Blog

  • डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 

    डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 

    ऊना/ सुशील पंडित : विदित हो कि शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए देशभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है| शिक्षक समाज का ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अति महत्वपूर्ण स्तंभ है| सर्वप्रथम विद्यालय की स्टूडेंट कौंसिल ने प्राचार्य अतुल महाजन , प्रेरणा महाजन सहित शिक्षकों से केक कटवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|   छात्र कौंसिल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक मार्गदर्शक के रूप में अपने छात्रों को जीवन के हर मोड़ पर सहायता प्रदान करते हैं| शिक्षक छात्रों की आत्मा की गहराई को जानते हैं |वैदिक काल से ही गुरु शिष्य का संबंध सम्मानजनक स्थिति में  अनवरत रूप से चला आ रहा है |अपनी बात पर बल देते हुए कहा कि व्यवसायिक होती शिक्षा व्यवस्था में भले ही गुरु शिष्य परंपरा कहीं खोती जा रही है लेकिन शिक्षकों का सम्मान तो सदैव ही जरुरी है|

    छात्रों के द्वारा शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों के अन्तर्गत अनरापिंग द रोप, टाई नाट,व साड़ी फोल्डिंग रखी गई| मीनाक्षी, गीतिका  द्वारा भी कई गतिविधियां करवाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय की उन्नति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर  सम्मानित किया गया| पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में सरिता, ममता अंजू कौशल, मधु अरोड़ा रंजू ,परमजोत, प्रदीप, अनु मीनाक्षी ,मोनिका व नमित रहे |
    प्राचार्य अतुल महाजन ने शिक्षक दिवस की शिक्षकों को बधाई दी| उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञानार्जन का अनन्य साधक, अनगिनत प्रेरणाओं का जनक है| उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि अब शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच ऐसे संबंधों का निर्माण हो कि शिक्षक अपने छात्रों के भविष्य को निखार  सकें |श्री महाजन ने शिक्षकों को ‘वसुधैव कुटुंबकम ‘ की उक्ति को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया|

  • पंजाबः गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद की गोलक में मिला धमकी भरा पत्र, अज्ञात पर मामला दर्ज

    पंजाबः गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद की गोलक में मिला धमकी भरा पत्र, अज्ञात पर मामला दर्ज

    फरीदकोटः स्थानीय गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद की गोलक के पैसे गिनते समय जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंधी सेवादार महीपिंदर सिंह सेखो पुत्र कुलदिंर सिंह सेखो निवासी फरीदकोट के नारायण नगर की शिकायत पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने जिले के सीनियर पुलिस कप्तान को दी शिकायत में बताया कि वह बाबा फरीद शिक्षण संस्थानों का सेवक है और पिछले 3 सितंबर की शाम करीब साढ़े 4 बजे जब वह गुरुद्वारा टीले के गोलक पैसे गिनने के लिए गया था। बाबा फरीद को जान से मारने की धमकी वाला एक कागज मिला। उसने बताया कि पहले भी उसे किसी अज्ञात द्वारा फोन पर जाने से मारने की धमकी मिली चुकी है। इस मामले की जांच डीएसपी जतिंदर सिंह द्वारा जारी है।

  • जीवन में कामयाब बनने की शिक्षा देता है गुरूः सत्ती 

    जीवन में कामयाब बनने की शिक्षा देता है गुरूः सत्ती 

    शिक्षक दिवस पर सतपाल सिंह सत्ती ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

    ऊना/ सुशील पंडित : शिक्षक दिवस भारत के पहले उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु का स्थान माता-पिता, भगवान सबसे ऊपर है। हमें जन्म माता-पिता से मिलता है लेकिन हमें जीवन में जीने की शिक्षा, कामयाब बनने की शिक्षा सिर्फ गुरु देता है। सही मायने में शिक्षक सिर्फ वही व्यक्ति नहीं है जो हमें स्कूल, कॉलेजों में पढ़ाए, अपितु शिक्षक वो भी है जो जीवनपर्यन्त किसी न किसी रूप में हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों में अव्वल रहने वाले छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ किया गया है, जिसमें पाठशालाओं को स्तरोन्नत करना, पाठशालाओं में बच्चों को डिजिटल मोड से शिक्षा प्रदान करना और  पाठशालाओं में शिक्षा से संबंधित प्रत्येक सुविधा बच्चों को उपलब्ध करवाने जैसे कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहडाला स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय, राज्य, जिला व खंड स्तर पर अनेकों प्रकार की खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेलों से बच्चों का न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने योगा तथा जुडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अत्या पाटया में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा वुशु खेलकूद प्रतियोगिता में दो गोल्ड, चार सिल्वर व पांच  ब्रोंज मेडल हासिल कर जिला के साथ-साथ बहडाला स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली बच्चों ने गुलमर्ग कश्मीर में आयोजित हुए शीतकालीन खेलों में चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल के दो बच्चों ने पुडुचेरी में आयोजित अत्य पाटया राष्ट्रीय प्रतियोगिता और कर्नाटक के मेंगलुरू में आयोजित हुई बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। विद्यालय के 30 बच्चों का चयन राज्य स्तर की युवा सांसद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर बहडाला विद्यालय के पूर्व शिक्षक राजेंद्र सिंह गिल, रामपाल, सतपाल व उमा शुक्ला को सम्मानित भी किया गया।
    इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, बीडीसी सदस्य राधिका, उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, बहडाला प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान अविनाश राणा, प्रधानाचार्य हरिश जोशी, सभी वार्ड सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़ें बाजार में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    पंजाबः दिन-दिहाड़ें बाजार में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    फिरोजपुरः जिलें से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरे बाजार में दिनदहाड़े अज्ञात कार सवारों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दो कार सवारों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई। इस घटना में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाजार में कई दुकानों पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर के सरे बाजार में क्रॉस फायरिंग हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में मनाया ‘शिक्षक दिवस

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में मनाया ‘शिक्षक दिवस

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘शिक्षक दिवस’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के बच्चों ने शिक्षक के रूप में स्कूल का कार्यभार संभाला । बच्चों ने स्कूल में अनुशासन और पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा और  बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों से केक कटवाया गया और पार्टी का आयोजन किया गया। शिक्षक बने बच्चों मेंं सानिया जोशी प्रथम, इशिता सहोड द्वितीय तथा भाविका तृतीय स्थान पर रहे।

    विजेता रहे बच्चों को स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि शिक्षक की बच्चों के जीवन में अहम भूमिका होती है और बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में अवगत कराया ।उन्होंने बच्चों को बताया कि यह दिवस राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। शिक्षक स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने शिक्षक  दिवस पर शिक्षकों को बधाई दी।

  • टीचर-डे पर पीएम मोदी का ऐलान, PM-SHRI योजना के तहत अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल

    टीचर-डे पर पीएम मोदी का ऐलान, PM-SHRI योजना के तहत अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों के विकास और उन्नयन की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-एसएचआरआई) योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित, उन्नत बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की पूरी भावना को समाहित करते हुए पीएम-एसएचआरआई स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम-एसएचआरआई स्कूल शिक्षा प्रदान करने की आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र पद्धति का पालन करेंगे।

  • अजौली में बना प्रदेश का पहला सौर संचालित कूड़ा संयंत्र 

    अजौली में बना प्रदेश का पहला सौर संचालित कूड़ा संयंत्र 

    ऊना/सुशील पंडित : सौर संचालित कूड़ा संयंत्र प्लांट स्थापित करने वाला ऊना हिमाचल प्रदेश का पहला जिला बना है। ऊना विधानसभा की ग्राम पंचायत अजौली में 12.49 लाख रूपए की राशि व्यय करके 32 किलो वाट क्षमता का रूफ टॉप सोलर प्लांट से संचालित होने वाले कूड़ा संयंत्र प्लांट स्थापित किया गया है। अजौली पंचायत में ठोस एवं तरल कूड़ा संयंत्र प्लांट लगने से लगभग 3 हज़ार लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।
    विकास खंड अधिकारी ऊना रमनबीर चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत अजौली में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत प्रत्येक घर से निकलने वाले तरल कचरे की निकासी के लिए भूमिगत नालियों की सुविधा से जोड़ा गया है।

