Blog

  • Punjab News: Highway पर पलटा आलू से लदा ट्रक, ट्रैफिक जाम

    Punjab News: Highway पर पलटा आलू से लदा ट्रक, ट्रैफिक जाम

    लुधियानाः जगराओं में शेरपुरा चौक के पास लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर आज आलू से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक पलटने से आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला।

    जानकारी के अनुसार, आलू से लदा यह ट्रक मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा था। शेरपुरा चौक के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका। ट्रक चालक मीत सिंह ने बताया कि ट्रक में आलू की बोरियां अधिक लदी होने के कारण वाहन असंतुलित हो गया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और सड़क पर बिखरे आलू की बोरियों को वापिस ट्रक में लदवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।

     

     

  • पोते की थार की चपेट में आने से दादी की मौत, देखें वीडियो

    पोते की थार की चपेट में आने से दादी की मौत, देखें वीडियो

    फर्रुखाबादः विकास कॉलोनी में थार की चपेट मे आने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थार में महिला का पोता सवार था। दरअसल, पोता घर में गाड़ी पार्क कर रहा था। अचानक बैक गियर लग जाने से गाड़ी पीछे चली गई। इस दौरान घर का गेट बंद कर रही दादी सड़क पर दीवार के बीच फंसकर दब गईं। हादसे में महिला लगातार चीखती रहीं, लेकिन दुर्घटना में महिला की मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय सरला कटियार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि थार घर के गेट के अंदर जाती है, लेकिन कुछ ही देर बाद स्पीड से बाहर आ जाती है। इस दौरान महिला चिल्लाकर गाड़ी को रोकने के लिए कहती है। लेकिन थार और दीवार के बीच महिला की दबकर मौत हो जाती है। वहीं मृतक महिला का बेटा भी आवाज देता हुआ बाहर आता है, लेकिन तब तक महिला की मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोते ने पहले भी लापरवाही से थार को बैक कर दिया था। इस बार उसके ही परिवार की महिला की मौत हो गई।  
  • मछली को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, एक काबू, देखें वीडियो

    मछली को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, एक काबू, देखें वीडियो

    रोहतासः जिले के खैरा भुतहा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, मछली मारने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बच्चा पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

    जानकारी मुताबिक, बच्चा पासवान गांव के पास मछली मार रहा था। इसी दौरान गांव का रवीश लाल और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और उससे मछली मांगने लगे। बच्चा पासवान ने मछली देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान रवीश लाल ने बच्चा पासवान को गुस्से में आकर गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवीश लाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

  • झाड़-फूंक कराने जा रहे चाचा-भतीजे की Bike कार से टकराई, 3 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    झाड़-फूंक कराने जा रहे चाचा-भतीजे की Bike कार से टकराई, 3 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    बांकाः बेलहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, जबकि कार में सवार 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान ओढ़नी डेम थाना क्षेत्र के वनरझोप गांव निवासी तुलसी साह के बेटे रूपेश कुमार साह उर्फ भगत शाह (28), सुरेंद्र साह (40) और अकलू साह के बेटे बालेश्वर साह (59) के रूप में हुई है। तीनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे, रूपेश और सुरेंद्र चचेरे भाई थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, रूपेश को 10 दिन पहले बेटा हुआ था, हालांकि जन्म के बाद से ही वो बिमार चल रहा था। इलाज के दौरान 2 दिन पहले नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घर वालों को लग रहा था कि किसी ने उन पर जादू टोना कर दिया है। इसलिए एक ही बाइक से तीनों चाचा-भतीजा बेलहर क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने जा रहे थे। दूसरी ओर, झारखंड के गरवा निवासी प्रवीण गुप्ता, खुशबू कुमारी, पुष्पा देवी और प्रिया कुमारी एक कार से सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर स्थित बाबा धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इस दौरान बेलहर के जिलेबिया मोड़ स्थित देवघर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बाइक सवार तीनों व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में फंसे चारों घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल है। वहीं, थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • कपाट खुलने से पहले बर्फ की चादर से ढका Kedarnath Temple, प्रशासन की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    कपाट खुलने से पहले बर्फ की चादर से ढका Kedarnath Temple, प्रशासन की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    देहरादूनः उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने पूरे केदारनाथ नगर को बर्फ की एक मोटी चादर से ढक दिया है। जहां एक ओर 22 अप्रैल को होने वाले कपाट उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर थीं, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने मजदूरों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। आलम यह है कि जिन रास्तों और मंदिर परिसर से हाल ही में बर्फ हटाई गई थी, वे स्थान एक बार फिर कई फीट बर्फ की तह में दब गए हैं। मौजूदा मौसम परिस्थितियों ने तीर्थयात्रा की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है।
    लगातार खराब मौसम के कारण निर्माण कार्य, साफ-सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां धीमी पड़ गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं होता है, तो इसका असर श्रद्धालुओं की यात्रा पर भी पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार धाम में कल शाम से ही रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है। बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि केदारनाथ धाम में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। मंदिर परिसर पूरी तरह से बर्फ से ढक चुका है। सबसे ज्यादा चुनौती उन रास्तों को लेकर आ रही है जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पैदल यात्रा के लिए साफ किया गया था, लेकिन ताजी बर्फबारी के बाद वे फिर से दुर्गम हो गए हैं। बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग का सुधारीकरण, बिजली-पानी की व्यवस्था और टेंट कॉलोनी बसाने का काम प्रभावित हो रहा है। अगर मौसम का यही हाल रहा, तो कपाट खुलने से पहले व्यवस्थाएं पूरी करना एक बड़ी चुनौती साबित होगा। केदारनाथ में इस बार मौसम कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहा है। केदारपुरी एक बार फिर चांदी जैसी सफेद बर्फ से चमक उठी है। हालांकि, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह नजारा बेहद खूबसूरत है, लेकिन यात्रा सुचारू करने में जुटे कर्मचारियों के लिए यह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।  
  • Exam देने College जा रहे Student को स्कूल बस ने रौंदा, गुस्साए परिजनों और छात्रों ने किया रोड जाम

    Exam देने College जा रहे Student को स्कूल बस ने रौंदा, गुस्साए परिजनों और छात्रों ने किया रोड जाम

    मोतिहारीः स्कूल बस की चपेट में आने से BCA के एक छात्र की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल चौक की है। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह कटहरा के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वो कॉलेज एग्जाम देने के लिए आया था। छात्र की मौत के बाद परिजन और छात्रों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। छोटी बहन सड़क पर डेड बॉडी रखकर गाड़ियों को रोकती नजर आई। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और छात्रों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक अभिषेक इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, पिता किसान हैं। अभिषेक मोतिहारी रहकर बीसीए की पढ़ाई कर रहा था, आज वो एग्जाम देने पहुंचा था, इसी दौरान अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

    वहीं परिजन ने सही इलाज न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घायल छात्र को समय पर उचित इलाज नहीं मिला। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस होने के बावजूद सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन और छात्रों ने एलएनडी कॉलेज के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और रोड ब्लॉक करने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वे अपनी मांगों पर अड़े है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

  • Punjab News: सुपर-सकर मशीन से सीवरेज की सफाई हुई शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: सुपर-सकर मशीन से सीवरेज की सफाई हुई शुरू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के भीतर सीवरेज की सफाई सुनिश्चित करने और सीवरेज लाइनों की सफाई बेहतर ढंग से करने के लिए विधायक रणबीर सिंह भुल्लर द्वारा सुपर-सकर मशीन से सीवरेज की सफाई के काम की शुरुआत करवाई गई है। इस अवसर पर विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शहरों,गांवों के व्यापक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश के विकास व स्वच्छता के लिए लगातार फंड जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सीवरेज की सफाई के लिए कुल 97 लाख रुपये का अनुमान तैयार किया गया है, जिसके तहत 49 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुपर-सकर मशीन की मदद से पूरे शहर में सीवरेज की सफाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को सीवरेज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि सीवरेज की सफाई के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि बॉर्डर रोड, बस्ती भट्ठियां, शांति नगर, रामेवाला, हाके वाला, बस्ती निजामुद्दीन, इचे वाला रोड, रणजीत कॉलोनी, बेदी कॉलोनी, बस्ती टेका वाली, मलवाल रोड, अनिल बागी रोड, विकास विहार, ब्लाकी वाला, दिल्ली गेट, रिखी कॉलोनी, दुलची के रोड, शवशाला घाट क्षेत्र, सकोदर नहर, ब्रह्म नगर, भगत सिंह कॉलोनी आदि इलाकों को कवर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि शहर के अंदर सीवरेज की सफाई को पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा और इसलिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं कि वे इस सफाई के काम को पूरी तरह सही ढंग से करवाएं। इस मौके पर हिमांशु ठक्कर, गुरभेज सिंह, चेयरमैन व्यापार कमिशन फिरोजपुर शहरी रजनीश शर्मा, पार्षद सलविंदर सिंह, परमवीर सिंह, हरमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • चलते Show में युवक की अजीब हरकत से डरी Sunanda Sharma, चिल्लाकर स्टेज छोड़ी, कार्यक्रम हुआ Cancel, देखें वीडियो

    चलते Show में युवक की अजीब हरकत से डरी Sunanda Sharma, चिल्लाकर स्टेज छोड़ी, कार्यक्रम हुआ Cancel, देखें वीडियो

    गाजियाबादः पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाजियाबाद में लाइव शो दौरान एक अजीब घटना हो गई जिसके चलते शो को कैंसिल करना पड़ा। दरअसल, 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    युवक करीब 2 मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में बाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा। आवाज सुनते ही पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को वहां से हटाया। बाउंसरों ने भी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का छात्र है। इस घटना के बाद सुनंदा इतनी डर गईं कि दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। नीचे मौजूद लोग उन्हें वापस बुलाते रहे, लेकिन उनकी टीम ने शो को बीच में ही कैंसिल करने का फैसला लिया। शो रद्द होने की घोषणा के बाद छात्र निराश होकर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि सुनंदा ने अभी स्टेज पर आकर 2 से 3 सॉन्ग गाकर माहौल बनाया ही था कि इसी दौरान स्टेज के नीचे से लड़के वीडियो बनाने लगे और सेल्फियां लेने लगे। सुनंदा का ध्यान गीत गाते हुए साथ-साथ में दर्शकों को गुनगाने पर था। इस बीच एक युवक सिक्योरिटी की नजर से बचता हुआ स्टेज पर पहुंच गया। स्टेज पर आते ही युवक तेजी से सुनंदा की तरफ बढ़ा और उनके करीब पहुंच गया। युवक ने सुनंदा को छूने की कोशिश की। वो उनके पैरों की तरफ तेजी से गिरा, जिससे सुनंदा डर गईं और डर के मारे उसकी चीख निकल गई। सुनंदा की चीख सुनते ही सिक्योरिटी अलर्ट हुई और घेरा बनाकर सिंगर को ले गई। स्टेज पर जैसे ही सिक्योरिटी पहुंची तो युवक भागने लगा। इस पर सिक्योरिटी ने उसे धक्के देकर पहले स्टेज से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गाजिबाद पुलिस के जवान उसे कॉलर से पकड़कर थाने ले गए। जहां युवक से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज किया या नहीं इसके बारे में जानकारी साझा नहीं की।
  • IPL में Punjab Kings की पूरी टीम पर BCCI ने लगाया जुर्माना

    IPL में Punjab Kings की पूरी टीम पर BCCI ने लगाया जुर्माना

    नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बीते 3 अप्रैल को खेला गया। जहां पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। लेकिन बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स की पूरी टीम पर जुर्माना लगा दिया। दरअसल, इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया। चेन्नई की पारी के दौरान श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई।श्रेयस अय्यर पर पहले मैच में भी स्लो ओवर रेट के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था।

    वही गलती अब अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी दोहराई है। इससे पहले मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। लगातार दूसरी गलती के चलते इस बार सजा और सख्त हो गई। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया।

    यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था, जो आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आता है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, उन पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।’ नियमों के मुताबिक, श्रेयस और उनकी टीम पंजाब से अगर इस सीजन में तीसरी बार में स्लो ओवर रेट हुआ, तो कप्तान पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपए या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

    कप्तान पर बैन का प्रावधान हटा दिया गया है। बता दें कि 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जीत की असली नींव कप्तान श्रेयस अय्यर ने रखी। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में पंजाब ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

     

  • Punjab News: क्रिकेट खेलते आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को लगा झटका, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: क्रिकेट खेलते आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को लगा झटका, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को झटका लगा। वहीं इस घटना में 2 युवक चपेट में आ गए, जबकि बाकी अन्य युवक हलके झटकों के बाद ईधर-उधर भागने लगे। हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुणदीप सिंह निवासी गांव रसूलपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि तरुणदीप का अभी रिजल्ट आया था और वह 10वीं क्लास में हुआ था। स्कूलों में छुट्टी के चलते वह टूर्नामेंट खेलने के लिए चला गया। सरपंच ने बताया कि 11 युवक किक्रेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। हलकी बूंदाबांदी के बीच भी खेल रहे थे तो इस दौरान बिजली गिर गई।

    मौके पर तरुणदीप सिंह पुत्र ओंकार सिंह और 18 वर्षीय अंशप्रीत सिंह बिजली की चपेट में आ गए। हालांकि बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिर गए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है। चश्मदीदों और स्थानीय सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव की गुरुद्वारा साहिब वाली ग्राउंड में करीब 11 बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।

    तरुणदीप सिंह भी टीम का हिस्सा था। मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। जिस समय हादसा हुआ, तरुणदीप सिंह बॉलिंग करने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक आसमान से बिजली सीधे मैदान पर गिरी। बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि मैदान में खेल रहे सभी बच्चे एक साथ जमीन पर गिर पड़े। तरुणदीप सिंह के छोटे भाई ने बताया, हम सब खड़े थे, अचानक झटका लगा और सब गिर गए। कुछ बच्चे उठकर मदद के लिए भागे, लेकिन मेरा भाई वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों का प्रबंध कर घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तरुणदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।

    तरुणदीप सिंह के घर में इस समय चीख-पुकार मची है। उसकी मां पंचायत सदस्य हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ओंकार ने नम आंखों से बताया कि बेटा घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाकर आया है और अब खेलने जा रहा है। घटना के बाद से मां बेसुध है। पड़ोस की महिला ने बताया कि तरुणदीप सिंह बाल कटवाकर घर आया था। मां को कहा कि वह खेलने जा रहा है। मां ने कुछ खाकर जाने को कहा तो मां के हाथ से दूध और खाना खाकर गया। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।