Blog
-

मणिमहेश कालोनी में शादी में गए परिवार के घर चोरी
ऊना/सुशील पंडित:ऊना से सटे कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी के घर को चोर साफ कर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश चन्द पुत्र रुलिया राम का परिवार 30 जनवरी को लुधियाना में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। 1 फरवरी की शाम जब परिवार वापस आया तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सोने व चांदी के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 1,95,000 रूपये थी अलमारी से गायब थे। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

कटोहड़ खुर्दः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू
ऊना/सुशील पंडित:अम्ब पुलिस ने कुटोहड़ खुर्द गांव से एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्चियों समेत काबू किया है। शुक्रवार को गश्त पर गई एक पुलिस टीम के पास गुप्त सूचना आई थी कि कटोहड़ खुर्द गांव के शराब ठेके के पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा का नंबर दे रहा है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करके उसकी तालाशी ली तो उससे दड़ा सट्टा पर्चियां व 720 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी रणजीत गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता, निवासी प्रताप नगर, तहसील अम्ब के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -

कलाकारों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
ऊना/सुशील पंडित:सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक दल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने झूडोवाल व खानपुर तथा आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने ज्वाल व धर्मशाला महंतां खास में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। फोक मीडिया दलों के कलाकारों ने राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना बारे जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए 680 करोड़ रूपये से इस योजना के प्रथम चरण के तहत ई-टैक्सी योजना का शुभारम्भ किया है, ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिड़ी का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के बाद परिवार नियोजना अपनाने पर प्रोत्साहन राशि 35 हज़ार रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये तथा दो बेटियों के बाद 25 हज़ार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये किया है। इस अवसर समस्त पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें। -
वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में मॉक ड्रिल आयोजित
ऊना/सुशील पंडित:एसडीआरएफ एवं 14 वीं बटालियन एनडीआरएफ के सहयोग से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हरोली उपमंडल तहत बाथड़ी स्थित वर्धमान इस्पात उद्योग परिसर में आपदा प्रबंधन के विषय में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में आगजनी के साथ-साथ अन्य औद्योगिक आपदाओं की स्थिति को दर्शाते हुए राहत व बचाव कार्यों बारे व्यवहारिक अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल दोपहर 12 बजे चेतावनी सायरन के साथ आरंभ हुई जिसके तुरंत बाद वर्धमान इस्पात उद्योग प्रबंधन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दूरभाष नंबर 1077 पर सूचित किया गया तथा डीडीएमए ऊना द्वारा अति शीघ्र संबंधित विभागों को सूचना दी गई। इसके पश्चात वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के परिसर में राहत व बचाव कार्यों को व्यावहारिक रूप में अमलीजामा पहनाए गया। मॉक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया मुकम्मल होने के पश्चात सभी प्रतिभागी विभाग एक स्थल पर एकत्रित हुए तथा मॉक ड्रिल प्रक्रिया में की गई कार्रवाई का विस्तृत विश्लेषण किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सीइओ महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य औद्योगिक आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में जिले की आपातकालीन प्रतिक्रिया और मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा करना तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय को बढ़ाना, उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को उजागर करना था। इस अवसर पर मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान, हिप्र एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर एसके ठाकुर,अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नेगी, डीडीएमए से धीरज कुमार, वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के प्रबंधको व श्रमिकों के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, अग्निशमन तथा हिमाचल होम गार्ड्स की 12 वीं बटालियन ऊना सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। -
जतिन लाल ने उपायुक्त ऊना का संभाला कार्यभार
ऊना/सुशील पंडित:वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को उपायुक्त ऊना का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले जतिन लाल कौशल विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक के पद कार्यरत थे।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों को पारदर्शी तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना इंस्डट्री के लिए जाना जाता है तो उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। इसके साथ-साथ जिला में बुनियादी ढांचे को भी विकसित किया जाए ताकि जिला की परियाजनाओं को समयावधि में पूर्ण किया जा सके और युवाओ को रोजगार के अवसर मिल सके।जतिन लाल ने कहा कि उनका मुख्य फोकस युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों, विभिन्न प्रतियोगिताओं व जिला की संस्कृति को बढ़ावा देना रहेगा ताकि युवा अपने आपको खेलों के माध्यम से फिट रख सके। इसके अलावा उनका लक्ष्य जिला के बच्चों को जेईई व यूपीएस प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है ताकि उन्हें एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल सके तथा जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि जिला के बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक व पर्याप्त संतुलित आहार, लिंगानुपात में सुधार व महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला ऊना के उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना और मंदिर न्यास को धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना भी मुख्य लक्ष्य रहेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला ऊना की जनता के लिए हमेशा जनसेवक के रूप में कार्य करूंगा तथा सातों दिन चौबीसों घंटे जिला के जनता की सेवा के लिए तत्पर रहुंगा। -
