Blog
-

मशरूम कल्टीवेशन हेतू प्रशिक्षण 5 अक्तूबर से शुरू- संदीप ठाकुर
ऊना/ सुशील पंडित : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में मशरूम कल्टीवेशन के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण 5 अक्तूबर से आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएनबी आरसेटी के निदेशक संदीप ठाकुर ने बताया कि मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड व तीन फोटो पीएनबी आरसैटी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ खाने व रहने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को अपना कार्य आरंभ करने के लिए बैंक से ऋण भी उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कम्पयूटर एकाउंटिंग की टेªनिंग भी शुरू की जाएगी जिसके लिए इच्छु अभ्यर्थी इस टेªनिंग के लिए भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। -

तेज रफ्तार ऑटो 2 साइकिल सवार को मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत, देखें CCTV
चंडीगढ़: तेज रफ्तार ऑटो 2 साइकिलों पर सवार लोगों को कुचलकर पलट गया। बताया गया है कि हादसा 11 सितंबर को मटका चौक के पास हुआ था। अब घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें मोहाली के डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनके साथी को गंभीर चोटें आई है। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह मोहाली के सेक्टर 3B2 में दांतों का क्लीनिक चलाते थे। उनकी उम्र करीब 50 साल है। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 2 बेटियां हैं।
मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि लखविंदर रोजाना अपने साथियों के साथ साइकिलिंग करते हुए सुखना लेकर पर जाते थे। उन्हें साइकिल चलाने का काफी शौक था। हादसे वाले दिन उनके साथी वीरेंद्र सिंह भी साइकिल पर था। उसे भी चोटें आई हैं। वह एक आईटी कंपनी चलाता है। वह एक आईटी कंपनी चलाता है।
-

Accountant का सरेआम रिश्वत लेते का वीडियो हुआ वायरल
मुज्जफर नगरः एक तरफ जहां योगी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए दिन प्रतिदिन नए नए प्रयास कर रही है तो वहीं आए दिन सरकारी कर्मचारियों के घूसखोरी के शिकायत और वीडियो की वजह से सरकार को जमकर फजीहत भी झेलनी पड़ती है। ताजा मामला मुजफ्फनगर से सामने आया हैं जहां पर एक लेखपाल का घूस लेते वीडियों वायरल हुआ है।
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसील के कमरा नंबर 9 में लेखपाल का जांच के नाम खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। जानसठ SDM ने नयाब तहसीलदार को जांच सौंपी है। सरकारी कर्मचारियों के अन्दर सरकार का तनिक भी डर नही बचा हुआ है, जिसका जीता जागता उदाहरण मुजफ्फरनगर मे देखा जा सकता है। यह वीडियों दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि लेखपाल विपिन बिना घुस लिए रिपोर्ट नहीं भेज रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित लेखपाल को 2000 पहले भी दे चुका है। जिसके बाद दोबारा फिर जांच के नाम पर 1000 लिए गए।
-

‘उज्जैन की निर्भया’ को गोद लेंगे ये पुलिस अधिकारी
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक पुलिस अधिकारी ने ऑटो ड्राइवर द्वारा हैवानियत का शिकार बनी 12 साल की बच्ची के प्रति दरियादिली दिखाते हुए उसे गोद लेने की इच्छा जताई है। 12 साल की बच्ची से रेप के आरोप में ऑटो चालक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस बलात्कार मामले की जांच में शामिल महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा अब पीड़ित बच्ची के इलाज से लेकर पढ़ाई-लिखाई और शादी तक की सारी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। जांच अधिकारी और थाना प्रभारी अजय वर्मा ने कहा कि मैंने कहा है कि मैं लड़की के इलाज, शिक्षा और उसकी शादी का ख्याल रखूंगा। इस पहल के लिए कई अन्य लोग भी आगे आए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी जिम्मेदारियां जल्द ही पूरी हो जाएंगी।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मैं उसे आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भी भर्ती कराऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा समाज को वैसा ही वापस लौटाने की कोशिश करता हूं जैसा उसने मुझे बनाया है। बता दें कि, 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की यह शर्मनाक घटना 25 सितंबर को महाकाल थाना क्षेत्र में सामने आया था। रेप के बाद पीड़ित बच्ची को लहूलुहान हालत में मदद के लिए सड़क पर भटकते देखा गया था। पुलिस द्वारा इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर बच्ची को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
-

Asian Games 2023: फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के स्क्वैश इवेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को अंतिम सेट में हार दिया। भारतीय स्क्वैश मेंस टीम गेम में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारत की ओर से सौरव घोषाल, अभय सिंह और महेश मंगावकर की तिगड़ी ने गोल्ड मेडल जीता।

