाइनांस कम्पनी से पुष्टि करवाए विना न केवल लोन उतरवा दिए बल्कि वाहनों के मालिक भी बदल दिए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित आशुतोष निवासी गांव वसदेहडा को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय एजैंट सहित अन्य को जांच में शामिल कर बाकी पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
  • जालंधरः इस इलाके में आग की चपेट में आने से नौजवान की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में आग की चपेट में आने से नौजवान की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर, कपूरथला, करतापुर, भुलत्थ दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी

    जालंधर, ENS: बजाजा गांव में पराली के डंप को आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से राणा इंटरप्राइजेज को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा हैकि यह हादसा लोगों द्वारा नाड़ को आग लगाने के कारण हुआ है। हालांकि इस घटना के दौरान जानी नुकसान होने का मामला सामने आया है। इस दौरान साथ ही गांव का नौजवान वाहन से गुजर रहा था, जहां आंखों में आग का धुंआ लगने के बाद वह भी आग की चपेट में आ गया। इस दौरान में नौजवान की मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए जालंधर, कपूरथला, करतापुर, भुलत्थ से दमकल विभाग की टीमें पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया।

    लोगों ने कहा कि वह 2 से 4 दिन का समय और बिता सकते थे। दरअसल, किसान द्वारा खेत में नाड़ को आग लगाने को लेकर लगाने को लेकर लोगों का कहना था कि अगर वह अपने खेत में नाड़ बिछाकर वहीं पर आग लगा लेता तो बड़ा हादसा होने से टल सकता था। लोगों का कहना है कि इस आग की चपेट में आने से लोगों की गेंहू जलकर राख हो गई है, वहीं तूड़ी भी इस हादसे में जल गई है। लोगों ने कहाकि इस घटना में भारी मात्रा में नुकसान हो गया है। लेकिन आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। इस दौरान लोगों ने आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं उन्होंने घटना में हुए नुकसान को लेकर सरकार मुआवजे की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि 10 हजार टन के करीब पराली जलकर राख हो गई। 

  • पंजाब : खेतों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाब : खेतों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : गांव लोदीपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब खेतों में अचानक आग लगने की सूचना मिली। जिससे करीब 15 से 20 कनाल खेतों में आग लगने से किसानों की सांसें थम गईं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन गनीमत यह रही कि इन खेतों से गेहूं की फसल तो सुरक्षित घर पहुंच गई थी।

    लेकिन खेतों में पड़ा भूसा और किसानों के करीब 400 पॉपुलर पौधे जल कर राख हो गए। वहीं एक किसान की ढाई से तीन कनाल फसल में भी आग लगने की सूचना है। किसानों ने पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया और उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। नंगल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी खेतों में पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

    जबकि गर्मी के मौसम में आग लगने से नुकसान होता है और बार-बार आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। श्री आनंदपुर साहिब एक ऐतिहासिक शहर है, इसलिए यहां नंगल में फायर बिग्रेड का कार्यालय की मांग बार-बार उठती रहती है।क्योंकि जब तक नंगल से यहां पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंचती है तब तक काफी नुकसान हो जाता है और आग पर काबू पाने में दिक्कतें आती हैं।

  • पंजाबः चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और कर्मी में मचा हड़कंप

    पंजाबः चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और कर्मी में मचा हड़कंप

    मोहालीः सेक्टर 67 में सड़क पर चलते एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर ने तुरंत ट्रक से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने वहां पर रुक कर तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रास्ते से हटा दिया है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने के बाद जब ट्रक की जांच की गई, तो प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक में आग इलेक्ट्रिक तारों में आई खराबी के कारण लगी है।

    उसमें स्पार्किंग होने के कारण ट्रक के इंजन को होने वाली डीजल की सप्लाई से डीजल को आग लग गई। ट्रक सड़क पर चल रहा था, इसलिए हवा की वजह से आग एकदम से ट्रक के पूरे हिस्से में फैल गई। हालांकि इसमें किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। मैकेनिकल इंजीनियर रविंद्र सिंह ने बताया कि गर्मियों में वाहनों में आग लगने की अक्सर दिक्कत आती रहती है। क्योंकि गर्मियों में इंजन का तापमान बढ़ जाता है। इस वजह से इस प्रकार की समस्या आती है। इससे बचने के लिए अपने वाहन की रेगुलर जांच करानी चाहिए। समय-समय पर उसकी सर्विस कराते रहना चाहिए। वहीं इंजन के अंदर पानी के लेवल और इलेक्ट्रिक तारों की भी देखरेख लगातार करनी चाहिए।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व अध्यक्ष सहित कई पूर्व विधायक और नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व अध्यक्ष सहित कई पूर्व विधायक और नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान लवली के साथ में नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी बीजेपी की सदस्याता ली। वह बीजेपी में दूसरी बार शामिल हुए। इससे पहले भी वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए थे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

  • जालंधरः जंडू सिंघा के बाद अब इस जगह हुआ सुशील रिंकू का विरोध, लगें मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो

    जालंधरः जंडू सिंघा के बाद अब इस जगह हुआ सुशील रिंकू का विरोध, लगें मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर जहां एक और भाजपा द्वारा 400 पार का नारा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा लगातार भाजपा उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पंजाब के अलग-अलग जगह से किसानों द्वारा भाजपा के उम्मीदवारों के विरोध की खबरें सामने आ रही है। इसी के चलते भाजपा उम्मीदवारों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि उसके बावजदू कई बार स्थिति बिगड़ते हुए भी नजर आई है। वहीं ताजा मामला जालंधर से सामने आया है। जहां जंडू सिंघा के में भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू का किसानों द्वारा विरोध होने का मामला सामने आया था, वहीं अब सूचना मिली है कि भोगपुर में रिंकू के पहुचंने की सूचना मिलने पर किसानों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है।

    इस दौरान भाजपा सरकार के मुर्दाबाद के किसानों द्वारा नारे लगाए गए। दरअसल, आज देहाती हलके में चुनाव प्रचार के लिए सुशील कुमार रिंकू ने पहुंचना था कि वहां पर पहले ही किसान पहुंच के और जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसको देखते हुए जिस जगह पर सुशील कुमार रिंकू की मीटिंग होनी थी वहां पर भारी फोर्स लगा दी गई थी, ताकि किसान वहां तक ना पहुंच पाए। सूत्रों के अनुसार भारी विरोध के चलते सुशील रिंकू द्वारा प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया है। बता दें इससे पहले भी नकोदर, मेहतपुर जैसे इलाकों में सुशील कुमार रिंकू का किसान विरोध कर चुके हैं।

  • पंजाब : पेशी दौरान भागने वाला हवालाती साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : पेशी दौरान भागने वाला हवालाती साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने जिला जेल श्री मुक्तसर साहिब में बंद एक हवालाती को गिरफ्तार किया है, जो पेशी के दौरान जिला अदालत से भाग गया था। जानकारी देते हुए मनमीत सिंह ढिल्लों पुलिस कप्तान श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि दिनांक 2 मई 2024 को मुकदमा नंबर 14 दिनांक 3 फरवरी 2024 A/D 21C/61/85 NDPS ACT थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब का आरोपी जश्नदीप सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जंडियाला गुरु जो श्री मुक्तसर साहिब की जेल में बंद है, को पेशी के लिए अदालत में लाया गया था।

    जो पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंधी थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब में मामला दर्ज किया गया था। जिला पुलिस प्रमुख श्री भागीरथ सिंह मीना ने भगोड़े की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया, जिस पर ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी और भगोड़े जशनदीप सिंह उर्फ ​​बल्ली पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जंडियाला गुरु, जिला अमृतसर को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

    जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि जिला अदालत श्री मुक्तसर साहिब से भागने में उसकी मदद करने वाला व्यक्ति करण कुमार उर्फ ​​कांचा पुत्र रवि सिंह वासी ऊंचा वेहड़ा श्री मुक्तसर साहिब है, जिसे उक्त मामले में नामजद किया गया। आरोपी करण कुमार उर्फ ​​कांचा को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जिसका प्रयोग उसने जशनदीप सिंह उर्फ ​​बल्ली को भगाने के लिए किया था। जिसे लेकर पूछताछ जारी है। 

  • नहर किनारे खेत में पड़ा मिला श+व, गले पर चोट के निशान, ह+त्या की आंशका

    नहर किनारे खेत में पड़ा मिला श+व, गले पर चोट के निशान, ह+त्या की आंशका

    करनालः जिले के निसिंग थाना क्षेत्रांतर्गत जलाला वीरान गांव के एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। शव बालू नहर के किनारे स्थित खेतों से बरामद हुआ। मृतक के सिर व गर्दन पर चोटों के निशान है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जलाना वीरान निवासी 36 वर्षीय बिट्टू अपने काम के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने फोन कॉल किया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। जिससे परिवार वालों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों को बालू नहर से करीब आधा एकड़ दूर स्थित एक खेत से शव बरामद हुआ।

    रात को ही परिजनों ने डायल-112 को कॉल किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। डायल-112 की टीम ने निसिंग पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद निसिंग पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता रतिराम ने बताया कि बिट्टू की गर्दन को रेता गया है और सिर पर भी चोट के निशान है। बिट्टू की बाइक भी स्टैंड पर लगी हुई थी और बाइक ऑन थी। शक है कि बिट्टू की बुआ के लड़के ने यह कृत्य किया है। बुआ का लड़का हत्या के बाद से ही फरार है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुआ पुलिस को शिकायत दे दी है।

    मृतक बिट्टू राजमिस्त्री का काम करता था और कंबाइन भी चलाता था। रतिराम ने बताया कि उसके पांच बेटे है। बिट्टू बड़े लड़के से छोटा था। बिट्टू की शादी हो चुकी है। जिसके पास दो बच्चे है। बिट्टू अपना सामान लाने के लिए निसिंग गया हुआ था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं निसिंग पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।