Blog

  • इस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें CCTV

    जयपुर : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार 5 दिसंबर को राजधानी जयपुर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को जयपुर के श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष पर फायरिंग के बाद स्थानीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में सुखदेव सिंह की मौत हो गई। सुखदेव सिंह का राजनीति में काफी अच्छा वर्चस्व था। राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी काफी लोकप्रियता भी थी। आइये जानते है कि आखिर कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेडी।

    सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूत समुदाय के मजबूत नेताओं के नाम से जाने जाते हैं। उनकी हत्या होने से पहले वह राजस्थानी संगठन श्री राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष थे। उन्होंने करणी सेना 2013 में ज्वाइन की थी। तब से अब तक इस संगठन से जुड़े हुए हैं। सुखदेव सिंह गोगामेडी का राजपूत समाज में काफी सम्मान है और युवा इनको काफी पसंद करते हैं। 2017 में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महिला ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर बलात्कार और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। इस दौरान पीड़िता ने सुखदेव सिंह पर अलग-अलग जगह ले जाकर बलात्कार करने की बात भी कही थी। हालांकि बाद में पुलिस जांच में यह मामला झूठा साबित हुआ था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या होने से पहले लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए थे। जब करणी सेना संगठन में विवाद हुआ था तो उसके बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से गोगामेड़ी ने अलग संगठन बना लिया था। इस संगठन के वह अध्यक्ष भी थे। फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान साल 2017 में राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी। फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से गोगामेड़ी काफी चर्चा में आए थे।

    गोगामेड़ी पर हमले के बाद पुलिस प्रशासन में जमकर हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों की खोज में लग गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना सुखदेव सिंह के घर के अंदर हुई। घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव सिंह के समर्थक और समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने उन लोगों का अस्पताल में घुसने से रोक दिया है। अस्पताल परिसर के बाहर काफी पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया गया। इसके बाद सुखदेव सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को स्कूटर सवार दो बदमाशों की तलाश है।

    दोपहर करीब 1:45 बजे दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। इन बदमाशों ने ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाई थीं। राजधानी में चुनावी सरगर्मियों के बीच मंगलवार को इस आपराधिक घटना ने सबको चौंका दिया है। वहीं पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी। इसमें कहा गया था कि बिश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा की तरफ से उन्हें धमकी दी गई है। अब हत्या के बाद बिश्नोई गैंग के एक कुख्यात गुर्गे रोहित गोदारा ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। वो दुबई में रहकर लॉरेंस के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है।

  • रेड रिबन क्लब महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: आज रेड रिबन क्लब  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर किरण कुमारी ने की। मंच का संचालन सविता ने किया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत डिबेट प्रतियोगिता करवाया गया। डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हेम लता ने,द्वितीय स्थान ,बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा नेहा ने और तृतीय स्थान बीए फाइनल इयर की छात्रा पलक मान ने प्राप्त किया।  निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. विनोद कुमार और डॉ. कुलदीप राठौर ने निभाई। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी  व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और  प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक,एनसीसी के ओर से परेड, कैंडल मार्च आदि। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन आदि मौजूद रहे।
  • एक और जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर मारी लाखों की ठगी

    जालंधर, ENS: पंजाब में ठग ट्रैवल एजेंटों को लेकर हाईकोर्ट ने भी सरकार से 12 दिसंबर को जवाब मांगा है। दरअसल, पंजाब में भारी मात्रा में ट्रैवल एजेंट लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। जिसके चलते एक शिकायतकर्ता ने PIL दायर की थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। वहीं जालंधर में ठग ट्रैवल एजेंटों की बात करें तो पिछले कुछ ही दिनों में ट्रैवल एजेंटों के ठगी मारने के कई मामले सामने आ चुके है। वहीं ताजा मामला जगराओं से सामने आया है। जहां जालंधर के ट्रैवल एजेंट द्वारा अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी के कई मामलों में नामजद आरोपी ट्रैवल एजेंट ने गांव सिधवां कलां की एक और महिला को 5 लाख का चूना लगा दिया। आरोपी इतना शातिर था कि उसने महिला को उसके बेटे को अमेरिका भेजने के सपने दिखाकर लाखों रुपए हासिल कर लिए, लेकिन आरोपी ने न तो बेटे को अमेरिका भेजा न ही पैसे वापस किए। जिसको लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

    पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहपुर पुलिस थाना लोहिया जिला जालंधर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना सदर के ASI अनवर मसीह ने बताया कि गांव सिधवां कलां की रहने वाली चरणजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने बेटे मनप्रीत सिंह को विदेश भेजना चाहती थी। जिसको लेकर उन्होंने ट्रैवल एजेंट के साथ सर्पक किया। इस दौरान आरोपी ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने के सपने दिखाते हुए कहा कि कुछ ही समय में अमेरिका भेज देगा।

    इस दौरान आरोपी ने उससे पासपोर्ट व अन्य कागज पत्र के साथ एडवांस में 5 लाख रुपए हासिल कर लिए। उन्होंने भी अपने बेटे के उज्जवल भविष्य की खातिर आरोपी को पैसे दे डाले, लेकिन जब आरोपी ने काफी समय बाद भी उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा तो उन्होंने आरोपी से बात करनी चाही, लेकिन आरोपी फोन नहीं उठाता है। जांच अधिकारी अनवर मसीह ने बताया कि आरोपी इतना शातिर है कि वह जेल से जमानत पर छूटने के बाद नई जगह अपना अड्डा बनाकर दफ्तर खोलकर लोगों को ठगता था। जिसके चलते आरोपी पर जलंधर व कपूरथला में लड़ाई झगड़ा नशा तस्करी व धोखाधड़ी के 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। अब 13वां केस लुधियाना देहात में दर्ज हुआ है। आरोपी पर पहला मामला 2012 में लड़ाई झगड़े का दर्ज हुआ था।

  • पंजाब: किसानों ने धोखाधड़ी मामले में पेट्रोल पंप पर दिया धरना

    बरनालाः किसानों द्वारा पेट्रोल पंप के बाहर धरना लगाया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले एक किसान की ATM कार्ड को चुरा कर कुछ लोगों ने पैसे निकाल लिए, जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगरहा ने पेट्रोल पंप पर धरना दिया। मामले की जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने कहा कि पिछली 26 तारीख को गांव जवांधा पिंडी के एक किसान एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गया था। वहां पर कुछ लुटेरों ने उसे नशा सूंघकर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और एटीएम पासवर्ड चुरा लिया था।

    उसी एटीएम कार्ड से उन्होंने दो पेट्रोल पंप से कैश एंट्री करवा कर पैसे निकलवा लिए। किसान नेताओं ने कहा कि पेट्रोल पंप इस तरीके से किसी के एटीएम से कैश निकाल कर नहीं दे सकता क्योंकि यह कोई एटीएम या बैंक नहीं है। यह चोर और पंप वालों की मिलीभगत के तहत हुआ है। इसी के तहत बरनाला के लुधियाना रोड पर एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगरहा द्वारा मोर्चा लगाया गया है। इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप संचालकों से धोखाधड़ी कर किसान के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि किसान से धोखाधड़ी के मामले को लेकर विरोध शुरू कर दिया गया है। जब तक गरीब किसान को न्याय नहीं मिल जाता, वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी पेट्रोल पंप कर्मियों ने किसान के एटीएम का उपयोग दूसरे पेट्रोल पंप पर किसान से धोखाधड़ी की थी। पिछले पेट्रोल पंप मालिकों से संघर्ष के कारण किसानों का लूटा हुआ पैसा वापस मिल गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन ठग लुटेरों के साथ मिलकर गरीबों का पैसा इसी तरह लूटा जा रहा है। धरना प्रदर्शनकारी किसान नेताओं से पुलिस प्रशासन ने मौके पर बातचीत करने के दौरान पूरे मामले की जांच करते कहा कि किसानों को पंप मालिकों से उनका पैसा वापस दिलवा दिया गया है और आगे पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • कर्मचारियों को गुमराह कर सत्ता में आई कांग्रेस:राजीव

