Blog

  • दिल दहलाने वाली घटना, चंद मिनटों में बच गई बच्ची की जिंदगी, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाली घटना, चंद मिनटों में बच गई बच्ची की जिंदगी, देखें वीडियो

    सोशल मीडिया पर दिल दहलाने वाली एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि मासूम बच्ची अचानक सड़क पार करने के लिए भाग जाती है। लेकिन बच्ची को नहीं पता कि सड़क पार करने के दौरान पीछे से बस आ रही है। जैसे ही बच्ची सड़क पार करने लगती तो बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल जाता है।

    दरअसल, बस चालक बच्ची को सड़क पार करता देख बस का स्टेयरिंग घूमा लेता है, लेकिन उसके बावजूद कुछ दूरी पर जाकर वह बस को ब्रेक लगाकर कंट्रोल करता है। इस दौरान बच्ची भी अचानक बस को क्रॉस करने से पहले ही रूक जाती है, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इसलिए कहा जाता है कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय।

  • Iran US War: आखिर क्या होती है Sere Training जिसने गिराया अमेरिकी सैन्य पायलटों का विमान

    Iran US War: आखिर क्या होती है Sere Training जिसने गिराया अमेरिकी सैन्य पायलटों का विमान

    नई दिल्ली: अमेरिकी सैन्य पायलटों का विमान जब मार गिराया जाता है। ऐसे समय में उन्हें अपने बचाव के लिए पहले से कई तरीकों के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है जिनमें सबसे खास है। सर्वाइकल, इवेजन, रेसिस्टेंस और एस्केप। दूसरा क्रू मेंबर शायद किसी सुरक्षित जगह पर छिपने की कोशिश कर रहा होगा। जब तक कि उसे सुरक्षित रुप से बचाया न जा सके।

    ऐसे फाइटर जेट में आमतौर पर 2 लोग होते हैं। एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी। F-15E Strike Eagle के दोनों क्रू सदस्यों ने इजेक्ट किया था। अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के अनुसार, उनमें से 1 को ईरान की जमीन से बचा लिया गया है हालांकि दूसरे क्रू सदस्य का क्या हुआ। अब तक यह साफ नहीं हुआ कि ईरान की जमीन से बचा लिया गया है।

    हालांकि दूसरे क्रू सदस्य का क्या हुआ। अब तक स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी सैन्य पायलटों को सर्वाइवल, इवेजन, रेसिस्टेंस और एस्केप की ट्रेनिंग दी जाती है जो ऐसे हालात के लिए होते हैं जब अमेरिकी सैन्य विमान दुश्मन के क्षेत्र में मार गिराए जाते हैं। इनमें सबसे पहला कदम पैराशूट के जरिए सुरक्षित रुप से विमान से बाहर निकलना होता है।

    जमीन पर पहुंचने के बाद पायलटों को दुश्मन से बचने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढनी होती है और अपने किट में मौजूद रेडियो के जरिए अमेरिकी बलों को अपनी लोकेशन बतानी होती है। इसके बाद अमेरिकी सेना जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। अमेरिका का सेंट्रल कमांड ईरान के आस-पास जैसे ईराक और सीरिया में खोज और बचाव अभियानों के लिए कई टास्क फोर्स तैनात रखता है ताकि यदि अमेरिकी युद्ध विमान मार गिराए जाए तो तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    ऐसे मामलों में जब किसी को दुश्मन के द्वारा पकड़ लिया जाता है या फिर बंधक बना लिया जाता है। पायलटों को अपनी रेसिस्टेंस ट्रेनिंग का इस्तेमाल करना होता है ताकि वे अत्यधिक तनाव, पूछताछ और संभावित यातना का सामना कर सके।

    ईरान का बड़ा और दूरदराज इलाका पायलटों के छिपने की संभावना बढ़ा सकते हैं। यदि पायलट किसी अंधेरे इलाके में हो जहां ज्यादा छिपने की जगह हो जैसे घना जंगल और बड़े आबादी वाले क्षेत्रों से दूर हो तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा हालांकि भोजन, पानी की कमी, चोटें और दुश्मनों द्वारा पीछे किया जाना पायलट की जीवित रहने की उम्मीद कम कर सकते हैं।