इस मुकाबले का पहला सेट पाकिस्तान ने जीता था, जहां महेश मंगावकर को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भारत ने दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को लगातार दो सेट में मात दी और भारत के लिए एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि स्क्वैश में पाकिस्तान की टीम काफी अच्छी थी, लेकिन भारत ने हार नहीं मानी और उन्हें फाइनल में बुरी तरह से हरा दिया।
-

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान की पांच लाख की राशि
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत उपप्राचार्य एवं हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद अब प्रदेश भर में इस आपदा से प्रभावितों तक हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राहत पहुंचाने का कार्य चल रहा है, जिसमें प्रदेश के कई अन्य संस्थाओं के साथ-साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के सदस्य भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 30 सितम्बर को भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय ने संस्था की ओर से प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के लिए पांच लाख की सहायता राशि श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार एवम अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश को सुपुर्द की गई।इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्य की ओर से डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश एवम उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश, श्री भूपेंद्र सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष, डॉक्टर राज कुमार राज्य सचिव एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। -

सड़क के किनारे खुलेआम पशु की बलि दे रहा था शख्स, वीडियो वायरल
नई दिल्ली : कानपुर में मासूम जानवर की सरेआम बलि देने का मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जब एक महिला ने बलि दिए जाने का विरोध किया तो कथित पुजारी महिला को धमकी देने लगा। इस पूरे मामले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे छोटे से पशु को हाथ में लिए बलि देने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान एक महिला ने देखा तो वह वहां पहुंची और जानवर को छोड़ देने की बात कही। इस पर कथित पुजारी महिला को वहां से जाने के लिए कहने लगा और साथ ही धमकी देने लगा। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया है।
यह मामला कानपुर के नौबस्ता इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में कथित पुजारी छोटे जानवर को हाथ में पकड़े उसकी बलि देने की तैयारी करता दिख रहा है। महिला के विरोध करने पर कथित पुजारी ने कहा कि जो करना है कर लो, मैं किसी से नहीं डरता। जब महिला ने बलि देने वाले कथित पुजारी से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम ललित वर्मा निवासी भैरमपुर गांव बताया। महिला ने जब पुलिस से मामले की शिकायत करने की बात कही तो कथित पुजारी ने कहा कि मेरे नाम जाकर रिपोर्ट लिखा दो, इसी के साथ धमकी भी दी।
-

जालंधरः सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मशहूर कपल सहज अरोड़ा नहीं रहा…, जाने सच
जालंधर, ENS: विवादों में घिरे मशहूर कपल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन वायरल विडियो के मामले में कभी मशहूर कपल का विरोध हो रहा है तो कभी मशहूर कपल के बयान सामने आ रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सहज अरोड़ा नहीं रहा, जो कि फर्जी है।

कुछ मिनट पहले सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर इस खबर को फर्जी बताया है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, Fake News, साथ ही मीडिया से गुजारिश की है कि पुरानी इंटरव्यू को एडिट करके ना चलाया जाए और पब्लिक से अपील की है कि इन अफवाहों पर यकीन ना करें। आपको बता दें कि वायरल हो रहे फेक वीडियो में यह तक कहा जा रहा है कि कुल्हड़ पिज्जा के सहज अरोड़ा के अंतिम संस्कार के समय गुरप्रीत कौर फूट-फूट कर रोई, जो कि फर्जी है।
बता दें कि आज मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर विनीत कौर ने थाना 4 के बाहर जमकर हंगामा किया। इससे पहले विनीत कौर ने मशहूर कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया था। वहीं आज थाने के बाहर महिला ने मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने के खिलाफ हंगामा किया है। वहीं पुलिस ने महिला को मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
-

पंजाबः सौतेले बाप ने किया बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज, विरोध करने पर दी मारने की धमकी
लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं, वह रात में सोते समय बच्ची के प्राइवेट पार्ट को भी टच करता था। बच्ची की मां के बयानों पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्वालिटी चौक की गली नंबर 2 के रहने वाले देवराज के रूप में हुई है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि देवराज के साथ उसकी दूसरी शादी 16 अक्तूबर 2019 को हुई थी।
उसके पहले पति से उसकी बेटी है। दूसरी शादी के करीब 2 साल बाद देवराज उसकी 14 वर्षीय बेटी पर गंदी नजर रखने लग गया। उसकी बेटी ने भी कई दफा उसे इसके बारे में बताया था। जब वह देवराज को गलत हरकत करने से रोकती तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।
जांच अधिकारी राजिंद्र कौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची काफी डरी हुई रहती है। स्कूल में उसने अपनी टीचर सुरजीत कौर को सारी बात बताई। स्कूल टीचर बच्चों के लिए बनी वेलफेयर कमेटी नजदीक ऑब्जर्वेशन होम शिमलापुरी में मदद के लिए लेकर आई। शिकायत पर देवराज के खिलाफ IPC की धारा 376, 511, 506 और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
-

