Blog

  • पंजाबः किसानों की प्रशासन से बातचीत जारी, बैरियर पर सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस तैनात

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। वहीं धरना स्थल पर पर मौजूद किसान नेता सुरजीत फूल ने कहा कि सरकार का बातचीत का न्योता आया है। क्या सरकार सिर्फ बातचीत के लिए बातचीत करना चाहती है। समय बर्बाद करने के लिए बातचीत करना चाहती है। हमने उनसे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह अपने ट्विटर पर बयान जारी करें कि हम सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाने सहित सभी मांगों को मानने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर पंजाब सरकार ने शंभू बैरियर पर सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस तैनात किए हैं। शंभू बॉर्डर पर तनाव का माहौल है। हरियाणा पुलिस की ओर से आंसू गैंस के गोले दागे गए हैं। पानी आंसू गैस के गोलों का प्रभाव को कम करता है। वहीं, किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा के लिए एंबुलेंस तैनात किया गया है।
    उधर, किसान नेताओं की पटियाला प्रशासन की ओर से बातचीत की जा रही है। बातचीत में कमिश्नर पटियाला डीएस मांगट, डीसी शौकत अहमद भी शामिल हैं। जबकि किसानों की ओर से जगजीत सिंह ढल्लेवाल , सरवन सिंह पढेर भी शामिल हैं। पटियाला प्रशासन ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया है। प्रशासन के अधिकारियों और किसान नेताओं के साथ बातचीत शुरू हो गई है। प्रशासन की तरफ से पटियाला के कमिश्नर डीएस मांगट, डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद, डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी वरुण शर्मा शामिल हैं। जबकि किसान नेताओं में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर, रमनदीप सिंह आदि शामिल हैं। 

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू और दिग्गज क्रिकेटर भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ‌भाजपा में वापसी की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर, पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह बीजेपी में शामिल होकर गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार सुबह से ही दोनों चर्चित पर्सनैलिटीज के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रही है। हालांकि दोनों द्वारा इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।वैसे तो किसान आंदोलन के दौरान सिद्धू अक्सर केंद्र सरकार पर निशाना साधते नजर आए हैं, लेकिन पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ सिद्धू के तनाव को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी आलाकमान द्वारा उनकी रैलियों पर प्रतिबंध और पार्टी के निर्देशों का लगातार उल्लंघन करना, इस बात की गवाही देता है कि वह भाजपा में वापसी कर सकते हैं।

    बता दें कि नवजोत सिद्धू राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं। चर्चा है कि सिद्धू के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें अमृतसर से मैदान में उतार सकती है। हालांकि, कांग्रेस में सिद्धू के करीबियों का कहना है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

    बीजेपी से जुड़े कुछ सूत्रों से बातचीत में एक बड़े मीडिया ग्रुप ने दावा किया है कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं और वह गुरदासपुर से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार हो सकते हैं। बीजेपी पार्टी सनी देओल की जगह पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी में है। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में बीजेपी नेता सोमदेव शर्मा ने कहा कि इसका ताजा संकेत उनकी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात है। इससे पहले गुरदासपुर से अभिनेता विनोद खन्ना और सनी देओल बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं।

  • किसानों के साथ मीटिंग को लेकर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडे का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसानों के साथ मीटिंग को लेकर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडे का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौथे दौर तक की बातचीत होने के बाद किसान संगठनों के माध्यम से जो प्रतिक्रिया आई। जिसके बाद वह पांचवें दौर मीटिंग में वह किसानों के साथ मिलकर वार्ता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह एमएसपी सहित सभी मुद्दों पर किसान नेताओं के साथ बातचीत के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह शांति के साथ ऐसे विषयों पर बातचीत करके समाधान ढूंढे। कृषि मंत्री ने अपील की है कि शांति बनाए रखे और वार्ता जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई चीजों पर सहमति बनती है, कई चीजों पर सहमति नहीं भी बनती है, लेकिन हम जब बातचीत करेंगे तो सामाधान के रास्ते निकल जाते है। 

