Blog

  • America में भारतीय नौजवान की गोली मारकर हत्या, Pizza Delivery के बहाने दिया वारदात को अंजाम

    America में भारतीय नौजवान की गोली मारकर हत्या, Pizza Delivery के बहाने दिया वारदात को अंजाम

    फिलाडेल्फियाः अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय भारतीय युवक अंशुल कुंचा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई, जब वह पिज्जा डिलीवर करने पहुंचा था। अंशुल मूल रूप से एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन अतिरिक्त कमाई के लिए वह वीकेंड पर पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था।

    जानकारी मुताबिक, शनिवार की रात अंशुल को एक सुनसान इलाके से पिज्जा डिलीवरी का ऑर्डर मिला। जब वह बताए गए पते पर पहुंचा, तो वहां कोई नहीं था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और उसके सिर में कई गोलियां मारकर फरार हो गए। अंशुल की बहन तन्वी ने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि उनके भाई को जान से मारने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत बिछाया गया एक जाल था।

    अंशुल के परिवार के मुताबिक, घटनास्थल पर उसके साथ कोई लूटपाट नहीं की गई, जिससे हत्या के इरादे पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के वक्त इलाके में पीठ पर बैग टांगे हुए 2 नकाबपोश बंदूकधारी देखे गए थे। हालांकि, अंशुल के साथ पहले भी अमेरिका में लूटपाट की घटना हो चुकी थी, जिसमें उसकी चेन, फोन और नकदी छीन ली गई थी, लेकिन तब उस पर जानलेवा हमला नहीं हुआ था।

    इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि अंशुल के शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि वे समय पर उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

  • Movie देखकर परिवार के साथ घर लौट रहे युवक ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Movie देखकर परिवार के साथ घर लौट रहे युवक ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देर रात पुलिस चेकिंग दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पुलिस पर उन्हें परेशान करने और नाजायज मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इस दौरान युवक ने घटना का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    जानकारी मुताबिक, 4-5 मई की मध्यरात्रि अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजगहन-पोटियाडीह बाईपास पर पुलिस ने रूटीन चेकिंग पॉइंट लगाया था। इसी दौरान धमतरी की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, जिस पर एक युवक, उसकी पत्नी और बच्चा सवार थे। पुलिस के मुताबिक, बाइक की सामने की नंबर प्लेट टूटी हुई थी और इतनी रात को परिवार का घूमना संदिग्ध लग रहा था। जब पुलिस ने पहचान पत्र और गाड़ी के दस्तावेज मांगे, तो सामान्य पूछताछ देखते ही देखते विवाद में बदल गई। पीड़ित युवक का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ देर रात का फिल्म शो देखकर आमडी स्थित अपने घर लौट रहा था। उसका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उसने अपने बचाव और पुलिस के व्यवहार को रिकॉर्ड करने के लिए मोबाइल निकाल लिया। युवक का आरोप है कि वीडियो बनता देख अर्जुनी थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू भड़क गए और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वीडियो में भी पुलिस और युवक के बीच विवाद होता दिख रहा है जिसमें पुलिस कर्मी देखते ही देखते तैश में आकर युवक को पीटता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया, आक्रामक हो गया और तेज आवाज में बात करते हुए पुलिस को उकसाने लगा। इस पूरे विवाद पर धमतरी के नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने बताया कि रात के समय संवेदनशील इलाके में चेकिंग चल रही थी। बाइक सवार के पास मौके पर जरूरी कागजात नहीं थे। सीएसपी के मुताबिक, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन दुर्ग जिले का है और युवक के पास मौजूद पहचान पत्र व गाड़ी के आरसी बुक में दर्ज नामों में अंतर पाया गया है। इसके अलावा, वह स्थानीय पार्षद के घर के पास किराये पर रहता है, लेकिन मकान मालिक ने उसकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई थी। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मकान मालिक को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।  
  • 2 हिस्ट्रीशीटर Jammu-Kashmir से गिरफ्तार, विदेशी बेरेटा पिस्टल और कारतूस बरामद

    2 हिस्ट्रीशीटर Jammu-Kashmir से गिरफ्तार, विदेशी बेरेटा पिस्टल और कारतूस बरामद

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। फिरोजपुर के मक्खू इलाके में हुए मशहूर कारोबारी गुरचरण सिंह गाबा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने 2 मुख्य शूटरों को दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक बेहद खुफिया और जॉइंट ऑपरेशन के दौरान जेएंडके से की गई है। इस बड़ी सफलता की जानकारी खुद पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर साझा की है।

