Blog

  • Suryakumar Yadav का टीम इंडिया से बाहर होने पर पहला रिएक्शन आया सामने, Story Share कर लिखी ये बात

    Suryakumar Yadav का टीम इंडिया से बाहर होने पर पहला रिएक्शन आया सामने, Story Share कर लिखी ये बात

    Suryakumar Yadav News: BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें श्रेयस अय्यर नए कप्तान बनाये गये हैं व वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। लेकिन Suryakumar Yadav को अगली सीरीज से कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाए जाने के साथ उन्हें टीम इंडिया से भी ड्रॉप कर दिया जाएगा। वहीं, बीसीसीआई के इस फैसले ने सभी खेल प्रेमियो को चौंका दिया है। BCCI के इस फैसले के बाद अपना पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया है जिसमें सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने स्क्वाड की फोटो के साथ काफी छोटा कैप्शन डाला और उसमें लिखा कि इस टैलेंटेड ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं। इस पोस्ट के साथ सूर्या ने इमोजी के रूप में भारतीय झंडा भी लगाया है।

    श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में कोई मुकाबला नहीं खेला
    श्रेयस अय्यर जिन्होंने पिछले लगभग तीन साल से टी20 इंटरनेशनल में कोई मुकाबला नहीं खेला है उनको इस फॉर्मेट में नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं Suryakumar Yadav जिनका बतौर कप्तान काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला था। Suryakumar Yadav ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में नियमित कप्तान के रूप में जिम्मेदारी को संभाला था, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने एक भी द्विपक्षीय सीरीज में जहां हार का सामना नहीं किया। इसके अलावा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को भी अपने नाम करने में भारतीय टीम कामयाब रही थी।

    स्क्वाड से ड्रॉप होने की ये हो सकती है वजह
    हालांकि Suryakumar Yadav का पिछले कुछ सालों में बल्ले से फॉर्म काफी खराब देखने को मिल रहा था, जिसके चलते उनकी जगह लगातार सवालों के घेरे में थी और आईपीएल 2026 में भी वह कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में उनको स्क्वाड से ड्रॉप किए जाने का बड़ा कारण खराब फॉर्म माना जा रहा है।

     

  • America से हुई जंग में जीत गया Iran, 47 साल में पहली बार बदला इस वजह से इतिहास

    America से हुई जंग में जीत गया Iran, 47 साल में पहली बार बदला इस वजह से इतिहास

    नई दिल्ली: ईरान के सीनियर अधिकारों ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ हाल की लड़ाई को अपने 47 साल के इतिहास में पहली सैन्य जीत मानता है। उन्होंने कहा कि इस नतीजे ने अमेरिका के साथ शांति बातचीत में ईरान की स्थिति को बदल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक तरह की परीक्षा भी पेश की हैं। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुज्बता खामेनेई के सैन्य सलाहाकर मोहसेन रेजाई ने सीएनएन से सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मुज्बता खामेनेई के सैन्य सलाहाकर मोहसेन रेजाई ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि यह पहली बार है जब ईरान ने लड़ाई में जीत हासिल की है। वहीं इससे पहले यह हमेशा से ही हारता रहा है। मोहसेन रेजाई के कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत फिलहाल रुकी हुई है और एक कमजोर सीजफायर के कारण हालात तनावपूर्ण हो गया है।

    ट्रंप के हाथ में है अब फैसला

    उन्होने यह भी बताया कि अंतिम शांति समझौता अमेरिकी सरकार द्वारा ईरान के फ्रीज फंड में 24 अरब डॉलर जारी करने पर निर्भर है। ईरान चाहता है कि अंतरिम समझौते के बाद पहले चरण में 12 अरब डॉलर और दूसरे चरण में 12 अऱब डॉलर जारी किए जाएं। रेजाई का कहना है कि इस पैसे का जारी करना यह साबित करेगा कि अमेरिका समझौते के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब फैसला ट्रंप के हाथ में है। रेजाई ने यह भी कहा कि यदि अमेरिका के साथ फिर से युद्ध होता है तो ईरान अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा और संघर्ष और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर फारस की खाड़ी से लेकर लाल सागर और भूमध्य सागर तक फैल सकता है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध की संभावना कम है।

