Blog

  • केंद्र के साथ आज होगी किसानों की बातचीत, कल होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

    पंजाब में रोकी जाएंगी ट्रेनें, फ्री होंगे टोल, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

    चंडीगढ़ः किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि वीरवार शाम 5 बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हमारी मांगें ‘पुनरावृत्ति’ नहीं बल्कि हमारे लिए जीवन और मृत्यु का मामला है। हम अपनी बात मंत्रियों के सामने रखेंगे। पंजाब में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे सारे सभी टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि तीन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ये मांगें हैं-एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करना। राज्य की सीमा पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती, पुलिस की कार्रवाई और ड्रोन के इस्तेमाल पर भी पंधेर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं, तो बलप्रयोग क्यों किया जा रहा है। 

    हाईवे बंद होने से दिल्ली से आने वाले उद्योगपति व कर्मी गांवों के रास्ते आ रहे है। दिल्ली में कार्यरत सोनीपत के सरकारी विभागों के कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। सोनीपत शहर में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी ट्रेन का सहारा लेकर दिल्ली जा रहे है। हाईवे से सटे गांवों में रहने वालों को मुसीबत हो रही है। उन्हें अपने वाहनों में गांवों की गलियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

  • पंजाब : 2 ट्रकों में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    तलवाड़ा : पंजाब में सड़क हादसों के मामले आए दिन सामने आते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलते वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला मुकेरियां से सामने आया है। जहां देर शाम 2 ट्रकों की भिड़ंत का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार इस हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। यह हादसा मुकेरियां मार्ग पर अड्डा रोली के निकट हुआ है। जिसमें 2 ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कि ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंस गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः पतंग लूटने गए 3 बहनों के इकलौते मासूम को कुत्तों ने नोंचा, हुई मौत

    पटियालाः जिले से दुखद घटना सामने आई है। जहां पास के गांव बरसट में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान तरणप्रीत सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी गांव बरसट, जिला पटियाला के रूप में हुई है। तरणप्रीत सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता संदीप सिंह मजदूरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे तरणप्रीत सिंह और एक अन्य छोटा बच्चा गांव के साथ लगते खेतों में टूटी हुई पतंग लूटने के लिए गए तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया।

    जिसमें एक बच्चा तो भाग गया लेकिन तरणप्रीत सिंह को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। यह घटना देख बगल के खेत में जा रहे एक व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के झुंड को भगाया और बच्चे को उठाकर घर ले आया। बच्चे के परिजनों ने उसे सरकारी राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्चे का शव घर वापस ले गए।

  • पंजाब : घर में आग में झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियाना :  मुल्लांपुर नजदीक गांव जागरा में देर रात एक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर शराब के नशे में आग लगा ली। आग की लपटों के बीच चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास कमरों में रह रहे लोगों ने तुरंत झुलसे व्यक्ति पर पानी व कंबल आदि डाल कर आग बुझा बचाया। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। लोग रात करीब साढ़े 11 बजे घायल व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों मुताबिक जतिंद्र करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका है।

    सिर्फ उसके घुटने ही बिना जले बचे हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख तुरंत उसे PGI रेफर कर दिया। घायल की पहचान जतिंद्र कुमार के तौर पर हुई है। घायल के रिश्तेदार ने बताया कि पिछले 3 दिन से पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था। वह मायके गई हुई थी। वापस नहीं आने के कारण आज कमरे में जतिंद्र शराब पीकर अकेला बैठा था। अचानक उसने खुद पर मिट्‌टी का तेल डालकर आग लगा ली। जतिंद्र के दो बच्चे एक 7 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जतिंद्र को प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल जतिंद्र की हालत गंभीर देख रात 12.15 बजे उसे चंडीगढ़ PGI भेजा गया है।

  • पंजाबः चाइना डोर से एक युवक का गला कटा, दूसरे की उंगली कटी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा में एक्टिवा स्वार में चाइना डोर लगने से एक व्यक्ति का गला बुरी तरह कट गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दसूहा के सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान हरदोथला निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति जैसे ही दसूहा विजय मॉल से दसूहा मियानी ओवरब्रिज पर चढ़ा तो चाइना डोर के कारण उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। राहगीरों की मदद से उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उक्त व्यक्ति का गला 15 सेंटीमीटर तक लंबा कट गया है।

    खून न रुकने के कारण उसे यहां से आगे अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे के पास एसडीएम चौक पर एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दसूहा से अपने घर झिंगड़ कला जा रहा हरकृष्ण सिंह का बेटा अक्सादीप चाइना डोर की चपेट में आ गया। हादसे में उनकी उंगली कट गई। जिसे अस्पताल में इलाज के दौरान छुट्टी दे दी गई।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह पर लगे NSA मामले में सरकार और डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अमृतपाल सिंह और उनके साथियों पर लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) को चुनौती देने वाली याचिका की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने केंद्र, पंजाब सरकार व डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। साथ ही अगली सुनवाई पर इस संबंधी जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतपाल सिंह के साथी गुरी औजला, गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, कुलवंत सिंह और बसंत सिंह द्वारा उन पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत की गई कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में खुद पर लगाए गए NSA को गलत व गैर कानूनी बताया है। इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने केंद्र, पंजाब सरकार, डिब्रूगढ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट की तरफ से डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक से एक्ट के बारे में कुछ जानकारी पहले भी मांगी गई थी। लेकिन उनकी तरफ से इस बारे में जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद अब यह आदेश जारी हुए हैं।