  • Punjab News: बे-मौसमी बारिश और तेज़ हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Punjab News: बे-मौसमी बारिश और तेज़ हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    पठानकोटः बेमौसम बारिश ने एक बार फिर पंजाब के किसानों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। किसान इस समय अपनी पकी हुई गेहूं की फसल काटने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन पिछले 2 दिनों से जारी बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी पकी फसल बारिश की वजह से झुक रही है और डर है कि कई जगहों पर पानी जमा होने से गेहूं के दानों की क्वालिटी पर भी असर पड़ेगा।

    किसानों का कहना है कि अगर यही मौसम कुछ और दिन रहा तो नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है, जिससे उनकी साल भर की मेहनत बेकार हो सकती है। यह स्थिति इसलिए और भी गंभीर हो गई है क्योंकि पिछले साल भी बाढ़ ने किसानों को बड़ा आर्थिक झटका दिया था। अब जब किसान अपने नुकसान से उबरने की कोशिश कर ही रहे थे, तो मौसम की यह नई मार उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अनुमान ने चिंता और बढ़ा दी है।

    अनुमान लगाया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं, जो फसलों के लिए और भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इस स्थिति को देखते हुए किसानों ने सरकार से गिरदावरी की मांग की है, ताकि नुकसान का सही अंदाज़ा लगाकर उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जा सके। किसानों का कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिली, तो उनके लिए आर्थिक रूप से खड़ा होना मुश्किल हो जाएगा।

  • Jalandhar News: पुलिस को मिली 16 नई Emergency गाड़ियां, अब शरारती अनंसरों की बढ़ेगी चिंता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस को मिली 16 नई Emergency गाड़ियां, अब शरारती अनंसरों की बढ़ेगी चिंता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हाल ही में संगरूर से 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। अब पंजाब में अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों की तर्ज पर महज 6 मिनट में पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य की कानून‑व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

    इसी के चलते आज एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने प्रेस वार्ता करते बताया कि देहात पुलिस को 16 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ईआरवी) मिले है। इसी के साथ अब शरारती अनंसरों की चिंता बढ़ जाएगी। दरअसल, ईआरवी व्हीकल के जरिए पुलिस चंद मिनटों में वारदात की जगह पर पहुंच जाएगी और शरारती अनसंरों के प्रयासों को नाकाम कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    ऐसे में देहात में इन व्हीकल की कुल संख्या 36 हो जाएगी। दरअसल, इससे पहले 20 नए ईआरवी व्हीकल मिले थे। इसी के साथ फिल्लौर में 8 ईआरवी व्हीकल पर पुलिस कर्मी 24 घंटे काम करेंगे। क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए ईआर व्हीकल के जरिए पुलिस चंद मिनटों में लोगों के पास पहुंचेगी, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति फिर से विश्वास बढ़ेंगा और लोग शरारती अनंसरों के खिलाफ जागरूक होंगे।

  • Jalandhar News: Raghav Chadha को लेकर कैबिनेट मंत्री कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Raghav Chadha को लेकर कैबिनेट मंत्री कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब सरकार ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है, जिसके संबंध में आज जालंधर में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक की अध्यक्षता में 6 जिलों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में अब गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। सरकार हर जगह बैठकें कर रही है और सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मंडियों में किसानों को पेश आने वाली मुश्किलों के संबंध में सरकार हर संभव तरीके से उनकी मदद करेगी।

    इसी बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राघव चड्ढा के खिलाफ जो कार्रवाई की गई, उसका कारण यह था कि उन्होंने पंजाब से जुड़े मुद्दों को नहीं उठाया। राघव चड्ढा राज्यसभा में केवल अपने ‘PR’ (जनसंपर्क) के लिए काम कर रहे थे, न कि पंजाब या पार्टी से जुड़े मुद्दों के लिए। इसी वजह से उन्हें राज्यसभा में पार्टी नेता के पद से हटा दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि पद से हटाए जाने के बाद, पार्टी के प्रति उनका जो रवैया रहा है, वह भी बेहद खराब है; जिसे देखते हुए पार्टी ने अब तक उनसे दूरी बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी के प्रति ईमानदार नहीं है, वह किसी काम का नहीं होता और उसे पार्टी में नहीं रहने दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: UP से लाकर अवैध असलहों की सप्लाई करता आरोपी गिरफ्तार, देखे Live