    मोज्तबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात

    रेजाई ने यह साफ कर दिया है कि मुज्बता खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई सीधी मुलाकात नहीं होगी। साथ ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ओमान के साथ मिलकर प्रबंधन करने की भी बात कही है। ईरान ने यह भी आरोप लगाया है कि अमेरिका पहले भी समझौतों से पीछे हट चुका है इसलिए भविष्य की किसी न्यूक्लियर डील पर भरोसा करना आसान नहीं है।            
  • Punjab News: सड़क पर बस का इंतजार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर बस का इंतजार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में एक बहुत भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, फगवाड़ा से दुराह जा रही कार जब फगवाड़ा के अर्बन स्टेट ब्रिज पर चढ़ रही थी, तो उसने बस पकड़ने के लिए किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला फगवाड़ा के अर्बन स्टेट ब्रिज पर एक तरफ खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी, तभी दुराह जा रही कार की बेरिकेड से टक्कर हो गई जिसके बाद कार ने संतुलन खो दिया और उसने महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद कार पलट गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने मिलकर पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं घटना में दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत को देखते हुए फगवाड़ा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Mobile न देने पर युवती ने डिग्गी में लगाई छलांग, बेटी को बचाने के लिए मां भी कूदी, दोनों की मौत

    Mobile न देने पर युवती ने डिग्गी में लगाई छलांग, बेटी को बचाने के लिए मां भी कूदी, दोनों की मौत

    बाड़मेरः जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, मोबाइल नहीं देने से नाराज होकर बेटी ने पानी के टैंक में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए मां ने भी उसके पीछे छलांग लगा दी जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला।

    मां बेटी की फाइल फोटो
    मां बेटी की फाइल फोटो

    जानकारी मुताबिक, सीलू गांव की रहने वाली अनिता उर्फ इंद्रा (38) पत्नी राजूराम शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ घर पर थीं। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी सुमन (18) ने मोबाइल मांगा। मां ने कहा कि छोटे बच्चे सो रहे हैं, इसलिए अभी मोबाइल नहीं दे सकती। उन्होंने शाम को मोबाइल देने की बात कही। इससे सुमन नाराज हो गई और घर के पास बनी डिग्गी के किनारे जाकर बैठ गई। कुछ समय बाद अनिता ने परिवार के अन्य लोगों से कहा कि सुमन मोबाइल की बात को लेकर नाराज होकर बैठी है। इसके बाद वह बेटी को समझाने के लिए डिग्गी के पास गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मां को अपनी ओर आता देख सुमन अचानक डिग्गी में कूद गई। बेटी को पानी में कूदते देख अनिता ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए डिग्गी में छलांग लगा दी। डिग्गी में पानी अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सकीं। घटना के समय पास में बकरियां चरा रहे लोगों ने चीख-पुकार की आवाज सुनी। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी प्रयास कर मां-बेटी को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

    शाम करीब 5 बजे सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को गुड़ामालानी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। जालोर के चितलवाना से परिजनों के आने और रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ASI गिरफ्तार, CBI की टीम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ASI गिरफ्तार, CBI की टीम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-39 थाना में तैनात एएसआई हितेश कुमार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई पर एक सड़क हादसे से जुड़े मामले को दबाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

    बताया जा रहा है कि पीड़ित ने मामले की शिकायत सीबीआई को दी थी। शिकायत में कहा गया कि एएसआई हितेश कुमार मार्च महीने में हुए एक एक्सीडेंट मामले में कार्रवाई को प्रभावित करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 40 हजार रुपये तय हुई।

    शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने शनिवार देर शाम ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। एएसआई ने पीड़ित को पैसे देने के लिए सेक्टर-39 थाना परिसर की बाउंड्री के अंदर बने पार्क में बुलाया था, जैसे ही पीड़ित ने 40 हजार रुपये एएसआई को सौंपे, पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Bike और Activa में आमने-सामने भीषण टक्कर, युवती गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: Bike और Activa में आमने-सामने भीषण टक्कर, युवती गंभीर घायल, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा एमएलए सेंट्रल के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक की एक्टिवा में आमने-सामने टक्कर लगने से युवती सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
    जानकारी मुताबिक, अंजुम (26) निवासी गली नंबर-3, न्यू शिवाजी नगर, शनिवार शाम एक्टिवा पर सवार होकर ईसा नगरी पुली की ओर से अपने घर लौट रही थी। जब वह न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि एक्टिवा सवार युवती वहीं गिरकर बेहोश हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में देखा गया कि युवती सामान्य रफ्तार से अपने घर की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार 2 युवक तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों के सामने आ जाने से एक्टिवा और बाइक दोनों का बेलेस बिगड़ गया और दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय दुकानदार हैप्पी महाजन और उनके बेटे ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवती को अपनी कार में सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। हैप्पी महाजन ने बताया कि अस्पताल पहुंचाने के बाद एक्टिवा से मिले पहचान पत्र के आधार पर युवती के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
  • आज का राशिफल, 7 जून 2026

    आज का राशिफल, 7 जून 2026

    आज धनिष्ठा नक्षत्र का असर हर राशि पर दिखेगा। महत्वाकांक्षा और ऊर्जा चरम पर होगी, लेकिन राहु के प्रभाव से जल्दबाजी भरे फैसलों से बचना जरूरी है। करियर और नेटवर्किंग के लिए दिन शानदार है। बृहस्पति की उच्च स्थिति सभी के लिए एक बड़ा सहारा है। अब विस्तार से जाने आज का राशिफल।

    मेष राशिः आज का दिन नेटवर्किंग और लाभ के लिहाज से बेहद उत्साहजनक है। कुंभ राशि के चंद्रदेव धनिष्ठा नक्षत्र में ग्यारहवें भाव पर हैं। लिहाजा, आज सोशल सर्किल से कुछ अनोखा और अप्रत्याशित फायदा मिलने के आसार हैं। हालांकि, किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें। लग्नेश मंगलदेव अपनी राशि में होने से आत्मविश्वास और शारीरिक ऊर्जा जबरदस्त है। तीसरे भाव में बुधदेव और शुक्रदेव का संयोग बातचीत और लेखन को आज एक अलग ही धार देगा। शनिदेव बारहवें भाव में हैं, इसलिए खर्चों पर नजर रखें और रात को नींद पूरी लेने की कोशिश करें।

    वृष राशिः आज का दिन करियर के मोर्चे पर काफी हलचल भरा रहने वाला है। कुंभ राशि के चंद्रदेव धनिष्ठा नक्षत्र में आपके दसवें भाव पर हैं। लिहाजा करियर में कोई ऐसा मौका आ सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। हालांकि, उत्साह में आकर कोई जल्दबाजी भरा फैसला लेने से बचें। लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव दूसरे भाव में हैं, जिससे धन और परिवार के मामलों में बातचीत सकारात्मक रहेगी। पैसों से जुड़ी नेगोशिएशन में आज आपकी बात में खास असर होगा। तीसरे भाव में उच्च के बृहस्पति संचार और साहस में समझदारी दे रहे हैं। बारहवें भाव में मंगलदेव की मौजूदगी थकान बढ़ा सकती है, लिहाजा बीच-बीच में आराम जरूरी है। शनिदेव ग्यारहवें भाव में हैं जो धीरे-धीरे लाभ की तरफ रास्ता बना रहे हैं।

    मिथुन राशिः आज बौद्धिक और संचार के मामले में दिन असाधारण रहने वाला है। लग्नेश बुधदेव और शुक्रदेव दोनों लग्न पर ही हैं। इससे व्यक्तित्व में एक अनोखी चमक और आकर्षण आएगा, जो सामने वाले पर गहरा असर डालेगा। नौवें भाव में चंद्रदेव भाग्य को सक्रिय कर रहे हैं। आज भाग्य का साथ बैठे रहने वालों को नहीं, बल्कि उन्हें मिलेगा जो मैदान में उतरते हैं। दूसरे भाव में उच्च के बृहस्पति धन और परिवार के लिए आने वाले समय को उजला बना रहे हैं। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में हैं जो कमाई के रास्ते खोलते हैं। दसवें भाव में शनिदेव बता रहे हैं कि करियर में अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