जालंधरः अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने 4 पेटी शराब सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत उर्फ वडाली निवासी गांव मालड़ी थाना नकोदर और सुखदीप सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जनक राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदीप और लवप्रीत अवैध शराब की सप्लाई लेकर अपने गांव की तरफ आ रहे है, जिसके बाद एएसआई जनक राज गांव जमीतगढ़ के पास नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चार पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
पंजाबः सेंट्रल जेल में बंद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त!, देखें वीडियो
बठिंडाः बठिंडा की सेंट्रल जेल में बंद एक युवक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति को अदालत ने 29 जनवरी को मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बठिंडा जेल भेज दिया था।
हवालाती की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ हैरी वासी नहियावाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक के खिलाफ कैंट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले दिनों मामला दर्ज किया था।
कल वीरवार से हवालाती को टांगों में दर्द होने व चलने में दिक्कत होने के कारण जेल से अस्पताल ले जाया गया।
इसी दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बठिंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 176 के तहत कार्रवाई की है।
-
पंजाब : छप्पड़ में मिला नवजात का शव
कपूरथला : सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव सराय जट्टा के तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद सुलतानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि कन्या भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिब्बा अस्पताल के SMO डॉ. मोहन प्रीत ने बताया कि उन्होंने मेडिकल टीमों को आसपास के क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के डाटा एकत्र करने और वेरिफाई करने के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव सराय जट्टा के छप्पड़ (तालाब) में एक नवजात का शव मिलने की बात सामने आई है। स्थानीय लोग एक धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा रहे थे उन्होंने छप्पड़ में एक भ्रूण को तैरते देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले लोगों को लगा कि यह कोई गुड़िया है, लेकिन करीब से देखने पर मालूम हुआ कि भ्रूण है।
थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि गांव सराय जट्टा में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
पांचवी पास युवक, 4 हजार में बना इंस्पेक्टर, जाने मामला
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर दबोचा गया है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धौंस दिखा रहा था। इतना ही नहीं कभी-कभार तो वह वाहनों की चेकिंग भी करने लगता था। बीते चार साल से लोग उसे असली इंस्पेक्टर ही मान रहे थे। लेकिन अब उसकी पोल खुल गई है। फिलहाल, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने वह डर के मारे कांप रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी महज 5वीं पास है। कोरोना काल के टाइम उसने 4 हजार रुपये खर्च कर वर्दी सिलवाई थी। तभी से वह फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घूम रहा था। लेकिन बीते दिन जब अवैध रूप से चेकिंग लगाकर वाहनों को रोक रहा था तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची आगरा पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम देवेंद्र उर्फ राजू है। वह थाना न्यू आगरा इलाके के अबुल उलाह कट पर बावर्दी वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
साथ ही चेकिंग के दौरान वाहनों से अवैध वसूली कर अपनी जेब में रख रहा था। वाहनों की चेकिंग की जानकारी पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस की वर्दी में अवैध वसूली करने वाले से पूछताछ की। हल्की सी पूछताछ में ही साफ हो गया कि इंस्पेक्टर फर्जी है। ऐसे में उसे पकड़कर थाने लाया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में देवेंद्र की सारी पोल पट्टी खुल गई। पता चला कि वह आगरा के राजपुर चुंगी इलाके का रहने वाला है। तलाशी के दौरान देवेंद्र के पास से 2 हजार रुपये बरामद हुए। इसे उसने एक वाहन चालक से वसूले थे। फिलहाल आरोपी देवेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना हरी पर्वत में पहले से चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।
देवेंद्र ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह सड़कों पर वर्दी पहनकर निकलता था। वर्दी की वजह से उसे कोई रोकता-टोकता नहीं था। यह देख उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह वर्दी पहनकर ऑटो और बस में फ्री में सफर करने लगा। देवेंद्र ने पुलिस को यह भी बताया है कि वर्दी पहनकर वह जिस दुकान पर खरीदारी करने जाता था वहां पर उसे डिस्काउंट मिल जाता था। इन्हीं सब वजहों के बाद उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह वाहनों से अवैध तरीके से वसूली करने लगा। लेकिन अबकी बार देवेंद्र की कलई खुल गई और वह पकड़ा गया। अब देवेंद्र सलाखों के पीछे है और उसके फर्जीवाड़े का मुकदमा उसके ऊपर लग चुका है।
-
पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट के खिलाफ 45 लाख की रिश्वत का एक और मामला दर्ज
अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट (एआईटी) के लेखाकार और अमृतसर निवासी विशाल शर्मा के विरुद्ध 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का एक और मामला दर्ज किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए बताया कि एफआईआर नं. 01, तारीख 31.01.2024 को उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस अमृतसर के गांव सुल्तानविंड के निवासी मेजर सिंह द्वारा दर्ज करवाई ऑनलाइन शिकायत के उपरांत दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी यह शिकायत मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर ऑडियो-विजुअल सबूतों समेत दर्ज करवाई थी। जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने शिकायत में दोषों को सही और ठीक पाया, जिस कारण उक्त मुलजिम कर्मचारी के विरुद्ध यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि एआईटी का यह मुलाजिम इस समय एक अन्य रिश्वत के मामले में 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष के अंतर्गत न्यायिक हिरासत के अधीन जेल में बंद है और इस केस में जल्दी ही उसे गिरफ़्तार करने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
जिक्रयोग्य है कि बीती 7 जनवरी 2023 को दर्ज किए गए। इस केस में एक सह-दोषी एआईटी का कानूनी अफसर गौतम मजीठिया, जोकि ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड़, अमृतसर का रहने वाला है, को पहले ही विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और वह भी न्यायिक हिरासत में है।