Blog

  • NEET UG मे 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट देंगे परीक्षा

    NEET UG मे 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट देंगे परीक्षा

    नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आज रविवार को नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन किया गया है।  इस परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। यह परीक्षा देश-विदेश के कुल 577 केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमे 14 शहर देश के बाहर हैं।  सभी केन्द्रो मे परीक्षा  एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे के होगी।

    परीक्षा केंद्रो में इन बातों का रखे ध्यान:

    बताए गए फॉरमेट में अपना तीन पेज का एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं उसमें फोटो, रोल बारकोड, सिग्नेचर वगैरह सब ठीक से दिए हों। ये सब केंद्रों मे वैरीफाई किया जाएंगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। एडमिट कार्ड के दूसरे पेज पर जहां पासपोर्ट साइज फोटो लगा उस पर अपनी तस्वीर चिपका लें। तीसरे पेज पर दिए जरूरी निर्देशों को एक बार ध्यान से पढ़ लें। 

    सेंटर में आखिरी एंट्री 1.30 बजे की है।  इनविजिलेटर 1.30 से 1.45 के बीच निर्देश देंगे और 1.45 पर बुकलेट मिल जाएगी। .50 तक इसे भर लें और ठीक 2 बजे परीक्षा शुरू हो जाएगी तो 5.20 तक न घंटे बीस मिनट चलेगी।  एडमिट कार्ड के साथ ही सेल्फ डिक्लयरेशन फॉर्म ले जाना अनिवार्य है।

  • इस  Expressway पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौ’त

    इस Expressway पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौ’त

    नई दिल्ली :  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना इलाके में रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां के हालात देखे तो वह सन्न रह गई। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को सुबह करीब 7बजे हुआ। उस समय एक परिवार को लोग कार में सवार होकर रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे थे।

    इसी दौरान बौंली थाना इलाके में बनास पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार इस परिवार के 2 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर दौड़ी। लेकिन वहां के हालात देखकर एकबारगी पुलिस वाले भी कांप गए। बाद में घायलों और मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

     प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है. वह घायलों की शिनाख्त करवाने में जुटी है। हादसे की सूचना पर आलाधिकारी भी मौके पर और अस्पताल पहुंचे हैं. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कार को किस वाहन ने टक्कर मारी इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. इस हाईवे पर इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है. बल्कि हाईवे शुरू होने के बाद इस पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं।

  • लुधियाना : लोकसभा चुनाव में विरोधी वड़िंग और बिट्टू मिले गले, देखें वीडियो 

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव में विरोधी वड़िंग और बिट्टू मिले गले, देखें वीडियो 

    कन्हैया मित्तल के जागरण में लगे मोदी के नारे

    लुधियाना : कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग और भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू की इकट्ठे होकर गले मिलने का  मामला सामने सामने आया है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

    वीडियो दरेसी मैदान के समीप एक स्कूल में आयोजित खाटू श्याम जागरण की है। जिसमे कन्हैया मित्तल ने जागरण में भजन गायन किया। जागरण में वड़िंग और बिट्टू के मंच पर इकट्ठे होने से लोगो ने पार्टियों के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान जागरण कर रहे भजन गायक ने लोगो को समझा कर नारेबाजी करने से शांत करवा दिया। 

    दोनों विरोधियो की एक साथ वीडियो सामने आने के बाद राजनीति गलियारों मे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग कयास लगा रहे है कि दोनो  नेता लोकसभा चुनाव में एक दूसरे का मुकाबला कर रहे है। लेकिन वीडियो मे देख के ऐसा लग रहा है कि दोनों की दोस्ती मे कोई फर्क है पड़ा है। जबकि वड़िंग ने तो रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी छोड़ने पर गद्दार कहा था।

  • फेमस ब्यूटी क्वीन की रेस्तरां में गोली मारकर हत्या

    फेमस ब्यूटी क्वीन की रेस्तरां में गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली : पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 23 वर्षीय लैंडी पर्रागा गोयबुरो की 28 अप्रैल को क्वेवेदो शहर के रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक शादी में शामिल होने के लिए शहर में आई थी।

    कहा जा रहा है कि गोयबुरो का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था, जिसकी एक साल से पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी। मीडिया में अटकलों के बीच पुलिस जांच कर रही है कि पर्रागा गोयबुरो की हत्या के लिए सुपारी दी होगी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, गोयबुरो का नाम भ्रष्टाचार की जांच में भी सामने आया था, जिसने न्यायिक अधिकारियों को संगठित अपराध से जोड़ा था।

