Blog

  • पंजाबः चाइना डोर की चपेट में आया एक और बच्चा, गंभीर घायल

    पंजाबः चाइना डोर की चपेट में आया एक और बच्चा, गंभीर घायल

    संगरूरः पंजाब में चाइना डोर पर डीजीपी गौरव यादव द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद कुछ लोग अभी भी चोरी छिपे डोर को बेच रहे है। बीते दिन ही लुधियाना में चाइना डोर की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे के मुंह पर 120 टांके लगे थे। वहीं अब तपा मंडी में स्थित बाजीगर बस्ती से एक ओर बच्चे का चाइना डोर की चपेट में आने का मामला सामने आया है। बाजीगर बस्ती में चाइना डोर की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे के कान के निचले हिस्से पर चाइना डोर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

    चाइना डोर की चपेट में आने से घायल बच्चे के कई टांके लगे है। बाजीगर बस्ती निवासी लखविंदर के सिर के एक तरफ चाइना डोर लग गई जबकि सिर पर लिपटी डोर टूटने का नाम नहीं ले रही थी। डोर के सिर में फंसने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए लखविंदर को उसके माता-पिता उसे  डॉ. नरेश अस्पताल के लेकर गए।घटना के संबंध में डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि बच्चे के कान और निचले हिस्से में कई टांके लगे हैं और बच्चे की हालत स्थिर है। बच्चे के परिजनों ने चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • जिला ऊना के शहीद अमरीक सिंह हुए पंचतत्व में विलीन

    जिला ऊना के शहीद अमरीक सिंह हुए पंचतत्व में विलीन

    प्रशासन समेत सेना के जवानों ने दी राजकीय सम्मान के साथ श्रदांजलि

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के शहीद अमरीक सिंह  आज पंचतत्व में विलीन हो गए। आज उनकी पार्थिव देह को पैतृक गाँव गणु मंदवाड़ा में लाया गया यहाँ उनको अंतिम विदाई दी गई।  अमरीक सिंह के बेटे अभिनव ने  मुखाग्नि देकर उन्हें इस संसार से विदा किया। परिजनों के साथ साथ रिश्तेदार  गाँववासी व अन्य लोग भी शहीद अमरीक सिंह को श्रद्धांजलि देने शमशान घाट पहुँचे। अंतिम संस्कार के समय शहीद अमरीक सिंह अमर रहे के नारे लगे। शहीद के बेटे अभिनव ने  सर्वप्रथम अपने पिता को श्रद्धांजलि देकर सेल्यूट किया। इस के बाद शहीद के पिता धर्मपाल ने अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी।  

    आपको बता दे कि आज सुबह 10 बजे शहीद अमरीक सिंह की पार्थिव  देह उनके पैतृक गाँव पहुँची तो गाँव मे सनाटा छा गया। और उसके बाद  जब उनकी पार्थिव देह उनके घर पहुँची तो घर मे चीख पुकार का दौर  शुरू गया।  शहीद की पत्नी बेटा,पिता माता बिलख बिलख कर रो रहे थे। शहीद अमरीक सिंह की  माता ने जब आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देखा तो वो बेहोश  हो गई। ओर पत्नी बेसुध हो गई। रिश्तेदारों व आस पड़ोस के लोगों ने  ढांढ़स बंधाया। कुछ समय के लिए शहीद अमरीक सिंह की देह अंतिम  दर्शन के लिए रखी गई और इस दौरान  परिजनों के  द्वारा  अंतिम संस्कार की रस्मे पूरी कीं। 

    गाँव के प्रधान  भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि  10 जनवरी दिन मंगलवार को  अमरीक सिंह हादसे का  शिकार हुए थे। और उसके बाद कुपवाड़ा में खराब मौसम होने  के कारण 3 दिन तक उनके पार्थिव शरीर  को माछिल सेक्टर में रखा गया था। मौसम खराब होने के कारण इसे एयरलिफ्ट नही किया जा सका था। 3 दिन  के बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ  तो शुक्रवार  को उनके पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट करके  श्रीनगर लाया गया। यहां उनका पोस्टमार्टम किया गया और शनिवार सुबह शहीद अमरीक सिंह को श्रीनगर से जम्मू आर्मी सेंटर पहुँचाया गया। यहाँ से पार्थिव देह को हवाई जहाज के  माध्यम से चंडीगढ़ भेजा गया। रविवार शाम को उनका पार्थिव देह चंडीगढ़ पहुँचा। यहाँ  सड़क मार्ग से उनकी पार्थिव देह को आज सुबह ऊना लाया गया। 