पंजाबः 35 करोड़ रुपए की ठगी मारने वाले फर्जी ट्रैवल एंजेट को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा
चीफ सेक्रेटरी बनकर लोगों को विदेश भेजने का देता था झांसा
मोहालीः पुलिस ने हरियाणा का फर्जी चीफ सेक्रेटरी बन लोगों से इमिग्रेशन के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को उसके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अब तक लोगों से 35 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह (28 साल) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। उसके साथ गिरफ्तार 2 अन्य लोगों की पहचान राहुल (35 साल) निवासी बिलासपुर हिमाचल और रवि मिश्रा (27 साल) निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई है।

वहीं पूछताछ दौरान चौकाने वाले खुलासे हुए है। मोहाली के SSP संदीप गर्ग ने कहा कि सर्बजीत संधू हरियाणा का चीफ सेक्रेटरी बनता था। इसके लिए लग्जरी गाड़ियां रखी थी। काफिले की शक्ल में चलता था। पूर्व फौजियों को पुलिस कमांडों जैसी वर्दी पहनाता था। वॉकी टॉकी पर ऑर्डर देता था। संधू इमीग्रेशन के नाम पर लोगों से ठगी करता था। लोगों को फर्जी PR सर्टिफिकेट देता था। संधू ने देश भर में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बना रखी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने अपने ऑफिस में 70 लाख का फर्नीचर लगा रखा था। इसके अलावा 61 बैंक अकाउंट खोले हुए थे। जिनके जरिए वह फर्जी वीजा से लोगों को 35 करोड़ ठग चुका है।
इस आरोपी को मोहाली पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। सर्बजीत संधू पंजाब में अमृतसर के घरिंडा पुलिस थाने में आते गांव अचिंत कोट का रहने वाला है। हालांकि उसने पटियाला के राजपुरा में फर्जी एड्रेस से आर्म्स लाइसेंस बनवा रखा था। संधू ने बीए के साथ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है। उसके खिलाफ अमृतसर, संगरूर और गुरदासपुर में फ्रॉड के 5 केस दर्ज हैं। उसने मोहाली में 2 जगह अपने ऑफिस खोले थे। जिनमें एक मोहाली के सेक्टर 82 और दूसरा डेराबस्सी में खोला हुआ था। हालांकि पुलिस ने अब दोनों आफिस सील कर दिए हैं। फर्जी चीफ सेक्रेटरी सर्बजीत संधू का नेटवर्क पंजाब के अलावा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ था।
पंजाब में संधू अपने ऑफिस के जरिए खुद एक्टिव था। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से उसने 35 साल के राहुल को रखा था। जो संधू के लिए फेक वीजा और दिल्ली-कर्नाटक समेत दूसरे राज्यों में फर्जी बैंक अकाउंट का अरेंज करता था। राहुल ने MBA फाइनेंस की डिग्री की है। हरियाणा में उसका साथी रवि मिश्रा था। गुरुग्राम का रहने वाला रवि मिश्रा साइंस ग्रेजुएट है और संधू के लिए फेक बैंक अकाउंट बनाने में मदद करता था। मोहाली पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक ठगी की रकम का 70% सर्बजीत संधू रख लेता था। बाकी 30% रवि और राहुल आपस में बांट लेते थे। यह भी खुलासा हुआ है कि जब ठगी का पता चलने पर लोग रुपए मांगने आते तो संधू अपने रौब और सिक्योरिटी से धमकाकर उन्हें भगा देता था।
मोहाली पुलिस के मुताबिक सर्बजीत संधू कहता था कि उसकी US में संधू ट्रांसपोर्ट के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी है। वह आसानी से US और कनाडा के वीजा अरेंज कर सकता है। इसके लिए वह लोगों को अपनी कंपनी का वर्कर बता देगा। इसी झांसे में कई ट्रैवल एजेंट तक संधू के झांसे में फंस गए। उन्होंने कमीशन के लिए संधू के पास लोग भेजने शुरू कर दिए। जब वह फेक वीजा देता था तो उस पर VFS ग्लोबल के लिफाफे यूज करता था और उन पर बार कोड भी होता था ताकि सबको लगे कि यह एंबेसी से आया हो। इसका खुलासा तब होता, जब लोग टिकट खरीदने के बाद एयरपोर्ट पहुंचते और वहां इमीग्रेशन अथॉरिटीज उन्हें रोक लेती थी।