Blog

  • बड़ा हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस को लगी आग

    बड़ा हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस को लगी आग

    चंडीगढ़ः यूटी में आज स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, आज एक बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लगी। इस दौरान बस में 20 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे। हालांकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बस से निकाला गया। जिससे किसी तरह के जानी नुक्सान होने से बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा मणिमाजरा के फौजी ढाबे के पास हुआ जब बस स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। यह बस सेक्टर 26 के सैक्रेड हार्ट स्कूल की है। इस हादसे का वीडियो भी वायरल हो गया है।

  • जालंधर : गोली लगने से BSF के जवान की मौत

    जालंधर : गोली लगने से BSF के जवान की मौत

    जालंधर (हर्ष कुमार): पीएपी में देर रात सोमवार हथियार साफ करते समय अचानक गोली चलने से बीएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। थाना नई बारादरी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार देर रात साढ़े चार बजे सूचना मिली कि सिपाही रतन गुरी अपनी बंदूक एसएलआर इंसास साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई और गोली गले में लगकर सिर के ऊपर से निकल गई, जिसके कारण कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी रतन गुरी पुत्र अरुण गुरी के रूप में हुई है।

  • आज का राशिफल, 25 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 25 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। किसी कानूनी मामले में  आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन आप किसी से धन उधार बहुत ही विनम्रता से मांगे, तभी आपको वह मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों को निभाने का आप पूरा प्रयास करेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको कुछ उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आय में भी वृद्धि होगी, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुछ विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उन्हें एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिसके प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों ने यदि परीक्षा को दिया है, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप यदि किसी काम को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों में जुडृकर आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी मित्र से बहसबाजी में पड़ सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। घर परिवार में आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे।  आप कार्यक्षेत्र में लोगों से काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आपको किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। किसी काम पर आप पूरा फोकस बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपको किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप बहुत ही सोच विचार कर कोई निर्णय लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको घर और बाहर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने घर व दुकान आदि में किसी कार्य को करने की शुरुआत कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत और लगन देखकर कार्यक्षेत्र में आपके साथी भी हैरान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्याओं ने आपको घेरा हुआ था, तो उनसे भी आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है, लेकिन आप अपने कामकाज की गति को बनाए रखें, नहीं तो उन पर कोई विराम लग सकता है। नौकरी से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। कुछ सुख भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से बहसबाजी में पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। बड़ों की बात सुनना व समझना आपको अच्छा रहेगा। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम मे भी सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह उनके हाथ से निकल सकती हैं।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपके अध्ययन में अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिजनों से भी तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे जिम्मेदारी से पूरा करना होगा ओर उसे कल पर ना टालें, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आज बहुत ही सावधानी बरतें। तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है।
     
    मकर राशिफल। आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या चल रही है, तो उनमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा और बहुत ही सावधानी से निपटाएं। बिजनेस कर रहे लोग  किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें कोई अच्छा मुनाफा भी कमाने को मिलेगा। आप किसी बड़े निवेश में हाथ ना डाले, नहीं तो आपका धन फंस सकता है और रचनात्मक कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। घर परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से खुशियां रहेंगी और परिवार का माहौल किसी उत्साह जैसा रहेगा। आप भाईचारे को भी बढ़ावा देंगे। पैतृक बिजनेस में आज आप कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी वाणी में व्यवहार से घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे। परिवार के सदस्यों के लिए यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    मीन राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपने खर्चों के लिए बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप संतान को संस्कार और परंपराओं का भी पाठ पढ़ाएंगे। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपनी जिम्मेदारियों का पूरा पालन करेंगे और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

  • पंजाब: आप विधायक कुंवर विजय प्रताप ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफ़ा, जाने मामला

    पंजाब: आप विधायक कुंवर विजय प्रताप ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफ़ा, जाने मामला

    अमृतसर: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार में अमृतसर (उत्तर) से पार्टी विधायक कुंवर विजय प्रताप ने विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार प्रताप ने मंगलवार रात ईमेल के जरिए अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा भेज दिया, लेकिन इसे स्वीकार किया जाना बाकी है। प्रताप बरगाड़ी बेअदबी के मुद्दे पर सरकार से नाराज रहे हैं और कई मौकों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुंवर इस बात से नाराज़ थे कि उन्होंने आश्वासन समिति के अध्यक्ष के रूप में, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ और डीजीपी गौरव यादव की बैठक बुलाई थी ताकि बेअदबी के मुद्दे पर एसआईटी रिपोर्ट की स्थिति और इसकी प्रगति की जांच की जा सके। हालांकि, बैठक को रद्द करना पड़ा क्योंकि अध्यक्ष ने उसी दिन सभी विधानसभा समिति अध्यक्षों की बैठक बुलाई।

  • जालंधर: देर रात चाइना डोर के खिलाफ पुलिस की रेड, 140 गट्टू किए बरामद

    जालंधर: देर रात चाइना डोर के खिलाफ पुलिस की रेड, 140 गट्टू किए बरामद

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अवतार नगर गली नंबर दस में व्यक्ति के घर रेड कर उसके कब्जे से 140 गट्टू चाइना डोर के बरामद किए हैं। पुलिस ने रेड के दौरान अवतार नगर निवासी चंद्रप्रकाश को अपनी हिरासत में ले अपने साथ थाने ले गई है मामले की जांच में जुट गई है।

