Blog

  • नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई Brand New Car, देखें वीडियो

    नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई Brand New Car, देखें वीडियो

    करनालः हरियाणा के करनाल में सेक्टर-7 स्थित चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने नाबालिग को रूकने का इशारा दिया। इस दौरान नाबालिग ने पहले बिना नंबरी न्यू ब्रांड स्विफ्ट कार से पुलिस कर्मी कुलबीर सिंह को टक्कर मारी और उसके बाद बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक कार दौड़ाई। मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिसकर्मी ने काले शीशे चढ़े होने और नंबर प्लेट न होने पर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार सवार ने रुकने की बजाय स्पीड और तेज कर दी और चौराहे के बीच में खड़े पुलिसकर्मी को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा।

    इसके बाद भी कार सवार नहीं रुका और पुलिसकर्मी को बोनट पर डालकर काफी दूरी तक लेकर गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी नीचे नहीं गिरा, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। इस घटना का एक वीडियो सामने है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लटका हुआ है। काफी दूरी पर जाकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पुलिसकर्मी नीचे कूद गया। इसके बाद भी वह गाड़ी को रोकने की कोशिश करता नजर आया।

    सीसीटीवी में दिखा कि चालक ने गाड़ी को पीछे किया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गया और तुरंत वायरलेस के माध्यम से सूचना दी गई। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है, उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

  • शराब पीने से कारोबारी समेत 3 की मौत, गुस्साए परिजनों ने Hospital में किया हंगामा

    शराब पीने से कारोबारी समेत 3 की मौत, गुस्साए परिजनों ने Hospital में किया हंगामा

    मेरठः बीती देर शाम शराब पीने के बाद किराना कारोबारी समेत 3 की मौत हो गई। तीनों ने एक सरकारी ठेके से देशी शराब खरीदी थी। वहीं पर तीनों साथ में पी रहे थे। तभी उन्हें उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। आनन फानन में तीनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बारी-बारी से तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना दौराला थाना क्षेत्र की है। एक साथ तीन मौतों से लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। फिर शराब की दुकान पर गए। सेल्समैन समेत दो को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले बाबूराम (60 साल) किराना व्यापारी थे। उनका तेल का भी बिजनेस है। बाबूराम की दुकान में जितेंद्र (45 साल) और अंकित उर्फ दौलत (32 साल) काम करते थे। जितेंद्र वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, अंकित उर्फ दौलत सरस्वती कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बाबूराम ने जितेंद्र और अंकित के कस्बे के देशी शराब ठेके के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। तीनों को बदहवास देख वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। लोगों ने एक-दूसरे की मदद से उन्हें पास के आर्यावर्त अस्पताल पहुंचाया, जहां जितेंद्र और अंकित को मृत घोषित किया गया। बाबूराम की हालत गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे। आबकारी की टीम ने तत्काल उस दुकान पर छापा मारा, जहां से शराब खरीदी गई थी। मौके से खाली टेटरा पैक कब्जे में लिए गए हैं। दुकान से भी पेटियां पुलिस ने जब्त की हैं। दुकान के सेल्समैन समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

  • 46 बार चाकू मारकर किया कत्ल, Jalandhar के नौजवान को New Zealand में उम्रकैद

    46 बार चाकू मारकर किया कत्ल, Jalandhar के नौजवान को New Zealand में उम्रकैद

    जालंधर, ENS: न्यूजीलैंड में 29 जनवरी 2024 को लुधियाना के गुरजीत की जालंधर के रजिंदर सिंह ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट में 2 साल तक चले केस के बाद कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल, 2 साल पहले रजिंदर सिंह ने गुरजीत सिंह के घर में घुसकर उस पर चाकू से 46 वार करके उसकी हत्या की थी। राजिंदर सिंह ने गुरजीत के गले पर इतने वार किए कि उसका सिर धड़ से अलग होने वाला था। अदालत में 2 साल केस चलने के बाद आखिरकार गुरजीत के परिवार को न्याय मिल गया और हत्यारे को 17.5 साल जेल में रहना होगा। इस दौरान उसे पैरोल भी नहीं दी जाएगी। रजिंदर सिंह न्यूजीलैंड में एक फाइबर-ऑप्टिक केबल टेक्नीशियन के रूप में काम करता था। वह एक तरह से गुरजीत का पूर्व बॉस या सीनियर सहकर्मी भी रह चुका था।