    अपनी मौत से कुछ ही मिनट पहले ब्यूटी क्वीन ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर गोयबुरो के 10लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। कहा जा रहा है कि गोयबुरो ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने लगीं। इसके बाद बदमाशों को उनकी लोकेशन पता चल गई जो रेस्तरां में पहुंच गए और मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की हत्या कर दी।

  • बस से उतरते समय नीचे गिरी महिला, मौत

    बस से उतरते समय नीचे गिरी महिला, मौत

    टोहाना :  गांव पारता की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बस से उतरते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग महिला फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से अपने गांव ठरवा आ रही थी। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजा देवी प्राइवेट बस में बैठकर भिरड़ाना से पारता अपने गांव लौट रही थी। बस जब दशमेश नगर ठरवा पुली के पास पहुंची तो ड्राइवर ने बस धीरे नहीं की। बुजुर्ग महिला चलती बस से उतर गई और नीचे जा गिरी।

    इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं। बस की सवारियों ने ही उसे टोहाना के अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया है

  • व्यक्ति ने किशोर सहित 4 पर चाकू से किया हमला, मौ’त

    व्यक्ति ने किशोर सहित 4 पर चाकू से किया हमला, मौ’त

    नई दिल्ली : अजीम नगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है। सिरफिरे आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया है। वहीं उसके द्वारा चाकू से किए गए हमले में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार चल रहा है।

    पुलिस का कहना है कि वह आरोपी की तलाश में जुटे हुए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने अजीम नगर थाना क्षेत्र के खोद इलाके में शनिवार को एक किशोर समेत 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर फरार है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार अजीम नगर क्षेत्र के खोद चौराहे पर एक व्‍यक्ति ने पंचर बनाने की दुकान के मालिक अमीर अहमद पर चाकू से हमला कर दिया। अमीर अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक हमलावर ने उनके पेट में कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने आसपास काम कर रहे शाकिर व राहत पर भी हमला किया।

    आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया। सिरफिरे आरोपी के हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्‍सा अधिकारी फ़साहत हुसैन ने बताया कि 4लोगों को ज़िला अस्पताल लाया गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके अलावा रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि हमलावर इस समय फरार है, पुलिस मामले की जांच में लगी है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाब : खेतों में आग लगने से जिंदा जली 50 बकरियां

    पंजाब : खेतों में आग लगने से जिंदा जली 50 बकरियां

    संगरूर: गांव रामगढ़ के खेतों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है, वहीं दो दर्जन किसानों की भारी मात्रा में स्टोर की हुई तूड़ी जलकर राख हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। गांव निवासियों ने ट्रैक्टर टंकियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। जानकारी देते हुए गांव निवासी महिंदर सिंह ने बताया कि आज अचानक आग लगने से करीब चार सौ एकड़ नाड़ जल गई।
    वहीं एक किसान की 400-500 ट्राली तूड़ी जलकर नष्ट हो गई। यहीं नहीं नजदीकी खेत में वाड़े में बंधी 50 बकरियां व भेड़ भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। इसके लिए बिजली सपार्किंग को कारण माना जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे कपियाल नहर वाले पुल के पास खेत में आग लग गई। जो बढ़ती हुई कुछ मिनटों में ही 20-25 किसानों के खेतों में फैल गई। इससे करीब 300-400 एकड़ नाड़ जल गया। चार गोबर के उपले वाले गहारे जल गए।
    गरीब महिंदर सिंह की वाड़े में खड़ी 50 बकरियां भी आग लगने से मर गई। उसका 10-12 लाख के आसपास नुकसान हुआ है। इसके बाद किसान इंद्रजीत सिंह के तूड़ी वाले शैड में पड़ी पांच सौ ट्राली राख हो गई।

  • आज का राशिफल, 5 मई 2024

    आज का राशिफल, 5 मई 2024

    मेष राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आपके संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज नए लोगों से मुलाकात होगी, उनसे आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन, आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त के सहयोग से अच्छी नौकरी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका इम्पोर्टेन्ट काम बन जायेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। छात्र आज अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।

    कन्या राशि-आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से समाज में अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। व्यापार में आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपनी समझ बूझ से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया आपको आर्थिक सफलता की ओर ले जायेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    तुला राशि-आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो होगा। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय खुशियों से भरा रहेगा। आज यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    धनु राशि-आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप ऑफिस में खूब मेहनत करेंगे। आपको कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आज परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता हासिल होगी। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। साझेदार के साथ मिलकर किये गये कार्यों से ज्यादा लाभ मिलेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आज आपको व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट तरीके अपनाने से बचें। आज बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चों को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। काम को पूरा करने में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। आपके पुत्र के करियर से रिलेटेड कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    मीन राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे हैं। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

  • डिंगरहेडी गैंग रेप और डबल मर्डर केस में 4 को फांसी का ऐलान, देखे वीडियो

    डिंगरहेडी गैंग रेप और डबल मर्डर केस में 4 को फांसी का ऐलान, देखे वीडियो

    CBI कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला 

    पंचकूला: हरियाणा के बहुचर्चित डिंगरहेडी गैंग रेप और डबल मर्डर केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए 4 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। वर्ष 2016 में मेवात ज़िले के नूह के गांव डिंगरहेडी में 16 साल ओर 21 साल की लड़कियों का रेप हुआ था. उसके बाद आरोपियो ने बाहर सोये हुए रेप पीड़ि

    कोर्ट ने आरोपी विनय उर्फ लंबू, जयभगवान, हेमंत चौहान और अयान चौहान को कोर्ट ने 10 अप्रैल को दोषी करार दिया था। इस मामले में 10 आरोपी न्यायिक हिरासत में थे, तेजपाल, अमित, रविंद्र, कर्मजीत, संदीप और राहुल वर्मा को CBI कोर्ट ने बरी कर दिया था। वहीं एक आरोपी अमरजीत पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

    इस केस में आईपीसी की धारा 376D, 302, 325, 326, 397, 459, 460 और पोस्को एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया है। तावडू क्षेत्र के गांव डींगरहेड़ी में वर्ष 2016 में 24 और 25 अगस्त की रात “कुल्हाड़ी गैंग” के बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड सहित एक नाबालिक सहित दो युवतियों के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

    सीबीआई द्वारा इस मामले में गहनता से जांच के बाद 12 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया था, लेकिन एक आरोपी ने बाद में सीबीआई द्वारा तलब किए जाने पर आत्महत्या कर ली थी।

  • सत्ता का लालच होता तो विधायक का पद दांव पर न लगाता: चैतन्य शर्मा

    सत्ता का लालच होता तो विधायक का पद दांव पर न लगाता: चैतन्य शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को जहाँ गणु मदवाड़ा में  आयोजित भाजपा  महिला मोर्चा के सम्मेलन में हिस्सा लिया, वहीं दौलतपुर चौक एवं चलेट में भी जनसंपर्क साधा। चैतन्य शर्मा ने इस दौरान दौलतपुर चौक में आगजनी की घटना के पीड़ित परिवार को भी घर जाकर ढांढस बँधाया। चैतन्य शर्मा ने पीड़ित परिवार के मुखिया शम्मी शर्मा को हिम्मत दी कि मुश्किल घड़ी में होंसला न छोड़े वह हर पल उनके परिवार के साथ है।इससे पहले गणु मदवाड़ा आयोजित भाजपा  महिला मोर्चा के सम्मेलन में पहुंची मुख्यातिथि जिला ऊना भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी शीतल भारद्वाज का गरमजोशी के साथ स्वागत किया।

    इस मौके शीतल भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सूकखू सरकार ने विधानसभा चुनावों में हर महिला को 1500 रूपये देने का झूठा वायदा करके छलावा किया और 15 माह बीत जाने के वाद भी महिलाओ को 1500 रूपये न मिले। उन्होंने प्रदेश भर में महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओ को सुरक्षा की जरूरत है न कि इलाज की राशि की। उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कहा कि सत्ता ka अगर लालच होता तो विधायक का पद दांव पर न लगाता, उल्टा कुर्सी से चिपका रहता। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के सुधार के लिए वह सत्ता में आये थे और जब मुख्यमंत्री महोदय गगरेट विधानसभा क्षेत्र लगातार नजर अंदाज करने लगे, भाजपा कार्यकाल में खुले कार्यालयों पर ताला लटका दिया, तो मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करना पड़ा।

    चैतन्य शर्मा ने कहा कि कुछ लोग पर्दे के पीछे सोशल मीडिया में उन्हें गाली गलौच करके बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं लेकिन गगरेट की देवतुल्य जनता उनके बहकाबे न आएगी अपितु उनके झूठ का उत्तर 01 जून को होने वाले उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके देगी।इस मौके पर गगरेट महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता जरियाल, चिंतपूर्णी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता कुमारी, ज़िला कार्यकारणी अनु डडवाल, ज़िला मीडिया प्रभारी कंचन रायजादा, ब्लॉक् समिति रीता धीमान, नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान, बूथ अध्यक्ष सतपाल, रीना परमार, सविता देवी, नीलम, मोनिका, सुमन इत्यादि महिला मोर्चा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।