Blog

  • नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत : एसडीएम  बंगाणा 

    नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत : एसडीएम  बंगाणा 

    नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत  बीडीओ बंगाणा मनोज ठाकुर के द्वारा नशे के खिलाफ हर घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

    ऊना/सुशील पंडित : म पंचायत धुंदला से नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। एसडीएम मनोज ठाकुर ने कहा कि माननीय जिलाधीश राघव शर्मा का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सव लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में अच्छे से जानकारी मिल पाए l जानकारी के अभाव में आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगो का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए नशे  से कैसे बचाव किया जा सकता है , यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी।
    मनोज ठाकुर ने कहा कि हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। मनोज ठाकुर ने स्वयं, नशामुक्त ऊना अभियान की टीम, बीडीओ बंगाणा सुरेन्द्र जेटली और पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।इस मौके पर धुंदला पंचायत की  प्रधान सुषमा कुमारी , उप प्रधान रमन कुमार , समस्त पंचायत मेंबर, नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, आगनवाड़ी पर्यवेक्षक मीना पठानिया, पंचायत से संबंधित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल और स्थानीय समाजसेवी संस्थाएं आदि उपस्थित रहे।
  • पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी चडोली में पकड़ा गया 

    पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी चडोली में पकड़ा गया 

    ऊना सुशील पंडित : थाना बंगाणा से टॉयलेट की खिड़की तोड़कर फरार हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक को पुलिस ने उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गांव चड़ोली से पकड़ लिया है। आरोपी युवक की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी थोथियांडा जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। ज़िक्र योग है कि ऊना व हमीरपुर क्षेत्र में विभिन्न चोरियों का आरोपी संदीप सिंह मंगलवार सुबह करीब चार बजे बंगाणा पुलिस स्टेशन के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग निकला था जो कि पुलिस रिमांड पर चल रहा था। जिसे पुलिस बड़ी मशक्कत से पकड़ने की कोशिश कर रही थी और जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी।जिसे 24 घंटे के भीतर गांव चडोली में पकड़ लिया गया।आरोपी संदीप के खिलाफ बंगाणा पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर जांच शूरु कर दी हैं।   मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि फरार हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
  • DAV कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स में हुई झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

    DAV कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स में हुई झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

    चंडीगढ़ः सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अकाली दल के छात्र संगठन SOI का बताया जा रहा है। इसमें दो गुट आपस में भिड़ रहे हैं। वीडियो में दोनों गुट एक दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। इस बारे चंडीगढ़ पुलिस को कोई सूचना नहीं है। पिछले दिनों 6 सितंबर को हुए पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबंधित कॉलेजों के चुनाव में डीएवी सेक्टर 10 में SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार जसनप्रीत सिंह ने प्रधान के पद पर जीत हासिल की थी। जबकि गौरव वर्मा जनरल सेक्रेटरी और प्रथम राणा जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में विजयी हुए थे। यह भी SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार थे।

    डीएवी कॉलेज के बाहर पिछले दिनों हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (HSA) के छात्रों ने हंगामा किया था। यह छात्र नवनियुक्त जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम के एडमिशन को लेकर बवाल कर रहे थे। छात्रों की तरफ से स्कूल प्रशासन पर जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम को गलत तरीके से एडमिशन देने का आरोप लगाया गया था। छात्र संघ के किसी भी गुट की तरफ से पुलिस को इस लड़ाई झगड़े के बारे में सूचना नहीं दी गई है। मामले में चंडीगढ़ सेक्टर-3 के थाना प्रभारी जय प्रकाश का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो संबंधी कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दी जाएगी तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਡਾਕ ਸੇਵਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਡਾਕ ਸੇਵਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਡਾਕ ਸੇਵਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਡਾਕ ਵਿਭਾਗ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਡਾਕ ਘਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜੰਮਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 5 ਸਾਲ ਦੀ ਇਨਸ਼ੋਰੈਂਸ, 5 ਸਾਲ ਦੀ ਗ੍ਰੈਜੁਟੀ, 8 ਘੰਟੇ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਤੇ 180 ਦਿਨਾਂ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਰਗੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਹਨ।

    ਜੋ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮੰਨੀਆ ਨਹੀਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ। ਓਹਨਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਡਾਕ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਚੇਤਵਾਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆ ਗਈਆਂ ਤਾਂ 5 ਦਿਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ

  • मृत्यु की भविष्यवाणी! गिफ्ट की चाॅक्लेट खाने से महिला की मौत

    मृत्यु की भविष्यवाणी! गिफ्ट की चाॅक्लेट खाने से महिला की मौत

    नई दिल्लीः ब्राजील में एक महिला की रहस्यमयी मृत्यु चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल एक पाम रीडर/हस्तरेखाविद् ने इस महिला की मौत की भविष्यवाणी की थी जिसके कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्नांडा वालोज़ पिंटो नाम की महिला की मृत्यु पाम रीडर द्वारा उपहार के रूप में दी गई चॉकलेट खाने के कुछ घंटों बाद हुई। पिंटो की अचानक रहस्यमयी मौत इसी साल अगस्त में हुई थी। यह विचित्र घटना मैसियो में घटी, जो भविष्यवक्ताओं और हस्तरेखा पढ़ने वालों के लिए कुख्यात है।

    पिंटो जब शहर के केंद्र से गुजर रही थी, तो उसे एक बूढ़ी औरत ने रोका और उसकी हथेली पढ़ने लगी। बुढ़िया ने भविष्यवाणी की थी कि पिंटो के पास जीने के लिए केवल कुछ ही दिन बचे हैं और फिर उसने पिंटो को उपहार के रूप में चॉकलेट दी। यह चॉकलेट खाने के तुरंत बाद पिंटो को सीने में बेचैनी महसूस होने लगी।

    पिंटो की चचेरी बहन बियांका क्रिस्टीना ने इस दुखद घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, ‘उसे फर्नांडा वालोज़ की दृष्टि थोड़ी धुंधली हो गई, उसका शरीर नरम था। यह कुछ घंटों की बात थी।’ उन्होंने यह भी बताया कि कैंडी पैक की गई थी, इसलिए पिंटो को यह एहसास नहीं हुआ कि इससे कोई खतरा हो सकता है। इसलिए उसने खाने का फैसला किया।’

    चॉकलेट खाने के बाद, पिंटो ने टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से अपने परिवार के साथ अपनी परेशानी साझा की। पिंटो ने लिखा, ‘मेरे दिल तेजी से दौड़ रहा है। मैंने उल्टी कर दी है। लेकिन मेरे मुंह में यह स्वाद है। बहुत कड़वा। खराब, मुझे धुंधला दिखाई दे रहा है। बहुत कमज़ोर महूसस हो रही है।’

    उसके शव परीक्षण से प्राप्त जैव नमूनों से उत्पन्न विष विज्ञान रिपोर्ट से उसके शरीर में कीटनाशकों – सल्फोटेप और टेरबुफॉस – की उच्च सांद्रता का पता चला। यह साबित करने के लिए जांच अभी जारी है कि क्या चॉकलेट पिंटो के जहर का स्रोत थी। कानून प्रवर्तन अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पिंटो को मारने के लिए ज्योतिषी को काम पर रखा गया था।

  • यह प्रसाद बनाने वाली कंपनी इस्तेमाल करती थी नकली घी

    यह प्रसाद बनाने वाली कंपनी इस्तेमाल करती थी नकली घी

    नई दिल्ली : गुजरात में प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर का प्रसाद बनाने वाली कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। ये कंपनी प्रसाद तैयार करने के लिए ‘अमूल’ का लेबल लगाकर नकली घी का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। मौके से 180 डिब्बे बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि आरोपी निजी कंपनी ‘अमूल’ के डिब्बे में नकली घी डालकर इस्तेमाल करते थे। मामला बनासकांठा जिले का है। यहां प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में भक्त आते है। उनके लिए ‘प्रसाद’ तैयार करने के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (GFDCA) ने अंबाजी मंदिर में आरोपी फर्म द्वारा सप्लाई किए गए घी के सैंपल एकत्र किए थे।

    इन सैंपल को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया था। जांच में घी के सैंपल जरूरी क्वालिटी स्टैंडर्ड में फेल हो गए है। पुलिस ने मोहिनी कैटरर्स द्वारा सप्लाई किए गए 180 घी के डिब्बे सील कर दिए गए है। मामले में साबरकांठा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड (Sabar Dairy) की तरफ से कंपनी के खिलाफ अंबाजी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. डेयरी कंपनी का कहना है कि कैटरिंग फर्म और कुछ अज्ञात लोगों ने साबर डेयरी के नाम पर घी के डिब्बे में डुप्लीकेट लेबल लगाकर इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 482और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • पटाखे चलाने को लेकर प्रशासन ने जारी की हिदायतें

    पटाखे चलाने को लेकर प्रशासन ने जारी की हिदायतें

    चंडीगढ़ : दशहरा, दिवाली और गुरुपर्व पर पटाखे चलाने को लेकर अहम खबर सामने आई है। यूटी प्रशासन ने प्रदूषण को कम करने के लिए सिर्फ ईको-फ्रेंडली ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देने का फैसला लिया है। फैस्टीवल सीजन से पहले यूटी के प्रशासक बनवाली लाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक में यह फैसला लिया गया कि शहरवासी तय समय में ग्रीन पटाखे चला सकते हैं। दिवाली पर रात 8 से 10, दशहरा (दहन के दौरान) और गुरुपर्व पर सुबह 4 से 5 और रात 9 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत होगी। 

    सुप्रीम कोर्ट ने 23 अक्टूबर, 2018 को अपने आदेश के माध्यम से ग्रीन पटाखों की बिक्री की इजाजत के निर्देश दिए थे कि दिवाली या अन्य त्योहार जैसे कि गुरुपर्व आदि पर आतिशबाजी रात 8 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) ने 1 दिसंबर 2020 को अपने आदेशों के माध्यम से शहरों/कस्बों में पटाखों पर पाबंदी के आदेश दिए जहां हवा की गुणवत्ता मध्यम या खराब थी। इसमें सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत दी गई है और वह भी दो घंटे से अधिक नहीं।    

  • अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

    अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट ने बुधवार (4 अक्टूबर) को बड़ा फैसला लिया। कैबिनेट ने उज्जवला योजना के लाभार्थी की सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। कैबिनेट ने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर LPG में 200 रुपये कटौती की घोषणा थी. आज उज्जवला के लाभार्थी के लिए 200 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। 

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस कर कहा, ”पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। हमने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर रसोई गैस के सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करके की थी। ये कीमत घटकर 1100 से कम होकर 900 रुपये हो गई। उज्जवला योजना के लाभार्थी के 700 रुपये में गैस मिलने लगा था। उज्जवला योजना के लाभार्थी की बहनों की अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर 600 रुपये में मिलेंगे।”

    दिल्ली में उज्ज्वला लाभार्थी फिलहाल 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिये 703 रुपये देते हैं, जबकि इसका बाजार मूल्य 903 रुपये है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद उन्हें सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा। कैबिनेट ने वन देवता के नाम पर तेलंगाना में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी। ये सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी 889 करोड़ की लागत से खुलेगी। कैबिनेट ने सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड बनाने को भी मंजूरी दी। पीएम मोदी ने इसका ऐलान भी तेलंगाना में किया था।

  • पंजाब : किसानों ने सरकार पर धान की खरीद न करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : किसानों ने सरकार पर धान की खरीद न करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू किए जाने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए थे। पंजाब की मंडियों में धान की आमद शुरू हो गई है। अगर मंडी की बात की जाए तो यहां पर भी धान की आमद शुरू हो चुकी है। लेकिन सरकार के आदेश के बाबजूद सरकारी खरीद शुरू नही हुई है। वही प्राइवेट कंपनियों द्वारा खरीद शुरू की गई है। अगर मंडियों के इंतजाम की बात की जाए तो मंडियों में बुरा हाल है कही सफाई का कोई प्रबंध नहीं है।

    बेसहारा पशु भी मंडियों में आम घूम रहे है, जो तस्वीर बयान कर रही है। किसानों ने जल्दी खरीद करवाने के लिए सरकार से अपील की है। मार्किट कमेटी के सेक्टरी युद्धवीर ने बताया की मंडियों की सफाई करवाई जा रही है। पानी का पूरा प्रंबंध है। सरकार की ओर से जल्दी खरीद शुरू करवाई जा रही है।

  • बड़ी खबरः अभिनेता Ranbir Kapoor की बढ़ी मुश्किलें 

    बड़ी खबरः अभिनेता Ranbir Kapoor की बढ़ी मुश्किलें 

    ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी मामले में ईडी ने किया तलब 

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 अक्टूबर को तलब किया है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में शामिल होने के कारण कई बॉलीवुड अभिनेता और गायक जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय यूएई में ऐप के प्रमोटर की शादी और सक्सेस पार्टी में उनकी उपस्थिति की भी जांच कर रहा है। हाल ही में  प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन जुआ मामले में 417 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, दुबई से रैकेट चलाने वाले दो सरगनाओं – सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल – ने सट्टेबाजी ऐप से 5,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    इससे पहले खबर थी कि ईडी इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से पूछताछ कर सकती है। अब रणबीर का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है। ईडी इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उसके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है।

    एक रिपोर्ट की मानें तो इन एक्टर्स और सिंगर्स ने इस साल फरवरी में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी के फंक्शन अटैंड किए थे। दुबई में हुई इस शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। शादी में इन सभी सेलेब्स ने परफॉर्म भी किया था। इस मामले में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नुसरत भरुचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह समेत कई सेलेब्स से पूछताछ हो सकती है।