    DGP पंजाब की जानकारी मुताबिक, मक्खू (फिरोजपुर) के गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के बाद से ही AGTF की टीमें शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर पंजाब से भागकर जम्मू-कश्मीर में छिपे हुए हैं। इसके बाद AGTF ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक जाल बिछाया और आरोपियों को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों शूटर मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

    गिरफ्तारी के वक्त जब पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से एक विदेशी बेरेटा 30 बोर की पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस 30 बोर बरामद किए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन्हें यह अत्याधुनिक विदेशी हथियार किसने मुहैया करवाए थे।

    वहीं शुरुआती पूछताछ और जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी मामूली अपराधी नहीं, बल्कि पेशेवर हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान और अन्य राज्यों में रंगदारी , लूटपाट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनकी हरकतों से तंग आकर राजस्थान पुलिस ने इन पर 10,000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने इस मामले में थाना मक्खू में नए सिरे से FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीपी पंजाब ने साफ किया है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन था और इसके तार किस बड़े गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े हैं।

  • पाकिस्तान के गृहमंत्री पहुंचे Tehran, Shehbaaz Munir ने भेजा खास संदेश, ईरान लगातार दाग रहा मिसाईलें

    पाकिस्तान के गृहमंत्री पहुंचे Tehran, Shehbaaz Munir ने भेजा खास संदेश, ईरान लगातार दाग रहा मिसाईलें

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी एक बार फिर तेहरान की यात्रा पर पहुंच चुके हैं। नकवी पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ का संदेश पहुंचाने के लिए ईरान पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप में से एक माने जाने वाले नकवी की ये ईरान की तीसरी यात्रा है जबसे ईरान अमेरिका जंग शुरु हुई है। ईरान की न्यूज एजेंसी ने बताया कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोजत्वा खामेनेई को एक विशेष पत्र सौंपने के लिए तेहरान पहुंच गए हैं। नकवी ने कहा कि – मैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोज्तबा खामेनेई के लिए विशेष पत्र लेकर ईरान आया हूं। खबरों के अनुसार, इस दौरान मोहसिन नकवी की ईरान की लीडरशिप के साथ मीटिंग भी होनी है। मोहसिन नकवी का ये ईरान दौरा ऐसे समय में भी हो रहा है। जब अमेरिका और मुस्लिम देश के बीच बातचीत नाजुक मोड़ पर है। ट्रंप लगातार ईरान की लीडरशिप को धमकी दे रहे हैं। साथ ही इनरिच्ड यूरेनियम को ईरान से बाहर निकालने की शर्त रख चुके हैं। इसके अलावा अमेरिका के अंदर ही पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका की लीडरशिप के संपर्क में बना हुआ है। आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ लगातार डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो और जेडी वेंस के साथ संपर्क में है। इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अराघची से भी लगाचार बातचीत हो रही है। पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका की लीडरशिप के संपर्क में बना हुआ है। आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ लगातार डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो और जेडी वेंस के साथ संपर्क में हैं। इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अराघची से भी लगातार बातचीत हो रही है लेकिन अब तक इस पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। ऐसे में पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने में फेल होता हुआ है।

    ईरान लगातार दाग रहा खाड़ी देशों पर मिसाइलें

    मोहसिन नकवी ऐसे समय में तेहरान पहुंचे हैं जब ईरान लगातार यूएई, कतर, बहरीन जैसे देशों पर मिसाइलें दाग रहा है। होर्मुज स्ट्रेट अभी भी पूरी तरह बंद है जिसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है हालांकि राहत की बात ये है कि अस्थायी रुप से हुआ आठ अप्रैल का संघर्षविराम नाजुक ही सही लेकिन लागू है।  
  • Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें List

    Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें List

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी आदेशों के तहत विभिन्न विभागों में नए प्रभार सौंपे गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

    IAS मनवेश सिंह सिद्धू को प्रशासनिक सचिव, कृषि और ग्रामीण विकास विभाग, सचिव, कृषि और ग्रामीण विकास विभाग, कमिश्नर, रूपनगर डिवीजन और प्रबंध निदेशक, पंजाब कृषि विकास बोर्ड का चार्ज दिया गया है। वहीं IAS गिरीश दयालन को रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, पंजाब से हटाकर Special Secretary, Jails का कार्यभार सौंपा गया है। IAS संयम अग्रवाल को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, पंजाब, नोडल अधिकारी, नशा-विरोधी अभियान, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, पंजाब और साथ ही प्रबंध निदेशक, द पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का कार्यभार सौंपा गया है।

