Blog

  • पंजाब: 13 गायों की संदिग्ध हालात में मौत, जांच के दिए गए निर्देश, देखें वीडियो

    पंजाब: 13 गायों की संदिग्ध हालात में मौत, जांच के दिए गए निर्देश, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला की समाज सेवी संस्था की गौशाला में देर रात करीब 13 गायों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना का पता चलते ही हिन्दू संगठनों के लोग और बटाला के विधायक व एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहूंचे। इस दौरान वैटनरी विभाग ने चारे के सैंपल ले कर जांच के लिए भेजे दिए हैं। जबकि पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, तांकि आरोपियों की पहचान हो सके।समाजसेवी विजय प्रभाकर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की गौशाला में कुछ गायों की मौत हो गई है। जब वह गौशाला पहुंचे तो देखा गायों के पेट फुले हुए थे और लगता है किसी शरारती तत्व ने चारे में कुछ मिला कर गायों को खिलाया है। जिस कारण उनकी मौत हुई है। इस मामले की पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए। 

    वहीं मौके पर पहुंची एसडीएम बटाला शायरी भंडारी ने कहा कि इस मामले में तहसीलदार, वैटनरी डॉक्टर और डीएसपी की टीम बना कर जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला है कि 13 गायों की मौत हो चुकी है। पुलिस अपनी तरफ से जांच कर रही है। सभी गायों को पोस्टामार्टम करवाने के बाद साफ हो जाएगा कि मौत का कारण क्या है। मामले में इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की जांच की जा रही है।

  • अहम खबर, पंजाब भर में आज रेलवे ट्रैक रोकेगें किसान, कई ट्रेनें कैंसिल

    अहम खबर, पंजाब भर में आज रेलवे ट्रैक रोकेगें किसान, कई ट्रेनें कैंसिल

    जालंधर, ENS: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज किसान-मजदूर संगठन अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर में रेल रोको आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह रेल रोको आंदोलन 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान आज पंजाब भर में किसान रेलवे लाइनों पर बैठ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में किसानों के इस आंदोलन को देखते रेल यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि जिन लोगों ने पहले ही ट्रेनों में टिकट बुकिंग करवा रखी है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    ट्रेनों में चलने वाले डेली पैसेंजर को बसों में सफर करना पड़ सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि रेलवे द्वारा किसान आंदोलन काे देखते हुए पहले ही कई ट्रेनों को कैंसिल कर चुका है, जबकि कई गाड़ियों के रूट शॉर्ट कर दिए गए हैं। किसानों की मांग है कि खेत-मजदूरों की कर्ज पूरी तरह माफ किया जाए, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले पंजाब के लोगों के परिवारों को मुआवजा और एक-एक नौकरी दी जाए।

    बाढ़-बारिश में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए, केंद्र सरकार MSP को तुरंत कानून बनाए और मनरेगा में हर साल 200 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित करें। किसानों का कहना है कि बाढ़ और बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। बहुत सारे किसानों की न तो अभी तक गिरदावरी हुई है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है। जिन्हें मिला भी है, वह बहुत कम है। किसान संगठनों का कहना है कि कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा किसानों को दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार भी बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 50 हजार करोड़ रुपए पंजाब को दे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਹੈਰਾਨੀਜਨਕ ਘਟਨਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰਿਆਂ ਨੇ ਅਕਾਲੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਸ਼ੇ ਅਤੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰਿਆਂ ਨੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹੋਏ ਕਈ ਅਕਾਲੀਆਂ ਦੀਆਂ ਜੇਬ੍ਹਾਂ ਕੱਟ ਲਈਆਂ।

    ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਦੋ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰੇ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਏ ਅਤੇ ਦੋ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ। ਕਿ ਇਹ ਚਾਰ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰੇ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇੱਕ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ, ਜੋ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਅਤੇ ਦੂਸਰੇ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰੇ ਨੂੰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਦੇ ਸਨ। ਜੋ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਰਹੇ। ਇਹ ਵੀ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ। ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਇਹ ਦੂਸਰੇ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਆਕੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।

  • जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर वकील का आया बड़ा बयान

    जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर वकील का आया बड़ा बयान

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले को लेकर आए दिन नई अपडेट सामने आ रही है। वहीं अब इस मामले में हाईकोर्ट के वकील गौरव दहिया का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस किसी के भी फोन में वीडियो है वह डिलीट कर दें। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को लेकर मीम्स बनाने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वकील ने कहा कि सोशल मीडिया पर बैठे पंडित इस विडियो का सच झूठ का ऐसे पता लगा रहे जैसे वही जज हैं। जिन लोगों ने इस विडियो को शेयर किया उन पर भी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर जो ब्लॉगर्स डबल मीनिंग चुटकुले बनाते है वो बंद होने चाहिए। ईर्षा इतनी भी नहीं होनी चाहिए कि किसी की जिंदगी बर्बाद हो। ब्लॉगर्स को अच्छे और गलत की पहचान करनी चाहिए। समाज का अहम हिस्सा हम भी है ऐसे में जिम्मेवारी लेनी होगी। 

  • आज का राशिफल ,28 सितम्बर 2023

    आज का राशिफल ,28 सितम्बर 2023

    मेष: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
    वृष: वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
    मिथुन: शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    कर्क: नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
    कन्या:अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
    तुला: लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
    वृश्चिक: विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
    मकर:भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
    कुंभ: कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
    मीन: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
  • पंजाब :  कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज सुबह पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि पंजाब पुलिस की टीम उन्हें जलालाबाद लेकर गई है और ये गिरफ्तारी 2015 के एक पुराने एनडीपीएस केस में की गई है।

    ख़बर मिली है कि सुबह क़रीब 5 बजे पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित सुखपाल खैरा की रिहायश पर रेड के दौरान उन्होने सुखपाल खैरा से पूछताछ की तथा उन्हें गिरफ़्तार करके ले गई। पता चला है कि यह मामला 2015 के NDPS एक्ट से सम्बंधित है जिसमें जलालाबाद पुलिस ने खैरा को हिरासत में लिया है। खैरा ने कहा है कि पंजाब सरकार जानबूझ कर उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।

  • ज़िला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित

    ज़िला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित

    जमीनी स्तर पर सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीसी

    ऊना/सुशील पंडित:
    जिला मुख्यालय के बचत भवन में बुधवार को उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अराजपत्रित कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों व सभी विभागों के ज़िला अधिकारियांे ने भाग लिया।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं, जो सरकार द्वारा जनहित में कार्यान्वित की जा रही नीतियों व योजनाओं के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त ने जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सुना तथा कहा कि जिन समस्याओं को विभागीय स्तर पर हल किया जा सकता था उनको लेकर सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किये जबकि जिन समस्याओं का निराकरण प्रदेश स्तर पर होना है उन्हें प्रशासन के माध्यम से सरकार और संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को शीघ्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया।

    प्रधान रजनीश ने अधिकतर मांगे पूरी होने पर प्रशासन का जताया आभार  
    महासंघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने ज़िला स्तरीय प्रथम जेसीसी की बैठक के सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने व प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की लम्बे समय से चल रही मांगों और नई पेश आ रही दिक्कतों से सम्बन्धित अधिकारियों से सवाल-जबाव तलब किये गये तथा सकारात्मक रूप से चर्चा करके निपटारा किया गया है। जबकि प्रदेश स्तर पर हल होने वाले कर्मचारियों के वित्तीय मामलों को भी प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने प्रयास किया जाएगा।

    बैठक में सहायक आयुक्त उपायुक्त वरिन्द्र कुमार, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, डीएसपी अजय ठाकुर, ज़िला पंचायत अधिकारी सरवन कश्यप, लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता के अलावा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से पूर्व प्रधान रमेश सिंह ठाकुर, वरिष्ठ  उपप्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार सहित सभी विकास खण्डों व कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • यदि नहीं हटा प्रतिबंध तो पूरे प्रदेश में बंद होंगे क्रशर: डिंपल