    Jalandhar News: UP से लाकर अवैध असलहों की सप्लाई करता आरोपी गिरफ्तार, देखे Live

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ लाडी पुत्र गुरमीत राम निवासी शेखेवाल थाना शाहकोट जिला जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरिवंदर विर्क ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली इंचार्ज की अगुवाई में टीम ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे में 5 पिस्टल समेत 4 रौंद बरामद किए है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर पुष्प बाली के स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरज कुमार अपने साथी द्विंदर पाल उर्फ दीपू पुत्र कुलबीर सिंह के साथ मिलकर बड़े स्तर पर अवैध हथियार उत्तर प्रदेश से लाकर जालंधर के आसपास के इलाकों में सप्लाई करता है।

    उसने अपने कब्जे में अवैध रूप से असलहा रखा हुआ है जिसे थाना पतारा के इलाके में घूमते देखा गया था। जिसके बाद 3 अप्रैल को सीआईए के एएसआई राजबीर सिंह ने टीम ने थाना पतारा के अधीन इलाके में नाकेबंदी की। इस दौरान व्यक्ति ने सूचना दी कि सूरज और दविंदर मिलकर एक गैंग बनाकर इस्लामाबाद से नाजायज असलहा लाकर जालंधर के आसपास के इलाके में सप्लाई करते है। सूरज पर पहले भी झगड़ा और असलहा एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं, जो सस्ते दाम पर नाजायज हथियार खरीदकर मथुरा शहर में यूपी से लेकर आए हैं। इस दौरान सूरज कुमार ने स्विफ्ट कार गांव पतारा में विजय नामक के व्यक्ति की वर्कशॉप पर दी हुई है। सूरज कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर विजय की वर्कशॉप पर थाना पतारा की तरफ आ रहा है।

    उसने अपनी पीठ पर एक किट बैग रखा हुआ है, यदि नाका लगाकर चैकिंग की जाए तो बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हो सकते है। जिसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा नाका लगाया गया और गांव जौहल गेट की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल सवार को रूकने का इशारा दिया। मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल पीछे मोड़ कर मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर कर लिया। बाइक चालक के बैग की तलाशी के दौरान कब्जे में 3 पिस्टल .32 बोर समेत 2 रौंद 32 बोर और 2 देसी कट्टे 315 बोर समेत 2 रौंद 315 बोर बरामद किए गए। आरोप के खिलाफ मुकदमा नंबर 25 तिथि 3.4.2026 जुर्म 25(1)(8),25(6),25(7)(1), 25(8)-54-59 आर्म्स एक्ट, 111 BNS दर्ज कर उसका गिरफ्तार किया गया है।

    जांच में पता चला कि सूरज कुमार झगड़े और मारपीट का आदी है, उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मारपीट और असला एक्ट के मुकद्दमे दर्ज हैं। सूरज ने गांव की लड़की से लव मैरिज करवाई हुई है और अपने गांव में लॉकडाउन होने के कारण उसने अपने पास नाजायज असलहा रखा है। आरोपी द्विंदर पाल सिंह उर्फ दीपू और अन्य गैंग सदस्यों के साथ मिलकर मथुरा उत्तर प्रदेश से अवैध असलहा लाकर जालंधर के आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता था। इससे पहले भी साल 2024 में वह अपने गैंग के सदस्य सुनील कुमार उर्फ जियूना के साथ मिलकर मथुरा उत्तर प्रदेश से 5 असलहे (पिस्टल) लेकर आया था और सीआईए स्टाफ की पुलिस ने उसको उक्त पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया था। वहीं द्विंदर पाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सूरज कुमार उर्फ लाडी को काबू कर इलाके में हो रही घटनाओं और गैंग के बारे में पता लगाया है। सूरज को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: PWD National Highways और Railways विभाग ने बाजार खाली करने के दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PWD National Highways और Railways विभाग ने बाजार खाली करने के दिए निर्देश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर रेलवे लाइन के पास स्थित कलसी नगर में बाजार को खाली करने का आदेश एक बार फिर जारी किया गया है। प्रशासन ने दुकानदारों से 2 से 3 दिनों के भीतर अपना सामान उठाने और जगह को खाली करने के निर्देश जारी किए है। दरअसल, यह स्थान सार्वजनिक परिवहन विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रेलवे विभाग के अंतर्गत आता है। ऐसे में पिछले 50 वर्षों से विभिन्न दुकानदारों के कब्जे है। प्रशासन के इस निर्णय के विरुद्ध आज विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से दुकानदारों को बेदखल न करने की अपील की है।

    मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि कलसी नगर में गरीब लोग रहते है और यहां छोटी-छोटी दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। ऐसे में अब प्रशासन द्वारा 2 से 3 दिनों में इलाके को खाली करने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि इस इलाके की इमारतों को गिरा दिया जाएगा। जिसको लेकर लोगों द्वारा रोष जाहिर किया जा रहा है। लोग यहां पर 50 साल से अधिक समय से रह रहे है। ऐसे में यहां अगर प्रशासन द्वारा निर्माण किया जाना है तो पहले इलाका निवासियों को रहने के लिए स्थान दिया जाए और दुकानों के बदले दुकानें दी जाए ताकि लोग अपने कारोबार के लिए अन्य साधन बना सके।

    व्यक्ति ने कहाकि यह जगह केंद्र के अधीन है और PWD National Highways और रेलवे विभाग की जगह है, लेकिन पहले इसे ट्रेस नहीं किया गया। ऐसे में अब लोगों को शिफ्ट करने के आदेश जारी किए गए है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि उन्हें यहां रह रहे 25 से 30 साल हो गए है, लेकिन कभी परेशानी नहीं हुई। ऐसे में अब रोडवेज के अधिकारी आए और उन्होंने जगह को खाली करने के निर्देश दिए। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया, ऐसे में वह घरों को छोड़कर यहां से कहां जाए। महिला ने कहा कि इस इलाके में काफी लंबे समय से रह रहे है। लेकिन अब उन्हें घरों को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्होंने अपील की है कि प्रशासन द्वारा उन्हें अलग स्थान पर रहने की जगह दी जाए।

  • Punjab News: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों के चेहरे पर चिंता के भाव, देखें वीडियो

    Punjab News: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों के चेहरे पर चिंता के भाव, देखें वीडियो

    अमृतसरः बेमौसम बारिश और बदलते मौसम ने अमृतसर के अजनाला इलाके के किसानों को बड़ा झटका दिया है। बारिश और तेज हवाओं के कारण खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है, जिसका उत्पादन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम ने उनकी सारी मेहनत बर्बाद कर दी है।

    किसान इकबाल सिंह ने कहा कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण फसल की हालत खराब हो गई है। यह प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए बहुत चिंता का विषय है और इसका पैदावार पर भी बड़ा असर पड़ेगा। इस नुकसान की भरपाई करना किसी के बस में नहीं है।

    इसी तरह, किसान जगजीत सिंह ने भी अपना दुख साझा करते हुए कहा कि गेहूं के दाने काले पड़ गए हैं और फसल की गुणवत्ता भी खराब हो गई है। जहां पहले प्रति एकड़ 20 क्विंटल पैदावार की उम्मीद थी, वहीं अब 5 क्विंटल भी नहीं मिल पाएगा। यह स्थिति किसानों के लिए बहुत निराशाजनक है। एक अन्य किसान और सरपंच इकबाल सिंह ने कहा कि किसान पहले से ही बाढ़ और मंडी में हुए नुकसान से परेशान थे और अब यह बारिश एक और समस्या बन गई है।

    उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई और कहा कि अगर अगले 20 दिनों तक मौसम साफ रहा, तो फसल का कुछ हिस्सा बचाया जा सकता है। किसान सतनाम सिंह ने भी कहा कि ठेके पर ली गई फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और यह स्थिति उनके लिए बहुत खतरनाक है। सभी किसानों ने भगवान से प्रार्थना की है कि मौसम अच्छा बना रहे ताकि वे अपनी बची हुई फसल बचा सकें।

  • Jalandhar News: गेंहू की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री ने मंडियों में अधिकारियों को दिए निर्देश, देखें Live

    Jalandhar News: गेंहू की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री ने मंडियों में अधिकारियों को दिए निर्देश, देखें Live