    गुरजीत भी इसी क्षेत्र में काम करता था। शुरुआत में उसने रजिंदर के अधीन काम किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर दिया था। वह केबल बिछाने और तकनीकी सेवाओं का काम करता था। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान यह सामने आया कि रजिंदर और गुरजीत के बीच तनाव का मुख्य कारण कोई काम नहीं, बल्कि शादी का प्रस्ताव था। रजिंदर, गुरजीत की पत्नी से शादी करना चाहता था। परिवार ने उनका रिश्ता तय भी कर दिया था। लेकिन उसने रजिंदर के साथ रिश्ता ठुकरा दिया और रजिंदर के जूनियर रहे गुरजीत से शादी कर ली थी। इन्हीं व्यक्तिगत रंजिशों के कारण राजिंदर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    गुरजीत सिंह की शादी हत्या से 8 महीने पहले हुई थी। डिटेक्टिव सीनियर सार्जेंट निक लेघ ने सजा सुनाए जाने से पहले मीडिया को बताया कि गुरजीत सिंह “अपनी पत्नी के साथ एक नया जीवन शुरू करने वाले थे, जो उनकी हत्या के एक हफ्ते बाद ही न्यूजीलैंड आने वाली थी। जस्टिस डनिंगहम ने राजिंदर को पीड़ित के परिवार और विधवा को $8,000 से अधिक का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। गुरजीत की उम्र तब 27 साल थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरजीत सिंह के पिता निशान सिंह ने न्यूजीलैंड कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि आखिर कार उन्हें अंतिम न्याय मिल गया।

    अब उनके बेटे की आत्मा को शांति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मुकदमे के दौरान उनके लिए यह बहुत कठिन समय था। खासकर मां के लिए क्योंकि उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। राजिंदर सिंह को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज की बड़ी भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी की कार को घटना की रात गुरजीत के घर के पास देखा था। हालांकि उसने चेहरा छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीक की मदद से उसे पहचाना गया। गुरजीत सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। संघर्ष के दौरान आरोपी का डीएनए गुरजीत के नाखूनों और कपड़ों पर मिला, जो अदालत में सबसे ठोस सबूत बना। पुलिस को वह चाकू कभी नहीं मिला जिससे हत्या की गई थी, लेकिन घावों की गहराई और प्रकृति से यह साफ था कि हमला बहुत ही हिंसक और क्रूर था।

  • करोड़ों के ECHS घोटाले में 3 अस्पतालों समेत 8 पर दर्ज की FIR

    करोड़ों के ECHS घोटाले में 3 अस्पतालों समेत 8 पर दर्ज की FIR

    चंडीगढ़ः रिटायर्ड सैनिकों के इलाज के लिए बनाई गई एक्स सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस मामले में सीबीआई ने सेक्टर-38 के मंथन हेल्थ केयर, सेक्टर-15 के धर्म अस्पताल और सेक्टर-19 के केयर पार्टनर हार्ट सेंटर समेत 8 के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार निजी अस्पतालों में मरीजों को गलत तरीके से रेफर कर बिना भर्ती किए ही लाखों रुपए के फर्जी बिल पास करवाने के मामले में सीबीआई ने 2 डॉक्टरों और बिलिंग क्लर्कों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

    सीबीआई को जांच के दौरान पता चला है कि इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड मंथन हेल्थ केयर के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा और डॉ. रिंपल गुप्ता थे। यह हेल्थ सेंटर खुद ईसीएचएस के दायरे में नहीं आता था, इसलिए इनके निदेशकों ने मोटी कमाई के लालच में अन्य अस्पतालों को भी अपने गिरोह का हिस्सा बनाया। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में डॉक्टर विकास शर्मा, डॉक्टर रिम्पल, केयर पार्टनर हार्ट सेंटर के बिल क्लर्क मंजीत सिंह और बिलिंग क्लर्क परवीन और मंजीत को नामजद किया गया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस फर्जीवाड़े के लिए निजी अस्पतालों द्वारा ईसीएचएस की फर्जी मोहरें तक बनवाई गई थीं।

    इन्हीं मोहरों के जरिए रेफरल स्लिप तैयार कर मरीजों को कागजों में भर्ती दिखाया जाता था। सीबीआई की टीमों ने एसीबी इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में करीब 48 घंटे तक लगातार छापेमारी की। इस दौरान चंडीगढ़ और मोहाली के 7-8 निजी अस्पतालों से ईसीएचएस से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए।

    जांच एजेंसी ने सेक्टर-15 स्थित धर्म अस्पताल, सेक्टर-38 स्थित मंथन हेल्थकेयर के अलावा शेल्बी, केयर पार्टनर, अमर अस्पताल, ईडन और वन-एच प्लस मेडपार्क मोहाली सहित अन्य अस्पतालों में रेड की। सीबीआई अब जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच कर रही है। इन रिकॉर्ड को ईसीएचएस के डेटा से मिलाया जाएगा। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अस्पताल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्राईसिटी में ईसीएचएस से इम्पैनल्ड सभी निजी अस्पतालों की बिलिंग फिलहाल रोक दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, IED, आधा किलो सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, IED, आधा किलो सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने IED सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से IED और अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपी की पहचान हरमन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध पाकिस्तान से जुड़े तस्कर से था। पुलिस ने उसके पास से आधा किलो विस्फोटक बरामद किया है।

    आरोपी ने फरवरी 2026 में पाकिस्तान के इशारे पर IED और अन्य सामग्री प्राप्त की थी। पुलिस ने उसे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक हरमन पाकिस्तान में बैठे संगठनों के निर्देश पर काम कर रहा था। आरोपी से IED के साथ एक PTD स्विच, एक बैटरी और एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

  • Punjab News: Corner Store की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, एक्साइज विभाग की Raid, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Corner Store की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, एक्साइज विभाग की Raid, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खरड़ः जिले में करियाने के स्टोर की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। इस दौरान एक्साइज विभाग की टीम ने स्टोर पर रेड की। जहां एक्साइज विभाग की टीम को चंडीगढ़ मार्का और विदेशी शराब भारी मात्रा में बरामद हुई। मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि स्टोर के ग्राउंड फ्लोर पर करियाने की दुकान चल रही था और ऊपर मालिक ने स्टोर खोला हुआ था।

    इस दौरान सीनियर अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर रेड की। उन्होंने कहा कि कोर्नर स्टोर नामक स्टोर पर कार्रवाई करते हुए 7 से 8 पेटियां शराब की बरामद की गई। इस दौरान चंडीगढ़ ब्रांड, विदेशी बीयर सहित अन्य शरामद बरामद की गई। इस दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर में रेस्टोरेंट बार बना हुआ है, वहां पर भी रेड करके कुछ पेटियां शराब की बरामद की गई। इस दौरान विनय कुमार जैन को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि बरामद की गई शराब की गिनती जारी है। जांच के दौरान पता चला है कि स्टोर के अंदर बने छोटे से रेस्टोरेंट बार में ग्राहकों को शराब परोसी जाती थी। एक्साइज विभाग ने कहा कि थाना की पुलिस को सूचना दे दी गई है और स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई जगहों पर रेड करके 7 से 8 पर्चे दर्ज किए जा चुके है। इसी तरह से यह कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को भी अवैध शराब का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • युवती को परेशान करना Pakistani मूल के व्यक्ति को पड़ा भारी, गुस्साए Boyfriend ने जिंदा दफनाया

    युवती को परेशान करना Pakistani मूल के व्यक्ति को पड़ा भारी, गुस्साए Boyfriend ने जिंदा दफनाया

    रायपुरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, बॉयफ्रेंड ने उसकी प्रेमिका को परेशान करने वाले युवक को जिंदा जमीन में दफना दिया। आरोपी ने पहले युवक को लाठी से हमला करके बेहोश किया और बाद में उसी हालत में युवक को माना से अभनपुर ऑटो में लेकर गए, जहां खदान में जमीन खोदकर उसे दफना दिया गया। मृतक पाकिस्तानी मूल का था, उसे भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। वहीं घटना में गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल है, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, शदाणी दरबार का रहने वाला नितेश बत्रा (29) ठेकेदारी करता था। आरोपी श्याम सुंदर सोनी की माना में सब्जी की दुकान है। श्याम का सावित्री साहू से अफेयर था। आरोप है कि नितेश सावित्री को परेशान करता था और उसे अक्सर फोन किया करता था। 16 मार्च की रात वह सावित्री के घर माना पहुंचा था। ठीक उसी टाइम श्याम भी पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। बहस के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। श्याम ने दुकान से अपने 2 कर्मचारी बुला लिए। तीनों ने मिलकर नितेश को खूब मारा और लाठी से सिर पर मारने से वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया। इसी अधमरी हालत में उसे ऑटो में बैठाकर ठिकाने लगाने अभनपुर ले गए और उसकी स्कूटी को पुलिया में फेंक दिया। इस दौरान आरोपी ऑटो से 4 थानों से होकर गुजरे। मुजगहन, माना, टिकरापारा और अभनपुर थाना होते हुए 35-40 किलोमीटर सफर कर नितेश को लेकर भरेंगाभाटा गांव पहुंचे। जहां रात के अंधेरे में ऑटो से बाहर उतारकर फिर उसे मुक्के मारे और गमछे से गला घोटने की कोशिश की। उसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिया। वारदात के बाद सब फरार हो गए थे।

    आरोपी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड।
    आरोपी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड।

    घटना के 5 दिन बाद 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि शव का एक हाथ और पैर जमीन से बाहर निकला हुआ था, जिसके बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बॉडी बाहर निकाली गई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान माना थाना में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर नितेश बत्रा (29) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद ली जिसके बाद पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त किया गया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल माइकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

  • 2 जगहों पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा Fake Sensodyne Toothpaste बरामद, देखें वीडियो