    कर्क राशिः आज का दिन करियर के मोर्चे पर दमदार है। लग्न भाव में उच्च के बृहस्पति की कृपा हर दिन और गहरी होती जा रही है। इससे व्यक्तित्व में एक ऐसी परिपक्वता आ रही है, जो लोगों को प्रभावित करती है। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में दिग्बली होकर अपनी राशि में हैं जिसका मतलब है कि आज काम की जगह पर आपकी धाक जमेगी। आठवें भाव में लग्नेश चंद्रदेव का होना बताता है कि आज कोई छुपी हुई जानकारी सामने आ सकती है। हालांकि, बृहस्पति की नजर है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बारहवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव एकांत में काम करने वालों के लिए फायदेमंद हैं। नौवें भाव में शनिदेव बता रहे हैं कि धर्म और कर्तव्य की राह पर चलने से भाग्य खुद राह देगा। आर्थिक मामलों में आज परिवार का सहयोग लें।

    सिंह राशिः आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के मामले में खासा रोचक रहने वाला है। सातवें भाव में चंद्रदेव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। लिहाजा, लाइफ पार्टनर या बिजनेस पार्टनर से कोई अनोखी और गहरी बात हो सकती है। हालांकि, इस उत्साह में कोई जल्दबाजी भरा कदम मत उठाएं। लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली हैं, जो करियर में एक खास अधिकार और पहचान देते हैं। योगकारक मंगलदेव नौवें भाव में अपनी राशि में हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। ग्यारहवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव नेटवर्किंग से शानदार फायदा दिलाएंगे। बारहवें भाव में उच्च के बृहस्पति पर्दे के पीछे किसी शुभ काम की नींव रख रहे हैं। विदेश से जुड़े काम या आध्यात्मिक गतिविधियों में आगे का वक्त अच्छा है। लग्न में केतु से आत्मविश्वास कभी-कभी डगमगा सकता है, खुद पर भरोसा बनाए रखें।

    कन्या राशिः आज का दिन करियर के मोर्चे पर बेहद उम्दा है। लग्नेश बुधदेव और शुक्रदेव दोनों दसवें भाव पर हैं। इनका मेल पेशेवर जिंदगी में एक खास निखार लेकर आया है। जो काम लंबे समय से अटका हो, वह आज आगे बढ़ सकता है। बातचीत में एक सहज आकर्षण और स्पष्टता दूसरों पर सकारात्मक असर डालेगी। छठे भाव में चंद्रदेव प्रतिस्पर्धा में कुछ अनपेक्षित बढ़त दिला सकते हैं। ग्यारहवें भाव में उच्च के बृहस्पति आर्थिक लाभ का सुनहरा दौर और पक्का कर रहे हैं। सातवें भाव में दिग्बली शनिदेव साझेदारियों को एक टिकाऊ जमीन दे रहे हैं। आठवें भाव में मंगलदेव शोध और गहरे काम में जबरदस्त ताकत देते हैं, हालांकि अचानक बदलावों के लिए भी खुद को तैयार रखें। खुद पर ज्यादा दबाव मत डालें।

    तुला राशिः आज का दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। दसवें भाव में उच्च के बृहस्पति पेशेवर जिंदगी में तरक्की के रास्ते बना रहे हैं। जो लोग करियर में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, उनके लिए यह दौर सच में किसी नेमत जैसा है। नौवें भाव में लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव की जोड़ी भाग्य को सक्रिय कर रही है। यात्रा, पढ़ाई या विदेश से जुड़े किसी काम में कोई अच्छी खबर आ सकती है। पांचवें भाव में चंद्रदेव आज आपकी रचनात्मकता को एक नया रंग देंगे। योगकारक शनिदेव छठे भाव में हैं, जिससे दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे। सातवें भाव में मंगलदेव की मौजूदगी रिश्तों में एक गर्माहट लाती है, हालांकि अपना पारा काबू में रखें वर्ना बात बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में साथी की बात को गंभीरता से सुनें।