    IAS विशेष सारंगल को स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव, राजस्व निदेशक, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी के मुख्य राजस्व अधिकारी, पंजाब सरकार ई-सर्विसेज सोसाइटी के राजस्व निदेशक और MARKFED के अतिरिक्त प्रभार वाले प्रबंध निदेशक का चार्ज सौंपा है। IAS साक्षी साहनी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन, पंजाब के मिशन डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार, पंजाब शहरी विकास योजना और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का चार्ज सौंपा है। IAS प्रीति यादव को Special Secretary, Employment Generation, Skill Development & Training और अतिरिक्त कार्यभार Special Secretary, Expenditure वित्त विभाग सौंपा गया है।

  • Engineer के Locker से मिली 2 करोड़ की नकदी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी विजिलेंस, देखें वीडियो

    Engineer के Locker से मिली 2 करोड़ की नकदी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी विजिलेंस, देखें वीडियो

    घर से भी गहने और कई संपत्तियों के कागजात बरामद

    भुवनेश्वरः असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बेहरा कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में पदस्थ हैं। उनका 1999 में जूनियर इंजीनियर के पद पर अपॉइंटमेंट हुआ था। तब सैलरी 6 हजार रुपए थी। ओडिशा विजिलेंस को बेहरा के पास आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) के सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले के कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लॉट, सोने के गहने और बैंक लॉकरों से करीब 2.4 करोड़ कैश बरामद किए गए हैं। सभी संपत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आय से अधिक संपत्ति की कार्रवाइयों में एक माना जा रहा है।
    भुवनेश्वर के 4 इलाकों के अलावा जाजपुर जिले के धर्मशाला स्थित पैतृक घर, रिश्तेदारों के आवास, सरकारी क्वार्टर और ऑफिस में भी तलाशी ली गई। कार्रवाई में 2 एडिशनल SP, 5 DSP, 6 इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में अन्य अधिकारियों को लगाया गया। जांच में अब तक पांच बड़ी इमारतों का पता चला है। इनमें भुवनेश्वर स्थित नीलाद्री विहार में लगभग 10,500 वर्गफुट क्षेत्रफल वाली चार मंजिला इमारत सबसे बड़ी है। इसके अलावा सैलश्री विहार में तीन मंजिला भवन, पटिया में दो मंजिला मकान, चंद्रशेखरपुर में दो मंजिला मकान है। जाजपुर जिले के धर्मशाला में पैतृक जमीन पर भी दो मंजिला इमारत बनी है। विजिलेंस को बेहरा और उनके परिवार के नाम पर 13 प्लॉट भी मिले हैं। इनमें 7 प्लॉट भुवनेश्वर, 5 जाजपुर जिले के धर्मशाला और एक बारिपदा में स्थित है। भुवनेश्वर में और भी जमीन होने की जानकारी सामने आई है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने अलग-अलग ठिकानों से सिर्फ 2.66 लाख कैश नकद बरामद किए। हालांकि जांचकर्ताओं को पता चला कि बेहरा की पत्नी के नाम पर भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर स्थित एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में दो लॉकर हैं। लॉकर खोले जाने पर करीब 2 करोड़ कैश मिले। नोटों की गिनती बैंक की मशीनों से कराई जा रही है। इसके अलावा सोने के गहनों का वजन और कीमत का आकलन किया जा रहा है। विजिलेंस टीम बैंक खातों और अन्य इन्वेस्टमेंट की भी जांच कर रही है।  
  • आखिर किस दिन मनाई जाएगी Nirjala Ekadashi, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

    आखिर किस दिन मनाई जाएगी Nirjala Ekadashi, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

    धर्म: हिंदू धर्म में सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी का सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इसे साल की सबसे बड़ी एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो श्रद्धालु अन्न, जल ग्रहण किए बिना व्रत रखते हैं। श्री हरि उनके सारे दुख हर लेते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों के समान पुण्य मिलता है। हिंदू पंचागों के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जून को रात 08:09 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 25 जून को रात 9:14 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून दिन गुरुवार को रखा जाएगा। निर्जला एकादशी का साल की सबसे कठिन और श्रेष्ठ एकादशी माना गया है। इस दिन व्रती पूरे दिन अन्न और जल का त्याग कर भगवान विष्णु की अराधना करते हैं। मान्यता है कि इस व्रत से दुख-दरिद्रता और नेगेटिव ऊर्जा का नाश होता है। इसके अलावा सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    पूजा की विधि

