Blog

  • Punjab News: Mobile Shop पर हुई लूटपाट मामले की CCTV आई सामने

    Punjab News: Mobile Shop पर हुई लूटपाट मामले की CCTV आई सामने

    लुधियानाः जिले के माधोपुरी इलाके में एक मोबाइल की दुकान पर हुई लूटपाट मामले में दुकान के अंदर की CCTV सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि पहले लुटेरे ग्राहक बनकर अंदर आते है। इसके बाद दुकानदार से कुछ देर तक बातचीत करता है। इसके बाद अचानक बंदूक निकालकर डराने व धमकाने लगता है। जिसके बाद दुकानदार द्वारा विरोध करने पर लुटेरा तुरंत फायर कर देता है। जिसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

    ये था पूरा मामला
    माधोपुरी इलाके की गली नंबर 18 में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। लूट की इस वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और बीच- बचाव करने आए एक पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अंजार आलम अपनी दुकान साहिल टेलीकॉम पर अकेले मौजूद थे।

    इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में दाखिल होते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो लुटेरों ने गोली चला दी जो अंजार आलम के सीधे हाथ पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पास ही स्थित मचंदा करियाना स्टोर के मालिक नीकू तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लुटेरों ने खुद को घिरता देख नीकू पर तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

    वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए 3-4 राउंड हवाई फायर किए। गोलीबारी की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि नकाबपोश बदमाशों की पहचान की जा सके।

     

  • पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर के बेटे नवदीप सिंह का असामयिक निधन से शोक की लहर

    पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर के बेटे नवदीप सिंह का असामयिक निधन से शोक की लहर

    ऊना /सुशील पंडित: प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव व नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर के बेटे नवदीप सिंह का असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात नवदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु का कारण अचानक हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।

    नवदीप के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार दोपहर को विभौर साहिब में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। माहौल बेहद गमगीन था और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। नवदीप के निधन पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित कई राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

    उनके निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कपिला, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव बोधराज भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा शर्मा, संजीव कंवर, ब्लॉक पूर्व महासचिव शिव सहोड़, वरूण पुरी, रोहित सहोड़, अनिल भारद्वाज, अमन लंबड़, प्रदीप भारद्वाज, मुनीष भारद्वाज ने शोक जताया है।

  • सवारियों से भरी Jalandhar डीपू की Bus को कार सवार लुटेरों ने बनाया निशाना, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    सवारियों से भरी Jalandhar डीपू की Bus को कार सवार लुटेरों ने बनाया निशाना, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के इलाके में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आज दिन-दिहाड़े मलसियां-सुल्तानपुर रोड पर मोठांवाला गांव के पास छोटी सरकारी बस को रोककर कंडक्टर से नकदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए बस के ड्राइवर पवित्र सिंह और कंडक्टर मलकीत राणा ने बताया कि वे जालंधर डीपू-2 की सरकारी मिनी बस नंबर पीबी 08 डीजी 5859 सवारियां समेत जलंधर से सुल्तानपुर लोधी जा रहे थे कि तभी जब वे कुलारां से मोठांवाला के बीच पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक पुरानी सिटी होंडा कार में सवार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उन्होंने कहा कि सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बस को अनजान जगह पर रोकना उचित नहीं समझा, इसीलिए वे बस को लगातार आगे बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने कार को आगे ले जाकर सड़क के बीच में खड़ा कर दिया और दातर लेकर बस में चढ़ गए और पैसे की मांग करने लगे। इस दौरान बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने बस के बोनट पर दातर से वार करके करीब 900 रुपये नकदी निकाल कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मोठांवाला चौकी की पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
  • शहरों में आबादी अनुसार नई जल निकासी परियोजनाओं के प्रस्ताव किए जाएं तैयार – CM सैनी

    शहरों में आबादी अनुसार नई जल निकासी परियोजनाओं के प्रस्ताव किए जाएं तैयार – CM सैनी