    इसी तरह अमृतपाल सिंह, दलजीत सिंह कलसी व उनके अन्य साथियों ने भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में NSA के तहत उनकी की गई गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए याचिका लगाई हुई है। इस मामले की सुनवाई 19 फरवरी को तय है। इस मामले में भी डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस हुआ है। उन्हें हर हाल में इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

  • खतरनाक बीमारी को लेकर राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खतरनाक बीमारी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि रूस लाइलाज बीमारी के लिए वैक्सीन बनाने पर तेजी से काम कर रहा है। साथ ही दावा किया कि जल्द ही रूस इस खतरनाक बीमारी के इलाज के लिए वैक्सीन बनाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं और वे अंतिम चरण में हैं। अपने एक संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम तथाकथित कैंसर के वैक्सीन और नई पीढ़ी की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं के निर्माण के बहुत करीब हैं।’   

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यह ऐलान मॉस्को फोरम में अपने संबोधन में किया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि ‘ मुझे उम्मीद है कि शीघ्र ही वैक्सीन का लोगों के लिए प्रभावी ढंग से इलाज में इस्तेमाल किया जा सकेगा। पुतिन ने हालांकि यह नहीं बताया कि प्रस्तावित वैक्सीन किस तरह के कैंसर के इलाज में उपयोग की जाएगी। कई देश और कंपनियां कैंसर के टीके पर काम हर रही हैं।

  • आज का राशिफल, 15 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 15 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा , उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज शीतला षष्ठी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

    वृष राशि-

    आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नए काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयो मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का समय ठीक रहेगा। आज कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

    कर्क राशि-

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम में जल्दवाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। इलायची खा कर घर से बाहर निकलें, दिन अच्छा गुजरेगा।

    सिंह राशि-

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज दांप्तय जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे।

    कन्या राशि-

    आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकाल कर प्रकृति का आनंद लें। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा, इसके लिए मसूर की दाल दान करें।

    तुला राशि-

    आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाए दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-

    आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए श्रोत मिलेंगे। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। जरूरतमंद को भोजन कराने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    धनु राशि-

    आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। लवमेट वालों का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। गरीबों को जरूरत की चीजों का दान दें।

    मकर राशि-

    आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज कोई भी नया काम शुरु करते समय माता-पिता के पैर छू कर ही करें।


  • जालंधरः आदर्श नगर में बढ़ी चोरी की वारदातें, एक सप्ताह में दूसरी बाइक चोरी, देखे CCTV

    जालंधर, ENS: आदर्श नगर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। पिछले काफी समय से आदर्श नगर में गाड़ियां चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक सप्ताह के भीतर बैलेंस जिम के पास दूसरी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते चोर लगातार वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो रहे है।

    वहीं पुलिस सिर्फ चोर को पकड़ने का आश्वासन देकर मामले को खत्म कर रही है। एक सप्ताह पहले बैलेंस जिम के बाहर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। अभी उस मामले को पुलिस सुलझा नहीं पाई है कि 7 दिनों के भीतर जिम के पास चोर ने एक और बाइक चोरी कर ली। इस बार चोर ने प्रवासी मजदूर की बाइक चोरी की है। मामले की जानकारी देते हुए पिंटू ने बताया कि वह मार्बल का काम करता है। 

     वह बैलेंस जिम के पास मार्बल का काम कर रहा था। शाम को जब काम करके शाम को वह घर जाने लगा, तो बाहर से बाइक उसकी गायब है। इसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया कैमरे में चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 2 की पुलिस को दे दी है। हैरानी की बात यह है कि इसी जगह पर पहले भी कई बाइक चोरी होने के मामले सामने आ चुके है।

  • पंजाबः भाजपा नेता सुखविंदर पर FIR दर्ज

    लुधियाना: कमिशनरेट पुलिस द्वारा  भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने का मामला सामने आया है। थाना दुगरी की पुलिस ने भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा पर FIR दर्ज की है। सुखविंद्र पर आरोप है कि उन्होंने अपने दस्ते के साथ चलने वाली जिप्सी गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाई है। जिप्सी में अलग से लाइट सिस्टम आदि भी करवाया है, जो कि ट्रैफिक नियमों के विपरित है।

    इस संबंधी एक व्यक्ति ने सुखविंद्र के खिलाफ पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद FIR दर्ज की है। SHO अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जिप्सी पर जाली नंबर प्लेट लगी थी। जिसके तहत यह करवाई की गई है। 

    गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह बिंद्रा 2022 में कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी भी हासिल है। काग्रेस के कार्यकाल में बिंद्रा पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद पर थे।