Blog

  • आज का राशिफल ,29 सितम्बर 2023

    आज का राशिफल ,29 सितम्बर 2023

    मेष: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    वृष:किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

    कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंह: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    कन्या: किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

    वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनु: आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें।

    मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

    कुंभ: थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।

    मीन: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

  • होशियारपुर : पूर्व अकाली सरपंच की गोलिया मार हत्या

    होशियारपुर : पूर्व अकाली सरपंच की गोलिया मार हत्या

    होशियारपुर: पंजाब में क्राइम की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं ताजा मामला होशियारपुर से सामने आया है, जहां पूर्व अकाली सरपंच की गोलिया मार हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार माहिलपुर के गांव मेघोवाल गंजियां में अकाली नेता व पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह अणखी की गोलिया मारकर हत्या कर दी गई है।

    इस संबंधी सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आज  मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने सुरजीत सिंह अणखी पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। 3 गोलियां लगने से सुरजीत सिंह गंभीर घायल हो गए जिन्हें तुरन्त होशियारपुर के अस्पताल में लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।

  • iPhone पर मिल रहा 27 हजार रुपए का भारी डिस्काउंट

    iPhone पर मिल रहा 27 हजार रुपए का भारी डिस्काउंट

    नई दिल्ली: अगर आप भी आईफोन खरीदना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है। दरअसल, फेस्टिवल सीजन में ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स Flipkart एक बंपर धमाका ऑफर लेकर आई है। बंपर धमाका सेल में Flipkart इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भारी छुट दे रही है और कंपनी ने iPhone 13 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लगा दिया हैं। ऐसे में आप कम दाम में बढ़िया और बिल्कुल नया आईफोन खरीद सकते हैं।

    बता दें कि फ्लिपकार्ट iPhone 13 के प्रीमियम मॉडल पर 27 हजार रुपये की छूट दे रहा है। ऐसे में आप 1 लाख रुपये वाला iPhone 13 अब 52,499 रुपये में लेटेस्ट कीमत पर खरीद सकत हैं। हाल ही में एप्पल ने iPhone 15 सीरीज लॉन्च की थी, जिसके चलते iPhone 14 और iPhone 13 के दाम कम कर दिए गए है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 (128GB) वेरिएंट 27,401 रुपये फ्लैट डिस्काउंट के साथ 79,900 रुपये पर मिल रहा है। 

    इसके अलावा आप पुराना iphone एक्सचेंज कराकर 30,600 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं लेकिन इसकी वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 8 अक्टूबर से शुरु हो रही है और 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें आप कपड़े, जूते, इलेक्ट्रिक सामान, किचन एक्सेसरीज, ज्वैलरी से लेकर स्मार्टफोन तक सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं।

  • जालंधरः हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, लापता बच्चे को ढूंढकर किया परिजनों के हवाले

    जालंधरः हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, लापता बच्चे को ढूंढकर किया परिजनों के हवाले

    जालंधर, ENS: थाना लाबडां की पुलिस ने खेल खेल से घर से लापता हुए बच्चे को ढूंढ़कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी अमन सेठी ने बताया कि बच्चे के पिता गांव नागरां निवासी मोहम्मद सरफराज़ ने थाना एक में लिखित शिकायत दी थी कि उनका बच्चा घर के बाहर खेल रहा था कि उसी दौरान वह कहीं चला गया, जिसके बाद थाना एक की भी बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रही थी कि बच्चा ताजपुर रोड पर पहुँच गया, जिसकी सूचना वहाँ से निकल रहे लोगों ने थाना लाबडां के प्रभारी अमन सैनी को दी वहीं दूसरी तरफ मौक़े पर पहुंचकर अमन सैनी ने बच्चे को अपने साथ लेकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

    इसी तरह थाना लोहियां की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अर्श कुमार उर्फ अरशदीप सिंह निवासी गांव सिलेविंड थाना मखू फ़िरोजपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रानीवाल रोड के पास मौजूद थे, जहां उन्हें पैदल चले आ रहे युवक अर्श कुमार को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 159 अधिकारियों के हुए तबादले, कई लाइन हाजिर, देखें लिस्ट

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 159 अधिकारियों के हुए तबादले, कई लाइन हाजिर, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पुलिस विभाग में तबादलों का दौर लगातार जा रही है। वही आज बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक 159 पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया है। इसमें से कईयों को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जारी की गई सूची में 22 पुलिस कर्मचारियों को तो लाइन हाजिर ही कर दिया गया। देखें लिस्ट

  • जालंधरः दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से महिला का कत्ल

    जालंधरः दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से महिला का कत्ल

    जालंधर, ENS: करतारपुर शहर में लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं स्थानीय आर्य नगर (टाहली साहिब रोड) वार्ड नंबर 11 में आज दिन-दिहाड़े महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार आज दोपहर को एक अज्ञात हमलावर ने घर में रह रही 2 महिलाओं पर तेजधार से हमला कर।

    इस दौरान 65 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी जबकि उसकी बेटी मीना रानी पर भी इसी तरह हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