    आपको बता दें कि 2001 को हवलदार अमरीक सिंह सेना में भर्ती हुए थे। और जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में तैनात थे।  शहीद अमरीक सिंह अपने पीछे माता पिता,पत्नी और एक बेटा छोड़ गए।  उनका बेटा अभिनव अभी छठी कक्षा में पढ़ता है। शहीद अमरीक सिंह 3 भाई थे। तीनो भाइयो में अमरीक सिंह मझले भाई थे। 2001 में 14 डोगरा रेजिडेंट  में भर्ती हुए थे। 

    इस मौके पर इन्होंने दी शहीद अमरीक सिंह को श्रद्धांजलि

    कैप्टन राहुल मेहता,लॉयनस नायक नवीन  सूबेदार अरुण कुमार, हवलदार धर्मवीर,हवलदार बलवन्त सिंह, 14 डोगरा ऑल एक्स  सर्विस मेन,जिला सैनिक बोर्ड सूबेदार के के शर्मा, रिटायर्ड कैप्टन सुशील कालिया,,एसपी अर्जीत सेन ठाकुर, 
    एसडीएम सोमिल गौतम,डीएसपी बसुधा सूद,तहसीलदार घनारी रोहित सिंह कंवर,एसएच् ओ सुरेंदर राणा,
    पूर्व विधायक राजेश ठाकुर,आईएएस अधिकारी राकेश कुमार ,ओर कांग्रेस जिला अध्य्क्ष राणा रंजीत सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी।

  • पंजाबः दिन दिहाड़े सराफा बाजार में व्यक्ति का कत्ल

    पंजाबः दिन दिहाड़े सराफा बाजार में व्यक्ति का कत्ल

    मलेरकोटला : जिले के सराफा बाजार से बड़ी ख़बर सामने आई है। सराफा बाजार में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकान के बाहर धूप सेंक रहे एक दुकानदार की अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुहम्मद सादिक के रूप में हुई है।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले सर्राफा बाजार में हुई इस घटना में घायल सादिक को तत्काल सिविल अस्पताल मालेरकोटला ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः गन प्वाइंट पर मेडिकल स्टोर से लूट, देखें CCTV 

    पंजाबः गन प्वाइंट पर मेडिकल स्टोर से लूट, देखें CCTV 

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट जिले में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे है। बीते दिन एक मेडिकल स्टोर संचालक से गन प्वाइंट पर बदमाशों ने करीब 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ग्राहक के रूप में आए अपराधी मेडिकल स्टोर की एक मेज पर बैठे दिखाई दे रहे है।

    मेडिकल मालिक उन्हें कुछ दवाईयां दिखा रहा है। तभी अचानक एक मुंह पर नकाब पहने हुए एक अपराधी ने पिस्तौल निकाल लिया और दुकान के मालिक पर तान दिया। जिसके बाद अपराधी मेडिकल स्टोर में रखा कैश निकालने लगे और उसमें रखे 40 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें घटना का पूरा वीडियो कैद हो गया था। अब उसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, 3 घायल

    दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, 3 घायल

    भांजी की शादी से लौट रहा था परिवार

    अंबालाः शहर के साहा स्थित तेपला में जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे परिवार की आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में घुस गई। इस हादसे में यमुनानगर के लालद्वारा निवासी परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यमुनानगर के लालद्वारा निवासी शशि लुधियाना के माछीवाड़ा में अपनी बहन के घर भांजी की शादी में शिरकत करने गई थी।

    सोमवार सुबह उसे विदा कराने के बाद यह परिवार आर्टिगा गाड़ी से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। गाड़ी में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती सानू थे। बताया जाता है कि सुबह झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में शशि, कपिल और सानू घायल हो गई जबकि पूनम और उसके बेटा अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