    महंगाई भत्तें सहित अन्य लाभों के इंतजार में कर्मचारी, सरकार कर्मचारियों को नहीं दे रही वित्तीय लाभ
    ऊना/सुशील पंडित:  प्रदेश में कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को गुमराह कर सत्ता पर काबिज हुई है। यह बात भाजपा सेवानिवृत प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने मंगवार को ऊना में जारी एक प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेवानिवृत कर्मचारियों को वित्तीय लाभ तक प्रदान नहीं कर पाई है। सेवानिवृत कर्मचारी लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी के इंतजार में है। इसके अलावा कर्मचारियों के मैडिकल बिल का भी भुगतान भी नहीं किया गया है। प्रदेश में 1.90 लाख कर्मचारी इन लाभों से वंचित है। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी के चलते सेवानिवृत कर्मचारियों में खासा रोष पाया जा रहा है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को अभी तक वित्तीय लाभ नहीं मिल पाए है। जबकि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सभी लाभ दिए है। लेकिन प्रदेश सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है। पूर्व जयराम सरकार के समय कर्मचारियों को हर लाभ प्रदान किए गए है। इसके अलावा कर्मचारियों को तबादलों के नाम पर धमकाया जाता रहा है। झूठे प्रलोभन देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अपना कर्मचारी विरोधी चेहरा दिखा दिया है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के लोग दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को धमकाना बंद करें, अन्यथा कांग्रेस को आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय प्रदेश सहित ऊना में रिकॉर्ड विकास हुआ, लेकिन कांग्रेस सरकार के समय में विकास कार्यो पर ग्रहण लग गया है। पूर्व भाजपा सरकार के समय में शुरु हुए विकास कार्य भी पूरे नहीं किए जा रहे है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व भाजपा सरकार के समय में ऊना में दो हजार करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यो पर खर्च किए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार पिछले एक वर्ष से वित्तीय संकट का ही रोना रो रही है। 
  • भीषण सड़क हादसा : बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 की मौ’त, 30 से ज्यादा घायल

    भीषण सड़क हादसा : बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 की मौ’त, 30 से ज्यादा घायल

    नई दिल्ली: थाईलैंड में एक बड़ा बस हादसा सामने आया है। इस बस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा पश्चिमी थाईलैंड में मंगलवार को तड़के हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा प्रचुआप खिरी खान प्रांत में उस वक्त हुआ, जब बस बैंकॉक से सुदूर दक्षिण में सोंगखला प्रांत की ओर जा रही थी। बस में 49 लोग सवार थे। अचानक बस सड़क से हटकर हाट वानाकोर्न नेशनल पार्क के पास एक पेड़ से टकरा गयी। प्रचुआप खिरी खान प्रांत थाईलैंड और म्यांमा की खाड़ी के बीच फैले तट पर स्थित है।

    हुआय यांग पुलिस थाने के अधीक्षक कर्नल वीरापत केटेसा ने कहा, ‘हमें संदेह है कि बस चालक सो गया होगा, जिससे यह दुर्घटना हुई।’ उन्होंने कहा कि अधिकारी चालक के रक्त के परीक्षण के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।  इस बस दुर्घटना में बस चालक बच गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वीरापत ने कहा कि अधिकतर पीड़ित थाईलैंड के निवासी हैं तथा कुछ लोग म्यामांर के नागरिक हैं। ‘सवांग रूंगरुएंग रेस्क्यू फाउंडेशन’ के अनुसार, लगभग 35 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

  • पंजाबः अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, 19 IAS और PCS अफसरों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    इस IAS अधिकारी को मिली MCJ कमिशनर की जिम्मेवारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 19 19 IAS और PCS अफसरों के तबादलें हुए है। जालंधर के नगर निगम की कमान 2015 बैच के आईएएस आदित्य उप्पल को सौंपी गई है। इससे पहले वह पटियाला नगर निगम में सेवाएं दे रहे थे।देखें लिस्ट

  • जालंधरः नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के दफ्तर के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, कामकाज हुआ ठप्प, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम की अलग-अलग यूनियनों के सदस्यों व मुलाजिमों द्वारा आज अपनी मांगे पूरी ना किए जाने के विरोध में रोष रैली के जरिए निगम परिसर में धरना दिया गया। कर्मियों के इस धरने के कारण करीब 3 घंटे तक काम बाधित रहा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए यूनियन प्रधान बंटू सभरवाल बताया कि यह धरना ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान बंटू सभवाल ने कहा कि पिछले लंबे समय से उनकी मांगों में शामिल DA का भता, पुरानी पेशन स्कीम बहाल करने की, कच्चे मुलाजिम पक्के करना आदि है।

    यूनियन के प्रधान ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है, लेकिन अभी तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री ट्रेन सर्विस के दौरान उनके धामो की अनदेखी की गई है। इस संबंध में उन्होंने कई बार अलग-अलग निगम कमिश्नरों, निकाय मंत्रियों से बात की, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया। ‌

    जिसके रोष में आज वह कामकाज बंद करके निगम प्रशासन के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कामकाज ठप्प होने की सीधे तौर पर जिम्मेदार सरकार व निगम प्रशासन रहेगा। रोष प्रदर्शन के दौरान जहां निगम परिसर में धरना लगाया गया, वहीं कंपनी बाग चौक तक रैली भी निकल गई l इस दौरान अलग-अलग यूनिनयों के सदस्य व अलग-अलग विभागों में मुलाजिम उपस्थित हुए। प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम कर्मचारी डीसी विशेष सारंगल से मिले। जहां उन्होंने डीसी को मांग पत्र सौंपा। सारंगल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द उनकी मांगों को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने लंच के बाद धरना खत्म किया।

  • जालंधरः बच्चों के बीमार होने के मामले में विवादों में घिरा St. Jude Convent School, देखें वीडियो

    सेहत विभाग ने भरे सैंपल, रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाईः DO

    जालंधर, ENS: नकोदर में सेंट जूड्स कॉन्वेंट स्कूल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बीते दिन स्कूल के 12 बच्चों के बीमार होने के मामले में सेहत विभाग हरकत में आ गया है। इसी के तहत सेहत विभाग की टीम आज स्कूल पहुंची, जहां उन्होंने डीओ कुलतरन जीत सिंह ने पानी के सैंपल भरे। मामले की जानकारी देते हुए सेहत विभाग के अधिकारी कुलतरन जीत सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। सेंट जूड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंदर लगे सभी वाटर कूलरों से सेहत विभाग ने सेंपल भर लिए हैं।

    जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। मगर रिपोर्ट में पानी दूषित होने जैसे कोई बात सामने आती है तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुलतरन जीत सिंह ने कहा कि बीते दिन अस्पताल में बीते दिन अस्पताल में भर्ती हुए सभी बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। डीओ ने बताया कि बीमार पड़े सभी बच्चे 10वीं और 8वीं कक्षा के छात्र हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर स्कूल के डायरेक्टर फादर डेविस ने कहा कि बच्चों का उनके स्कूल में बीमार पड़ जाना, ये बेहद गंभीर है। इस के लिए स्कूल अपने तौर पर जांच कमेटी बना रहा है।

    जांच के आधार पर जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। बता दें कि बीते दिन पानी पीने के दौरान 12 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया था। इस दौरान बच्चों ने पानी की टंकी में चूहा मरने के आरोप लगाए थे। बच्चों के अनुसार स्कूल के ग्राउंड में बीते दिन दसवीं और आठवीं क्लास के बच्चे बैठे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों क्लास के 12 बच्चों ने ग्राउंड में लगे वाटर कूलर से पानी पिया। कुछ देर बाद सभी के पेट में दर्द शुरू हुआ। जब दोपहर तक बच्चों को असहनीय दर्द हुआ तो स्कूल द्वारा सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू किया गया। इसके बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵ-ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸ਼ਿਮਲਾਪੁਰੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਵਿਆਹੀ ਮਹਿਲਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਫਾਹਾ ਲੈ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਿਤਕਾ ਦੀ ਪਹਿਛਾਣ ਨਵਦੀਪ ਕੌਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੀੜਤਾ ਵੱਲੋ ਚੁੱਕੇ ਕਦਮ ਲਈ ਉਸਦੇ ਸੋਹਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਦੱਸਿਆ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਨ ਕਰਕੇ ਵੂਮਨ ਸੈੱਲ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪੀੜਤਾਂ ਇਸ ਵੇਲੇ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੁਲਾਈ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਉਸਦਾ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਲੜਕਾ ਦਿਮਾਗੀ ਤੌਰ ਤੇ ਬਿਮਾਰ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਦਵਾਈਆਂ ਖਾਂਦਾ ਹੈ। ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਬੇਟੀ ਨੂੰ ਘਰ ਲਿਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੁਮਨ ਸੈੱਲ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਅੱਜ ਵੁਮਨ ਸੈਲ ਵਿੱਚ ਤਾਰੀਖ ਸੀ, ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਨਾਲ ਮਾੜਾ ਵਤੀਰਾ ਹੋਇਆ। ਜਿਹਦੇ ਸਦਮੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਉਸਨੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰ ਲਈ। ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਤਾ ਉਦੋਂ ਚੱਲਿਆ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਭੈਣ ਘਰ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਅੰਦਰੋਂ ਗੇੜ ਬੰਦ ਸੀ। ਕਾਫੀ ਖੜਕਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਗੇੜ ਨਾ ਖੁੱਲਿਆ ਤਾਂ ਲੜਕੇ ਨੇ ਛੱਤ ਟੱਪ ਕੇ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਮਹਿਲਾ ਮ੍ਰਿਤ ਅਵਸਥਾ ਵਿੱਚ ਪਈ ਸੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਣ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖ ਕੇ ਕੋਈ ਵੀ ਪ੍ਰਤਿਕਿਰਿਆ ਦੇਣ ਤੋਂ ਮਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।