  • विवादों के बाद SSP सहित 5 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    विवादों के बाद SSP सहित 5 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब के बड़े पुलिस अफसरों के तबादले होने का मामला सामने आया है। विवादों के बाद SSP मुक्तसर और SSP तरनतारन का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वकील कांड के बाद मुक्तसर के SSP रडार पर थे। इसकी चलते पंजाब के IPS अधिकारियों के तबादला किया गया हैं। मुखविंदर सिंह छीना को एडीजीपी पटियाला रेंज लगाया गया है। IPS मुखविंदर छीना, गुरशरन सिंह संधू, धनप्रीत कौर के साथ-साथ IPS भागीरथ सिंह मीना और अश्विनी कपूर का भी तबादला किया गया है।

  • हरीश शर्मा ने बददी विवि में छात्रों को बताए बिजनेस के उपयोगी टिप्स

    हरीश शर्मा ने बददी विवि में छात्रों को बताए बिजनेस के उपयोगी टिप्स

    वर्तमान मार्केटिंग व व्यापार करने के आधुनिक तरीकों से कराया अवगत

    उद्योग जगत की ओर से शर्मा ने नेशनल कांफ्रेस में विशेष तौर पर भाग लिया

    सचिन बैंसल/बददी : बददी विश्वविद्यालय में स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडी के तत्वाधान में छटी नेशनल कांफ्रेस का आयोजन किया गया। इसमें पूरे भारत से व्यापार जगत से आए  विशेषज्ञों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत की ओर कारपोरेट एच आर हैड और लघु उद्योगग संघ के सपोक्समैन हरीश शर्मा ने भाग लिया। उन्होने विद्यार्थियों को वर्ततान बिजनेस के तरीकों से जहां अवगत कराया वहीं उनको नई नई तकनीकों की जानकारी भी दी। हरीश शर्मा ने कहा कि आजकल बिजनेस सिर्फ गांव शहर तक ही नहीं पूरे ग्लोबल तक पहुंच जाता है। अगर आप कोई ऐसा उत्पाद बनाते हैं जो कि मूल्यवान है तो आप उसको आनलाईन पूरे विश्व में बेच सकते हैं। हरीश ने छात्रों को डिजीटल नेटवर्क, एम कार्मस व ई-कार्मस की जानकारी भी दी क्योंकि आज देश विदेश में हम कहीं भी अपना व्यापार कुशलता पूर्वक कर सकते हैं। हरीश शर्मा ने आज के उदबोधन में एक पैनेलिस्ट के रुप में वक्तव्य देकर बददी ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल के उद्योग जगत का नाम रोश किया है। हरीश शर्मा मूलत: जिला ऊना के रहने वाले हैं और बददी में अपने एच आर के विशेषज्ञ के काम करते हैं वहीं उनको बडे बडे उद्योग जगत के साथ काम करने का अनुभव है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के अग्रणी एमएसएमई संगठन लघु उद्योग संघ के सपोक्समैन के पद पर भी सेवाएं दे रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲਾਂ ਰੋਕਨ ਤੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹੋਈ ਭਾਰੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲਾਂ ਰੋਕਨ ਤੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹੋਈ ਭਾਰੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ 18 ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਦਾ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇਵੀਦਾਸਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਰੇਲਾਂ ਰੋਕ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰ ਹੋਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਸੀ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਜਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਸੀ

    ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਰੇਲਵੇ ਵੈਬਸਾਈਟ ਦੇ ਉੱਪਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਉਹ ਟਿਕਟ ਬੁੱਕ ਨਾ ਕਰਵਾਉਂਦੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਉਹ ਬੱਸ ਤੋਂ ਜਾਣਗੇ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫੀ ਕਿਰਾਇਆ ਲੱਗ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰੀ ਵੀ ਕਾਫੀ ਹੋਵੇਗੀ।ਉਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਜੇ ਵੀ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਦੇ ਪਾ ਰਿਹਾ। ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਟ੍ਰੇਨ ਆਵੇਗੀ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਆਵੇਗੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਿਆਦਾ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : किसानों ने पंजाब भर में किया रेल चक्का जाम, देखें वीडियो

    पंजाब : किसानों ने पंजाब भर में किया रेल चक्का जाम, देखें वीडियो

    मोगा : किसानों द्वारा अपनी मांगो को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। वही किसानों की अभी तक बहुत मांगे है, जो अभी तक पूरी नहीं हुई। वही अभी कुछ मांगे ऐसी है, जो पिछले लंबे से किसान मांग रहे है। वही इनमें अब इनकी नई मांग फसलों के नुकसान के मुआवजे की भी जोड़ ली गई है।

    वही मांगो को पूरा करवाने के लिए 30 सितंबर तक 18 किसान जत्थे बंदियों को और से पंजाब के 15 रेलवे स्टेशनों पर धरने देकर रेलो को रोका जा रहा है। दूसरी ओर जब स्टेशन पर बैठे यात्रियों से बात की।उन्होंने कहा की यहां पर कोई सूचना नहीं है और ना रेलवे के अधिकारी कुछ बता रहे है, आने जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।