    निर्जला एकादशी के दिन सुबह उठकर व्रत-पूजा का संकल्प लें। इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े धारण करके एक चौकी पर पीले रंग का कपड़े बिछाकर उस पर विष्णु और लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित करें और दोनों की संयुक्त पूजा करें। भगवान दो धूप, दीप, फल और पीले रंग की मिठाई या पकवान का भोग लगाएं। भगवान को खीर में तुलसी दल डालकर भी भोग लगाया जा सकता है। इसके बाद वहीं बैठकर विष्णु जी के मंत्रों को जाप करें। मां लक्ष्मी और विष्णु जी की आरती उतारें। इसके बाद मनोकामना कहें।

    पारण का समय

    एकादशी का व्रत पारण द्वादशी तिथि में करना जरुरी माना गया है। साल 2026 में निर्जला एकादशी व्रत का पारण 26 जून दिन शुक्रवार को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 5:41 बजे से लेकर सुबह 8:25 बजे तक रहेगा।
  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे हरियाणा के CM Nayab Saini, कीर्तन दरबार में लगाई हाजिरी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे हरियाणा के CM Nayab Saini, कीर्तन दरबार में लगाई हाजिरी, देखें वीडियो

    कांग्रेस पार्टी पर जमकर साधे निशाने

    लुधियानाः आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लुधियाना के अमरपुरा चौक स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक आयोजित श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगाए गए 9वें महान कीर्तन दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सैनी ने संगत के साथ गुरबाणी का श्रवण किया और समाज की खुशहाली, शांति एवं तरक्की की कामना की। कीर्तन दरबार में पहुंचने पर गुरु अमरदास सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु अमरदास जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और समानता का संदेश देती हैं। गुरु साहिब द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी समाज को एकजुट रखने और मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के नजदीक जो जमीन लेने की योजना गुरदीप सिंह व अन्य बना रहे है उसमें 5 लाख रुपए सहयोग राशि देंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडियो को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म होने की कगार पर है और इसी वजह से उसकी बार-बार की गलतियां सामने आ रही हैं। पूरे देश में जहां भी चुनाव होता है कांग्रेस को सीटें गिनने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है कि उनकी सीटें कहां से आएगी और कहां से नहीं। कांग्रेस ने देश को पीछे करने का काम किया है। पंजाब में भी जब कांग्रेस की सरकार थी, उन्होंने युवाओं को बेरोजगार रखने और नशा बढ़ाने का काम किया था। उन्होंने युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाया और अपने देश की तरक्की को रोका है। उन्होंने कहा कि भाजपा मिलकर पंजाब में सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को उच्चा उठाएगी।
  • Gen-Z खुद बदल रहे हैं अपने घूमने का तरीका, लंबी छुट्टियों की जगह प्लान करेंगे Short Trip

    Gen-Z खुद बदल रहे हैं अपने घूमने का तरीका, लंबी छुट्टियों की जगह प्लान करेंगे Short Trip

    लाइफस्टाइल: यदि आप सोचते हैं कि आजकल के युवा घूमने-फिरने में कंजूस हो गए हैं तो शायद आप गलत हैं। वो घूम रहे हैं बस सिर्फ तरीका बदल गया है। अभी हाल ही में Airbnb ने एक नई रिपोर्ट जारी की है जिसका नाम है Never the Same: The New Rules of Gen-Z Travel in India. इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के Gen-Z यानी तकरीबन 18 से 27 साल के युवा अब साल में एक लॉन्ग ट्रिप लगाने की जगह तीन-तीन शॉर्ट ट्रिप्स करना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 में से सात Gen-Z युवा यही पसंद करते हैं। 87 फीसदी युवाओं की पसंदीदा यात्रा एक हफ्ते से भी कम की होती है। इसका मतलब यह है कि लंबे टूर पैकेज का जमाना जाता दिख रहा है। दिलचस्प बात यह है कि युवा बुकिंग भी बहुत पहले से नहीं करते हैं। 66 फीसदी युवा यात्रा से बस कुछ दिन या कुछ हफ्ते पहले ही टिकट और जगह बुक करते हैं।