    वृश्चिक राशिः आज के दिन की शुरुआत ही जोरदार है। लग्नेश मंगलदेव छठे भाव में अपनी राशि में हर्ष योग बना रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि आज दुश्मन और प्रतिस्पर्धी खुद ही कमजोर पड़ेंगे और रोजमर्रा के कामों में आप कमाल करेंगे। आठवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव मिलकर शोध और गहरे विश्लेषण को जबरदस्त ताकत दे रहे हैं। तीसरे भाव में चंद्रदेव संचार में एक नई उमंग लाएंगे, आज जो बात कहेंगे वो सुनी जाएगी। नौवें भाव में उच्च के बृहस्पति भाग्य को बेहतर बनाते जा रहे हैं। आठवें भाव में शुक्रदेव गहरे रिश्तों में एक नई ताजगी लेकर आएंगे। दसवें भाव पर केतु का असर करियर में कोई अनचाहा मोड़ ला सकता है, हालांकि बृहस्पति का साथ है, तो घबराएं नहीं। प्रेम जीवन में आज गंभीर कदम उठाने का यह सही वक्त है।

    धनु राशिः आज का दिन रिश्तों और साझेदारियों में एक सुखद बदलाव लेकर आया है। आठवें भाव में उच्च के लग्नेश बृहस्पति पर्दे के पीछे से कोई ऐसी बात बना रहे हैं, जो अचानक खुशियां लेकर आएगी। सातवें भाव में बुधदेव, शुक्रदेव और उनकी दृष्टि से रिश्तों और साझेदारियों में जो उलझनें थीं वो सुलझेंगी और नवीनता का एहसास होगा। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में हैं जिससे रचनात्मक ऊर्जा और जोश भरपूर है। छठे भाव के सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाएंगे। दूसरे भाव में चंद्रदेव परिवार में सुकून और धन के मामलों में स्थिरता लाएंगे। चौथे भाव में शनिदेव घर की जिम्मेदारियां देते हैं, लिहाजा उन्हें बोझ नहीं बल्कि कर्तव्य समझकर निभाएं। प्रेम जीवन में दिल खोलकर बात करें।

    मकर राशिः आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दूसरे भाव में चंद्रदेव धनिष्ठा नक्षत्र पर हैं। परिवार में कुछ अनोखी बातें सामने आ सकती हैं और पैसों के मामले में भी एक नई सोच जन्म लेगी। हालांकि, बड़े वित्तीय फैसले जल्दबाजी में न लें। सातवें भाव में उच्च के बृहस्पति साझेदारी और विवाह के लिए बेहद शुभ समय बना रहे हैं। जो लोग रिश्ता आगे बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह दौर अनुकूल है। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव प्रतिस्पर्धा में दिमागी बढ़त दिलाएंगे। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में हैं, जो धीरे और मजबूती से काम करने की सीख देते हैं। चौथे भाव में मंगलदेव घर और संपत्ति के मामलों में हलचल लाएंगे। प्रेम जीवन में पार्टनर को वक्त दें और खुलकर बात करें।

    कुंभ राशिः आज का दिन एक अलग ही जोश और आकर्षण से भरा है। लग्न भाव में ही चंद्रदेव और राहु दोनों हैं। इससे आज आपकी शख्सियत पर एक खास चुंबकीय छाप रहेगी और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। हालांकि, इस उत्साह में बहकर कोई आवेगपूर्ण फैसला न लें। पांचवें भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग रचनात्मक विचारों में एक अनोखा निखार लाएगा। जो आइडिया आज मन में आए उसे नोट करें, वह बेकार नहीं जाएगा। छठे भाव में उच्च के बृहस्पति सेहत और प्रतिस्पर्धा में आपका पलड़ा भारी रखेंगे। लग्नेश शनिदेव दूसरे भाव में हैं, खर्चों पर नजर रखें। तीसरे भाव में मंगलदेव की ऊर्जा से बातचीत में बेबाकी आएगी। सातवें भाव में केतु की वजह से रिश्तों में खुलापन बनाए रखना जरूरी है।

    मीन राशिः आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और घर के सुख के लिहाज से शानदार है। लग्नेश बृहस्पति पांचवें भाव में उच्च राशि पर टिके हैं और उनका आशीर्वाद हर रोज और गहरा होता जा रहा है। बारहवें भाव में चंद्रदेव धनिष्ठा नक्षत्र पर हैं। आज एकांत और आत्म-मनन में जो वक्त गुजारेंगे वह बेहद कीमती होगा। आध्यात्मिक गतिविधियां भी लाभ देंगी। चौथे भाव में दिग्बली शुक्रदेव और बुधदेव घर में सुकून और संपत्ति के मामलों में स्पष्टता लाएंगे। दूसरे भाव में मंगलदेव धन के मामलों में जिम्मेदार और सक्रिय रवैया देते हैं, हालांकि बोलते वक्त संयम बनाए रखें।

