Blog

  • जालंधरः इन 12 इलाकों में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधरः इन 12 इलाकों में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधर/वरुण: शहर में बिजली विभाग की ओर से शनिवार को 4 घंटे का कट लगाने की सूचना दी है। इस दौरान विभाग की ओर से कहा गया है कि 12 इलाकों में बिजली का कट लगाया जाएगा। बिजली विभाग द्वारा कहा गया है कि अनुमंडल अबदपुरा के अंतर्गत मॉडल टाउन जालंधर के 11 केवी मॉडल हाउस, भार्गव कैंप, नकोदर रोड, राजपूत नगर, विश्कर्मा मंदिर एवं रविदास भवन फीडर जोकि 66 केवी चर्रा मंडी बिजली से चलते है।

    विभाग ने कहा कि रविदास महाराज के मेले के संबंध में फीडरों की जरूरी मरम्मत की जा रही है। इसके तहत शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बूटा मंडी, मॉडल हाउस, भार्गव कैंप, पिशोरी मोहल्ला, अबदपुरा, राजपूत नगर, संत नगर, अजीत नगर, लिंक कॉलोनी, लिंक रोड, लाजपत नगर और आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू ने किया हाईकोर्ट का रूख, दायर की याचिका, जाने मामला

    पंजाबः नवजोत सिद्धू ने किया हाईकोर्ट का रूख, दायर की याचिका, जाने मामला

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक 2016-17 के मामले में नवजोत सिद्धू ने इनकम असेसमेंट मामले को लेकर याचिका दायर की है। दरअशल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इनकम टैक्स द्वारा उनकी 2016-17 की आय की गलत असेसमेंट करने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

    उन्होंने इनकम टैक्स विभाग को इस ठीक करने की अपील की थी लेकिन इस रिवीजन को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से हाईकोर्ट का रुख किया है। सिद्धू ने हाईकोर्ट से डिपार्टमेंट के ऑडर को रद्द करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी और हाईकोर्ट ने डिपार्टमें से डिटेल भी मांगी है।

  • देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश, देखें वीडियो

    देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश, देखें वीडियो

    बददी/ सचिन बैसल: इनकम टैक्स के अधिकारियों की एक टीम बद्दी के काठा स्तिथ यूफ़्लेक्स पैकेजिंग कंपनी में पहुँची टीम के पहुँचते ही कंपनी मैनेजमेंट में अफ़रा तफ़री का माहोल हो गया। टीम ने अंदर बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक़ इनकम टैक्स की टीम कंपनी के दस्तावेज़ो को खंगाल रही है इनकम टैक्स की टीम के पास पुख़्ता सबूत है की देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी टैक्स चोरी कर रही है इसलिए यूफ़्लेक्स के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स द्वारा छापा मारी की का रही है आपको बता दें की यूफ़्लेक्स कंपनी पान मसाले के पैकेजिंग बनाती है ।

  • सरकारी बस में महिला ने कंडक्टर से की हाथापाई, देखें वीडियो

    सरकारी बस में महिला ने कंडक्टर से की हाथापाई, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एचआरटीसी बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बस में सवार महिला कंडक्टर के साथ बहस करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कंडक्टर पर अपने पैर से भी हमला कर रही है। कंडक्टर के बार-बार कहे जाने पर भी महिला लगातार हाथापाई करती हुई नजर आ रही है। 

    दरअसल यह बस ढली से खलीनी जा रही थी। टिकट काट रहे कंडक्टर ने महिला के बेटे का पास चेक किया। पास में कुछ स्पेलिंग न होने की वजह से पास चेक करने में समय लग रहा था। इस पर महिला ने कंडक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया और पूछा कि क्या वह अनपढ़ है और पढ़ने में इतनी देर क्यों लगा रहा है? जल्दी पास वापस कर दे। 

    इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। परिचालक का आरोप है कि महिला ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। इतना ही नहीं महिला बस की पिछली सीट से उठकर आगे आई और उस पर हमला करने लगी। वीडियो में महिला कंडक्टर के मोबाइल फोन पर भी हमला करती हुई नजर आ रही है और वीडियो बनाने से उसे रोक रही है। परिचालक ने मामले की शिकायत दी है।

  • चंडीगढ़ का टैगोर थिएटर 8 देशों की 20 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ का टैगोर थिएटर 8 देशों की 20 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़/ परवेश : सिखलेंस का वार्षिक चौथा संस्करण सिख कला और फिल्म महोत्सव, 2023, 25 फरवरी 2023 को टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में 8 देशों की 20 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा । पिनाका मीडिया वर्क्स द्वारा लाया गया, रोलिंग फ्रेम्स एंटरटेनमेंट को चंडीगढ़ प्रशासन  के सांस्कृतिक विभाग (यूटी), कैनेडा सरकार और यूनाइटेड सिख मिशन का समर्थन प्राप्त है।   विभिन्न देशों की फिल्मों में भारत, कैनेडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पाकिस्तान, मलावी और सिंगापुर शामिल हैं, दर्शाई जायेंगी । 

    इस कार्यक्रम में कैनेडा और यूके सरकार के राजनीतिज्ञों की उपस्थिति भी होगी। वे महोत्सव में अपना मुख्य भाषण देंगे। कैनेडा में रहने वाली लेखिका और क्यूरेटर करेन दोसांझ द हिडन हिस्ट्रीज, द सिख माइग्रेशन, पाथ टू कैनेडा के डॉक्यूमेंट्री और फिल्मांकन में अपने अनुभव साझा करेंगी।  दो वृत्तचित्रों “वन बीट” और “हिडन हिस्ट्रीज” द सिख माइग्रेशन पाथ टू कनाडा का वर्ल्ड प्रीमियर भी चंडीगढ़ में होगा।

    “वन बीट” शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा की कहानी है, जो अमेरिकी-सिख बहादुर सिंह द्वारा भारत के उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर भीरा में वंचितों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा सुविधाओं को सुनिश्चित करने के बड़े प्रयासों को प्रदर्शित करता है। हिडन हिस्टोरीज़  पहले दक्षिण एशियाई लोगों के ऐतिहासिक मील के पत्थर को प्रदर्शित करता है, जो 1900 के दशक की शुरुआत में भारत से कैनेडा चले गए थे। ओकरा किंग, चिल्ड्रन ऑफ पार्टिशन: एन ओरल हिस्ट्री ऑफ पोथोहारिस, टिल्ला जोगिया, कालसिंगाज़ और जित्त दे निशान और बदलाव आदि का प्रीमियर भी आयोजित किया जाएगा ।

    सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाला एक दिन का कार्यक्रम सिख विरासत और संस्कृति से संबंधित स्क्रीनिंग के साथ पैक किया जाएगा, सिख और पंजाबी डायस्पोरा से संबंधित सांस्कृतिक कहानियों पर विशेष ध्यान देने के साथ दुनिया भर से सिख-केंद्रित काम के लिए जागरूकता पैदा करेगा। 8 देशों में और उच्च-उत्साही परोपकारी कार्यके द्वारा  सिखलेन्स, अपने ‘डेस्टिनेशन’ एस’ और ‘प्रोजेक्ट एस’ योजनाओं के माध्यम से, सिख और गैर-सिख – दोनों फिल्म निर्माताओं के लिए वित्त पोषण और फिल्मांकन छात्रवृत्ति कार्यक्रम प्रदान करता है, जिनकी परियोजनाओं का उद्देश्य सिख इतिहास और विरासत के बारे में प्रेरक कहानियों को दुनिया की मुख्यधारा की बातचीत में लाना है।

    महोत्सव के प्रदर्शन खंड में शहीद बाबा दीप सिंह जी गतका अखाड़ा द्वारा गतका प्रस्तुति दी जाएगी। सिखलेन्स के संस्थापक बिकी सिंह ने कहा कि,” चंडीगढ़ में सिखलेन्स 2023 हमारा चौथा वार्षिक सिखलेंस: भारत में सिख कला और फिल्म महोत्सव होगा। हम दुनिया भर के सिखों की खूबसूरत संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करेंगे। हम आप सभी को 25 फरवरी को देखने के लिए उत्सुक हैं। पिछले साल से हमारे कार्यक्रमों का विस्तार हुआ है, और हम फिल्म छात्रवृत्ति का समर्थन करने के लिए प्रवासी भारतीयों के नए और उभरते कलाकारों के साथ जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।”

  • होशियारपुरः इलाके में हो रही चोरियों से तंग आकर लगाया धरना, देखें वीडियो 

     

    मंदिर में तलवारों सहित व्यक्ति हुआ दाखिल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल

  • पंजाबः बंदूके-तलवारे लेकर पहुंचे अमृतपाल सिंह समर्थक, तोड़े बैरिकेड, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पंजाबः बंदूके-तलवारे लेकर पहुंचे अमृतपाल सिंह समर्थक, तोड़े बैरिकेड, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी तूफान सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। हजारों की संख्या में आक्रोशित लोग बंदूक, तलवारें और लाठियां लेकर सड़क पर उतर आए हैं। वहीं अमृतपाल सिंह खुद भी अजनाला पहुंच गए है। जहां आकर अमृतपाल सिंह की एसएसपी सतिंदर सिंह से मीटिंग हुई। जिसके बाद पुलिस को तूफान सिंह को छोड़ने के लिए एक घंटे का टाइम दिया गया है। इस दौरान वह थाने के बाहर ही डटे हुए हैं। 

    अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और थाना अजनाला का घेराव कर लिया है। जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस और वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी सहित पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    अमृतपाल ने ही अपने समर्थकों से वीरवार सुबह 11 बजे अजनाला पहुंचने के लिए कहा था। इसके बाद यहां भीड़ इकट्‌ठा हो गई। माहौल की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस भी एक्टिव हो गई और अमृतपाल के पहुंचने से पहले ही उनके समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया। इससे माहौल गर्मा गया।

  • पुलिस ने इस गैंग के 2 गुर्गों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    पुलिस ने इस गैंग के 2 गुर्गों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : सरकार के आदेशों पर पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और उनके करीबियों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते आज चंडीगढ़ पुलिस ने लक्की पटियाल गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 

    ऑपरेशंस सेल ने अवैध हथियारों के साथ लकी पटियाल द्वारा चलाए जा रहे दविंदर बांबीहा ग्रुप के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। ट्राई सिटी में गैंगवार और फिरौती की कॉल को ध्यान में रखते हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसे संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और उनका पता लगाने के लिए विशेष निर्देश और निर्देश जारी किए हैं, निर्देशों पर काम करते हुए, ऑपरेशन सेल की टीमें समय-समय पर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाती हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय शिवम चौहान उर्फ ​​शिव पुत्र सुशील चौहान निवासी 3632 सेक्टर 69 मोहाली और 25 वर्षीय विकास मान ताऊ पुत्र मांगे राम निवासी ग्राम बल्ला तहसील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल सहित 07 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22.02.2023 को एएसआई सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और गश्त के दौरान जब वे सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37सी चंडीगढ़ पहुंचे तो एक गुप्त मुखबिर ने एएसआई सुरजीत सिंह से मुलाकात की और शिवम चौहान उर्फ ​​शिव और विकास मान के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताऊ जो लकी पटियाला गैंग के सदस्य हैं। उसके पास अत्याधुनिक हथियार हैं और वे बलजीत चौधरी को मारना चाहते हैं जो शिवम के पूर्व सहयोगी थे।

