Blog

  • इस यूनिवर्सिटी में सामने आया सबसे बड़ा ड्रग्स और सेक्स स्कैंडल का मामला

    इस यूनिवर्सिटी में सामने आया सबसे बड़ा ड्रग्स और सेक्स स्कैंडल का मामला

    छात्राओं के 5500 अश्लील वीडियो आए सामने!

    इस्लामिया: पाकिस्तान में बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है। इसे दुनिया का भी सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है, जिसमें 5500 कॉलेज छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्राओं को सुरक्षित रखना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। पाकिस्तान का ये स्कैंडल दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। उधर, मामले में पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर (आईयूबी) घोटाले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का फैसला किया है, जिसमें तीन कुलपति और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे।

    दरअसल, स्कैंडल से जुड़े अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। इनमें से ही एक वीडियो में कार की डिक्की से एक लड़की निकलकर एक घर में जाती नजर आ रही है। इस लड़की को एक शख्स लेकर आता है और घटना का वीडियो बना लिया जाता है। ये पीड़ित लड़की उन हजारों लड़कियों में शामिल है, जिन्हें पहले ड्रग्स का आदी बनाया जाता था, फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे मनचाहा काम करवाया जाता।

    मामला पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर का है, जो पुलिस के मुताबिक नशीली दवाओं और यौन शोषण का अड्डा बन चुकी है। जांच में आरोपियों के मोबाइल से कई सबूत मिले हैं, जिसमें अश्लील वीडियो के साथ ढेरों व्हाट्सअप चैट हैं, जिससे साबित होता है कि ये गंदा खेल कई सालों से चल रहा था। एजाज हुसैन नाम का व्यक्ति इस पूरे स्केंडल का मुख्य आरोपी है, जिसका गैंग हजारों लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर उनका शोषण कर रहा था।

    पुलिस को इतने बड़े सेक्स स्कैंडल के बारे में अबू बकर की गिरफ्तारी से पता चला, जो इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर के डायरेक्टर फाइनेंस हैं और उन्हें 28 जून को एक लड़की के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था। जांच में उससे 10 ग्राम चरस मिली थी। उसके मोबाइल हजारों अश्लील वीडियो मिले, जिसके जरिए वो कॉलेज की छात्राओं का शोषण कर रहा था। इसके बाद रिटायर्ड मेजर एजाज हुसैन को पकड़ा गया, जो कॉलेज का सिक्योरिटी ऑफिसर है।

    मामले में अब तक 3 लोग गिरप्तार हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई सालों से ये धंधा चल रहा है। एजाज हुसैन के इशारे पर उन लड़कियों को निशाना बनाया जाता था जो घरों से मजबूर हैं और गरीब हैं। ऐसी लड़कियों को स्कॉलरशिप का लालच देकर उनकी फीस माफ करवाने की बात कहकर फंसाया जाता था. पुलिस को अबतक छात्राओं के 5500 के वीडियो मिल चुके हैं। पुलिसवाले कह रहे हैं कि लड़कियों को बचाना हमारा काम नहीं है।

    बता दें कि पाकिस्तान में ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं. लेकिन हर बार यूनिवर्सिटी की इज्जत का हवाला देकर आरोपियों की करतूत पर पर्दा डाल दिया जाता है। पाकिस्तान की बहावलपुर यूनिवर्सिटी में 113 छात्रों का ड्रग रिकॉर्ड सामने आ चुका है। लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसका नतीजा सबके सामने है। यहां लड़कियों को ड्रग्स देकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे हैवानियत की जा रही है। 

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक एचईसी के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने नेशनल असेंबली की स्थायी समिति को बताया कि यूनिवर्सिटी में घोटाले के कारण शिक्षा क्षेत्र को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति को सूचित करेंगे, जो जांच पूरी करने के लिए कुछ दिनों तक विश्वविद्यालय में रहेगी। देश में 253 यूनिवर्सिटी (सार्वजनिक और निजी दोनों) हैं और इस मुद्दे के कारण छात्र परेशान हैं।