  • महंगाई का झटका: कर्मशियल के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

    महंगाई का झटका: कर्मशियल के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

    नई दिल्ली: एक बार फिर से सुबह उठते ही महंगाई की मार आम जनता पर पड़ती दिखाई दी। दरअसल, कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। इन्होंने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। रसोई घर में उपयोग होने वाले LPG सिलेंडरों की कीमत अब दिल्ली में बढ़ कर 942 रुपये हो गई है।

    कोलकाता में इसका नया दाम 968 रुपये, मुंबई में 941 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये हो गया है। इससे पहले एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं। सरकारी तेल कंपनियों आमतौर पर महीने की पहली तारीख या 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन हाल के दिनों में देखा गया है कि ये कंपनियों महीने की 7 तारीख को भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर देती हैं। इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

    देश में गैस सिलेंडर बेचने की वाली सबसे बड़ी कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी आवश्यक था। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़े हैं और घरेलू बाजार में इसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है। इसलिए सरकारी तेल कंपनियां सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस की बिक्री पर लगातार बड़े नुकसान झेल रही हैं।

    इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि पिछली बढ़ोतरी केवल आंशिक रूप से हुई थी। सिलेंडरों के दाम में जितनी बढ़ोतरी की गई थी, तेल कंपनियों की घरेलू एलपीजी बिक्री पर उससे ज्यादा नुकसान हो रहा था। इसलिए इसी नुकसान की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी की गई है। दाम में ताजा बढ़ोतरी से पहले, इन सरकारी कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। अब इसमें 42 रुपये की कमी आई है।

     

  • Punjab News: ग्रंथी के लड़के ने टॉफी का लालच देकर 5 साल की बच्ची से की गलत हरकत, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रंथी के लड़के ने टॉफी का लालच देकर 5 साल की बच्ची से की गलत हरकत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले से एक 4-5 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर ग्रथी के लड़के द्वारा गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को कमरे में ले जाकर गलत हरकत किया। जिसके बाद बच्ची ने पूरे घटना बारे मां से बताय। इसके बाद इलाके के लोगों में भारी रोष फैल गया। वहीं पीड़ित बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि एक लड़के ने उनकी चार-पांच साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की। फगवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी।

    इलाके की रहने वाली परमजीत कौर ने कहा कि बच्ची के साथ की गई यह हरकत बहुत शर्मनाक है। अब उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी लड़के को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

    इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बार काउंसलर गुरप्रीत कौर जंडू भी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषी व्यक्ति को सबसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए, जो दूसरों के लिए एक सबक बने।

    मामले संबंधी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

     

     

  • पार्टी से नाराजगी के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर

    पार्टी से नाराजगी के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर

    नई दिल्लीः पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई। जिसमें देखा जा रहा है कि पार्टी से नाराजगी के बीच सूबे के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात है। राजनीति सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस दौरान उन्होंने पार्टी में सुनवाई न होने की बात कही है। साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा से भी मुलाकात की है।

    कैप्टन सूबे में केवल सिंह ढिल्लों को बीजेपी का नया प्रधान बनाने से नाराज होने की बात सामने आई थी। इसके साथ उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें भी शुरू हो गईं थीं। लेकिन ये तस्वीर सामने आने से कांग्रेस में जाने कि बातों पर विराम लगा गया है!

    पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बयान से बढ़ी थी उम्मीद
    कुछ दिन पहले हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा एक बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे टच में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। कैप्टन और हुड्‌डा अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से कयास लगाए गए कि कहीं हुड्‌डा कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की कोशिश तो नहीं कर रहे।

    लगातार कांग्रेस की तारीफ कर रहे थे
    कैप्टन के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा इसलिए तेज हुई कि वह लगातार कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं।