Blog

  • भीषण तूफान का कहर : 6 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

    नई दिल्ली : अमेरिका के मध्य टेनेसी में आए भीषण तूफान ने हाहाकार मचा दिया है। इसकी चपेट में आने से शनिवार को 6 लोगों की मौ’त हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। तूफान के कारण कई शहरों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। आवागमन भी बाधित हो गया है। मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि काउंटी में तूफान की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। नैशविले आपात अभियान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वहां भीषण तूफान से 3 लोगों की मौत हो गई। मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि अन्य 23 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया गया। सोशल मीडिया पर क्लार्क्सविले दमकल विभाग द्वारा साझा की गई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त मकान नजर आ रहे हैं और राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रेलर पलटा हुआ दिख रहा है। क्लार्क्सविले के मेयर जो पिट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुखद खबर है और आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

    राहत शिवरों में रह रहे लोग

    तूफान पीड़ितों के लिए राहत शिविर बनाया गया है। काफी संख्या में लोगों को वहां विस्थापित किया गया है। क्लार्क्सविले के मेयर जो पिट्स ने कहा कि दुख की घड़ी में हम उनकी मदद के लिए तैयार है।’’ मॉन्टगोमेरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोपहर करीब दो बजे बवंडर आया। एक स्थानीय स्कूल में राहत शिविर स्थापित किया गया है और लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा गया है। पिट्स ने इस तूफान के कारण भारी नुकसान होने की जानकारी दी। 

  • पंजाबः राज्य फार्मेसी काउंसिल का पूर्व रजिस्ट्रार और अधीक्षक गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने जोरदार अभियान के दौरान, पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है और 2 पूर्व रजिस्ट्रार और एक अधीक्षक को भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर निजी स्वामित्व वाले फार्मेसी संस्थानों के सहयोग से फार्मासिस्टों के पंजीकरण और प्रमाणपत्र जारी करने से संबंधित गंभीर अनियमितताएं। आज शनिवार को खुलासा करते हुए राज्य वीबी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति परवीन कुमार भारद्वाज, डॉ. तेजबीर सिंह (दोनों पूर्व रजिस्ट्रार) और अशोक कुमार लेखाकार (वर्तमान में अधीक्षक) हैं, जो सतर्कता जांच संख्या में उनके निहितार्थ के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परवीन कुमार भारद्वाज ने 2001 से 2009 और 24.12.2013 से 25.3.2015 तक विभिन्न अवसरों पर पीएसपीसी के रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया, जबकि डॉ. तेजबीर सिंह 23.8.2013 से 24.12.2013 तक इस पद पर रहे। सतर्कता जांच के निष्कर्षों के अनुसार, लेखाकार अशोक कुमार भी शामिल थे।

    उन्होंने आगे बताया कि जांच में फार्मासिस्टों के पंजीकरण के दौरान सत्यापन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण गड़बड़ियों का पता चला। जांच में नियमित निरीक्षण के दौरान कई फर्जी डी-फार्मेसी प्रमाणपत्रों का पता चला। यह स्पष्ट हो गया कि पंजाब के 105 फार्मेसी कॉलेजों में डी-फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आरोपी रजिस्ट्रारों और अधिकारियों द्वारा कड़े प्रोटोकॉल और अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की अवहेलना की गई। राज्य के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करने के लिए जिम्मेदार पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड को निजी संस्थानों में लगातार रिक्तियों का सामना करना पड़ा। इन सीटों को भरने के लिए, निजी कॉलेजों ने कथित तौर पर अनिवार्य माइग्रेशन प्रमाणपत्र प्राप्त किए बिना, कथित रजिस्ट्रारों और पीएसपीसी के अधिकारियों की मिलीभगत से अन्य राज्यों के छात्रों को प्रवेश दिया, और बिना सोचे-समझे उम्मीदवारों से महत्वपूर्ण रिश्वत ली। इसके अलावा, कई छात्रों ने निजी तौर पर मेडिकल या गैर-मेडिकल स्ट्रीम में अपेक्षित 10+2 शैक्षिक योग्यता रखते हुए डी-फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया, जबकि इसे नियमित रूप से और विज्ञान प्रैक्टिकल में भाग लेकर उत्तीर्ण होना पड़ता है।

    प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजी स्वामित्व वाले फार्मेसी कॉलेजों के साथ मिलकर अनिवार्य माइग्रेशन प्रमाणपत्र के बिना और 10+2 प्रमाणपत्रों को सत्यापित किए बिना प्रवेश की अनुमति दी। पर्याप्त रिश्वत के बदले। इसके अलावा, काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (सीओबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के अनुमोदन और पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में विसंगतियां सामने आईं।

    पीएसपीसी अधिकारियों ने निजी कॉलेजों के प्राचार्यों और आयोजकों के साथ मिलीभगत करके, इन बोर्डों से उम्मीदवारों के पंजीकरण की सुविधा प्रदान की, जिससे उन्हें ऐसे फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर विभिन्न विभागों में रोजगार सुरक्षित करने और मेडिकल दुकानें स्थापित करने की अनुमति मिली। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी परवीन कुमार भारद्वाज की सेवाएं फर्जी प्रवेश, नकली प्रमाण पत्र, रिकॉर्ड में हेरफेर और डिस्पैच रजिस्टर से चूक से संबंधित कदाचार के लिए 31-3-2011 को समाप्त कर दी गई थीं। हालाँकि, बाद में उन्हें 24-12-2013 को रजिस्ट्रार के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था, हालांकि 25-3-2015 को उच्च न्यायालय की रिट याचिका के कारण रद्द कर दिया गया था।

  • पंजाबः पूर्व IG और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसर : पंजाब के निलंबित IG परमराज सिंह उमरानंगल और 2 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि गुरदासपुर जिले के एक व्यक्ति को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहले सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट पर इन्हें सस्पेंड किया गया था। विशेष DGP और हाईकोर्ट द्वारा गठित SIT के प्रमुख गुरप्रीत देव ने बीते दिन कोर्ट के समक्ष एक हलफनामा दायर किया। जिसमें जांच का हवाला देते हुए कहा गया कि 1994 की मुठभेड़ जिसमें काला अफगाना गांव के सुखपाल सिंह की मौत हो गई थी, में तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर FIR दर्ज की गई।

    उमरानंगल के साथ जिन 2 अन्य पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें मोरिंडा के तत्कालीन DSP जसपाल सिंह और लुथेरी पुलिस चौकी के तत्कालीन प्रभारी एएसआई गुरदेव सिंह (जिनकी अब मौत हो चुकी है) शामिल है। SIT ने रिपोर्ट में कहा कि 29 जुलाई 1994 को मृतक पर आर्म्स एक्ट और टाडा के तहत दर्ज की गई FIR की जांच से पता चला कि इसमें शामिल अधिकारियों द्वारा गलत आधार पर मामला दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट सुखपाल सिंह की पत्नी दलबीर कौर और पिता जागीर सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है। जिन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सुखपाल की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दावा किया कि उन्होंने उक्त मुठभेड़ में आतंकवादी गुरनाम सिंह बंडाला उर्फ नीला तारा को मार गिराया था।

  • पंजाब: कुत्तों का आतंक, 4 वर्षीय बच्चे का नोचा गुप्तांग

    जीरकपुरः पंजाब के जीरकपुर के भबात क्षेत्र की मन्नत एनक्लेव फेज-2 कॉलोनी में लावारिस कुत्तों ने हमला कर चार साल के मासूम बच्चे का गुप्तांग बुरी तरह नोच लिया। गंभीर हालत में बच्चे को जीरकपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देख चंडीगढ़ सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में रेफर किया लेकिन इलाज न मिल पाने के कारण बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के बाद बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 

    15 दिसंबर को बच्चे का ऑपरेशन किया जाएगा। यह घटना 5 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है लेकिन जानकारी होने पर कॉलोनीवासियों में काफी रोष है, क्योंकि कॉलोनी में लावारिस कुत्तों का उत्पात है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने अपने वार्ड पार्षद सहित जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों को कॉलोनी में घूमने वाले लावारिस कुत्तों के बारे में जानकारी दी थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। आलम यह है कि कुत्ते अब मासूम बच्चों को शिकार बना रहे हैं। पीड़ित बच्चे के परिवार ने नगर परिषद अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी है। बता दें कि इसी कॉलोनी में पिछले दो दिन में कुत्ते करीब 24 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मामले से अवगत करवाकर समस्या के निदान की मांग की है।

    आकर्षण अवस्थी निवासी मकान नंबर 401 मन्नत एनक्लेव फेज-2 भबात जीरकपुर ने बताया कि पांच दिसंबर को करीब पौने पांच बजे चार साल का बेटा अंगम अवस्थी बाहर गली में खेल रहा था। तभी एक कॉलोनी में घूमने वाले लावारिस कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को इतनी बुरी तरह से नोचा कि मासूम का गुप्तांग ही नोच डाला। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों की मदद से उन्होंने अपने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाया और इलाज के लिए जीरकपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देख चंडीगढ़ रेफर कर दिया। भले ही पीजीआई ने बच्चे को ट्रीटमेंट देकर घर भेज दिया है लेकिन बच्चा दर्द से तड़प रहा है। पीजीआई ने बच्चे को दखिल नहीं किया है। उन्हें घबराट हो रही है। 
     
    जीरकपुर के कार्यसाधक अधिकारी रवनीत सिंह ने बताया कि मन्नत एन्क्लेव कॉलोनी में हुई घटना की जानकारी शुक्रवार को देर शाम ही मिली। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बच्चे का दर्द महसूस कर सकता हूं। जीरकपुर नगर परिषद ने भबात क्षेत्र में एक कुत्ते का अस्पताल बनाया है। इसे चलाने के लिए नगर परिषद ने एनजीओ कावा (सीएडब्ल्यू) के साथ संपर्क साधा है, जिसे एक टेंडर अलॉट किया है। चूंकि जानवरों का मामला भारतीय पशु कल्याण बोर्ड से जुड़ा है, इसलिए उसी विभाग से अनुमति लेनी होगी। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद कावा के पदाधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है। कावा सभी शहरों के कुत्तों को नियंत्रित कर उनकी नसबंदी और रेबीज के टीके लगवाएगा, ताकि क्षेत्र में कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कावा ने अस्पताल में कुछ बड़े बदलाव करने का अनुरोध किया है, जिसका काम आने वाले सप्ताह में पूरा हो जाएगा और अस्पताल तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः होटल में पुलिस की छापेमारी, 4 संदिग्ध को किया काबू, पुलिस बल तैनात 

    बठिंडाः पंजाब में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने बठिंडा के भट्टी रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर 4 संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। युवक को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस मौके पर एसएसपी बठिंडा मौजूद रहे।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में कुछ संदिग्ध लोग आकर रुके हैं, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। सीआईए और एसटीएफ की टीमें मौके पर मौजूद थीं।

  • भीषण हादसा : कार और डंपर की टक्कर में 8 लोग जिंदा जले, देखें वीडियो

    बरेलीः भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही अर्टिगा कार टायर फटने के बाद डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर में जा घुसी। धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लगने से कार सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी पहुंचे, फायर टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर वाहनों को हटाया। जिन मृतकों की पहचान हुई, उनमें कार चालक फुरकान, आसिफ और आरिफ शामिल हैं। आसिफ और आरिफ दोनों गांव जाम के रहने वाले थे। आसिफ की शादी आठ दिन पहले ही हुई थी।

    बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता की अर्टिगा कार बुकिंग में चलती है। बताते हैं कि बहेड़ी के नरायण नगला निवासी फुरकान ने बरेली के लिए कार की बुकिंग कराई थी। बहेड़ी के गांव जाम निवासी उवैस की बरात बरेली के फहम लॉन में आई थी। इसी बरात में आने के लिए कार बुक कराई गई थी। बरात से लौटकर रात पौने 11 बजे ये लोग वापस बहेड़ी लौट रहे थे। बताते हैं कि भोजीपुरा थाने से करीब सवा किमी बहेड़ी दिशा मे दभौरा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर को फांदकर दूसरी दिशा में चली गई।

    कार सामने से आ रहे डंपर में जाकर टकरा गई। जोरदार आवाज के साथ कार में आग लग गई। कार को डंपर करीब 25 मीटर घसीटता हुआ ले गया। इससे डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई। डंपर के ड्राइवर और हेल्पर घबराहट में कूदकर फरार हो गए। दूसरे वाहनों से जा रहे लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे में दमकल पहुंची। सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा के साथ ही सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। मुश्किल से आग पर काबू किया गया। सभी कार सवारों के जल जाने की स्थिति में लोगों की संख्या और पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में पता चला कि भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है।