  • पंजाबः रावी दरिया का फिर से पानी बढ़ने से इस पुल का टूटा संपर्क

    पंजाबः रावी दरिया का फिर से पानी बढ़ने से इस पुल का टूटा संपर्क

    डेरा बाबा नानक: रावी दरिया का पानी शुक्रवार को फिर से बढ़ गया है। जिस कारण रावी दरिया पार जाने के लिए कस्सोवाल पुल को जाने के लिए संपर्क टूट गया है। किसान और मजदूर किश्ती के माध्यम से ही पुल तक जाने के लिए मशक्कत कर रहे है। दरिया से पार अपने खेतों में काम करने गए किसान मनजीत सिहं रंधावा, सतनाम सिहं के अलावा मंसूर के निवासी सोनू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दरिया के पानी का स्तर कम होने से किसानों को राहत महसूस हो रही थी। जबकि उनकी फसलों के बचने के आसार दिखाई दे रहे थे। मगर शुक्रवार को रावी दरिया के पानी का स्तर फिर से पहले की तरह बढ़ गया है।
    इस बार रावी दरिया का पानी इस मौसम में तीसरी बार बढ़ चुका है। मनजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पानी का स्तर बढ़ने से वह रावी दरिया से पार है और पानी उनके खेतों की ओर आ रहा है। रावी दरिया के पानी के बढ़ने संबंधी जब ड्रेनेज विभाग के एक्सईयन दिलप्रीत सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रावी दरिया में 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

  • पंजाबः घर में घुसकर लुटेरों ने महिला का गला रेतकर की हत्या

    पंजाबः घर में घुसकर लुटेरों ने महिला का गला रेतकर की हत्या

    अजनाला: अमृतसर के अजनाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में लूट के इरादे से लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। मृतक एक सेवानिवृत्त टीचर बताई जा रही हैं, जिनकी पहचान बिमला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आए लुटेरों ने बिमला की गला रेतकर हत्या कर दी, इसके बाद बिमला के कानों से बालियां उतार कर ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला के पति देवी दयाल ने बताया कि वह इलाके में किसी मौत होने पर वहां पर गए हुए थे और तभी अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरों द्वारा घर के अन्य सामान की तालाशी ली गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः बच्चों से भरी स्कूल बस को तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, कई घायल

    पंजाब से बड़ी खबरः बच्चों से भरी स्कूल बस को तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, कई घायल

    फिरोजपुर: जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फिरोजपुर में सुबह-सुबह गांव हासम जुमानी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गांव हासम जुमानी में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वैन में 35-40 बच्चे सवार थे।

    इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस सुबह बच्चों को घर से स्कूल ले जा रही थी तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर और बस क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

  • पंजाबः व्यक्ति का गोली मारकर कत्ल का मामला, इस गैंग के  मास्टरमाईंड  सहित 3 काबू

    पंजाबः व्यक्ति का गोली मारकर कत्ल का मामला, इस गैंग के मास्टरमाईंड सहित 3 काबू

    मोगा: एजीटीएफ पंजाब और मोगा पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर में 65 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गोपी डल्लेवालिया गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में मोगा पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता के जरिए पूरी जानकारी देगी। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड हैं। गोपी डल्लेवालिया भगोड़ा है और उसके खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

    16 जुलाई को शहीद भगत सिंह नगर में चार लोगों ने संतोख सिंह नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे। बदमाशों ने दो गोलियां चलाईं थी। जिसमें एक गोली संतोख सिंह के सीने में और एक पेट में लगी, जिससे संतोख सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई थी। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਚੈਅਰਮੈਨ ਸਵਰਨ  ਸਲਾਰੀਆ  ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੇਂਬਰ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਕਾਰਡ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਜਿੱਥੇ ਗੱਲ ਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਚੈਅਰਮੈਨ ਸਵਰਨ ਸਲਾਰੀਆ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸ਼ਰੀਰਿਕ ਇਲਾਜ ਵਿਚ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਹੋਰ ਉਪਰਾਲਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਕਾਰਡ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਦਾ ‘ਦਾ  ਵਾਈਟ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਐਂਡ ਹੋਸਪਿਟਲ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ  ਦੇ  ਇਲਾਜ ਵਿਚ 50 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਦੀ ਸ਼ੂਟ ਦਿਤੀ ਜਾਵੇਗੀ

  • जालंधरः इस मामले को लेकर कांग्रेस ने डीसी को सौंपा मांग पत्र, रखी ये मांगे

    जालंधरः इस मामले को लेकर कांग्रेस ने डीसी को सौंपा मांग पत्र, रखी ये मांगे

    जालंधर,ENS: पंजाब में हो रही बरसात के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। वहीं शहर के देहाती एरिया में भी हालात कुछ ऐसे ही है। जिसके चलते कुछ स्कूल 29 तक बंद है। वहीं आज कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब में बाढ़ जैसे हालात से हुए नुक्सान की भरपाई को लेकर डीसी को मांग पत्र सौंपा है। कांग्रेस ने मांग पत्र में लिखा है कि पिछले दिनों हुई बरसात से 5 लाख एकड़ फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिसके कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस की मांग है कि इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को कम से कम 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। वहीं जिन लोगों के घर टूट गए है उनको 5 लाख रुपए की सहायता देनी चाहिए।


