Blog

  • जालंधरः Midwest Immigration का मालिक गिरफ़्तार, पत्नी फरार

    जालंधरः Midwest Immigration का मालिक गिरफ़्तार, पत्नी फरार

    जालंधर, ENS: थाना 4 की पुलिस ने बिना लाइसेंस की आड़ में ट्रेवल एजेंट का काम रहे मिडवेस्ट इमीग्रेशन के मालिक जीटीवी नगर निवासी इशप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है। हालांकि उसकी पत्नी ज्योति कपूर फरार चल रही है। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना 4 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जिमखाना क्लब के पास ज्योति और इशप्रीत सिंह बिना लाइसेंस मिडवेस्ट इमीग्रेशन का दफ़्तर चला रहे हैं। जहां उन्होंने अपनी टीम सहित रेड कर इशप्रीत सिंह को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी धारा 406, 420 और 13 PTPR के तहत दर्ज कर लिया है। उसकी पत्नी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • सती ने प्रवासी मजदूरों और बुजुर्गों के ठहरने की व्यवस्था भाजपा कार्यालय में करवाई

    सती ने प्रवासी मजदूरों और बुजुर्गों के ठहरने की व्यवस्था भाजपा कार्यालय में करवाई

    सतपाल सत्ती ने मानवता की मिसाल पेश की

    ऊना/सुशील पंडित :मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावितों को शरण देने के लिए भाजपा ने अपने जिला कार्यालय के कपाट खोल दिए। ऊना सदर के विधायक का सतपाल सिंह सत्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के दौरान जैसे ही भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचे तो वहां उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों को करीब 4 फुट पानी में देखा। इसके बाद उन्होंने फौरन भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करते हुए सड़क पर आ चुके सैकड़ों प्रवासी मजदूरों महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के ठहरने की व्यवस्था भाजपा कार्यालय में करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं भाजपा विधायक खुद प्रवासी महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को साथ लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बड़े हॉल में उन्हें ठहरने की व्यवस्था की। दरअसल पुराना होशियारपुर रोड स्थित प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियां जल भराव के चलते करीब 4 फुट पानी की चपेट में आ गई थी। इसके चलते उनका पूरा सामान बरसाती पानी में बर्बाद हो गया।
    इस परिस्थिति में प्रवासी मजदूरों की मदद को भाजपा विधायक ने हाथ बढ़ाते हुए न सिर्फ उन्हें भाजपा कार्यालय में आश्रय लिया अपितु उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने के भी निर्देश कार्यकर्ताओं को जारी किए। इतना ही नहीं विधायक सतपाल सत्ती ने समूचे विधानसभा क्षेत्र में घूम कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को तत्काल लोगों की मदद करने के लिए उचित दिशा निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर विधायक पार्षद ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा का समय है और ऐसे में सभी लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जलभराव की समस्या से जूझ रहे प्रवासी श्रमिकों के दर्जनों परिवार सड़क पर आ चुके हैं जिसके चलते उन्हें रात रुकने के लिए भी कोई आश्रय नहीं है। ऐसे में उन्होंने प्रवासी मजदूरों को भाजपा कार्यालय मे रुकने को कहा है। विधायक ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के घर काफी हद तक टूट चुके हैं जिसके चलते केवल एक रात नहीं अपितु उनके घरों की व्यवस्था होने तक उन्हें भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा। प्रवासी मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में कोई व्यक्ति, बच्चा, महिला, बीमार और बुजुर्ग किसी परेशानी में न आए इसके लिए भाजपा कार्यालय को पूरी तरह लोगों के लिए खोल दिया गया है।
  • उपमंडल बंगाणा में भारी बारिश में 2 करोड़ 84 लाख का नुक्सान 

    उपमंडल बंगाणा में भारी बारिश में 2 करोड़ 84 लाख का नुक्सान 

     विधायक पीड़ित परिवारों को देंगे आर्थिक सहायता;रोहित कँवर

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 24 घण्टे की मूसलाधार बारिश से 2 करोड़ 84 लाख का जनता का नुक्सान हुआ है। जिसमें अधिकतर रिहायशी मकानों के डंगे, रिहायशी मकान ,पशुशालाओं के नुक्सान का लोकनिर्माण विभाग की रिपोर्ट ने खुलासा किया है। तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील बंगाणा उप तहसील जोल ओर बीहडू की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर रिहायशी मकानों के साथ लगे सेफ्टी डंगे व  पशुशालाओं को नुकसान हुआ है।
     रोहित कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र   में हुई भारी बारिश के नुक्सान की रिपोर्ट  कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के साथ बैठकर चर्चा कर ली गई है। जिसमें सभी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र या फिर उपमंडल स्तर पर किसी प्रकार के जान माल नुक्सान की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि लोकनिवि के साथ मिलकर अधिकतर सड़कों में आवाजाही शुरू करवा दी है। हर जगह पर प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी मौके पर नुक्सान मुआयना किया है और नुक्सान की पूरी रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।
  • जालंधर :DC ने 50 गांवों को खाली करने के दिए आदेश

    जालंधर :DC ने 50 गांवों को खाली करने के दिए आदेश

    जालंधर ENS:  खऱाब मौसम के मद्देनजऱ डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने उप मंडल मैजिस्ट्रेट शाहकोट को एहतियात के तौर पर 50 निचले और बाढ़ संभावित गाँवों को खाली करवाने के लिए कहा है, जिससे यदि बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो इन गाँवों में रहने वाले लोगों को बचाया जा सके।

    डिप्टी कमिश्नर ने रविवार को संवेदनशील गाँवों का दौरा करते हुए लोगों के साथ बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को नदी के पानी के स्तर पर नजदीकी से नजऱ रखने के लिए ज़रूरी निर्देश भी जारी किये, जिससे ज़रुरी प्रबंध समय पर किये जा सकें। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले समय के दौरान बाढ़ अधीन आने वाले गाँवों में रहने वाली आबादी की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए एहतियात के तौर पर यह हुक्म जारी किये गए हैं। 
    उन्होंंने आगे बताया कि जालंधर जि़ला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सब डिविजऩ में इंचार्जों के तौर पर तैनात किया गया है, जिससे स्थिति पर करीबी नजऱ रखी जा सके। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) को शाहकोट ब्लॉक का इंचार्ज, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) को लोहियाँ ब्लॉक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) को फिल्लौर और सचिव जि़ला परिषद को महतपुर ब्लॉक का इंचार्ज लगाया गया है।

    इन अधिकारियों को समूची स्थिति की 24*7 निगरानी करने के लिए अपने-अपने ब्लॉकों में तैनात रहने के लिए कहा गया है। डिप्टी कमिश्नर द्वारा उप मंडल मैजिस्ट्रेट शाहकोट को इन गाँवों को जल्द से जल्द खाली करवाने के लिए कहा गया है। इन गाँवों में बूड़ेवाल, चक्क हाथीवाला, नरंगपुर, परजियां खुर्द, गेहलण, भदो, दानेवार, बाऊपुर, रामेताहरपुर, सांद, रामपुर, फखरूवाल, संडांवाल, फाजलवाल, साहलापुर, ऐदलपुर, बाजवा कलाँ, लंगेवाल शामिल हैं।
    इसके साथ ही भोएपुर, थंमूवाल, बाहमणियां, चक्क बाहमणियां, ताहरपुर, रामे, चक्क रामे, समैलपुर, फतेहपुर भगवां, चक्क गदईपुर, गट्टी पीर बख्श, रायपुर, जक्कोपुर कलाँ, गट्टी रायपुर, जानिया चाहल, जानिया, कोठा, चक्क बुडाला, मराजवाला, मुंडी कासू, मुंडी चोहलियां, मुंडी शैहरियां, गट्टा मुंडी कासू, पड़ाना, नसीरपुर, मंडाला, मुंडी कालू, कुतबीवाल, गिद्दड़पिंडी, यूसफ़पुर आलेवाल, यूसफ़पुर दारेवाल और चक्क यूसफ़पुर आलेवाल शामिल हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन द्वारा हरेक गाँव के लिए प्रमुख भी तैनात किये गए हैं, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को गाँव खाली करने की प्रक्रिया के दौरान किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए वचनबद्ध और लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पहले ही ज़रुरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर तैनात अधिकारियों को अपने-अपने स्टेशन न छोडऩे और अपने मोबाइल 24 घंटे चालू रखने के लिए कहा गया है, जिससे कोई असुखद स्थिति पैदा होने पर तालमेल के साथ प्रयास किये जा सकें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जि़ला प्रशासन द्वारा समूची स्थिति पर करीबी नजऱ रखी जा रही है और किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी से तरह तैयार है।

    उन्होंने फिल्लौर, नकोदर और शाहकोट के उप मंडल मैजिस्ट्रेट्स को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा, जिससे किसी भी तरह के हालात से प्रभावशाली ढंग से निपटा जा सके। श्री सारंगल ने कहा कि एस.डी.ऐम्ज़ द्वारा इन गाँवों से निकाले जाने वाले लोगों को ठहरने के लिए पहले ही सुरक्षित स्थानों की पहचान कर ली गई है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन सुरक्षित स्थानों पर पहले ही सभी ज़रुरी प्रबंध किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ विभाग को अपनी स्वास्थ्य टीमें तैयार रखने के लिए कहा गया है और पावरकॉम को ज़रूरत पडऩे पर प्रस्तावित राहत केन्द्रों में बिजली सप्लाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसी तरह गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है, जिससे ज़रूरत पडऩे पर उनको शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के दौरान लोगों को मदद प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रशासन द्वारा यदि बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो लोगों को इसके कहर से बचाने के लिए सभी तैयारियाँ और एहतियाती प्रबंध मुकम्मल किये जा चुके हैं।

  • सीएम का बड़ा फैसला: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

    सीएम का बड़ा फैसला: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

    नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, तो कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। इन सबके बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश ने पिछले 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां बारिश इस कदर हो रही है कि लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई जगह जलभराव हो गया है। जलभराव की समस्या से लोगों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चूका है। आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 1 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 203.18 मीटर था। जबकि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है।मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।
    वहीं एनसीआर में भी तेज बारिश का माहौल है। आसमान में घने बादल हैं। कल दिल्ली में दिन भर हुई मूसलाधार बारिश हुई। बता दें कि दिल्ली में 40 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई है। 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड से कई हाईवे और मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी हवा व पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव क कारण दिल्ली में मूसलधार वर्षा हो रही है। बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि रविवार की बारिश को देखते हुए सभी अफसरों की छुट्टी कैंसल कर दी गई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, मॉनसून सीजन की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा।
    आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसल कर दी गई है। दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्याग्रस्त इलाके का निरीक्षण करेंगे। जुलाई के महीने में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का 41 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। दिल्ली में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। बता दे कि, बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि कई सांसदों के बंगलों में भी जलभराव हो गया है। बता दें कि, ऐहतियातन मिंटो ब्रिज को बंद कर दिया गया है ब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इमरजेंसी की स्थिति के लिए ब्रिज के पास एंबुलेंस भी खड़ी करदी गई है।

  • 10 व 11 जुलाई को जिला में बंद रहेंगे समस्त शिक्षण संस्थान, आईटीआई, कॉलेज, प्रशिक्षण केन्द्र व आंगनवाड़ी – डीसी

    10 व 11 जुलाई को जिला में बंद रहेंगे समस्त शिक्षण संस्थान, आईटीआई, कॉलेज, प्रशिक्षण केन्द्र व आंगनवाड़ी – डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित :उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 10 तथा 11 जुलाई को जिला के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र तथा आंगनवाड़ियां बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34(एम) के तहत इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग, शिमला द्वारा 9 व 10 जुलाई को भारी बारिश को लेकर रैड अलर्ट जारी किया गया था। पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के चलते 9 जुलाई को जिला ऊना के कई स्थानों में सड़कों के अवरूद्ध होने के अलावा बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुई हैं। इसी के चलते स्कूली बच्चों, प्र्रशिक्षुओं और स्टाफ की सुरक्षा के मध्यनजर समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र तथा आंगनवाड़ियां को 10 व 11 जलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
  •  हिमाचल एक्सप्रेस व वंदे भारत सहित 8 ट्रेनें दो दिन से प्रभावित

     हिमाचल एक्सप्रेस व वंदे भारत सहित 8 ट्रेनें दो दिन से प्रभावित

    ऊना /सुशील पंडित: देश में हो रही भारी बारिश व खराब मौसम का असर रेलवे लाइनों पर भी देखने को मिलने लगा है। दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत व हिमाचल एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें दो दिन से प्रभावित हैं।वहीं पुरानी दिल्ली से रात को ऊना पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन भी शनिवार रात नहीं पहुंची। आनंदपुर साहिब व नंगल सहित अन्य जगहों में रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग ने सभी ट्रेनों को रद्द किया हैं।3
      रेल विभाग ऊना के अधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि बारिश के चलते लगातार दूसरे दिन भी रेल सेवा प्रभावित हुई हैं।साबरमती, दिल्ली, सहारनपुर व अंबाला से ऊना को आने वाली अधिकतर ट्रेनें चंडीगढ़ से चलाई जा रही है।उन्होंने बताया कि ऊना रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन आने व जाने वाली आठ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा हैं।
  • मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ा मडांवाला का पुल

    मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ा मडांवाला का पुल

    पिंजोर बददी का नेशनल हाइवे हुआ बंद

    उद्योपतियों की बड़ी मुश्किलें

    बद्दी/सचिन बैंसल:पिंजौर बद्दी राष्ट्रीय मार्ग पर मंड़ावाला के समीप पुल बहने से बंद हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का संपर्क पंचकूला से कट गया है। अब वाया सिसमा या वाया ढेरोंवाल हो कर बद्दी बरोटीवाला पहुंचना पड़ेगा। मार्ग बंद होने से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है। इससे यह औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित होगा। दिल्ली, जयपुर, यूपी, मुंबई, चेन्नई और लखनऊ की ओर से वाहन इस मार्ग का प्रयोग करते थे। अब वाहन चालकों को 100 किमी अतिरिक्त घूम क र वाया रोपढ़ आना पड़ेगा। चंडीगढ़ से एक मार्ग सिसमा से भी बद्दी पहुंचता है लेकिन इस मार्ग पर चढ़ाई अधिक होने से  बड़े ट्रक इस मार्ग पर नहीं आएंगे।दोपहर बाद  2 बजे मंड़ावाला पुल का  एक पीलर अचानक खिसका और देखते ही देखते पुल का हिस्सा बह गया। गनीमत यह रही कि मंड़ावाला पुलिस ने पानी को देखते हुए एक घंटा पहले ही पुल पर वाहनों की आवाजही को रोक दिया था। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि बद्दी की ओर से आए वाहनों को वाया सिसमा चंडीगढ़ की ओर भेज दिया वहीं पिंजौर से आए वाहनों को वाया नानकपुर हो कर बद्दी आने को कहा गया है।बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि पुल टूटने से औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित होगा। उद्योगपति अपना तैयार माल और कच्चा माल इसी मार्ग से लेते थे। बद्दी से तैयार माल अब वाया ढेरोंवाला व भरतगढ़ होकर दिल्ली व अन्य स्थानों के रवाना होगा।  उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी।
  • स्वां नदी के घालूवाल पुल को खतरे में देखते हुए ऊना होशियारपुर रोड बंद