    जालंधर, ENS: गेंहू की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक आज डीसी कॉप्लैक्स में पहुंचे, जहां उन्होंने गेंहू की खरीद को लेकर अधिकारियों से मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गेंहू की खरीद का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में गेंहू की खरीद को लेकर मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए है। वहीं प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों को लेकर अलग-अलग जिलों में मीटिंग की जा रही है। ऐसे में 2 दिन पहले माझे में 4 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई थी। जिसमें ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों से भी चर्चा की गई थी। वहीं आज जालंधर में 6 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है, जिसमें कपूरथला, लुधियाना ईस्ट वेस्ट, रोपड़, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    भारत सरकार की ओर से 122 लाख मेट्रिक टन का पंजाब को टारगेट मिला है, उस टारगेट को पूरा करने के साथ 132 लाख मेट्रक टन के पुख्ता प्रबंध किए गए है। 30 हजार 973 करोड़ की सीसीएल का पैसा पहुंच चुका है। पिछली सरकारों के दौरान स्कूटर, बाइक के नंबरों पर टेंडर होते रहे है, लेकिन मान सरकार द्वारा ट्रांसपेरेट ढंग के साथ किसान को किसी तरह की कमी का सामना ना करना पड़े और ट्रांसपोर्ट के दौरान वह परेशान ना हो, ऐसे में ट्रांसपोर्ट के ठेकेदारों को मंडी में उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी किए गए है। यह 20 से 25 दिन का सीजन है, ऐसे में वह खुद अधिकारियों के साथ मंडियों में उपरस्थित रहेंगे।

    इस दौरान किसानों का एक-एक दाना मंडी से उठाया जाएगा। वहीं एमएसपी के तय रेटों पर किसानों का अनाज खरीदने के बाद 24 घंटों में किसानों के पैसे ट्रांसफर किए जाएगे। ऐसे में आज प्रशासन के प्रबंधो का जायजा लिया गया। पंजाब में आप की सरकार के दौरान 7 से 8 सीजन गेंहू और धान के किसानों के अच्छे निकले है। पिछली सरकारों के दौरान किसानों को पेमेंट ना मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था और वह धरने लगाकर मांग करते थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को किसानों को परेशानी ना आने के निर्देश दिए गए है।

    देश में अनाज भंडार को लेकर पंजाब की काफी देन है। वहीं आढ़तियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि उनकी मांग केंद्र से है। लेकिन उसके बावजूद हाल ही में सीएम मान ने देश के गृह मंत्री अमित से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह तय हुआ है कि 4.57 रुपए आढ़तियों को बढ़ाकर दिए जाएगे। आढ़ितयों की मांग को लेकर पंजाब उनके साथ खड़ा है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि एमएसपी के आधार पर किसानों की फसल उठाई जा रही है। ऐसे में पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

  • Modern Look को देसी टच देकर नई दुल्हन ने ढाया कहर, रश्मिका के बिछिया के फैंस हुए दीवाने

    Modern Look को देसी टच देकर नई दुल्हन ने ढाया कहर, रश्मिका के बिछिया के फैंस हुए दीवाने

    मुंबईः मशहूर एक्टर रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा से शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। जहां अभी तक नई नवेली दुल्हनिया सूट और साड़ी में नजर आ रही थीं, तो अब क्रॉप टॉप के साथ जींस डाल उन्होंने अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया। देखने वाली बात यह रही कि वह यहां भी वह अपने संस्कार नहीं भूलीं और मंगलसूत्र ही नहीं, पैरों में बिछिया पहने नजर आईं। नई नवेली दुल्हन की मॉर्डन लुक के साथ देसी टच ने सभी का दिल जीत लिया है।

    दरअसल, रश्मिका को एयरपोर्ट पर कार से उतरते ही पैपराजी ने स्पॉट किया। जहां उनका जींस में स्टाइलिश रूप देखते ही बना। क्रॉप टॉप के साथ डेनिम में वह स्टनिंग लग रही हैं, तो उनका न्यूली ब्राइड वाला ग्लो भी साफ नजर आ रहा है।

    एयरपोर्शन फैशन के लिए रश्मिका ने कंफी और स्टाइलिश लुक पिक किया, जिसमें एलिगेंस, क्लास और ग्लैमरस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिला। एक्ट्रेस ने बटर येलो कलर का क्रॉप टॉप पहना, जिसका राउंड नेकलाइन और हाफ स्लीव्स के साथ डिजाइन एकदम बेसिक है। जिसे बस साइड में ब्लैक तीन लाइन्स दी। इसे उन्होंने हाई वेस्ट बैगी डेनिम के साथ पेयर किया, जिससे क्रॉप टॉप और जींस का लूज फिटिंग वाला कॉम्बो स्टाइलिश और कूल वाइब्स दे गया।