    इस दौरान इस हादसों में घायल हुए लोगों के परिजनों को 5 लाख प्रति व्यक्ति के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए, वहीं जिन घरों में इस घटना से किसी मुखिया की मौत हुई है उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसी तरह जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है उन्हें 2 लाख रुपए के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। जबकि जिन किसानों के पशु इस घटना में मर गए है उनके मालिकों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि इस सारी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के द्वारा जारी फंड करने के लिए स्पेशल सैशन बुलाने के लिए लोगों की मांग को लेकर डीसी विशेष सांरगल को मांग पत्र सौंपा है।

  • जालंधरः इस इलाके में तेज रफ्तार से ओवरफ्लों हो रहा सीवरेज का पानी, हो सकता है हादसा, देखें Live 

    जालंधरः इस इलाके में तेज रफ्तार से ओवरफ्लों हो रहा सीवरेज का पानी, हो सकता है हादसा, देखें Live 

    जालंधर,ENS: सूर्य एंक्लेव के पास हो रहे सीवरेज के ओवफ्लो पानी ने निगम प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। शहर के कई इलाकों में सीवरेज के ओवरफ्लो पानी के मामले सामने आ रहे है। लाइव तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सीवरेज का पानी कितनी तेज रफ्तार से ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में जा रहा है। हालात यह है कि जैसे यहां पर काफी तेज बरसात हुई हो। बता दें कि तेजी से हो रहे ओवरफ्लो पानी से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिस पर निगम का कोई ध्यान नहीं है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पानी के तेज बहाव के कारण ढक्कन भी सीवरेज से हट गया है। जोकि हादसे का कारण बन सकता है।

    गौर हो कि करोड़ों रुपए खर्च करके शहर को समार्ट सिटी बनाने में लगे नगर निगम की पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात ने पोल खोलकर रख दी है। कई इलाकों में लोग सीवरेज के पानी के ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे है तो कई जगह सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे है। 

  • भीष्ण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    भीष्ण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    उन्नावः पुरवा-मौरावां मार्ग पर वृद्ध का शव लेकर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। मां-बेटी समेत चार की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस एंबुलेंस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौरावां निवासी 75 वर्षीय धनीराम को पैरालिसिस अटैक पड़ा था। पिछले कई दिन से कानपुर के एलएलआर में इलाज चल रहा था। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वजन प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर घर के लिए निकले। पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी।

    हादसे में एंबुलेंस में बैठी दिवंगत धनीराम की 70 वर्षीय पत्नी प्रेमा, 45 वर्षीय बेटी मंजुला, 40 वर्षीय अंजली, 30 वर्षीय रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य बेटी सुधा घायल हो गई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे में मां और तीन बेटियों की मौत से कोहराम मच गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व एएसपी शशिशेखर सिंह ने मौके पर पहुंचे और जांच की। एंबुलेंस के चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तनाव को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा।

  • इस डैम से फिर छोड़ा गया पानी, अलर्ट जारी

    इस डैम से फिर छोड़ा गया पानी, अलर्ट जारी

    हिमाचल: कांगड़ा में पौंग डैम झील से आज फिर पानी छोड़ा गया है। सुबह 9 बजे पौंग डैम झील प्रबंधन ने आज 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। यह निर्णय बीबीएमबी की गाइडलाइन के अनुसार लिया गया है। इससे पहले भी दो दिनों तक लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। प्रतिदिन 55 हजार क्यूसेक पानी बढ़ाया गया है। फिलहाल पौंग डैम झील में करीब 1 हजार 376 फीट पानी है। पौंग डैम में 1 हजार 390 खतरे के निशान हैं। जबकि पौंग डैम की क्षमता 1 हजार 410 है। बता दें कि हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है। बादल फटने की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। ऐसे में डैमों में पानी बढ़ रहा है।

    ताजा हालात को देखते हुए प्रशासन को पानी छोड़ना पड़ा है। इस बीच, भाखड़ा डैम का जल स्तर आज 1658.01 फीट तक पहुंच गया, भाखड़ा डैम में 51441 क्यूसेक की आमद दर्ज की गई, जबकि टर्बाइनों के माध्यम से डैम से केवल 41994 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 12350 क्यूसेक, आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक और सतलुज नदी में 18600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।