  • पंजाबः गन्ने के खेत से मिली व्यक्ति की ला’श

    होशियारपुरः पंजाब हिमाचल सीमा के हरसा मानसर गांव के पास मिलवां गांव में गन्ने के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी ठाकुरदुआरा के प्रभारी विजय कश्यप ने बताया कि जैसे ही उन्हें शव की सूचना मिली, वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान तेजा सिंह पुत्र चरण राम निवासी मिलवां तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मिलवां का रहने वाला यह शख्स टोल प्लाजा हरसे मानसर पर काम करता था, जो रोजाना की तरह 12 नवंबर को काम के लिए घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। मृतक के वारिसों ने ठाकुरदुआरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी और पुलिस उसी दिन से उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन अब उक्त व्यक्ति का शव खेतों से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • पंजाब : प्रॉपर्टी के लिए भाई ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    मोगाः बीते दिनों मोगा जिला के थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव भिंडर खुर्द के पास खेतों में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया था। युवक की पहचान कुलदीप सिंह उम्र 31 साल जो गांव कोकरी वेहनीवाला का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

     मृतक कुलदीप सिंह के भाई हरदीप सिंह ने पुलिस को झूठी कहानी बताई थी कि वह मोचन में माथा टेककर जब घर वापिस आया। तो उसने देखा कि छोटा भाई कल शाम को करीब 6 बजे खेत में गया था।
    जब वह घर वापिस नहीं आया, तो उसके पिता खेत में देखने के लिए गए। तब  पता चला की भाई को मार कर  फेंका हुआ था और साथ में कस्सी से एक गड्डा भी खोदा हुआ था । पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक कुलदीप सिंह की हत्या उसके बड़े भाई हरदीप सिंह ने की है, जो उसकी संपत्ति हड़पना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

  • जालंधरः इस इलाके में महिलाओं में हुई हाथापाई, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के उजाला नगर में दो पड़ोसियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर दोनों पड़ोसियों की महिलाएं हाथापाई करने लगी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित आकाश ने कहा कि उसके पड़ोसी उनके घर की बैकसाइड पर मिट्टी धूल के आने से उनसे बहस करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके घर की महिलाएं भी बात कर ही रही थी कि पड़ोसी महिला के पति ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उनके पड़ोसी डांस क्लास लगाते है। 

    इस दौरान वह आए दिन उनके पड़ोसी टोका-टाकी करते रहते है। पीड़ित का कहना है कि कभी धूल मिट्टी को लेकर विवाद करते है तो कभी कयारी में पानी डालने को लेकर कहने लगते है कि शाम के समय कयारी में पानी ना डाला करों। पीड़ित का कहना है कि घर हमारा खुद है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस घटना के बाद घायल दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में उपचार कराने चले गए। वहां पर भी पड़ोसियों के लड़के उन्हें धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सिविल अस्पताल में पड़ोसी के लड़के ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तेरी गर्मी जल्द निकाल दी जाएगी।

  • बेटे ने धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, जाने वजह

    बेटे ने धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, जाने वजह

    नई दिल्ली : यूपी के सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 2 बीघा जमीन के लिए एक युवक ने अपनी मां की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद वह सिर लेकर गांव में घूमा। वारदात की जानकारी होने पर जब पुलिस आई तो आरोपी खेतों में सिर लिए बैठा मिला। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 2 बीघा जमीन के लिए बेटे ने मां की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद आरोपी सिर को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी वारदात का जायजा लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाश की तो वह मां का सिर लिए खेत में बैठा मिला।

    जानकारी के अनुसार सीतापुर में तालगांव थाना इलाके के मिर्जापुर निवासी आरोपी दिनेश पासी की मां कमला देवी के नाम 6 बीघा जमीन थी। इस जमीन को कमला का बेटा दिनेश अपने नाम कराना चाहता था। वहीं दिनेश की मां कमला 6 बीघा में सिर्फ 2 बीघा जमीन अपने लिए मांग रही थीं। इसी बात को लेकर कमला का बेटा दिनेश नाराज था। 2 बीघा जमीन के लिए दिनेश इतना गुस्से में आ गया कि वह अपनी मां की हत्या करने निकल पड़ा। वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद मां से उसकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच दिनेश ने गड़ासा उठाया और अपनी मां कमला देवी का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।