    ड्रेनों, नहरों, नालों की सफाई का कार्य बरसात से पहले किया जाए पूरा

    तटबंधों पर पर्यावरण की दृष्टि से हरा भरा बनाने के लिए लगाए जाए पेड़

    चंडीगढ़– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी ड्रेनों, नहरों एवं नालों की सफाई का कार्य बरसात से पहले पूरा किया जाए। विशेषकर आबादी क्षेत्र में ड्रेन एवं नहरों के साथ मजबूत बर्म बनाएं जाएं और कार्य की नियमित रूप से मोनिटरिगं की जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिंचाई, जनस्वास्थ्य एवं स्थानीय निकायों विभाग के अधिकारियों के साथ ड्रेन, नहरें एवं नालों की सफाई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद में राजस्थान सीमा तक बरसाती पानी की निकासी हेतु ड्रेन का प्रस्ताव बनाया जाए ताकि उस पानी का क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए उपयोग कर सके।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आबादी बढ़ रही है। पानी का बहाव आबादी क्षेत्रों में अवरुद्ध हो रहा है। इसलिए जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे क्षेत्रों के लिए नई जल निकासी परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएं ताकि भविष्य में उन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति न बनें।

    ड्रेन एवं नहरों की सफाई कार्य में कोई लापरवाही न करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसाती एवं जल निकासी संबंधित ड्रेन एवं नहरों की सफाई कार्य को तत्परता से पूरा करवाएं और इस कार्य में कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में तटबंध कमजोर हो और टूटने के कगार पर हो उनका समय से पूर्व निरीक्षण कर मजबूत बनाया जाए। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में भी तटबंधों को मजबूत करें ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी ओवरफ्लो न हो सके। इसके अलावा इन तटबंधों को पर्यावरण की दृष्टि से हरा भरा बनाने के लिए पेड़ लगाए जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि घग्गर, मारकण्डा, टांगरी नदी की सफाई के साथ तटबंधों पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा कुरूक्षेत्र में चीका के पास सरस्वती नदी के बहाव को सीधा किया जाए। उन्होंने बावल में इंडस्ट्री के पानी की निकासी हेतू भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि अब तक विभिन्न 825 ड्रेन एवं नालों के कार्यों में से 713 पर कार्य कर लिया गया है। शेष पर आगामी जून माह तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शॉर्ट टर्म बाढ बचाव 425 कार्यो में से 250 कार्यों के टेंडर फाइनल कर दिए गए हैं तथा शेष के लिए माह के अंत तक पूरे कर लिए जाएगंे। इसके अलावा विभाग में जल निकासी हेतू 1678 क्यूसेक क्षमता के 839 डीजल पम्प, 4466 क्यूसिक क्षमता के 1389 इलेक्ट्रिक पम्प तथा 3465 क्षमता के 495 मोबाईल पम्प तैयार हैं। इस प्रकार प्रदेश में 9609 क्यूसेक क्षमता के 2723 पम्प तैयार कर लिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 87 स्थानीय निकायों में 2655 किलोमीटर लम्बाई की 2382 ड्रेनों में से 1116 किलोमीटर लंबी ड्रेनों की सफाई की कार्य कर लिया गया है। शेष ड्रेनों का कार्य भी जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार जनस्वास्थ्य विभाग की 85 शहरों में 100 किलोमीटर लंबी ड्रेनों की सफाई का कार्य मई माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर,  मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, अशोक मीणा, निदेशक भूमि चकबंदी यशपाल, ईआईसी जनस्वास्थ्य देवेन्द्र सिंह, सिंचाई सतबीर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश संधु सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • AJL केस में पूर्व CM Hooda व मोतीलाल वोहरा को राहत मिलने के बाद वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    AJL केस में पूर्व CM Hooda व मोतीलाल वोहरा को राहत मिलने के बाद वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के चर्चित एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल वोहरा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले में पंचकूला विशेष प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट ने दोनों नेताओं को आरोपों से मुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है। वकील एसपीएस परमार ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से हुड्डा और मोती लाल वोहरा के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही पूरी तरह खत्म हो गई है।

    पंचकूला स्थित ईडी की अदालत के द्वारा एजेएल (AJL) मामले में फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ओर मोती लाल वोहरा को आरोप मुक्त किया है। बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार ने बतायाकि एजेएल मामले में ईडी की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा ओर मोती लाल वोहरा को डिस्चार्ज (आरोप मुक्त) किया है। उन्होंने बताया कि एजेएल के सीबीआई मामले में भी पहले ही दोनों को आरोप मुक्त किया जा चुका है।

    बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार ने जानकारी देते हुए बताया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पंचकूला स्थित ईडी की अदालत में चल रहे AJL मामले को लेकर उन्हें आरोप मुक्त किया है। उन्होंने बताया कि AJL मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी बनाया था और AJL  मामले को लेकर 25 फरवरी को हाई कोर्ट में लगी एप्लीकेशन डिस्चार्ज हो गई थी जिसके बाद हमने पंचकूला स्थित एड की अदालत में एप्लीकेशन लगाई थी उन्होंने कहा कि AJL के सीबीआई मामले को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आरोप मुक्त किया था और अब ईडी  के मामले में भी उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। अब यह मामला पूरी तरह से खत्म हो चुका है। सीबीआई और ईडी कोर्ट से आरोप मुक्त कर दिया गया है।

    यह कई सालों से सीबीआई और ईडी कोर्ट में चल रहा था और दोनों मामले लम्बित थे उन्होंने कहा कि पहले सीबीआई के मामले में आरोप मुक्त किया गया और अब AJL ईडी  मामले को लेकर भी इन्हें आरोप मुक्त किया गया है। इन दोनों मामलों को लेकर हमने यहां भी एप्लीकेशन लगाई थी और दोनों मामलों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोतीलाल बोहरा आरोपी बनाए गए थे दोनों को आरोप मुक्त किया गया है।

  • Punjab News: निजी channel के Office को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: निजी channel के Office को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हम्बरा रोड स्थित निजी समाचार चैनल के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने कार्यालय के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया।

    ऑफिस के अंदर दाखिल होकर उन्होंने मुख्य रूप से रिपोर्टिंग में इस्तेमाल होने वाले कैमरे और उनकी बड़ी बैटरियों पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सुबह जब स्टाफ ऑफिस पहुँचा तब चोरी की घटना का पता चला। पुलिस को सौंपी गई सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर किस तरह बेखौफ होकर सामान समेट रहे हैं।

    पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम्बरा रोड जैसे व्यस्त इलाके में स्थित मीडिया ऑफिस में हुई इस चोरी ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट्स की भी मदद ली है ताकि मामले की तह तक पहुँचा जा सके।

     

  • ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : CM नायब सिंह सैनी

    ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : CM नायब सिंह सैनी

    तालाबों की सफाई, गाद निकासी और जल निकास कार्य सुनियोजित व्यवस्था के तहत हों

    चंडीगढ़– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के गांवों में तालाबों तथा अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था की नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गांवों के तालाबों से बदबू नहीं आनी चाहिए और घरों में पानी भरने की स्थिति किसी भी हाल में नहीं बननी चाहिए। इसके लिए सफाई, गाद निकासी और जल निकास कार्यों को सुनियोजित एसओपी (SOP) के तहत संचालित किया जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित हो।

    उन्होंने निर्देश दिए कि जिन तालाबों का निर्माण, पुनर्निर्माण अथवा आधुनिकीकरण किया जा रहा है, उन्हें बेहतर प्लानिंग, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक डिजाइन के साथ विकसित किया जाए। तालाबों के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य भी कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले तथा लोग वहां सुबह-शाम भ्रमण कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाबों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोलर पंपों के माध्यम से पानी की नियमित सफाई और प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी गांव में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी, सरपंच और जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने प्रत्येक गांव में पंचायत सचिव की ड्यूटी तालाबों की नियमित निगरानी के लिए निर्धारित करने तथा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उपयोगी जल संरचनाएं विकसित करना है, ताकि ग्रामीणों को पूर्ण सुविधा मिले और जलभराव, गंदगी तथा दुर्गंध जैसी समस्याओं से स्थाई राहत मिल सके। उल्लेखनीय है कि हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के 6,538 तालाबों को कार्ययोजना में शामिल किया गया है, जिनमें से अब तक 2,758 कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें 1,718 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 484 कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजेंद्र कुमार, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री विमल गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला: अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

    हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला: अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

    चंडीगढ़ – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (नियमित) एवं गुरूकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) की दो बार परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी 04 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 तक द्वितीय परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं

    इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 का समापन हो चुका है। ऐसे सभी नियमित परीक्षार्थी जो वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 में प्रविष्ट हुए हैं लेकिन अपनी दी गई परीक्षा से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को शिक्षा बोर्ड द्वारा अंक सुधार का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय को छोडक़र अधिकतम किन्हीं भी 03 विषयों की पुन: परीक्षा देने के लिए स्वयंपाठी तौर पर 1000/-रूपये शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर 04 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    बोर्ड प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी अपरिहार्य कारणों जैसे गंभीर बीमारी/चोट/खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता इत्यादि परिस्थितियों के कारण वार्षिक परीक्षा में प्रविष्ट नहीं हो पाए, ऐसे सभी परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों में संपर्क करते हुए निर्धारित शुल्क ऑफलाइन व पात्रता संबंधित दस्तावेज जमा करवाकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यदि कोई परीक्षार्थी प्रथम वार्षिक परीक्षा में सभी विषयों की परीक्षा में अनुपस्थित रहा है और पुन: परीक्षा हेतु आवेदन करता है तो ऐसे परीक्षार्थी का आवेदन पत्र अयोग्य मानते हुए रद्द किया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि बारे परीक्षार्थियों को शीघ्र ही सूचित कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु हैल्पलाईन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Jalandhar News: डिप्टी लीडर बनने पर Ashok Mittal का Raghav Chadha को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डिप्टी लीडर बनने पर Ashok Mittal का Raghav Chadha को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक को लेकर केंद्र पर जमकर साधे निशाने

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। आज सीएम मान सहित कई दिग्गज नेता राघव चड्डा पर पंजाब के मुद्दों को ना उठाने को लेकर सवाल किए थे। वहीं अब डिप्टी लीडर बनने के बाद सासंद अशोक मित्तल का पहला बयान सामने आया है। अशोक मित्तल ने डिप्टी लीडर के पद मिलने पर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह पंजाब के लोगों के मुद्दों को सासंद के अंदर और बाहर बखूबी से उठाएंगे और सरकार से मुद्दों को हल करवाने की मांग करेंगे। इसी के साथ राघव चड्डा की नाराजगी को लेकर सासंद अशोक मित्तल ने कहा कि आप पार्टी का बहुत बड़ा परिवार है, जिसमें लाखों सदस्य है और कई नेता शामिल है। आप पार्टी डेमोक्रेटिव पार्टी है और इसमें सभी को अपना पक्ष रखने का हक है। ऐसे में राघव चड्डा ने अपना पक्ष रखा है और यह उनका पक्ष रखने का अपना नजरिया है। सासंद ने कहाकि हम सभी जनता के लिए काम कर रहे है और सभी को अलग अलग काम पार्टी द्वारा दिया जाता है। सासंद ने कहाकि आप सरकार ने 90 प्रतिशत बिजली माफ की। एक हजार महिलाओं को देने का सरकार ने वादा पूरा किया है और एससी महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएगे। 8 से 10 महीने पंजाब में विधानसभा चुनाव शुरू होने जा रहे है। पार्टी ने सभी वादों को पूरा किया, जिसमें बिजली के साथ फ्री फूड लोगों को दिया गया, जिसमें दाल मसालें दी गई है। इसी के साथ 10 लाख की सेहत बीमा योजना शुरू की गई। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल किया, उग्रवाद और गैंगस्टरवाद को कंट्रोल किया। इसी के साथ ड्रग को कंट्रोल किया गया। पंजाब में स्कूल एजुकेशन पर अहम योगदान दिया गया। भारत सरकार योजना में पंजाब नंबर वन आया। आने वाले चुनावों में आप पार्टी 100 से अधिक सीटों में जीत हासिल करेंगी। 16 अप्रैल को स्पेशल सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसमें महिलाओं को आरक्षित योजना की सुविधाए देने पर आवाज उठाई जाएगी और उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी। चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक पर कहा कि चंडीगढ़ केंद्र के अधीन है। 15 दिन पहले वहां पर युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं ग्रेनेड अटैक करने पर हमलावारों द्वारा ग्रेनेड फेंकने की वीडियो जारी की गई और उसकी जिम्मेदारी ली गई। अशोक मित्तल ने कहाकि केंद्र चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले कर दें उसके बाद चंडीगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करके हम दिखाएंगे। वहीं ग्रेनेड अटैक में काबू किए गए 2 संदिग्ध को लेकर कहा कि यह पंजाब सरकार और पुलिस की काबलियत है, जिसने आरोपियों को काबू किया। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही। इसमें दोष किसका है, हालांकि पंजाब में कौन-सी वारदत है, जिसे पंजाब पुलिस ने हल नहीं किया है। इस दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि हम सब पहले भारतीय है। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि कोई राजनीतिक पार्टी देश के हित के खिलाफ काम करें।
  • Iran-Israel युद्ध के बीच अनिश्चितकॉल के लिए Gurdwara Sahib बंद

    Iran-Israel युद्ध के बीच अनिश्चितकॉल के लिए Gurdwara Sahib बंद

    164 करोड़ की लागत से बना खाड़ी देशों का यह पहला आधिकारिक सिख धर्म

    नई दिल्लीः ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में एक गुरुद्वारा अनिश्चितकॉल के लिए बंद कर दिया। चेयरमैन सुरेंदर सिंह कंधारी ने 3 अप्रैल को गुरुद्वारा बंद करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुबई पुलिस से गुरुद्वारा को बंद करने के निर्देश मिले थे। यह बंदी किसी धार्मिक भेदभाव के कारण नहीं, बल्कि पब्लिक सेफ्टी के लिए है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा जोखिमों के बीच दुबई सरकार ने जेबेल अली स्थित प्रतिष्ठित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार को अगले आदेश तक बंद करने लेटर भी जारी किया है। कम्युनिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) द्वारा यह फैसला ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चलते सुरक्षा कारणों से लिया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधन ने आधिकारिक नोटिस जारी कर श्रद्धालुओं को तुरंत प्रभाव से सेवाएं रोकने की सूचना दी है। प्रशासन का उद्देश्य इस संवेदनशील समय में सार्वजनिक स्थलों पर जनहानि को शून्य करना है। 164 करोड़ रुपए (65 मिलियन दिरहम) की लागत से बना यह गुरुद्वारा खाड़ी देशों का पहला आधिकारिक सिख धर्म स्थल है। 2012 में उद्घाटन के बाद से यह 3 मंजिला इमारत 50 हजार से अधिक सिखों के लिए आस्था का केंद्र रही है। सुरेंदर सिंह कंधारी द्वारा स्थापित यह स्थल दुबई की धार्मिक सहिष्णुता की वैश्विक मिसाल है। फिलहाल 3 अप्रैल 2026 तक गुरुद्वारे के कपाट बंद हैं और मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा नोटिस चस्पा है। प्रशासन का कहना है कि जेबेल अली पोर्ट जैसे संवेदनशील रणनीतिक ठिकाने के करीब स्थित होने के कारण, मिसाइल इंटरसेप्शन के मलबे से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना इस समय सर्वोच्च प्राथमिकता है। फरवरी 2026 से जारी ईरान-मिडिल ईस्ट तनाव ने UAE की सुरक्षा को संवेदनशील बना दिया है। ईरान द्वारा दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को हालांकि एयर डिफेंस ने हवा में ही नष्ट किया, लेकिन मलबा रिहायशी इलाकों में गिर रहा है। जेबेल अली पोर्ट के पास स्थित होने के कारण गुरुद्वारे पर सीधा खतरा बना हुआ था। इस के चलते इस इलाके में दुबई पुलिस ने रेड अलर्ट जारी कर रखा था। यह कार्रवाई किसी विशेष धर्म को निशाना बनाकर नहीं की गई है। ईस्टर वीकेंड पर जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इसी परिसर के अन्य चर्चों और प्रसिद्ध BAPS हिंदू मंदिर को भी एहतियातन बंद कर दिया है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा ऑडिट और हवाई क्षेत्र में शांति बहाल होते ही इसे दोबारा खोला जाएगा। समुदाय के लोगों ने प्रशासन के इस कठिन लेकिन आवश्यक फैसले में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। दुबई सरकार की कम्युनिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) और सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्रीय युद्ध और ईरान-खाड़ी तनाव के बीच मिसाइल मलबे से होने वाले खतरों को देखते हुए 3 अप्रैल 2026 को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया। यह फैसला जेबेल अली पोर्ट के करीब होने और ईस्टर वीकेंड पर भारी भीड़ के कारण संभावित जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए एक एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है।