    सिर्फ घूमने के लिए ट्रैवल नहीं कर रहे युवा

    गौर करने वाली बात यह है कि जेन-जी का यह यात्रा सिर्फ घूमने के लिए नहीं होती है। रिपोर्ट कहती हैं कि 87 फीसदी युवाओं को लगता है कि वो जैसे घूमते हैं। वह उनकी पहचान की दर्शाता है। ऐसे में 95 फीसदी युवा चाहते हैं कि उनकी यात्रा बाकी सबसे अलग हो और उनकी जापानी हो। इसके अलावा 90 फीसदी ऐसे जगहें ढूंढते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल में हुई है। इंस्टाग्राम पर जिस जगह की पोस्ट ज्यादा ढूंढते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल न हुई हो। इंस्टाग्राम पर जिस जगह की पोस्ट ज्यादा वायरल हो रही है वहां जेन-जी जाना पसंद नहीं करते हैं। यूथ अब होटल की जगह घर जैसी जगह पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। 63 फीसदी ने कहा कि उन्होंने कोई जगह इसलिए चुनी क्योंकि वहां रहने की व्यवस्था उन्हें अच्छी लगी। उससे न कि सिर्फ उस शहर या जगह की वजह से। जब वह दोस्तों के साथ जाते हैं तो आधे से ज्यादा युवा अलग-अलग होटल कमरों की बजाय एक ही घर में साथ रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा यात्रा में पार्टनर की भी अहमियत है। चार में से तीन Gen-Z युवाओं के लिए यह ज्यादा जरूरी है कि वे किसके साथ जा रहे हैं।

    हर यात्रा से पता चलता है सोचने का तरीका

    Airbnb के भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत बजाज ने कहा कि Gen-Z के लिए यात्रा जीवन के सबसे निजी फैसलों में से एक बन गई है. वे कहां जाते हैं, किसके साथ जाते हैं और कहां ठहरते हैं, इन सब चीजों से वे खुद को जाहिर करते हैं. Airbnb के आंकड़ों में भी यह बदलाव साफ दिखता है. गर्मियों में भारतीय Gen-Z की सर्च 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है. दो से छह रातों की छोटी यात्राओं की घरेलू बुकिंग में करीब 80 फीसदी की बढ़त हुई है. दोस्तों के साथ ग्रुप ट्रिप में भी 55 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.      
  • गर्मियों में भी जरूरी है धूप की रोशनी, नहीं तो हो सकती है हड्डियों में कमजोरी!

    गर्मियों में भी जरूरी है धूप की रोशनी, नहीं तो हो सकती है हड्डियों में कमजोरी!

    सेहतः हर तरह की आराम भरी सहूलतें मिलने के चलते आजकल कई लोग नाजुक हो गए हैं। गर्मियों में लोग धूप में बिल्कुल भी नहीं उठते हैं। जहां पहले लोग सुबह उठते ही सूर्य के दर्शन कर कुछ देर धूप में बैठते थे। वहीं, आजकल लोगों के सुबह का टाइम ज्यादातर मोबाइल चलाने, ऑफिस जाने की तैयारी और अन्य कामों में चला जाता है। लेकिन, लंबे समय तक सूर्य की रोशनी या धूप से दूरी बनाने के कारण आपके शरीर की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सूर्य की रोशनी हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक विटामिन को बनाने में मदद करती है। यदि आपको लंबे समय तक विटामिन डी की कमी हो तो ऐसे में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे जोड़ों में दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस या अर्थराइटिस आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। रिपोर्ट के अनुसार सूरज की रोशनी से शरीर को विटामिन डी मिलता है। जब आपकी त्वचा पर सूर्य की रोशनी पड़ती है, तो इससे शरीर के अंदर विटामिन डी बनना शुरू हो जाता है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है। यही वजह है कि हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाएं रखने के लिए विटामिन डी की मुख्य भूमिका मानी जाती है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो ऐसे में कैल्शियम सही तरह से अवशोषित नहीं हो पाता है, जिससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। विटामिन डी की कमी से व्यक्ति को हड्डियों में दर्द और कमजोरी हो सकती है। जो आगे चलकर अन्य समस्या का कारण बन सकती है। उम्र के साथ शरीर में विटामिन डी की कमी के चलते खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। विटामिन डी की कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है और इसकी वजह से चोट लगने और गिरने का जोखिम बढ़ जाता है। एनसीबीआई के अनुसार सूर्य की रोशनी में बैठने से हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए आप सुबह व शाम के समय की धूप में बैठ सकते हैं। अध्ययन के अनुसार मिडिल ईस्ट और अफ्रिकाई देशों में गर्मियों में सुबह 10 से 12 के समय को डी3 के लिए बेहतर माना जाता है। दिन के समय सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य की रोशनी में आप मात्र 15 से 20 मिनट तक बैठ सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों में विटामिन डी की कमी होने का जोखिम सबसे अधिक होता है। इससे बचने के लिए आप सुबह व शाम के समय वॉक पर जाएं। अपनी जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डिस्कलेमरः यह एक सामान्य जानकारी है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें।