Blog

  • कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ, चंद घंटे बाद इस मंत्री ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

    कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ, चंद घंटे बाद इस मंत्री ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था। नकवी को इस बार बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य नहीं भेजा है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

    दरअसल, मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल वीरवार को खत्म हो रहा है। इनमें मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा जदयू कोटे से आरसीपी सिंह का नाम शामिल है। ये दोनों नेता फिलहाल 6 जुलाई के बाद किसी भी सदन के सदस्य नहीं होंगे।

    नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीते और राज्य मंत्री बनें

    नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे। 2016 में वे झारखंड से राज्यसभा भेजे गए। नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीते और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए थे। उसके बाद 26 मई 2014 में मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला। 30 मई 2019 को मोदी कैबिनेट में शामिल हुए और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय बना रहा।

    अब उपराष्ट्रपति के लिए नाम की चर्चा

    बताते चलें कि मुख्तार को जब बीजेपी ने राज्यसभा के लिए रिपीट नहीं किया तो तमाम तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि बीजेपी इस बार मुस्लिम को राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, पार्टी ने दौपद्री मुर्म को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बीजेपी मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति बना सकती है। हालांकि, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी चर्चा में है।

  • जालंधरः  4 ठग ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, 536 पासपोर्ट बरामद 

    जालंधरः 4 ठग ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, 536 पासपोर्ट बरामद 

    जालंधर, (वरूण):  महानगर की पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ट्रैवल एजेंटों के 5 आफिस भी सील कर कर दिए हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने ट्रैवल एजेंसी के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस ने मामले में आई विभिन्न शिकायतों की पड़ताल के बाद इन ट्रेवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है।

    536 पासपोर्ट व लाखों रुपये की नकदी बरामद

    इन्होंने जालंधर में पांच विभिन्न स्थानों पर अपने दफ्तर खोल रखे थे। इनके पास से 536 पासपोर्ट व लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इन ट्रेवल एजेंटों का रैकेट पंजाब के अलग-अलग शहरों में रहने वालों को विदेश भेजने के नाम पर फंसाता था और उनसे ठगी करता था।

    इन ट्रैवल एजेंटों के दफ्तर किए सील

    जिन पर कार्रवाई की गई है उनमें वीवी ओवरसीज, लैंडमजे ओवरसीज, पंजाब एब्राड कंसलटेंसी वर्ल्डवाइड ओवरसीज, विजा सिटी कंसलटेंसी के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इनके 5 दफ्तरों को भी सील कर दिया है और इस रैकेट के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ जालंधर व लुधियाना सहित कई जिलों में शिकायतें भी दर्ज करवाई जा चुकी हैं। इन ट्रैवल एजैंट के पास कोई लाईसैंस भी नहीं है।

    पुलिस ने सूचना मिलने पर की कार्रवाई

    पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह को सूचना मिली थी कि अमित वासी बस्ती जौधेवाल, लुधियाना, नितिन उर्फ नितीश वासी महावीर जैन कालोनी, लुधियाना, साहिल वासी हैबोवाल, लुधियाना द्वारा जालंधर में वीवी ओवरसीज़ विज़िटर वीज़ एंड टूर पैकेज, अरोड़ा प्राईम टावर, लैंडमेज ओवरसीज़, अरोड़ा प्राईम टावर, पंजाब टू अब्रोड कंसलटैंसी, एल्फा स्टेट, वर्ल्ड वाईड ओवरसीज़, ग्रैंड माल, वीज़ा सिटी कंसलटैंसी, बी.एम. टॉवर फुटबाल चौक जालंधर खोल रखे हैं। इन लोगों द्वारा लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार नितिश उर्फ नितिन घई पर विभिन्न थानों में 105 केस, अमित शर्मा पर 4 केस, साहिल घई पर 3 केस, तेजिन्द्र सिंह पर 8 केस दर्ज हैं।

    कई सालों से सक्रिय थे ये ट्रैवल एजेंट

    गौरतलब है कि यह ट्रैवल एजेंट कई सालों से सक्रिय थे। यह ट्रैवल एजेंट लोगों को नकली वीजे छापकर दे रहे थे। इस मामले की जानकारी थाना बारादरी को भी दी जा चुकी थी। लेकिन पुलिस की ओर से कई बार शिकायत मिलने पर समझौता करवाया गया। जिसके कारण यह ट्रैवल एजेंट इतने ज्यादा सक्रिय हो गया कि इनसे आज पांच सौ से ज्यादा पासपोर्ट बरामद किए गए। इन अवैध ट्रैवल एजेंट ने जालंधर में पुलिस के समझौते के कारण पांच दफ्तर खोल रखे थे। पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। लेकिन आज पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू की ओर से इन पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