    यदि नहीं हटा प्रतिबंध तो पूरे प्रदेश में बंद होंगे क्रशर: डिंपल

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में कुछ एक जिलों के स्टोन क्रशर पूरी तरह बंद करने के आदेश के करीब डेढ़ महीने बाद क्रशर उद्योग संघ सामने आया है और सरकार से इस मामले को रिव्यू करने की मांग उठाई है। बुधवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डिंपल ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले के काफी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां सभी क्रेशर बंद होने के चलते तमाम विकास और निर्माण कार्य ठप्प होकर रह गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इन उद्योगों से जुडक़र अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले करीब 70000 लोग बेरोजगारी के मुहाने पर आ गए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि यदि सरकार ने इस मामले में विनम्रता पूर्ण विचार मंथन करते हुए उद्योगों को खोलने की हरी झंडी नहीं दी, तो पूरे प्रदेश के स्टोन क्रशर बंद कर दिए जाएंगे।
    संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डिंपल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर खनन का काम नियमों के मुताबिक किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कुछ जिलों में क्रशर उद्योग को पूरी तरह बंद कर देने के आदेश समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के चलते जहां एक तरफ प्रदेश भर में निजी और सरकारी निर्माण कार्य बंद होकर रह गए हैं, वहीं इसका असर हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई आपदा के बाद पुनर्वास कार्यों पर भी पड़ रहा है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए स्टोन क्रशर उद्योगों को बंद करने के फैसले को रिव्यू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले करीब डेढ़ महीने से हिमाचल प्रदेश के कुछ एक जिलों में सरकार के आदेशों के बाद यह क्रशर पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जिसका सीधा असर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस उद्योग से रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी सरकार रिव्यू करने के बाद बंद किए गए उद्योगों को खोलने के निर्देश जारी नहीं करती है, तो संगठन प्रदेश भर में एक जुटता से इस फैसले के विरोध में उद्योगों को बंद करते हुए विभागीय अधिकारियों को चाबी सौंप देगा। इस अवसर पर तेजपाल सिंह, आदित्य शर्मा, गणेश कुमार, संदीप ठाकुर, रोहित मेहता, रमन पाठक, नरेश कुमार, अरूण ठाकुर, रूबी जसवाल, साहिल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • जालंधर : नशीले पदार्थ और 30 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर : नशीले पदार्थ और 30 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (ENS): थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान राजपाल उर्फ पाली निवासी गुरु रविदास कॉलोनी, रामा मंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नंगलशामा चौंक के पास मौजूद थे। जहां उन्हें ख़ाली प्लॉट की तरफ से एक नौजवान निकलता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे 210 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु कर दी है।   

    इसी तरह थाना 4 की पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया  है। आरोपी की पहचान नितिन सहोता निवासी महेन्द्रू  मुहल्ला नजदित भगवान वाल्मीकि गेट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एसआई सुरजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ही आरोपित नितिन को सिक्का चौक से 25 ग्राम हेरोइन के साथ  गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना आदमपुर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5  ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों  की पहचान रमन उर्फ काला निवासी मुहल्ला बेगमपुरा और चमकौर सिंह सगरां मुहल्ला  के रूप में हुई है। थाना प्रभारी एस आई मनजीत सिंह ने बताया कि  पुलिस पार्टी  हरिपुर रोड पर मौजूद थी। तभी उक्त आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए जब पुलिस रुकने का इशारा किया तो भगाने की फ़िराक में मोटरसाइकिल  नीचे गिर गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर  जब उनकी तलाशी ली तो 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर : सरेआम तेजधार हथियारो से हमला कर व्यापारी से लूट , देखे CCTV

    जालंधर : सरेआम तेजधार हथियारो से हमला कर व्यापारी से लूट , देखे CCTV

    जालंधर (ENS): शहर में आए दिन लूट की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे इतने बेख़ौफ़ हो  चुके हैं कि लगता है उनको अब पुलिस का डर ही नहीं रहा। दिन रात या तड़कसार लूटेरे लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अर्जुन नगर  से सामने आया है। जहां एक प्रवासी जोकि फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। वह जब अपने घर से मंडी जाने के लिए निकला तभी एक काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरे वहां पर पहुंचे और पीड़ित से एक पता पूछने लगे। जिसके बाद उक्त युवकों ने तेजधार हथियार निकालकर उसके साथ मारपीट शुरू कर मोबाइल और नगदी छीन कर फरार हो जाते हैं। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    जानकारी देते हुए पीड़ित अर्जुन नगर निवासी मनु ने बताया कि वह रोजाना  सुबह मंडी के लिए निकला था कि तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके पास आए और एड्रेस पूछने लगे। जब वह एड्रेस बताने के लिए रुका तो दो युवकों ने नीचे उतर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही एक तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिस दौरान मनु को चोटें भी लगी है। मनु ने बताया कि मारपीट के दौरान लुटेरों ने मेरी जेब से मोबाइल व नकदी भी निकाल ले गए। जब लुटेरे उसकी जेब से नगदी व मोबाइल निकाल रहे थे तो कागजात भी ले गए जिसे  देख कर उसे वापिस कर दिए। इस सम्बंध में मनु  ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।