  • कुत्तों को खाना खिला रही युवती को थार ने रौंदा, देखें CCTV

    कुत्तों को खाना खिला रही युवती को थार ने रौंदा, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः फर्नीचर मार्केट किनारे स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रही 25 साल की युवती तेजस्विता कौशल को तेज रफ्तार थार गाड़ी रौंदते हुए चली गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता फुटपाथ किनारे स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी। उसी दौरान फेज-2 मोहाली की तरफ से राॅन्ग साइड आकर एक थार ने उसे टक्कर मारी। टायर ऊपर चढ़ गया। तेजस्विता इस समय जीएमएसएच-16 में उपचाराधीन है और उसके सिर के दोनों तरफ टांके लगे हैं। उसे होश आ गया है।

    घरवालों के अनुसार वह बात कर रही है और ठीक है। मामले में सेक्टर-61 पुलिस चौकी ने डीडीआर दर्ज की थी। हादसे की फुटेज भी घायल युवती के पिता ओजस्वी कौशल ने ही निकलवाई है। टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि उनकी बेटी आर्किटेक्ट में ग्रेजुएट है और अभी यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह रोज रात के समय अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाने जाती थी। रात भी अपनी मां मंजिंदर कौर के साथ गई थी।

    फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता दो-तीन डॉग्स को खाना खिला रही है। तभी काले रंग की थार आई और इतनी खुली सड़क होने के बावजूद सीधा तेजस्विता को टक्कर मारी। आवाज सुनकर मां भागती है और बेटी को खून में लथपथ देख चिल्लाना शुरू कर देती है। कोई राहगीर नहीं रुकता तो सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम और फिर अपने पति को कॉल कर तुरंत मौके पर आने के लिए कहती हैं। वहीं पुलिस की मामले की जांच कर रही है।

  • 2000 रुपये की 13वीं किस्त पाने के लिए करने होंगे यह जरूरी काम, पढ़ें पुरी खबर

    2000 रुपये की 13वीं किस्त पाने के लिए करने होंगे यह जरूरी काम, पढ़ें पुरी खबर

    नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक इसकी 12 किस्तें किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि इस योजना की पिछली किस्त से देश भर में लगभग दो करोड़ किसान वंचित रह गए। इसका एक प्रमुख कारण केंद्रीय डेटाबेस में किसानों के भूमि और लाभार्थी रिकॉर्ड को अपडेट नहीं किया जाना था।

    केंद्र द्वारा पारदर्शिता रखने और धोखाधड़ी को कम करने के लिए इन रिकॉर्ड को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया था। अब राज्य सरकारें फरवरी में जारी होने वाली अगली किस्त से पहले केंद्रीय डेटाबेस में किसानों के रिकॉर्ड को अपडेट करने पर जोर दे रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जनवरी को इसे लेकर एक आदेश जारी किया है।

    कई राज्य अब इस मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जनवरी को एक आदेश जारी कर बताया है कि आगामी 13वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनके रिकॉर्ड चार शर्तों को पूरा करेंगे। इन शर्तों में पहला किसानों के भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना, दूसरा पीएम-किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा करना, तीसरी शर्त किसान के बैंक खाते को आधार से जोड़ना और चौथी शर्त किसान के अकाउंट को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से जोड़ना है।

    केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाकी सभी राज्यों के किसानों को भी पीएम किसान योजना की अगली किस्त का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया है। महाराष्ट्र में 12वीं किस्त पाने वाले किसानों की संख्या 89.87 लाख रही, जो पिछले साल 11वीं किस्त पाने वाले 1.01 करोड़ के मुकाबले काफी कम है। वहीं पंजाब में भी 11वीं किस्त पाने वाले करीब 17 लाख किसानों के मुकाबले सिर्फ 2.05 लाख किसानों को 12वीं किस्त मिली है। जबकि राजस्थान में यह संख्या 71 लाख किसानों से घटकर केवल 54.7 लाख रह गई।

  • जालंधरः निगम ने हवेली पर चलाई डिच, लोगो ने किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

    जालंधरः निगम ने हवेली पर चलाई डिच, लोगो ने किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

    जालंधर, अनिल/वरुणः 66 फुटी रोड़ पर स्थित हवेली नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए आज डिच चला दी। क्यूरो मॉल के पास यह हवेली पिछले लंबे समय से विवादों में चल रही थी। जिसकी शिकायते निगम के पास पहले भी पहुंची थी और निगम अधिकारियों ने इस हवेली का निर्माण भी रुकवा दिया था। इसके बावजूद हवेली के संचालकों द्वारा निर्माण का काम दोबारा से शुरू कर दिया गया। लेकिन आज नगर निगम के कमिशनर अभिजीत कपिलश के आदेशों के बाद एटीपी पूजा मान ने हवेली पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी।

    वहीं निगम की इस कार्रवाई के विरोध में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने हवेली के निर्माण की मंजूरी दी थी, जिसके बाद हवेली की उसारी का काम शुरू किया गया। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों की गाड़ी रोक ली और धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 

    हवेली का एक गिराने के विरोध में लोगों द्वारा निगम टीम पर पथराव भी किया गया। जिस कारण निगम की एक जिप्सी के शीशे इत्यादि टूट गए और एक कर्मचारी कमलभान को चोटें  तक आई, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस अवसर पर निगम टीम के साथ निगम की पुलिस भी मौजूद थी परंतु वह विरोध का सामना नहीं कर पाई जिस कारण निगम टीम को वापस लौटना पड़ा। 

    सरकारी अधिकारियों का आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने पहले गाड़ी की बोनट पर मुक्के मारे, टायरों की हवा निकाल दी और गाड़ी पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सिर्फ वीडियो बनाते दिखे। एटीपी की गाड़ी को भीड़ ने एक घंटे तक घेरे रखा। एटीपी पूजा ने कहा कि कमिश्नर के आदेशों पर कार्रवाई की गई है, लोग बेवजह ही गुस्साए हुए हैं। हम अपना काम कर रहे थे। मजदूरों और हवेली के कर्मियों ने सरकारी काम में बाधा डालकर और अधिकारियों से जो दुर्व्यवहार किया है, उसके लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

    दूसरी ओर हवेली के मैनेजर उमेश ने कहा कि पूरे 66 फुट रोड पर अवैध निर्माण हैं तो उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए थी। हमें निगम ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई की, करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और सामान पूरी तरह से मलबे में दब गया है। वहीं इस पूरी कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। सूचना के बाद भी थाना सात की पुलिस बहुत देर से पहुंची। चार-पांच पुलिसकर्मी भीड़ को संभाल नहीं सके।

  • पंजाबः दो गाड़ियों की भयानक टक्कर में क्वालिस के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः दो गाड़ियों की भयानक टक्कर में क्वालिस के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के वेरका बाईपास के पास दो गाड़ियों की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में क्वालिस के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरी गाड़ी गाड़ी सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के यूटर्न लेने के समय दो कारों की टक्कर हुई है।

    इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके कारण वेरका बाईपास पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक पूर्व विधायक का काफिला भी यहां से गुजरा है, लेकिन काफिले के साथ पुलिस कर्मियों सहित किसी ने हादसे की सुध नहीं ली और लंबे जाम में से अपना काफिला निकलवा कर वहां से चले गए।

  • इस मंदिर में पूजा करने से हो जाती है शादी! माता गौरी से है ये रिश्‍ता

    इस मंदिर में पूजा करने से हो जाती है शादी! माता गौरी से है ये रिश्‍ता

    हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर मौजूद है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा पाठ करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग है। इस प्राचीन बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर से बहुत सी प्राचीन कहानियां जुड़ी हैं। इस मंदिर में कई चीजें ऐसी हैं, जो प्राचीन हैं और देखने योग्य हैं। लोगों की  मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान की कहानी माता गौरी और भोले शंकर से जुड़ी हुई है। वहीं, इसी मंदिर में प्राचीन पेड़ के नीचे बैठकर माता गौरी ने 3000 साल तक तपस्या की थी। जबकि हम सभी ने सुना है कि माता गौरी ने भोलेनाथ को पति रूप में पाने के लिए कई हजार साल तपस्या की थी।

    बता दें कि बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में प्राचीन पेड़ के पास प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग स्थित है। प्राचीन शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि स्वयंभू शिवलिंग की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही इस मंदिर में प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग पर गंगा जल, फूल और बेलपत्र चढ़ाने से भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और बिना मांगे ही श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। इस प्राचीन स्थान का वर्णन कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया है। इस मंदिर में ज्यादातर श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश से आते हैं।