  • इस जगह पर कहर बनकर टूटी बारिश

    इस जगह पर कहर बनकर टूटी बारिश

    इस्लामाबादः प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) का हवाला देते हुए एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में 25 लोग मारे गए। इसकी जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के महानिदेशक ने दी। शहर के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कारण कई दुर्घटनाएं सामने आईं।

    बारिश में 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए, 2 हजार जानवर मारे गए

    बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में बच्चों सहित आठ लोगों की मौत के बाद प्रांतीय राजधानी क्वेटा को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया। महानिदेशक नसीर अहमद नासर ने कहा कि भारी बारिश में 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और लगभग 2,000 जानवर मारे गए। नासर ने कहा कि भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसमें 40 से अधिक लोग घायल हो गए। इनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

    दो बच्चे समेत कई लोग बाढ़ में बहे

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शहर में पांच कोयला खदान मजदूर, एक चरवाहा और दो बच्चे समेत कई लोग बाढ़ में बह गए। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर रहा है। पीडीएमए के अनुसार, शहर के विभिन्न जिलों में गुरुवार तक मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः अंकिता सेरसा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे किया था कत्ल

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः अंकिता सेरसा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे किया था कत्ल

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर अंकित सेरसा ने पूछताछ दौरान खुलासे किए है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू एके 47 की पहली गोली से ही मर चुके थे और थार की सीट पर गिर चुके थे। इसके बावजूद शार्प शूटर्सों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी।

    सिद्धू के पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर पर 24 गोलियों के निशान मिले, जिसमें से 7 गोलियां उन्हें सीधी लगी थी। गौर हो कि सिद्धू मर्डर केस में 3 शार्पशूटर्स प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा पकड़े जा चुके हैं। वहीं पंजाब के अमृतसर के जगरूप रूपा, मोगा के मनप्रीत मनु कुस्सा और दीपक मुंडी की तलाश की जा रही है। 

    कोरोला में उनके साथ जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू, फौजी सहित ये लोग थे शामिल

    अंकित सेरसा ने यह भी बताया कि कोरोला में जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा था और वह प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और दीपक मुंडी के साथ बोलेरो में था। कोरोला ने मूसेवाला की थार को ओवरटेक किया इसके बाद वह भी बोलेरो में वहां पहुंच गए। मन्नू कुस्सा ने ही सिद्धू की थार पर फायरिंग की जिससे टायर फट गए। इसके बाद मन्नू कुस्सा ने मूसेवाला को सबसे पहले गोली मारी। जगरूप कोरोला चला रहा था, कुस्सा के बाद बोलेरो सवार शार्प शूटर्स ने सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी थी।

    सेरसा ने गुनाह कबूलाः उसने सबसे नजदीक जाकर चलाई थी गोलियां

    दिल्ली पुलिस की जांच दौरान अंकित सेरसा ने कबूल किया कि उसने ही सिद्धू के सबसे नजदीक जाकर गोलियां चलाई थी। उसने दोनों हाथ में पिस्टल पकड़कर फायरिंग की। इसके बाद नजदीक जाकर मूसेवाला के मरने का कन्फर्म करने के बाद वहां से भागे।  जब मूसेवाला को अस्पताल पहुंचाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। 

    पिता बलकौर सिंह भी कर चुके खुलासा 

    बता दें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी खुलासा कर चुके कि चुनावों के दौरान भी 8 बार मूसेवाला की हत्या की कोशिश हुई। उस वक्त मूसेवाला के पास करीब 10 कमांडों थे, इसलिए उनकी फायरिंग करने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद सरकार ने सिक्योरिटी घटा उसका प्रचार कर दिया तो अगले ही दिन उनके बेटे मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

  • स्पाइसजेट को DCGA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानें मामला

    स्पाइसजेट को DCGA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानें मामला

    नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी स्पाइसजेट को अपने विमान के सुरक्षा मार्जिन में गिरावट के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, मंगलवार को स्पाइसजेट के लिए एक और कठिन दिन रहा क्योंकि एयरलाइन की दिल्ली-दुबई उड़ान को ईंधन संकेतक में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया और इसकी कांडला-मुंबई उड़ान को बीच हवा में विंडशील्ड में दरार आने के बाद महाराष्ट्र की राजधानी में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया। 

    तकनीकी खराबी की घटनाओं के कुल 7 मामले 

    हालांकि कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों के लिए मुंबई से दूसरा विमान भेजा गया था और यह करीब 11 घंटे के इंतजार के बाद दुबई के लिए रवाना हुआ। मंगलवार को हुईं इन दो घटनाओं के साथ ही पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाओं की कुल संख्या सात हो गई है। गत 19 जून से अब तक स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खामी की सात घटनाएं हो चुकी हैं। 

    19 जून को तकनीकी खराबी के कारण विमान के इंजन में लगी थी आग 

    19 जून को पटना से 185 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद ही विमानन कंपनी के विमान के इंजन में आग लग गई थी और उसे आपात स्थिति में उतरना पड़ा था। इंजन में खराबी पक्षी के टकराने से आई थी। वहीं, 19 जून को ही एक अन्य घटना में दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान को कैबिन में दबाव की समस्या की वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। 

    24 और 25 जून को भी आया था मामला सामने

    इसी प्रकार 24 और 25 जून को अलग-अलग विमानों में ‘फ्यूजलेज डोर वार्निंग’ प्रणाली सक्रिय होने की वजह से, विमानों को बीच में यात्रा छोड़कर वापस आना पड़ा। वहीं, दो जुलाई को जबलपुर जा रही उड़ान तब वापस दिल्ली लौट आई जब करीब पांच हजार फुट की ऊंचाई पर चालक दल के सदस्यों ने कैबिन में धुआं देखा। उल्लेखनीय है कि स्पाइसजेट पिछले तीन साल से घाटे में चल रही है। सस्ती सेवा मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट को 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में क्रमश: 316 करोड़, 934 करोड़ और 998 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

    उड्डयन परामर्श फर्म सीएपीए ने क्या कहा

    काोविड-19 महामारी से विमानन क्षेत्र उबर रहा है और उड्डयन परामर्श फर्म सीएपीए ने 29 जून को कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों का घाटा वर्ष 2021-22 के तीन अरब डॉलर से घटकर वर्ष 2022-23 में 1.4 से 1.7 अरब डॉलर के बीच रह सकता है। गौरतलब है कि मार्च 2021 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से लखनऊ आ रहे इंडिगो के एक विमान ने भी कराची में तब आपातकालीन लैंडिंग की थी जब एक यात्री ने सीने में दर्द की शिकायत की। हालांकि इस यात्री को बचाया नहीं जा सका था। 

  • जालंधरः जीएसटी विभाग की दबिश, इस मशहूर सुपर स्टोर में की Raid

    जालंधरः जीएसटी विभाग की दबिश, इस मशहूर सुपर स्टोर में की Raid

    जालंधर, (वरूण): महानगर में जीएसटी विभाग की ओर से मशहूर सुपर स्टोर में रेड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग ने आज रैनक बाजार स्थित मॉर्डन सुपर स्टोर में छापेमारी की। हालांकि विभाग की ओर से की गई इस रेड में क्या निकला क्या नहीं इस मामले का अभी विभाग की ओर से खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जीएसटी विभाग के अधिकारी काफी समय तक मॉर्डन सुपर स्टोर का रिकॉर्ड खंगालते रहे।

    मशहूर मिठाई की दुकान पर पर की जा चुकी है छापेमारी

    गौरतलब है कि इससे पहले विभाग की ओर से कंपनी बाग चौक के नजदीक स्थित मशहूर मिठाई की दुकान पर छापेमारी की थी। उस समय विभाग के डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह ने कहा था कि मोबाइल विंग ने कई जानकारियां एकत्रित करने के बाद छापा मारा है और रेकी के दौरान पता चला था कि शाम से रात के समय स्वीट शॉप पर सेल अधिक होती है, जिसके चलते टीमों ने रात को कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की ओर से पिछले कुछ समय से महानगर में कई मशहूर दुकानों और स्टोरों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं आज मॉर्डन सुपर स्टोर में छापेमारी के बाद आस-पास दुकानों में भी हड़कंप मच गया।

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान कल करेंगे शादी

    पंजाबः सीएम भगवंत मान कल करेंगे शादी

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के सीएम भगवंत मान कल चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे है। बताया जा रहा है कि सीएम मान डा. गुरप्रीत कौर से शादी करने वाले हैं। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। 

    अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही होंगे शामिल 

    भगवंत मान 48 साल के हैं। वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।

    2016 में हुआ था भगवंत मान का तलाक

    कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2016 में तलाक हो गया था। भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता। लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने। उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली।

  • जालंधरः सेंट्रल टाउन में 10 लाख रुपए की लूट में हुआ खुलासा, आया नया मोड़ सामने

    जालंधरः सेंट्रल टाउन में 10 लाख रुपए की लूट में हुआ खुलासा, आया नया मोड़ सामने

    जालंधर, (वरूण) : महानगर के सेंट्रल टाउन में दिन-दिहाड़े लूट के मामले में नया नया ट्विस्ट सामने आया है। बता दें कि सुबह तेल व्यापारी पंकज माटा से 10 लाख रुपये लूटे हुई थी। जिसके बाद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार युवकों ने पेमेंट देने आए तेल व्यापारी से दस लाख रुपये से भरा बैग छीना और फरार हो गए।

    पुलिस जांच में हुआ खुलासा

    इस वारदात में एक लुटेरा पैदल था और दूसरा बाइक पर था। लूट के बाद दोनों एक साथ फरार हो गए। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। पता चला है कि तेल कारोबारी पंकज माटा किसी को पेमेंट करने पहुंचे थे। जब उन्होंने पेमेंट कर दी तो दो बाइकों पर सवार लुटेरों ने उनसे बैग छीन लिया और भाग निकले।  

    व्यापारियों के आपसी लेन-देन का मामला 

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए। कुछ ही देर में पुलिस को पता चल गया कि मामला व्यापारियों के आपसी लेन-देन का है। पुलिने बैग और रुपये दोनों बरामद कर लिए हैं। पुलिस पंकज माटा और दूसरे व्यापारी को लेकर थाना डिवीजन नंबर तीन लेकर गई है। मामले में दोनों पक्षों में समझौता करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • सलमान खान के वकील को मिली जान से मारने की धमकी 

    सलमान खान के वकील को मिली जान से मारने की धमकी 

    जोधपुरः लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को जान से मारने की धमकी दी है। हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र जोधपुर में ओल्ड हाई कोर्ट के जुबली चेंबर की कुंडी में मिला है। धमकी में लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गे का संकेत दिया गया है। उसके बाद एहतियात के तौर पर हस्तीमल सारस्वत के घर पर अब सिक्योरिटी लगाई जाएगी। वहीं खुफिया पुलिस भी इस मामले में नजर रख रही है। हस्तीमल सारस्वत को भी वैसा ही धमकी भरा पत्र मिला है जैसा सलमान और सलमान के पिता सलीम खान को मिला था।

    सारस्वत ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत

    अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने इस मामले को लेकर संबंधित थाने में एक शिकायत दी है। अधिवक्ता सारस्वत की ओर से पेश की गई शिकायत में बताया गया है कि ओल्ड हाई कोर्ट के जुबली चेंबर में स्थित उनके चेंबर की कुंडी में डाला हुआ एक पत्र मिला है। इसमें उन्हें जान से मारने और देख लेने की धमकी दी गई है। हालांकि पत्र में सीधा लॉरेंस का उल्लेख नहीं है लेकिन धमकी देने वाले ने इशारों ही इशारों में लॉरेंस की ओर से धमकी दिए जाने का संकेत दिया है।

    धमकी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस 

    सलमान के अधिवक्ता सारस्वत को धमकी मिलने और उनकी तरफ से इस संबंध में शिकायत पेश किये जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस पत्र कुंडी में डालने वाले बदमाश की जानकारी जुटाने में जुटी है। वहीं दूसरी ओर खुफिया पुलिस भी इस पूरे प्रकरण पर नजर गड़ाए हुए हैं। सलमान के पिता सलीम खान को भी बीते दिनों ऐसा ही धमकी भरा पत्र मिल था।

    सलमान खान को मिली थी धमकी

    गौरतलब है कि अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई ने एक पेशी के दौरान जोधपुर में कोर्ट परिसर में पुलिस के आला अधिकारियों के सामने मीडिया से बात करते हुए सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अभी तो हमने दिखाया ही क्या है? सलमान खान को मार कर दिखाएंगे और इसी कोर्ट परिसर में मारेंगे।

  • जालंधरः पंजाबी कलाकार राणा जंग बहादुर गिरफ्तार, जानें मामला

    जालंधरः पंजाबी कलाकार राणा जंग बहादुर गिरफ्तार, जानें मामला

    जालंधर, (वरूण) : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले फिल्मों के अभिनेता राणा जंग बहादुर को जालंधर की कमिशनरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बारादरी की पुलिस ने जंग बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि जंग बहादुर के वकील ने कल राणा जंग बहादुर के लिए अदालत से अग्रिम जमानत की अरजी लगाई थी, जिसे माननीय अदालत ने खारिज कर दिया है।

    जालंधर में बस स्टैंड के पास राणा जंग बहादुर का पुतला फूंक पुलिस केस दर्ज करने की मांग की गई थी। होशियारपुर में भी रोष प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने राणा पर केस दर्ज कर लिया था। वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों का आरोप है कि पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर ने एक टीवी चैनल पर भगवान वाल्मीकि का निरादर किया है।