    2 जगहों पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा Fake Sensodyne Toothpaste बरामद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली में नकली और एक्सपायर्ड सामान बनाने और बेचने वाले गैंग पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग जगहों पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कंझावला और द्वारका इलाके में भारी मात्रा में नकली ‘सेंसोडाइन’ टूथपेस्ट ट्यूब बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कंझावला में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली बड़ी फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-2, रोहिणी के रहने वाले 58 वर्षीय हरि ओम मिश्रा को लाखों रुपये के नकली टूथपेस्ट के साथ पकड़ा। पुलिस टीम ने खाली ट्यूब, फिलिंग और सीलिंग मशीन, कार्टन, कच्चा पेस्ट और पैकेजिंग सामग्री की भारी खेप भी बरामद की। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किराए के गोदाम में नकली टूथपेस्ट तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह काम लंबे समय से चल रहा था और इससे बड़ी मात्रा में मुनाफा कमाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली और खाली टूथपेस्ट ट्यूब, पैकिंग के डिब्बे, कैप, रैपर, गोंद, हीटिंग मशीन और पेस्ट भरने व सील करने वाली मशीनें बरामद कीं। इसके अलावा करीब 130 किलो नकली पेस्ट ड्रम में भरा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि हजारों की संख्या में तैयार नकली टूथपेस्ट और 10 हजार से ज्यादा खाली ट्यूब भी जब्त की गई हैं। इसी कार्रवाई के दौरान द्वारका इलाके में एक और बड़ा रैकेट सामने आया, जहां एक्सपायर्ड खाद्य और पेय पदार्थों को दोबारा पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।

    पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में नामी कंपनियों के उत्पाद बरामद किए, जिनकी निर्माण और एक्सपायरी तिथि में छेड़छाड़ की गई थी। छापेमारी में 3,096 सॉफ्ट ड्रिंक के कैन और बड़ी मात्रा में बिस्कुट जैसे उत्पाद मिले, जिनकी पैकेजिंग और डेट बदली गई थी। इस मामले में कमल मुद्गिल (56), शिवम सिंह (27) और लोकेश कुमार (35) को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी बाजार से एक्सपायर्ड या एक्सपायरी के करीब उत्पाद खरीदते थे। इसके बाद थिनर की मदद से उनके असली निर्माण और एक्सपायरी की तारीख तथा बैच नंबर मिटा दिए जाते थे।

    फिर प्रिंटिंग मशीन से नई नकली तारीखें छापकर उत्पादों को दोबारा पैक किया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया के बाद इन उत्पादों को कार्टन में भरकर बाजार में सप्लाई कर दिया जाता था। इस तरह यह गिरोह लंबे समय से लोगों को धोखा दे रहा था और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी मौके पर पहुंची और लाइसेंस की जांच के साथ सैंपल इकट्ठा किए गए। जांच के बाद फर्जी बैच नंबर और बदली हुई एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों को जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।

    यह पूरा कारोबार बेहद खतरनाक था क्योंकि अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार और एक्सपायर्ड उत्पाद सीधे लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते थे। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी है और प्रशासन ने अपील की है कि उपभोक्ता सिर्फ विश्वसनीय दुकानों से ही सामान खरीदें और पैकेजिंग व एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।

  • बड़ा हादसाः कुएं में कार गिरने से परिवार के 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः कुएं में कार गिरने से परिवार के 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया। जहां कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा नासिक के दिंडोरी तालुका में हुआ है। घटना के दौरान कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय रेशमा सुनील दरगुडे, 32 वर्षीय आशा अनिल दरगुडे, 14 वर्षीय अनिल दरगुडे, 11 वर्षीय श्रेयस अनिल दरगुडे, 10 वर्षीय राखी सुनील दरगुडे, 11 वर्षीय श्रावणी अनिल दरगुडे, 7 वर्षीय समृद्धि राजेंद्र दरगुडे, 13 वर्षीय माधुरी अनिल दरगुडे और 32 वर्षीय सुनील दत्तु दरगुडे के रूप में हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत प्रयास शुरू करके क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ही। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दरगुडे परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों में 6 बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल दिंडोरी पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
  • 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    मंडलाः नेशनल हाईवे 30 पर देर रात चारटोला के पास 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिस कारण हादसा ओर भीषण हो गया।

    जानकारी देते बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि घटना गढ़ी थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक बिछिया थाना क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों में ग्राम जामुन टोला, पंचायत करंजिया माल के दो युवक और करंजिया माल का एक युवक शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों में करंजिया माल निवासी जगदीश यादव (36) भी थे, जो लाइनमैन का काम करता था और काम से घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल युवक को इलाज के लिए बिछिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। अभी हादसे के स्टीक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि तेज रफ्तार होने के कारण दोनों वाहन अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गए और चकनाचूर हो गए।