    स्वां नदी के घालूवाल पुल को खतरे में देखते हुए ऊना होशियारपुर रोड बंद

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते सोमभद्रा नदी पर घालूवाल पुल को खतरे में देखते हुए ऊना से होशियारपुर रोड को बंद कर दिया है। उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एसएचओ मनोज बलिया ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को एहतियातन इस सड़क मार्ग को बंद करने के निर्देश जारी किए, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए ऊना होशियारपुर रोड को बंद कर दिया।पहले पुराना होशियारपुर रोड पर ट्रैफिक बंद किया गया लेकिन पानी का वहाव तेज होने के चलते धीरे-धीरे पुल भी खतरे में आ गया, और होशियारपुर मुख्य मार्ग को भी अब पूरी तरह से बंद किया गया है। 
     सोमभद्रा नदी का रौद्र रूप देखने के लिए काफी लोग पुल पर तमाशा देखने पहुंचे थे जिन्हे पुलिस कर्मचारियों ने मौके से हटाकर पुल को खाली करवाया।
    पुलिस अधिकारियों ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद किया। एसपी ऊना ने बताया कि सोमभद्रा नदी में जलस्तर के बढ़ जाने और भूस्खलन होने के चलते पुल खतरे में आ चुका है। ऐसे में इस पुल के ऊपर से गाड़ियों की आवाजाही सुरक्षित नहीं है। वाहन चालकों को कस्बा झलेड़ा से विकल्पिक मार्गो से निकलने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के मध्य नजर जिला मुख्यालय के कचहरी चौक और झलेडा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात करते हुए यातायात को घालुवाल पुल की तरफ जाने से रोका जा रहा है।वहीं दूसरी तरफ डेरा बाबा रूद्रानंद से बडसाला, बदोली,डठवाडा को जोड़ने वाले पुल के पिल्लर पानी के तेज बहाव से खिसक गए और उन पिल्लरों में गैप आने की वजह से पल पर आवाजाही बंद कर दी गई। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल को असुरक्षित घोषित करते हुए दोनों ओर से बंद कर दिया। जिसमें लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वैकल्पिक मार्गो से आवाजाही की जा रही है।
  • ਪੰਜਾਬ: ਮਕਾਨ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿਗਣ ਤੇ ਘਰ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਹੋਇਆ ਖ਼ਤਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਮਕਾਨ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿਗਣ ਤੇ ਘਰ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਹੋਇਆ ਖ਼ਤਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਦਵਾਰੇ ਆਣਾ ਰੋਡ ਦੀ ਗਾਂਧੀ ਬਸਤੀ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਸੁਖਮੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਪੁੱਤਰ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਮੁਸੀਬਤ ਦੀ ਬਣ ਗਈ ਜਦੋਂ ਪੈਂਦੇ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਵਿੱਚ ਘਰ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿਗ ਗਈ ਅਤੇ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਘਰ ਵਿਚ ਪਿਆ ਸਾਰਾ ਸਾਮਾਨ ਟੁੱਟ ਭੱਜ ਗਿਆ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਲਖਬੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ ਮੇਹਨਤ ਮਜਦੂਰੀ ਕਰ ਕੁ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਕਰਦੀ ਹਾਂ  ਮੇਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹੈ। ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਜੀ।
    ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇ ਜਦੋ ਘਰ ਆਇਆ ਤਾਂ ਇਕ ਦਮ ਅਵਾਜ ਆਈ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਆ ਛੱਤ ਡਿਗੀ ਪਈ ਸੀ ਮੈਂ ਇਨ੍ਹਾ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਅਸ਼ੀ ਗਰੀਬ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹੈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਾਡੀ ਬਾਹ ਫੜਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ।