Blog

  • ड्रग्स मामले एक्शनः आज मजीठिया को Punjab सहित Himachal के कई ठिकानों पर ले जाएगी विजिलेंस, देखें वीडियो

    ड्रग्स मामले एक्शनः आज मजीठिया को Punjab सहित Himachal के कई ठिकानों पर ले जाएगी विजिलेंस, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: ड्रग मनी केस में फंसे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं मजीठिया को लेकर एजेंसियों ने कार्रवाई तेज़ कर दी है। आज मजीठिया को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई ठिकानों पर तस्दीक़ के लिए ले जाया जाएगा। यह कार्रवाई हाल ही में कुछ गवाहों के बयानों से सामने आई अहम जानकारी के आधार पर की जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि इन ठिकानों पर मजीठिया की संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े सुराग या सबूत मिल सकते हैं। विजिलेंस दफ्तर से 4 से 5 गाड़ियों का काफिला निकल चुका है, जिसकी वीडियो भी सामने आई है।

    सूत्रों का दावा है कि मामला अब नए मोड़ पर पहुंच चुका है और जांच एजेंसियां एक-एक कड़ी को जोड़कर केस को निर्णायक दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही हैं। मजीठिया को इन ठिकानों पर ले जाकर पूछताछ और तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    बता दें कि पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय वह व्यक्ति हैं, जिनके कार्यकाल में मजीठिया पर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2021 में कांग्रेस सरकार के समय एनडीपीएस केस दर्ज किया गया था। यह केस पूर्व डीजीपी की सुपरविजन में दर्ज किया गया था। उनका साफ कहना है जो केस उस समय उन्होंने दर्ज किया था, वह ईडी की जांच के आधार पर था। वहीं, इस बार विजिलेंस ने 202ा में दर्ज केस को आधार बनाया है। उस समय भी सबूत थे, इस बार सबूत हैं।

    निरंजन सिंह ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर हैं। जिन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज 6000 करोड़ के ड्रग तस्करी के बाद आरोपियों पर मनी लांडरिंग केस का केस दर्ज किया था। उन्होंने भोला समेत करीब 41 लोगों से पूछताछ की थी। वह बताते हैं कि भोला ने उनके सामने मजीठिया का नाम लिया था। 2013 में उन्होंने जांच शुरू की थी।

  • आज का राशिफल 30 जून, 2025

    आज का राशिफल 30 जून, 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जायेगी। आज शाम 5 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है।

    मेष राशि:आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करेंगे। आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी नए कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। आप किसी पार्क में घूमने जा सकते हैं। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको कमाई में वृद्धि होगी।

    वृष राशि:घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभाल लेंगे। आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये सलाह ले सकता है। आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। आज के दिन चने से बने सत्तू का दान करें, आज आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर हो सकता है। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है। उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ सकते हैं। आज के दिन आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा।

    कर्क राशि:आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप किसी ओपन मार्केट में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी।

    सिंह राशि:आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। आपका दिन अच्छा बना रहेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवन में प्यार बना रहेगा। मन्दिर में चने की दाल दान करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    कन्या राशि:अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल जरूर होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों का फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। आप किसी कम्पनी में फुल टाइम नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    तुला राशि:आज के दिन आपको अपने काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको बिना वजह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकता है। अच्छी सेहत के लिये आपको रुटीन एक्सरसाइज करनी चाहिए। साथ ही अपने खाने में विटामिन्स का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आपको जौ का दान करना चाहिए, आप किसी भी तरह के नुकसान से बचे रहेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। केटरिंग का काम कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी।

    धनु राशि:आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। मन्दिर में मिट्टी का बर्तन दान करें, आपको सबका सपोर्ट मिलेगा।

    मकर राशि:सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। आप बच्चों को उचित समय नहीं दे पायेंगे। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। पार्टनर आपका कुछ खर्चा करवा सकते हैं। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। आज के दिन मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, आपकी परेशानी कम होगी।

    कुंभ राशि:जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई वाहन गिफ्ट कर सकते हैं। आपके दिन में ताजगी बनी रहेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। इससे समाज में आपका नाम होगा। आज सोसाइटी में किसी काम के लिये आपको अपॉइन्ट किया जा सकता है। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज के दिन पानी में गंगाजल डालकर नहाएं, आपको ताजगी महसूस होगी।

    मीन राशि:आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिल सकती है। आप लवमेट के साथ कहीं मूवी देखने जा सकते हैं। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। एजुकेशन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • 10 दिवसीय शस्त्र शिविर में आज विशेष शूटिंग सत्र रखा गया: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    10 दिवसीय शस्त्र शिविर में आज विशेष शूटिंग सत्र रखा गया: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    ऊना/सुशील पंडित: दौलतपुर चौक: अखिल भारतीय सन्त परिषद् के द्वारा 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ तथा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिवर में आज विशेष शूटिंग सत्र रखा गया जिसमे प्रशिक्षक चार बार गोल्ड मेडलिस्ट अंशुल राणा ने बच्चों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया उनके साथ 10 मीटर एयर राइफल 10 मीटर एयर पिस्टल के खिलाड़ी सचिन, रजत, चिकू,साथ में आए हुए। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जल्द शूटिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है उसमें इच्छुक बच्चों को प्रतियोगिता में भाग दिया जाएगा।  बच्चों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है सभी बच्चे इसको बड़ी मेहनत से सीख रहे हैं।
  • Mumbai News: हिंदी मुद्दे पर Uddhav Thackeray के खिलाफ मैदान मे उतरी BJP, देखें वीडियो

    Mumbai News: हिंदी मुद्दे पर Uddhav Thackeray के खिलाफ मैदान मे उतरी BJP, देखें वीडियो

    मुंबई: महाराष्ट्र में भाषा विवाद चरम पर पहुंच चुका है। 5 जुलाई को स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने के विरोध में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे बड़ा मोर्चा निकालने वाले हैं। जिससे पहले भाजपा ने उद्धव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा है कि सबसे पहले नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की रिपोर्ट को स्वीकार करना और उसे लागू करने का काम उद्धव सरकार ने किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को मराठी लोगों के हक में आवाज उठाने अधिकार है, क्योंकि पार्टी का जन्म ही इसलिए हुआ था।

    विधायक राम कदम ने उद्धव सेना के झूठ को बेनकाब कर होली जलाई। उद्धव ठाकरे के विरोध में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। भाजपा का आरोप है कि हिंदी मुद्दे पर शिवसेना UBT की तरफ से जान बूझकर झूठ फैलाया जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए NEP नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की रिपोर्ट को स्वीकार किया था बल्कि उसे लागू भी किया।

  • Honey Trap मे फंसा Businessman, महिला ने ठगे 56.77 लाख

    Honey Trap मे फंसा Businessman, महिला ने ठगे 56.77 लाख

    राजस्थान: महिला ने खुद को IPO इन्वेस्टमेंट की विशेषज्ञ बताकर बिजनेसमैन से 56.77 लाख रुपए की ठगी मार ली। यह मामला अजमेर का है, जिसमे महिला ने निवेश पर नाफा देने का लालच देकर बिजनेसमैन को झांसे में ले लिया।

    जानकारी देते हुए वैशालीनगर निवासी अजय पारीक ने बताया कि X अकाउंट के जरिए उसका डीके मुथुकृष्णन नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था। जिसने पारीक का संपर्क अनन्या नाम की महिला से करवाया। महिला ने IPO इन्वेस्टमेंट की एवज मे 25 अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

    कुछ समय पश्चात जब पारीक ने इन्वेस्टमेंट और मुनाफे के पैसे मांगे, तो आरोपी महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद उसने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

    इस मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को दी गई थी। जिनके निर्देशों पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच की जिम्मेदारी साइबर थाना प्रभारी डीएसपी नेमी सिंह को सौंपी गई है।

    जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राधा अहीर ने बताया कि जब पीड़ित ने अपने इन्वेस्टमेंट की डिटेल मांगी, तो शातिरों ने उन्हें बताया कि उसकी जमा राशि अब बढ़कर 1 करोड़ 76 लाख 5 हजार 327 रुपए हो गई है। पुलिस आईपी एड्रेस और बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Jalandhar पहुंचे भारत के पहले Martial Arts Expert Kanishka Sharma, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे भारत के पहले Martial Arts Expert Kanishka Sharma, देखें वीडियो

    Bollywood Actor और Actress सहित Indian Army को दे चुके हैं Training

    जालंधर (ens): भारत के पहले मशहूर मार्शल आर्टिस्ट कनिष्का शर्मा ने जालंधर के ट्रेनिंग अकैडमी में बच्चों को मार्शल आर्ट्स की कलां सिखाई। कनिष्का ने बताया कि जालंधर में पिछले 7 साल से मार्शल आर्ट्स की शुरुआत हुई है। इस अकैडमी का संचालक उनके चेले प्रवीण द्वारा किया जा रहा है। अभी तक 8 सेंट्रर खोले जा चुके है और उम्मीद है कि वह इंडिया में जगह-जगह ट्रेनिंग सेंटर खोलेगे ।

    वहीं बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को ट्रेनिंग देने के बारे में कहा कि संजय दत्त ने उन्हें गुरु रख लिया है। वह कुणाल कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, प्रिंयका चोपड़ा, बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल, जॉन इब्राहम, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर को ट्रेनिंग दे चुके है। हाल ही मे उन्होंने डिस्कवरी के लिए प्रोग्राम किया था, जिसमें विदुत जामवाल को ट्रेनिंग दी थी।

    उन्होंने कहा कि कला कोई भी बुरी नहीं होती, इसी तरह से चीन में जाने की जगह भारत में बेहतर ट्रेनिंग दी जाती है। पंजाब में निंहग को लेकर कहा कि वह जो ट्रेनिंग करते है वह हमारे देश की महानता है और उनका कल्चर है। लेकिन भारत में दिक्कत यह है कि यह आर्ट एक परफॉरमेंस बनकर रह गया है। मार्शल आर्ट्स का मतलब है कि ट्रेनिंग करना। अगर वह नहीं कर रहे है, तो यह कला धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

    वहीं बच्चों के मोबाइल की ओर रुझान के बारे में उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी के पास गली में क्रिकेट खेलने को नहीं दिखता। उन्हें ग्राउंड में ट्रेनिंग के लिए भर्ती करवाया जाता है। जिसके बाद वह घर आकर मोबाइल में मस्त हो जाते है। पहले बच्चे गलियों में खेलते थे, लेकिन अब गलियों में खेल का कल्चर खत्म होता जा रहा है।

    इस दौरान मीडिया से बात करते हुए 21 वर्षीय कुशल ने बताया कि वह पिछले डेढ साल से मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए आ रहा है। युवक ने बताया कि डेढ साल पहले उसे पता चला कि उसे शूगर है, जिसमें उसे इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ रहे थे।

    वह फुटबॉल खेलता था, लेकिन इंजरी होने के कारण फिर फुटबॉल छोड़कर मार्शल आर्ट्स ज्वाइन किया। कुशल ने शूगर ज्यादा होने के कारण रोजाना 4 बार इंसुलिन लेना रहता है और डोज भी ज्यादा होती है, लेकिन मार्शल आर्ट्स के कारण अब उसे एक बार इंसुलिन लेना पड़ता है और डोज भी नामात्र है। यहां आकर उसकी हेल्थ काफी बेहतर है। कुशल ने कहा कि जल्द उसकी यह इंसुलिन की डोज भी बंद हो जाएगी।

    14 वर्षीय हीया कटारिया ने कहा कि एक महीने से वह मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कर रही है। इस दौरान दो दिन के कैंप पर आए मशहूर मार्शल आर्ट्स कनिष्का शर्मा के आने को लेकर कहाकि उनकी विश थी उन्हें मिलने की, वहीं अब उनके आने से बेहतर फील कर रही है। युवाओं को फोन से दूर रहने की अपील की है, जिससे वह सेहत का ध्यान रख सकें। हीया ने कहा कि बेसिक के बाद यहां पर रोज अलग-अलग तरह की मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाती है।

    10 वर्षीय रितिंदर सिंह ने कहा कि वह एक माह से ट्रेनिंग ले रहा है। इससे पहले कराटे की ट्रेनिंग लेता था। रितिंदर ने कहा कि कोच के विदेश जाने के बाद उसकी माता ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के लिए अकैडमी में बात की। रितिंदर का कहना है कि उसकी आर्मी में जाने की चाहत है, जिसके चलते वह मार्शल आर्ट्स सीख रहा है।

    अकैडमी में ट्रेनिंग को लेकर कहा कि यहां उन्हें काफी बेहतर महसूस हो रहा है। वहीं ट्रेनिंग देने के लिए आए मशहूर मार्शल आर्ट्स कनिष्का शर्मा को लेकर कहा कि अपने आपको बचाने के लिए उन्होंने कुछ बेसिक सिखाए है।

     

  • BJP नेता से लाखो की ठगी, Hyderabad के Centre संचालक पर FIR दर्ज

    BJP नेता से लाखो की ठगी, Hyderabad के Centre संचालक पर FIR दर्ज

    राजस्थान : अजमेर में भाजपा नेता और पूर्व सभापति के साथ गलत इलाज और लाखो की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकरी देते हुए सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि वह बीमारी से परेशान थे। जुलाई 2023 में साइंटिफिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफ यूरोपियन वेलनेस बायोमेट्रिक ग्रुप-37, जुबली हिल्स, हैदराबाद का एजेंट अंकित शर्मा मिला। जिसने उन्हें आश्वासन दिया कि हैदराबाद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक रवि तेज अलाम स्टेमसेल थेरेपी से असंभव बीमारी का भी इलाज कर रहे हैं।

    जिसके बाद रवि तेज अलाम अजमेर आया और शेखावत को गारंटीड इलाज के यूरोपियन वेलनेस के अनेक ब्रोशर दिखाए। जिसमे विदेशी डॉक्टरों द्वारा स्टेमसेल थेरेपी से गंभीर बीमारियों का इलाज करने का वर्णन था। जिसके देख वह हैदराबाद गए और 11 लाख 70 हजार रुपए कंपनी मैसर्स कॉश्यस स्टुडियोज प्राइवेट लिमिटेड में जमा करवा दिये।

    शेखावत को बेरिटास रिहैब एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और डिस्चार्ज होने पर वह अजमेर आ गए। जब उन्हें कोई आराम नहीं मिला, तो जुलाई 2023 में हैदराबाद बुलाया और वहां पर पुनः इंजेक्शन दिया। लेकिन फिर भीबीमारी से कोई निजात नहीं मिला। जब उन्होंने अजमेर व जयपुर के डॉक्टर्स से विचार-विमर्श किया, तो पता चला कि भारत में जानवरों के भ्रूण में से निकाले गए स्टेमसेल का इलाज अभी तक एमसीआई व आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया है।

    पीड़ित शेखावत के मुताबिक हैदराबाद के सेंटर संचालकों ने 18 लाख 95 हजार हड़प कर उनके जीवन को खतरे में डाल दिया। अलवर गेट थाना पुलिस ने रवि तेज अलाम, डॉ. माइक चान, डॉ. साइमन तथा बेरिटास अस्पताल के डॉक्टरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

    लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

    केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता  हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार ऊना/ सुशील पंडित: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेपी ने कहा था कि लाहौल आना मुश्किल है, जाना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस हालात को बदलना होगा। उसके लिए उन्होंने काम शुरु किया। अटल टनल की शुरुआत की। 3300 करोड़ की लागत से इतनी  ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने का सिलसिला शुरू हुआ। यह काम बहुत कठिन था लेकिन प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति ने यह काम पूरा करवाया।  2017 में सीएम बनने बाद जब मैं प्रधानमंत्री से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि हर हाल में अटल टनल के काम को पूरा करना है। उस समय सिल्ला नाला के पास कोई समस्या आई थी और काम रुका हुआ था। मैने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अटल जी का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। इस टनल ने लाहौल स्पीति की तो जिंदगी ही बदल दी। एक विजनरी नेता का यही काम होता है। आज की  सुक्खू सरकार सिर्फ और सिर्फ काम बंद किए जा रही है। लाहौल के विकास के लिए भाजपा की पूर्व सरकार ने पचासों परियोजनाओं को मंजूरी दी और आज उनके काम पूरे हो गए हैं या अंतिम चरण में हैं। लाहौल स्पीति में पूर्व सरकार द्वारा खोले गए दर्जनों संस्थान सुक्खू सरकार ने बंद कर दिए। यह देने वाली नहीं जो पहले दिया है वह लेने वाली सरकार है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लाहौल में किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के 150 करोड़ की सौगात मिलीं है लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से केंद्र सरकार का आभार तक नहीं जताया जाता है। आपदा हिमाचल को चार हजार करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी 1 लाख 20 हजार से ज्यादा आवास दिए गए लेकिन प्रदेश सरकार आभार का एक शब्द नहीं कहती है उल्टा ही अपमानित करने वाली बातें करती हैं। यह रवैया ठीक नहीं है। नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल की कठिनाइयों को समझा और नॉर्थ ईस्ट की तरह ही हिमाचल को स्पेशल स्टेट्स दिया और अब हिमाचल के सभी प्रोजेक्ट्स में केंद्र 90फीसदी सहयोग देता है। जयराम ठाकुर ने  हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। स्पीति वैली में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी और स्थानीय लॉगों की मांग पर मुख्यमंत्री रहते मैने इसकी घोषणा भी की थी। गए। अब केंद्र सरकार द्वारा सभी परियोजनाओं को मंजूर कर लिया है और किन्नौर में दो स्पोर्ट कॉप्लेक्स, स्पीति में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर के लिए 75 करोड़, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 08 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पिछले दो दिनों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल के ट्राइबल एरिया को चार दिन लगाकर गाड़ियों से हर जगह गयनौर हिमाचल के ट्राइबल क्षेत्रों को समझा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।
  • जनता का नहीं अपने चहेतों का व्यवस्था परिवर्तन करने में लगी सरकार: वशिष्ट

    जनता का नहीं अपने चहेतों का व्यवस्था परिवर्तन करने में लगी सरकार: वशिष्ट

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रदेश सरकार जनता का नहीं अपने चहेतों का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। यह बात भाजपा सेवानिवृत कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने 5 लाख युवाओं को 58 साल वाली पक्की नौकरी देने के वायदा किया था, लेकिन प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1.70 लाख कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इन पदों को भरने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। आज हालात यह हो गए है कि कई विभागों में अधिकारी/कर्मचारियों के पद रिक्त होने से जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अढाई साल में कांग्रेस नेता ऊना विधानसभा में एक भी विकास कार्य नहीं करवा पाए। कांग्रेस नेता ने केवल अपने चहेतों का विकास और अधिकारियों को प्रताडि़त ही किया है। अधिकारी भी डर के माहौल में काम कर रहे है। ठेकेदारों को काम के बाद पैसे तक नहीं दिए जा रहे है। केवल चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम हो रहा है। अन्य ठेकेदारों से भेदभाव किया जा रहा है।

    राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को न एरियर दे पा रही है और न ही अन्य लाभ दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कर्मचारियों को उनके लाभ मिलते रहे है। ऊना सदर से विधायक एवं भाजपा नेता सतपाल सत्ती ने हमेशा विधानसभा में कर्मचारियों व पैंशनर्ज के हितों की पैरवी की है। इसके अलावा ऊना के विकास में विधायक सतपाल सत्ती का विशेष योगदान रहा है। पूर्व भाजपा सरकार के समय ऊना में दो हजार करोड़ से अधिक विकास कार्य धरातल पर उतारे गए। कांग्रेस सरकार के अढाई साल के कार्यकाल में ऊना में एक ईंट तक नहीं लग पाई।

    राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के मैडिकल बिलों पर कुंडली मारकर बैठी है। मैडिकल बिल नहीं मिलने से कर्मचारियों को अपना इलाज करवाना मुश्किल हो रहा है। वर्ष 2016 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को वर्ष 2016 से 2022 तक रिवाइज्ड पे स्कूल, एरियर व लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन नहीं दिया गया है। सेवानिवृत कर्मचारी कार्यालयों के चक्कर काट थक चुके है। कई सेवानिवृत कर्मचारी तो स्वर्ग तक सिधार चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार से दुखी हो चुकी है।  अगर प्रदेश में आज चुनाव हो जाए तो कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ेगा।

  • उपमंडल बंगाणा में निजी स्कूल बसों की होगी कड़ी जांच, SDM सोनू गोयल का सख्त रुख

    उपमंडल बंगाणा में निजी स्कूल बसों की होगी कड़ी जांच, SDM सोनू गोयल का सख्त रुख

    बोले छोटे बच्चों के सफर के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, प्रशासन द्वारा दी गई एडवायजरी पर ही चलेगी निजी स्कूल की बसें ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के एसडीएम सोनू गोयल आज उपमंडल क्षेत्र के निजी स्कूलों की बसों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निजी स्कूलों द्वारा प्रयोग में लाई जा रही बसों की प्रशासनिक मानकों के अनुरूप जांच करना है। यदि किसी भी बस में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। एसडीएम सोनू गोयल ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बंगाणा उपमंडल में वर्तमान में एक दर्जन से अधिक निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं जो दूर-दराज के क्षेत्रों से बच्चों को लाने-ले जाने के लिए बसों का प्रयोग करते हैं। पिछले कुछ समय से मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को देखते हुए प्रशासन ने अब इन बसों की नियमित जांच करने का निर्णय लिया है। एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि छोटे बच्चों की सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। “हमारे लिए बच्चों की जान की कीमत सबसे ऊपर है। यदि किसी भी स्कूल की बसें फिटनेस, परमिट, फायर सेफ्टी उपकरण या ड्राइवर की योग्यता से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करतीं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बच्चों के सफर के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूली बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइवर के लाइसेंस, फर्स्ट ऐड बॉक्स, फायर एक्सटिंगुइशर और स्पीड गवर्नर जैसी व्यवस्थाओं की गहन जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यह भी देखा जाएगा कि बसों में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे तो नहीं बैठाए जा रहे हैं। एसडीएम सोनू गोयल ने यह भी जानकारी दी कि निरीक्षण अभियान के बाद यदि किसी स्कूल को सुधार की आवश्यकता पाई जाती है, तो उसे लिखित रूप में निर्देश दिए जाएंगे। यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित बस का संचालन बंद करवाया जाएगा और स्कूल प्रबंधन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह अभियान समय-समय पर दोहराया जाएगा ताकि स्कूली बसों में सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रहे और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि वाहन चालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे ट्रैफिक नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अभिभावकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे स्कूलों में लापरवाही पर रोक लगेगी तथा बच्चों की यात्रा अधिक सुरक्षित बन सकेगी।एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि हमारा मकसद डर का माहौल बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में स्कूल आए और जाए। सभी स्कूल प्रबंधनों से अनुरोध है कि वे समय रहते सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कोई कठोर कदम उठाने की आवश्यकता न पड़े।बंगाणा प्रशासन का यह कदम न केवल एक सकारात्मक पहल है, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण का प्रतीक भी है, जो बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है।