Blog

  • भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल्स में पहली बार जीता Gold Medal, रचा इतिहास

    भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल्स में पहली बार जीता Gold Medal, रचा इतिहास

    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। लॉन बॉल्स इवेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 92 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो, वह भी अब सीधा गोल्ड मेडल हाथ लगा है। महिला टीम के इस इवेंट में टीम इंडिया में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल रहीं। जिन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और देश के लिए मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात दी है।

    करीब ढाई घंटे चले इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार-चढ़ाव आया, टीम इंडिया ने शुरुआत में बढ़त बनाई, लेकिन उसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी वापसी की। अंत में टीम इंडिया का शानदार खेल काम आया और भारत ने 17-10 से मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल की संख्या अब 10 हो गई है, इसमें 4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और 3 ही ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

    भारत ने इस मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में साउथ अफ्रीका ने वापसी की और स्कोर 2-1 पहुंच गया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। टीम इंडिया ने अभी तक 4-2 से बढ़त बनाई हुई है। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ते गए, टीम इंडिया की बढ़त भी मज़बूत हुई। भारत 7-2 के राउंड से आगे चल रहा है।

    हालांकि जब आगे के एंड शुरू हुए तब टीम इंडिया कुछ लड़खड़ाई। साउथ अफ्रीका ने यहां लगातार प्वाइंट हासिल किए और मुकाबला 8-8 की बराबरी पर पहुंच गया है। 13 राउंड का गेम खत्म होने तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे का मुकाबला हुआ और अंत में जाकर भारत ने 17-10 से मैच जीत लिया।

  • 60 प्लस आयुवर्ग में अजोली के 53 और रायपुर के 116 लाभार्थियों को मिली पैन्शन: सत्ती

    60 प्लस आयुवर्ग में अजोली के 53 और रायपुर के 116 लाभार्थियों को मिली पैन्शन: सत्ती

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने अजोली व रायपुर सहोड़ां में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: अजोली व रायपुर सहोड़ां में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 60 प्लस आयुवर्ग में अजोली के 53 और रायपुर सहोड़ां के 116 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन मिलनी शुरु हो गई है। उन्होने इसके लिए लाभार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पंजाब की सीमा के साथ लगते ऊना विधानसभा के मैहतपुर, संतोषगढ़ व अजोली सहित अन्य ग्राम पंचायतों का गत साढ़े चार वर्षां में चहूंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि बसदेहड़ा में 63 लाख से जबकि संतोषगढ़ में 62 लाख से राजकीय पशु औषाधालयों के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीआई मैहतपुर के भवन के निर्माण पर 8.55 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 4 करोड़ की लागत से मैहतपुर सीवरेज का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को पांच बड़े खेल स्टेडियमों की सौगात मिली है। इनमें देहलां में 1 करोड़ की लागत से स्टेडियम तैयार करके जनता को समर्पित किया जा चुका है जबकि संतोषगढ़ में 1.50 करोड़, बसदेहड़ा में 1.71 करोड़, जलग्रां में 1.32 करोड़ और बहडाला में 1.42 करोड़ से खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है।

    सत्ती ने बताया कि रायपुर सहोड़ां में 1.38 करोड़ रुपये की लागत की दो सिंचाई योजनाएं व जल भंडारण टैंक जबकि 14.50 लाख से पंचायत घर बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन में 4.50 लाख रुपये से शौचालयों का निर्माण किया गया है तो वहीं 5 लाख रुपये से किचन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 38.40 लाख से रुपये से मेन रोड से हरिजन बस्ती से होते हुए रेलवे लाईन तक सड़क निर्माण और वार्ड नंबर 9 की सराय में 5 लाख से इंटरलॉकिंग टाईल्स का कार्य प्रगति पर है।

    सत्ती ने बताया कि रायपुर में गलियों और सामुदायिक भवन की ंमरम्मत पर 11.58 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये का एस्टीमेट सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, रायपुर के प्रधान रोहित कुमार व उपप्रधान हरजीत सिंह, बीडीसी सदस्य फुमण चौधरी, वार्ड सदस्य प्रेम लता, मोनिका, चंचल, अरुण, सोनी, बूथ पालक अश्वनी कपिला, रमेश चौधरी, तुषार शर्मा, अमित कुमार, अंबिका दत्त सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • धुंधला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया जागरूकता संदेश

    धुंधला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया जागरूकता संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा बंगाणा ब्लाक के धुंधला गांव में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें युवक मण्डल के सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर लोगों को जागरूक संदेश दिया। 

    नेहरू युवा केन्द्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया गया है ताकि देश का हर नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बन सके। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाकर देश के विकास के प्रति अपनी बचनबद्धता का सनकल्प निभाएं। नेहरू  युवा केंद्र युवक मण्डल विकासार्थ कार्यक्रम शुरू कर रहा है जिसके तहत 200 गांवो का भृमण किया जाएगा। जिन गांवों  में युवक मण्डल नही हैं वहां पर नए युवक मण्डल बनाये जाएंगे 

    इस मौके पर गांव धुंधला के आईटीबीपी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर अमरनाथ व बार्ड पंच योगराज, अमरनाथ, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, यूथ लीडर्स रजत, नेहरू युवक मण्डल बुधान से  प्रिंस, यूथ लीडर विवेक, भगत सिंह, युवक मण्डल के सदस्य अभिषेक सहित यूथ क्लब के युवा उपस्थित रहे।

  • रोड सेफटी क्लब ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बददी में किया पौधारोपण

    रोड सेफटी क्लब ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बददी में किया पौधारोपण

    इंडस्ट्रियल एसटेट के चेयरमैन प्रदीप गुप्ते मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे

    बोले-पर्यावरण का संरक्षण सवंर्धन करना सबका सामूहिक जिम्मेदारी

    बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफटी क्लब बददी ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी फेस दो में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जवाहर इंडस्ट्रियल एसटेट नवी मुंबई के चेयरमैन और बददी के समर्थ इंडस्ट्रीज के निदेशक प्रदीप गुप्ते ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार कौशल और हाऊसिंग बोर्ड वैल्फेयर सोसाईटी के संरक्षक संजीव बस्सी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। क्लब के सचिव सतीश ढूंढवा व कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवान ने बताया कि संगठन ने ठाना है कि बरसात के मौसम में जहां तक हो सके पौधरोपण किया जाए और इसी कडी में चक्कां रोड पर हमने आज दो दर्जन पौधे रोपे। जवाहर इंडस्ट्रियल एस्टेट के चेयरमैन व समर्थ इंडस्ट्रीज बददी के निदेशक प्रदीप गुप्ते ने कहा कि उनका भी जीवन का ध्येय रहा है कि वो हर साल 50 पौधे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगाए। आज मुझे इस कार्यक्रम में आकर खुशी महसूस हो रही है कि हिमाचल के लोग अपनी जिम्मेदारी बेहतर समझ रहे हैं।

    हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल बीएस भल्ला ने कहा कि इस अभियान में हमारी सोसाईटी बखूबी सहयोग देगी और हर पार्क को जन सहयोग से मिलकर संवारा जाएगा। रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह अभियान आगे भी जा रहेगा और रोड सेफटी पर ट्रैफिक संबधित कार्यक्रमों का आयोजन बरसात के बाद परत दर परत किया जाएगा जिसमें प्रशासन के हर विभाग को सम्मिलित किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार कौशल ने कहा कि पौधारोपण व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में व्यापार मंडल हर समय सहयोग देने को तैयार है। इस अवसर पर बसंती बाग कल्याण सभा के संरक्षक अखिल मोहन अग्रवाल, रोटरी कलब के आशुतोष मिश्रा, हाऊसिंग बोर्ड वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष कर्नल डा बीएस भल्ला, लघु उद्योग भारती से रुप किशोर, रोड सेफटी कलब से सतीश ढंढवा, कपिल अग्रवाल, ग्राम पंचायत संडोली से चिंतन कुमार चौधरी,  आर्य समाज के सचिव हर्ष कुमार आर्य, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश संगठन मंत्री आर.एस ठाकुर, टारगेट ग्रीन प्लेनेट कंपनी से सौरभ सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • पंजाबः सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत

    पंजाबः सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत

    होशियारपुरः जिले के दसूहा कस्बे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, रसोई में काम के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग के कारण महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, मामला दसूहा की कृष्णा कालोनी का है।

    मृतका की पहचान शकुंतला देवी (40) के रुप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी रामचंद के रुप में हुई है। मामला दसूहा के वार्ड नंबर 4 की अर्जुना कालोनी नजदीक चंडी दास हकीम का है। घायल की पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी राम चंद के रुप में हुई है। घायल को पहले दसूहा सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। गनीमत यह रही की सिलेंडर फटा नहीं यदि सिलेंडर फट जाता तो मंजर कुछ और ही होता।

    घर में धार्मिक समागम दौरान हुआ हादसा

    प्रवीण कुमारी के बेटे रोहित ने बताया कि उनके घर में धार्मिक समागम था। मां व उनकी जानकारी शंकुतला देवी रसोई में खाना बना रही थीं। उन्होंने जैसे ही गैस चूल्हा चलाया, एकाएक आग भड़क गई। मां प्रवीण व शकुंतला देवी आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से घर में अफरा तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग मदद के लिए आते, तब तक शकुंतला देवी (45) ने दम तोड़ दिया और मां बुरी तरह से झुलस गईं।

    आग भड़कने से घर के स्विच और फ्रिज जलकर हुए राख

    आनन फानन में उन्होंने शकुंतला देवी व मां को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शंकुतला देवी को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने प्रवीण कुमारी को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। आग इतनी बुरी तरह भड़की की सारे स्विच व फ्रिज जलकर राख हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

    गैस एजेंसी में शिकायत के बाद भी नहीं बदला सिलेंडर, लोगों में रोष

    मौके पर मौजूद इलाका निवासियों ने बताया कि स्थानीय गैस एजेंसी द्वारा पिछले पांच साल में एक बार भी जांच नहीं की। पहले भी इलाके में सिलैंडर लीक होने के कारण शिकायत दी गई थी, जिसे बाद में गैस एजेंसी वालों ने बदला था। उन्होंने बताया कि यह हादसा भी गैस एजेंसी से घटिया क्वालिटी के सिलेंडर सप्लाई होने के कारण हुआ है।

    किसी के साथ भी हो सकता है हादसाः गैस एजेंसी मालिक

    वहीं, गैस एजेंसी के मालिक जगदीश सिंह ने बताया कि वह समय-समय पर सारी चेकिंग करते हैं। यह हादसा है और हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। उन्हें इस पर खेद है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब भी वह चेकिंग के लिए घरों में जाते हैं तो लोग उन्हें घरों में नहीं घुसने देते।

  • पंजाबः स्कूल वैन की चपेट में आने से 5 साल की छात्रा की मौत

    पंजाबः स्कूल वैन की चपेट में आने से 5 साल की छात्रा की मौत

    पट्टीः पंजाब के पट्टी जिले से दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ठक्करपुरा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ रही शहर पट्टी की चर्चित शख्सियत दिवंगत बलवंत सिंह खारेवाल की 5 साल की पोती शुभलीन कौर की वैन की चपेट में आने से मौत होने का मामला सामने आया है।

    शुभलीन सेक्रेड हार्ट स्कूल ठक्करपुरा में नर्सरी कक्षा की छात्रा है। बताया जा रहा है कि छुट्टी के दौरान शुभलीन स्कूल वैन में सवार होकर अपने घर के नजदीक उतर रही थी, इसी दौरान उसी वैन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई है। 

  • जालंधर में मंगलवार को मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज….

    जालंधर में मंगलवार को मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज….

    जालंधर (वरूण)। जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार को जिले में मंगलवार को 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें सोमवार को जिले के 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की पुनरीक्षण बैठक आयोजित

    जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की पुनरीक्षण बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना की जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की पुनरीक्षण मीटिंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ  मंजू बहल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चलेट, भद्रकाली, लोहारली, संघनई,  कोटला कलां  ने भाग लिया। 

    सीएमओ ने बताया कि बैठक में हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर्स द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधायों पर विस्तार पूर्वक पुनरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने, साथ ही मरीज की संतुष्टि स्तर में सुधार लाने और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक सभी रिकॉर्ड रखने को कहा। इस मौके पर गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार डाॅ रमन संदल द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सम्बन्धी प्रशिक्षण भी दिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, गुणवत्ता आश्वासन सहायक वनिता कुमारी उपस्थित रही।

  • विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में आज विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षत सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने की। 

    इस मौके पर सीएमओ ने उपस्थित हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दिवस को मनाने की थीम स्तनपान शिक्षा और सहायता के लिए कदम बढ़ाएं है। उन्होंने बताया कि स्तनपान बच्चों के जीवन की नींव है बच्चे के लिए माँ के दूध से बढकर कुछ भी नहीं है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जन्म के तुरन्त बाद बच्चे को माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रोम कहते हैं, अवश्य पिलाना चाहिए क्यूंकि जो बच्चे माँ के दूध से वंचित रह जाते हैं वे किसी न किसी इन्फेक्शन से जल्द पीड़ित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि छः माह तक स्तनपान, 2 साल तक और उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। स्तनपान प्रत्येक बच्चे को जीवन की बेहतरीन शुरुआत में मददगार होता है। जन्म के 1 घंटे के भीतर शीघ्र स्तनपान शुरू करवाने से शिशु मृत्यु दर में कमी होती है। 

    इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू ने बताया कि स्तनपान बच्चे की कई संक्रामक रोगों से रक्षा करता है तथा इससे बच्चे की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। नवजात के लिए माँ का दूध सबसे बेहतर है यह आसानी से पच जाता है। स्तनपान से शिशु को संतुलित पोषण, संक्रमण से बचाव तथा मानसिक व भावनात्मक रूप से संतुष्टि मिलती है। अगर माँ स्तनपान करवाती है तो इससे उसे भी काफी लाभ मिलता है जैसे स्तन व गर्भाशय के कैंसर से बचाब, प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्राव में कमी आना तथा परिवार नियोजन में सहायक होना प् स्तनपान माँ और बच्चे के बीच स्वस्थ सम्बन्ध का निर्माण भी करता है। 

    इस मौके पर हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के बीच भाषण तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व लघु नाटिका का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया गया।

    जागरूकता शिविर में जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, न्यूट्रीशनल काउंसलर रितिका, हिम्कैप्स नर्सिंग टयूटर दीपिका, निशा तथा ऊना शहर की आशा वर्कर लता देवी, खुशबू, किरण सैनी, रीना, सुमन, पूनम, रीना सहित गर्भवती महिलायें, धात्रीं महिलायें व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

  • एयरपोर्ट पर प्लेन के आगे आई कार, टला हादसा, देखें वीडियो

    एयरपोर्ट पर प्लेन के आगे आई कार, टला हादसा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार को बड़ी  लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गो फर्स्ट एयरलाइन के लोगो वाली एक कार इंडिगो विमान के पहिए के ठीक नीचे दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कार विमान के पहिये से टकराकर बाल-बाल बच गई।

    सूत्रों के अनुसार, विमान को कोई नुकसान नहीं पहुचा है और न ही कोई इस हादसे में घायल हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद विमान निर्धारित समय पर पटना के लिए रवाना हो गया। इस विमान को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर खड़ा किया गया था।

    वहीं इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना हवाई अड्डे के टर्मिनल टी-2 के स्टैंड नंबर 201 पर हई है। डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि कार चालक की जांच (ब्रेथ एनलाइज़र टेस्ट) की गई और हादसे के समय उसके नशे में नहीं होने की बात सामने आई है।

    बता दें कि विमान मंगलवार सुबह पटना के लिए रवाना होने के लिए तैयार खड़ा था, तभी गो फर्स्ट एयरलाइन की एक स्विफ्ट डिज़ायर कार उसके नीचे आ गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विमान ने तय समय पर पटना के लिए उड़ान भरी।