    वहीं ठोस कचरे के लिए पंचायत में दो-दो कचरे के डिब्बे उपलब्ध करवाएं गए है, जिनमें कूड़े को अलग-अलग करके छोटे वाहनों के माध्यम से कूड़ा संयंत्र प्लांट में लाया जाता है। यहां इंसनिरेटर और प्लास्टिक श्रेडर लगाया गया है। साथ ही प्लांट में 500 किलो क्षमता का कम्पोस्टर भी लगाया गया है, जिसमें पंचायत से एकत्रित कूड़े को डाल कर खाद तैयार की जाती है। 
    कूड़ा संयंत्र प्लांट से बनने वाली खाद को सीएसके पालमपुर से प्रमाणित किया गया है, जिसमें एनपीके कम्पोनेंट उच्च गुणवत्ता के पाए गए हैं। इसके अलावा सैनेटरी नैपकिन को इंसनिरेटर और प्लास्टिक कूडे़ के लिए श्रेडर लगाया गया है। रमनबीर कूड़ा संयंत्र प्लांट को रूफ टॉप सोलर प्लांट के माध्यम से संचालित करने से महीने में 12-15 हज़ार रूपये की बिजली की बचत होगी। कूड़ा संयंत्र प्लांट के स्थापित होने से अजौली पंचायत दूसरी पंचायतों के लिए स्वच्छ पंचायत के रूप में एक मॉडल बनकर उभरी है।
    वहीं ग्राम पंचायत अजौली के प्रधान संदीप कपिला बताते हैं कि पंचायत घर में ही ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट लगाया गया है, जिसमें एक प्लास्टिक श्रेडर, इंसनीरेटर और दो कम्पोस्टर मशीनें लगाई गई हैं। कूड़ा संयंत्र मे स्थापित श्रेडर के माध्यम से एकत्रित किए गए प्लास्टिक कूड़े से प्लास्टिक दाना बनाया जाता है, जो पीवीसी की पाइपें तैयार करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

    इंसनीरेटर में सैनेटरी पैड को नष्ट किया जाता है और कम्पोस्टर में गीले व सूखे कचरे से खाद बनाई जाती है, जिसकी गुणवत्ता उच्च है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 5 किलो और 10 किलो की पैकिंग में खाद उपलब्ध है। स्थानीय किसान व बागवान कूड़ा संयंत्र से निर्मित खाद का प्रयोग कर लाभान्वित हो रहे हैं। पहले कूड़ा संयंत्र को चलाने के लिए बिजली की लागत 12-13 हजार रुपए प्रतिमाह आती थी, लेकिन सोलर प्लांट लगने से इस धनराशि की बचत हो रही है तथा पंचायत को कूड़ा संयंत्र के संचालन में अच्छी सुविधा मिल रही है। इसके लिए संदीप कपिला ने जिला प्रसाशन ऊना और प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।
    पंचायत के प्रत्येक वार्ड से एकत्रित कचरे को कूड़ा संयंत्र प्लांट तक ले जाने के लिए तीन कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिमाह 50 रूपये प्रति घर से शुल्क लेते हैं। पहले पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा-कचरा देखने को मिलाता था लेकिन प्लांट लगने से अजौली पंचायत स्वच्छ पंचायत बनी है और अब सौर चलित कूड़ा संयंत्र पर्यावरण संरक्षण का ध्वजवाहक भी बना है। 

  • जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत भरें जाएंगे शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद

    जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत भरें जाएंगे शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद

    ऊना/सुशील पंडित : स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि स्वास्थ्य खंड अंब के तहत रिपोह मिसरां, नंदपुर, ज्वाल, लोअर लोहारा, धुसाड़ा, स्थोत्तर व घेबट बेहड़ में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड हरोली के तहत पालकवाह, भदौड़ी, बालीवाल व लोअर बढे़ड़ा में एक-एक पद भरा जाएगा।

    स्वास्थ्य खंड गगरेट में राम नगर, कुनेरन, अमलैहड़ व लोअर भंजाल में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा में अजनोली, समूर ढठवाड़ा, चलोला, कुरियाला, झंबर व नारी तथा स्वास्थ्य खंड थानाकलां के तहत अंबेहड़ा धीरज, बैरियां, बुडवार, डीहर, जसाणां, जोल, करमाली, पिपलू, सुकड़ियाल व पोलियां में एक-एक पद भरा जाएगा।इसके अलावा नगर पंचायत दौलतपुर चैक के वार्ड 1, 3, 5, 6 व 7 के लिए एक पद और नगर परिषद बसदेहड़ा के वार्ड 6 व 8 के लिए एक पद, संतोषगढ़ के वार्ड 1 व 3 के लिए दो पद तथा नगर परिषद ऊना के वार्ड 4, 5, 7 व 8 के लिए 4 पद भरें जाएंगे।

    चयन के लिए योग्यताएं
    सीएमओं ने बताया कि प्रार्थी उसी वार्ड और पंचायत की स्थाई महिला निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड और पंचायत के लिए आवेदन करना चाहती है। प्रार्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। विवाहिता/विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्तम/हिला को प्राथमिकता दी जायेगी। ग्रामीण आशा के लिए शैक्षिणिक योग्यता 8वीं पास और शहरी आशा के लिए शैक्षिनिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। सीएमओ ने ताया कि प्रार्थी आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब, हरोली, थानाकलां,    बसदेहड़ा   व गगरेट  के कार्यालय में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भी भेज सकते है। आवेदन पत्र 14 सितंबर तक संबंधित कार्यालय में भेजे जा सकते हैं। निर्धारित समयावधि के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाया शिक्षक दिवस

    राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाया शिक्षक दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्ता चौधरी महिला प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को बच्चों द्वारा अध्यापक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने विशेष तौर पर शिरकत की। बच्चों ने प्रधानाचार्य नरेश सैनी व अन्य अध्यापकों से केट कटवाकर कार्यक्रम का आगाज किया। संस्थान की छात्राओं द्वारा अपने शिक्षकों के लिए चायपान का भी प्रबंध किया गया था।

    प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए  जीवन में आगे के लिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिए बच्चे को हर काम में परिपक्व होना पड़ेगा। हिमोत्कर्ष के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बच्चों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं छात्रा ज्योति ने कहा कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा रानी, नेहा पटियाल, सेवानिवृत अध्यापिका मंजू मनकोटिया सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित रही। 

  • रन फाॅर वोटर रजिस्ट्रेशन से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने बारे किया जागरूक

    रन फाॅर वोटर रजिस्ट्रेशन से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने बारे किया जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित : व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज मैराथन का आयोजन किया गया।  यह जानकारी देेते हुए निर्वाचन कानूनगो ऊना हरजीत सिंह ने बताया कि मैराथन इंदिरा स्टेडियम ऊना से रक्कड़ होते हुए वापिस इंदिरा स्टेडियम ऊना में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि मैराथन का शीर्षक रन फाॅर वोटर रजिस्टेªशन रखा गया था।

    इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है ताकि जिस भी युवा ने 1 अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है या पूरी कर रहा है, वह अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोटर कार्ड बनाएं और आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में वोट डालकर अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें।इस मौके पर वॉलीबॉल कोच तपे राम ठाकुर, बैडमिंट कोच संजय कुमार, हाकी कोच आशीष सेन, प्रिंस पठानिया, पूजा ठाकुर तथा राकेश चैधरी सहित अन्य उपस्थित थे।