    वहीं दूसरी किसान आंदोलन 2.0 के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाला गृह मंत्री हरकत में नजर आया है। मंत्रालय की ओर से इसी कड़ी में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को लेटर लिखा है और आगाह किया है कि अन्नदाताओं की आड़ में उपद्रवी भारी मशीनरी जुटा रहे हैं। वे पथराव कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जाना चाहिए।सूत्रों के हवाले से मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्र के अनुमान की मानें तो पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 300 कारें और 10 मिनी बसों के अलावा कई और छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग जमा हैं। यही वजह है कि केंद्र ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार के सामने कड़ी आपत्ति जाहिर की।

  •  दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन और ऑटो की टक्कर में 9 की मौ’त

    बिहार: लखीसराय  से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है. घटना आज रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. यह एक्सीडेंट लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के पास हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

    यहां 15 लोग एक ऑटो में सवार होकर जा रहे थे, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से चीख-पुकार मच गई, 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं अन्य घायल हैं. मृतकों में 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ये सभी लोग कैटरिंग का काम करते थे, जो काम करके सिकंदरा से लखीसराय आ रहे थे.

    मृतकों में ऑटो चालक मनोज कुमार, दीवाना कुमार, छोटू कुमार, रामू कुमार, अमित कुमार सहित 9 लोग शामिल हैं. ऑटो चालक मनोज जिले के महिसोना गांव का था. 5 घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी.

  • किसान आंदोलन को लेकर एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, मान सरकार को दी चेतावनी

    नई दिल्लीः किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाला गृह मंत्री हरकत में नजर आया है। मंत्रालय की ओर से इसी कड़ी में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को लेटर लिखा है और आगाह किया है कि अन्नदाताओं की आड़ में उपद्रवी भारी मशीनरी जुटा रहे हैं। वे पथराव कर रहे हैं. ऐसे में उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जाना चाहिए।

    सूत्रों के हवाले से मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्र के अनुमान की मानें तो पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 300 कारें और 10 मिनी बसों के अलावा कई और छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग जमा हैं। यही वजह है कि केंद्र ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार के सामने कड़ी आपत्ति जाहिर की।

    मान सरकार को लिखी चिट्ठी में गृह मंत्रालय ने दो टूक कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पिछले कुछ दिनों से चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि ऐसा लगता है कि विरोध की आड़ में उपद्रवियों और कानून तोड़ने वालों को पथराव करने और भारी मशीनरी जुटाने की खुली छूट दे दी गई है और उनका इरादा पड़ोसी राज्यों में अशांति और अव्यवस्था पैदा करना है। ऐसे में किसानों के विरोध की आड़ में विघटनकारी गतिविधियां कर रहे सभी लोगों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल समीक्षा किए जाने और कड़ी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया जाता है।

    मंत्रालय ने यह भी बताया कि रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने पंजाब सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में इकट्ठा न हों और उसने खासकर राजमार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और अन्य भारी उपकरणों के इस्तेमाल पर गंभीर आपत्ति जताई है। दरअसल, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 14,000 लोगों को राजपुरा-अंबाला रोड पर शंभू बैरियर पर एकजुट होने दिया गया और उनके साथ लगभग 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कार,10 मिनी बस और अन्य छोटे वाहन भी हैं। दावा है कि इसी तरह, पंजाब ने ढाबी-गुजरां बैरियर पर करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ लगभग 4,500 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी है।

  • 50 साल के शख्स  ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म 

    उत्तर प्रदेश: आरैया से एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस घिनौनी हरकत को अंजाम गांव में रहने वाले अधेड़ उम्र के शख्स ने दिया. पीड़ित छात्रा ने बताया की जब स्कूल से घर लौटी तो आरोपी किसी बहाने से उसे बुलाकर अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. साथ ही किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी. पीड़िता का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर जांच शुरू की. इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है. पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

    पुलिस का कहना है कि पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी फरार है उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है.  

  • पंजाबः तस्कर पर पुलिस का एक्शन, 15 लाख संपत्ति की जब्त, देखें वीडियो

    जलालाबादः पंजाब में तस्करों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत अब पुलिस तस्करों की संपत्ति जब्त कर रही है। ताजा मामला जलालाबाद से सामने आया है। जहां थाना वैरोका पुलिस ने तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव कट्टियांवाला में उसकी संपत्ति सीज कर दी है। जानकारी के अनुसार तस्कर को 2022 में अबोहर थाना सिटी 1 पुलिस ने 92 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था।

    इस संबंध में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला अबोहर में दर्ज है। आरोपी जमानत पर चल रहा है। पुलिस ने अब इसकी 15 लाख 67 हजार की संपत्ति जब्त कर ली है। वैरोका पुलिस स्टेशन के प्रभारी SHO गुरजंट सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेशों पर की गई है। पुलिस ने चेतावनी जारी की कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशा तस्करी नहीं करने दी जाएगी।

  • कपूरथलाः स्विफ्ट में चोर ब्रेजा कार लेकर हुए फरार, देखें, CCTV

    कपूरथलाः पुरानी दाना मंडी क्षेत्र के ग्राउंड में खड़ी एक ब्रेजा कार को लेकर चोर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में आए अज्ञात चोरों ने कार के नजदीक लगे CCTV कैमरे की तारे भी काट डाली। हालांकि चोरी की यह वारदात मंडी के गेट पर लगे कमरों में कैद हो गई है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना-2 (अर्बन एस्टेट) के जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने घटनास्थल के आसपास लगे अन्य कैमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

    कपूरथला के पुरानी दाना मंडी वासी पीड़ित नवीन कौड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने रात अपनी ब्रेजा का नंबर (PB-09-AF-1325) को पुरानी दाना मंडी के ग्राउंड में पार्क किया था। लेकिन जब सुबह वह अपने काम पर जाने लगा तो देखा उसकी कार वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने देखा कि कार के नजदीक लगे CCTV की तारे भी काटी हुई थी। नवीन कौड़ा ने यह भी बताया कि दाना मंडी के मुख्य गेट पर लगे केमेरे में चोरों की यह वारदात कैद हो गई है। जिसमें एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार में अज्ञात चोर आए और उसकी ब्रेजा कार को चोरी करके ले गए है। 

    वहीँ सिटी थाना-2 (अर्बन एस्टेट) पुलिस ने पीड़ित नवीन कौड़ा कीशिकायत के बाद घटनास्थल के नजदीक लगे अन्य CCTV केमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV के आधार पर अज्ञात चोरो की तलाश की जा रही है। और आज दोपहर बाद  IT की टेक्निकल टीम द्वारा मौके पर पहुंच कुछ अहम तथ्यों की जांच की जाएगी।

  • पंजाबः कोरियर कंपनी के दफ्तर में एक लाख की नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    अबोहरः शहर में आए दिन कत्ल और चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामले हनुमानगढ़ रोड से सामने आया है। जहां चोरों ने सुंदर नगरी गली नंबर 11 के सामने कोरियर कंपनी के दफ्तर को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दफ्तर का शटर तोड़कर एक लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने अपनी वारदात को छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर की तोड़ दिया। घटना का पता आज सुबह उस समय चला जब कंपनी की वेन वहां पहुंची ओर ताले टूटे हुए पाए। चोर कोरियर कंपनी आफिस से कीमती शूज भी पहन गए।

    जानकारी के अनुसार, कोरियर कंपनी के स्थानीय आफिस के संचालक बलतेज ने बताया कि मंगलवार की रात वे कोरियर कंपनी का दफ्तर बंद करके गए थे। आज सुबह करीब 5 बजे जब कंपनी की गाडी दफ्तर में आई तो देखा कि शटर पर लगे ताले टूटे हुए थे। उन्होंनें भीतर जाकर देखा तो पाया कि अंदर सामार सामान बिखरा पड़ा था और मेज पर रखा लैपटाप, करीब एक लाख का कैश व कैमरों का डीवीआर भी गायब था। उन्होनें इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर एएसआई पप्पू राम मौके पर पहुंचे और जांच पडताल शुरू कर दी। एएसआई ने बताया कि चोरों ने घटना के दौरान यहां लगा डीवीआर चुरा लिया है अब आसपास लगे कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश की जाएगी।

  • पंजाबः किसानों की सरकार के साथ आज होगी पांचवें दौर की मीटिंग

    चंडीगढ़ः किसानों के दिल्ली कूच्च से पहले कृषि मंत्री अर्जुन मुंडे ने पांचवें दौर की मीटिंग का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरकार चौथे दौर के बाद पांचवें दौर में सभी मुद्दे जैसे की एमएसपी की मांग, पराली का विषय, एफआईआर सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने आगे लिखा है कि वह  दोबारा किसान नेताओं को चर्चा के आमंत्रित करते है। हमें शांति बनाए रखना जरूरी है।