    बता दें कि चाइना डोर के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी के तहत पंजाब के कुछ जिलों में पुलिस में चाइना डोर से उड़ाने वाले व्यक्तियों पर ड्रोन के जरिए से कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी चाइना डोर लुका छुपी से बेच रहे हैं। 

  • जालंधर: महिला के मर्डर केस की कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर: महिला के मर्डर केस की कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशो पर जालंधर पुलिस ने लूट की नीयत से लुटेरों द्वारा घर में घुस महिला की हत्या करने वाले मामले को कुछ ही घंटो में सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि यह वारदात रेलवे स्टेशन में रहने वाले युवकों ने की थी जो पैदल ही शिकार की तलाश में इलाके में घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी काजी मंडी संतोषी नगर, कमलेश कुमार पुत्र मनोज वासी गांव मिलकपुर खजुरला के रूप में हुई है। 

    पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से आरोपियों का रूट ब्रेक सी.पी द्वारा बनाई विशेष टीमों में एडीसीपी आदित्य,एसीपी परमजीत सिंह और सीआईए प्रभारी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने इस लूट और हत्या के मामले को ट्रेस किया। बताया जा रहा है कि घर में से लूटे गए गहने नकली थे।

     बता दें लुटेरों ने लूट के दौरान घर में मौजूद 49 वर्षीय महिला का गला रेत हत्या कर दी है। यही नहीं लुटेरे ने हत्या की वारदात करने के बाद घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे का डी.वी.आर. भी अपने साथ ले गए। जिस समय हत्या हुई महिला का बेटा अपने कमरे में सो रहा था और घर पर काम करने वाली महिला घर की छत पर थी। पुलिस ने आरोपियों से 16 मोबाइल, एक छुरा, कटर, गहने , डीवीआर और खून में सने कपड़े बरामद किए है।

  • 500 नशे की गोलियों सहित एक काबू

    500 नशे की गोलियों सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: गांव भदसाली में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक से 500 प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। आरोपित चिकित्सक की पहचान तरसेम लाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी लोअर भदसाली के रुप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
    उपमंडल हरोली के डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थी कि भदसाली गांव में क्लिनिक पर प्रतिबंधित दवाईयां लोगों को दी जाती हैं। पुलिस ने जब क्लिनिक पर दविश दी तो वहां घर से 50 पत्ते, 500 गोलियां एलपोजोलम बरामद की।  उन्होंने बताया कि आरोपित चिकित्सक को बुधवार को ऊना की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
  • जालंधरः नशीले पदार्थ और अवैध पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधरः नशीले पदार्थ और अवैध पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधर/वरुणः देहात थाना आदमपुर की पुलिस ने नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि डीसएपी सरबजीत सिंह रॉय की अगुवाई में थाना प्रभारी हरदीप सिंह और उनकी टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को काबू किया है।

    थाना आदमपुर के एएसआई गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बलजिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मुहदीपुर जट्टां आदमपुर के घर रेड की तो आरोपी पुलिस को देखकर घर से फरार हो गया। पुलिस को आरोपी के कमरे से एक पिस्टल 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। 

    इसी तरह एएसआई भगवंत सिंह ने जंडूसिंघा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गाड़ी नंबर पीबी-10 एचजे 3577 आती दिखाई दी। गाड़ी में सवार आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह, जगदीश पुत्र सतपाल निवासी डोमेली रावलपिंडी, अमनदीप जस्सल पुत्र मंजीत सिंह निवासी भबियाना के रूप में हुई। पुलिस ने तालाशी ली तो गाड़ी से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • स्पेशल 26 फिल्म के तर्ज पर फर्जी अफसरों की रेड, देखें वीडियो

    स्पेशल 26 फिल्म के तर्ज पर फर्जी अफसरों की रेड, देखें वीडियो

    मुंबईः झावेरी बाजार इलाके में एक बिजनेसमैन के कार्यालय पर चार लोगों ने नकली ईडी का अधिकारी बन रेड मार दी और 25 लाख नकद के साथ 1.70 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गए। मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की है।

    मुंबई के बिजनेसमैन के कार्यालय पर ED की रेड

    बताया जा रहा है कि मुंबई के एलटी मार्ग स्थित एक बिजनेसमैन के कार्यालय पर ईडी ने छापेमारी की। बाद में खुलासा हुआ कि जो लोग रेड करने आए थे वो सभी अधिकारी फर्जी थे। बता दें कि मुंबई पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

    स्पेशल 26 फिल्म के तर्ज पर की छापेमारी

    बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी ईडी अधिकारियों ने कारोबारी के ऑफिस में छापेमारी की और लाखों रुपये के साथ-साथ 3 किलो का सोना लेकर फरार हो गए। बता दें कि इस मामले में 4 में से केवल 2 लोगों की ही पकड़ा जा सका है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

  • इनोकिड्स – प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

    इनोकिड्स – प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के में वर्ष 2023-24 के लिए नर्सरी में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इनो किड्स की कोऑर्डिनेटर बनदीप ने अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों की जानकारी दी। बच्चों को टेंपरेरी आई कार्ड भी वितरित किए गए।

    इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स तथा मोटिवेशनल स्पीकर शर्मिला नाकरा ने माता-पिता के साथ ‘गुड पेरेंटिंग’ टिप्स साझा किए, जो उनके बच्चों की परवरिश के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी। इनोकिड्स की डिप्टी डायरेक्टर  अलका अरोड़ा ने अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा बताया कि फरवरी में नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।