    लेकिन कुछ गलतफहमी के कारण दोस्त दुश्मन बन गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि आज दोनों सेक्टर-37 बाजार से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-65-ए3-0024 में आएंगे और बलजीत चौधरी को मारने के लिए मोहाली जाएंगे। इस सूचना पर एएसआई सुरजीत ने पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर 37-सी बाजार में नाका लगाया। जिसके बाद चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार सेक्टर 37-सी बाजार से नाके की ओर आती दिखाई दी। गुप्त सूचना के अनुसार कार को रोका गया तो अचानक कार चालक और उसके बगल में बैठे व्यक्ति भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • सेक्टर 34 में चला प्रशासन का पीला पंजा, देखें वीडियो

    सेक्टर 34 में चला प्रशासन का पीला पंजा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ / परवेश : चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में एनफोर्समेंट, पुलिस, एमओएच व लायंस कम्पनी के साथ मिल कर सभी अवैध कब्ज़े को हटवाया व एक अवैध बिल्डिंग को तोड़ा भी गया। पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ के सलाहकार धर्म पाल का शुक्रियादा व तारीफ़ करते हुए कहा कि उनकी वजह से उनके वार्ड में एडमिनिस्ट्रेशन के काम आसानी से हो रहे हैं। कुछ महीने पहले सलाहकार से मीटिंग के समय उन्होंने जो काम करवाने के मांग की थी अधिकतर वो कार्य पुरे हो चुके हैं।

    सेक्टर 34 में डिस्पेंसरी व सिटको होटल वापिस से शुरू हो गए हैं, सेक्टर 43 में अवैध मच्छी मार्केट को बंद करवा दिया गया है, सेक्टर 35 का कम्युनिटी सेंटर पूरा बन गया है, वार्ड के सरकारी स्कूलों में कई काम करवा दिये गये हैं साथ ही वार्ड नं. 23 के ही नहीं बल्कि पूरे चंडीगढ़ के साइकिल ट्रैक की रिकार्पेटिंग कर दी गई है । पार्षद प्रेमलता ने चीफ़ इंजीनियर सीबी ओहजा, एसडीओ मनिंदर व हार्टिकल्चर से नवराज  का धन्यवाद भी किया ।

  • कांग्रेस के दिग्गज नेता को पुलिस ने किया काबू, विरोध में प्रदर्शन जारी, देखें वीडियो

    कांग्रेस के दिग्गज नेता को पुलिस ने किया काबू, विरोध में प्रदर्शन जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस पकड़ कर ले गई है। इससे पहले मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया गया। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं। बताया जाता है कि यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 204 में हुई और विरोध में कांग्रेस के कई नेता विमान से नीचे उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया।.

    पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के बाद प्रशांत कुमार भुइयां, असम पुलिस के आईजीपी एलएंडओ ने बताया, “हमने दिल्ली पुलिस से उन्‍हें (पवन खेड़ा) गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद हम उन्‍हें असम लाएंगे। इससे पहले प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई।
    कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को रोकने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्‍पणी को लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने के आरोप में खेड़ा की गिरफ्तारी की मांग की थी।

    पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “एक तरफ केंद्र सरकार राज्य में हमको परेशान कर रही है कि हम ठीक से आयोजन न कर पाएं, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी की गई। 3 कार्यालय में कल फिर से छापेमारी की गई थी। दूसरी तरफ कांग्रेस के हमारे नेताओं को यहां आने से रोका जा रहा है। पवन खेड़ा को विमान से उतारा जाने का मतलब यह है कि भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई है।”

    एयरपोर्ट पर मौजूद पवन खेड़ा ने कहा, “मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया- आपसे डीसीपी मिलेंगे। मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।

    कांग्रेस का आरोप है कि पवन खेड़ा को बिना गिरफ्तारी वारंट के रोका गया। कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “यह एक घबराई हुई सरकार और उसकी मनमानी के अलावा कुछ नहीं है।” इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण, उन्‍हें विमान में सवार नहीं होने देने के निर्देश दिए गए थे।